Jasprit Bumrah's Return - Sach Kahoon Hindi

Ireland v India: बुमराह कर रहे थे वर्ल्ड कप की तैयारी, आज है परीक्षा की बारी!
आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 आज | Ireland v India

डबलिन (न्यूजीलैंड)। करीब 11 महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजरें होंगी जब वह आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हो रही तीन मैचों की टी20 शृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे।

भारतीय टीम में आईपीएल के स्टार रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा है लेकिन नजरें बुमराह पर होंगी। यह तेज गेंदबाज दो महीने बाद भारत में शुरु होने वाले वनडे विश्व कप में भारत की रणनीति का अभिन्न अंग है। 29 वर्ष के बुमराह को पिछले साल टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू शृंखला में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ था। इसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई। Jasprit Bumrah

पांच दिन के भीतर तीन मैचों में उन्हें अधिकतम 12 ओवर डालने हैं। इस शृंखला से मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर, वनडे कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पता चलेगा कि मैच फिटनेस के मामले में बुमराह की स्थिति क्या है। पचास ओवरों का प्रारुप हालांकि बिल्कुल अलग है जिसमें उन्हें दो, तीन या चार ओवर के स्पैल में दस ओवर डालने होंगे।

बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बुमराह का गेंदबाजी करते हुए वीडियो डाला है जिसमें वह शॉर्ट गेंद और यॉर्कर सभी डाल रहे हैं। मैच हालात हालांकि बिल्कुल अलग होंगे और टीम प्रबंधन पिछले साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले उन्हें हड़बड़ी में उतारकर गलती कर ही चुका है। उसके बाद से वह खेल नहीं पाए हैं। इस साल की शुरुआत में एक घरेलू शृंखला के लिए उन्हें चुना गया था लेकिन ऐन मौके पर उनका नाम वापिस लेना पड़ा। कैरियर के लिए खतरा बनी चोट का इलाज कराने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। आयरलैंड के खिलाफ शृंखला से बुमराह को मैच अभ्यास भी मिलेगा और एशिया कप की तैयारी भी पुख्ता होगी।

दूसरी ओर एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के पास हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। भारत के खिलाफ हालांकि अभी तक वे एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। उनके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल पिछले साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे। बुमराह और संजू सैमसन को छोड़कर मौजूदा भारतीय टीम के सदस्य हांगझोउ में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार होंगे। वे एशियाई खेलों की तैयारी को इस शृंखला के जरिए अंतिम रुप देना चाहेंगे। आईपीएल की खोज रिंकू और जितेश भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जबकि शिवम दुबे के पास वापसी का मौका होगा। प्रसिद्ध कृष्णा भी बुमराह की तरह वापसी कर रहे हैं। बेंगलुरु के इस तेज गेंदबाज को भी कमर के स्ट्रेट फ्रेक्चर से उबरने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें:– Hair Care Tips: सफेद बाल होंगे नेचुरल काले, छोड़ो कलर केमिकल वाले! ये 4 चीजें मिलाकर लगाएं मेहंदी, रि…

Jasprit Bumrah Comeback: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी
Jasprit Bumrah’s Return: भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अगस्त में भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 शृंखला के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं। क्रिकबज की ओर से शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अगले महीने कुछ मैच खेलेंगे। इन मैचों के जरिए बुमराह की स्थिति का आकलन किया जाएगा। Jasprit Bumrah’s Return

बुमराह की देखरेख के जिम्मेदार लोग देखना चाहते हैं कि मैच के अगले दिन वह कैसा महसूस करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एनसीए के मैचों के बाद ही बुमराह की आयरलैंड शृंखला में खिलाने पर फैसला लिया जाएगा, जिसके मैच 18, 20 और 23 अगस्त को आयोजित होने हैं।

बुमराह की वापसी का अंतिम लक्ष्य उन्हें अक्तूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए तैयार करना है। इसके लिए भारतीय टीम पहले टी20 में उनकी क्षमता का परीक्षण करना चाहता है। आयरलैंड शृंखला भारतीय टीम, चयनकर्ताओं, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनके संचालकों और बीसीसीआई की योजना के अनुरुप है, जो सामूहिक रुप से चाहते हैं कि वह धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल करें, जिसकी शुरुआत चार ओवर के स्पेल वाले टी20 मैच से हो। Jasprit Bumrah’s Return

उल्लेखनीय है कि शुरुआत में पीठ की समस्या और बाद में पीठ की सर्जरी के कारण बुमराह पिछले साल सितंबर से मैदान से बाहर हैं। वह वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में रीहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह 70 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। आयरलैंड के मैच लगभग दो महीने दूर होने के कारण, थिंक-टैंक को उम्मीद है कि वह डबलिन में होने वाले मुकाबलों के लिए तैयार रहेंगे। Jasprit Bumrah’s Return

यह भी पढ़ें:– नगर पंचायत ने पंचायती जमीन पर चलवाया टृैक्टर