Power Theft - Sach Kahoon Hindi

आठ घरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर दर्ज
कैराना। विद्युत विभाग की टीम ने मॉर्निंग रेड के दौरान आठ घरों में बिजली चोरी (power theft) पकड़ी है। इसके अलावा बकाया जमा नहीं करने पर तीन ट्यूबवेलों के कनेक्शन भी काटे गए। शनिवार को एसडीओ ओमप्रकाश बेदी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा व सहपत में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान आठ घरों में बिजली चोरी होती पाई गई, जिस पर मौके की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही संबंधित व्यक्तियों के केबिल जब्त कर लिए गए। साथ ही, उन्हें बिजली चोरी नहीं करने की भी सख्त हिदायत दी गई। अभियान के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया भी जमा कराया गया।

वहीं, अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में गंदराऊ रोड पर ट्यूबवेल कनेक्शनों पर चेकिंग की गई। इस दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया पर तीन ट्यूबवलों के कनेक्शन काटे गए। अभियान के चलते बिजली चोरों व बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान टीजी-2 कय्यूम राणा, अंकित, लाइनमैन अखलाक, अनिल व मोनू आदि मौजूद रहे।

विद्युत टीम के साथ अभद्रता का आरोप

विद्युत विभाग के अभियान के दौरान दो युवकों द्वारा टीम के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।

पंजीठ बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह टीम के साथ गांव तितरवाड़ा में चेकिंग कर रहे थे। जहां एक व्यक्ति के घर में बिजली चोरी पाई गई। आरोप है कि विद्युत विभाग की कार्रवाई से नाराज दो युवकों ने टीम के साथ में अभद्रता कर दी तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद विद्युत टीम वापस लौटी। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रवर्तन विंग ने बिजली चोरी के 23 मामलों में वसूला 8.93 लाख जुर्माना
बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा : एई

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। बिजली चोरी की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल), जालंधर की प्रवर्तन शाखा की टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच की। चेकिंग के दौरान टीम ने बिजली चोरी के 23 मामलों में कुल 8.93 लाख रुपए जुर्माना वसूला। Jalandhar News

पीएसपीसीएल जालंधर के एसई (प्रवर्तन) पवन ने शनिवार को कहा कि जालंधर की प्रवर्तन विंग की टीमों ने शुक्रवार को रात के दौरान बंगा के पास गांव चक मैदास, मॉडल टाउन और बस्ती बावा खेल आदि क्षेत्रों में विशेष जांच की। उन्होंने बताया कि टीम ने रात 9 बजे से 10 बजे के बीच जांच की और बिजली चोरी के तीन मामले पाए। इन तीन उपभोक्ताओं में एक फिटनेस जिम सेंटर और दो घर शामिल हैं। Jalandhar News

विभाग ने उपभोक्ताओं पर कुल 1.59 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया। इस बीच, नकोदर के पास बिटलान, रायपुर अराइयां, झुग्गियां, छोले आदि गांवों में जांच के दौरान टीमों ने 20 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम को घरों में एक अवैध ट्यूबवेल कनेक्शन और 19 ‘कुंडी’ कनेक्शन मिले। विभाग ने 20 उपभोक्ताओं पर कुल 7.34 लाख का जुमार्ना लगाया। उन्होंने कहा कि टीमों को चार बिजली मीटर भी मिले, जिनके साथ छेड़छाड़ का संदेह था। इन मीटरों को टीमों ने जब्त कर लिया। एसई ने कहा कि विभाग बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रखेगा। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Family ID:- परिवार पहचान पत्र फिर बना दाखिलों के बीच बाधा