Drug trade - Sach Kahoon Hindi

बॉर्डर पार से नहीं रूक रहा नशे का कारोबार
जोधपुर से 2.5 किलोग्राम अफीम लेकर हिसार पहुंची 12 साल की लड़की,गिरफ्तार

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Drug Trade: हरियाणा में साथ लगते राज्यों के बॉर्डर पार से नशीले पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नशा रोकने के लिए पुलिस जैसे ही कड़ा रूख अपनाती है तो नशों के तस्कर भी अपना तरीका बदल लेते हैं। नशे की सप्लाई के लिए पिछले दिनों हिसार में महिलाओं की गिरफ़्तारी हो चुकी है तो अब राजस्थान के जोधपुर से अढ़ाई किलोग्राम अफीम लेकर हिसार आई एक 12 साल की लड़की को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है लड़की अफीम किसे सप्लाई करने आई थी और जोधपुर से किस व्यक्ति ने इसे हिसार में माल सप्लाई करने भेजा। Hisar News

पुलिस ने नाबालिग लड़की पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम 6 बजे जीआरपी पुलिस हिसार रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान बलवान सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार, महिला पुलिस कर्मी विजय लक्ष्मी, महिला सिपाही मुकेश, एसपीओ सुभाष चन्द्र, एएसआई आरपीएफ असलम खान, आरपीएफ सिपाही दीपक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 के पास ऐक्सलरेटर के पास मुखबिर ने सूचना दी कि एक लड़की जोधपुर से आई है और उसने नीले रंग का लोवर व सफेद काली चैकदार शर्ट पहनी हुई है। जिसके पास नीले रंग का पिट्ठू बैग है, जिसमें अफीम हो सकती है।

सप्लाई से पहली पकड़ी गई | Hisar News

मुखबिर ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर लिफ्ट के पश्चिम साइड पत्थर के लड़की बैंच पर बैठी हुई है। जो जोधपुर राजस्थान से अफीम लाकर हिसार में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए आई है। यदि तुरंत रेड की जाए तो लड़की को अफीम सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर जीआरपी अलर्ट हो गई। इसके बाद डीएसपी राजेश कुमार को सूचना दी गई। जीआरपी ने एक टीम बनाई और लड़की को काबू कर लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अफीम निकली। अफीम सहित लड़की की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पूछताछ करने में लगी है कि आखिर हिसार में यह नशीला पदार्थ किसे सप्लाई करना था।

यह भी पढ़ें:– देश में 13.2 करोड़ की साइबर ठगी में महिला समेत छह आरोपी काबू

एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, आज बैठक
वार्ता में एसपी ने दिया जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन Hanumangarh News

Hanumangarh (सच कहूँ न्यूज)। जिले में बढ़ते नशे के कारोबार एवं गांव धोलीपाल में दलित परिवार के घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व घोषणानुसार जिले भर में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर भी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद एसपी से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:–अब वोट न देने वाले नेता चुनाव में नहीं ले सकेंगे भाग

वार्ता में एसपी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इससे पहले एसपी कार्यालय के समक्ष चल रहे बेमियादी धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 3 जून की रात्रि को धोलीपाल गांव में दलित परिवार के घर पर आपराधिक प्रवृत्ति के व नशे के अवैध कारोबार करने वालों की ओर से घुसकर हमला किया जाता है और गोलियां चलाई जाती हैं। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज है। लेकिन अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही। मात्र एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 13 जून से पीड़ित परिवार धरना दे रहा है लेकिन न्याय नहीं मिल रहा। Hanumangarh News

इसके अलावा वक्ताओं ने जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर कहा कि हनुमानगढ़ जिला तेजी से नशे के अवैध कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। यही कारण है कि नशे के कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। आज गांव-शहर की गली-गली में मादक व नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने व गांव धोलीपाल के मामले में सभी नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर रामेश्वर वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, रघुवीर वर्मा, डीवाईएफआई के तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश मक्कासर, देवीलाल मेघवाल, मोहन लोहरा, लालचंद देवर्थ, जनक राज, हरजी वर्मा, बसंत सिंह, शिव कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में होगी आंदोलन की घोषणा | Hanumangarh News

माकपा जिला सचिव रघुवीर वर्मा ने बताया कि वार्ता में एसपी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण मामले की जांच बदलकर एएसपी से करवाई जाएगी लेकिन माकपा कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं। क्योंकि उन्होंने इस तरह की कोई मांग नहीं की। वे वर्तमान जांच अधिकारी की जांच से संतुष्ट हैं। Drug Smuggler

वर्तमान जांच अधिकारी ने जांच कर जो आरोपी बनाए हैं उन्हीं व्यक्तियों ने दलित परिवार पर हमला किया था। जांच बदलवाने की बात कहना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है। अगर पुलिस ने ऐसा किया तो बेमियादी धरना लगातार जारी रहेगा और आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। Hanumangarh News