india vs west indies - Sach Kahoon Hindi

IND vs WI: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 होगी पूरी तरह चेंज! यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू !
IND vs WI 3rd T20, Team India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। पहले दो मैच हार चुकी भारतीय टीम अगर आज भी हार जाती है तो वो सीरीज से हाथ धो बैठेगी। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। वेस्टइंडीज ने पहला टी20 रोमांचक तरीके से 4 रनों से जीता था। इसके बाद दूसरे टी20 में मेजबान टीम ने शानदार दो विकेट से जीत दर्ज की। अब वेस्टइंडीज की टीम का सपना भारत के खिलाफ 7 साल बाद तीसरा टी20 जीतकर टी20 सीरीज जीतना होगा। वहीं हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज हार के खतरे को टालने पर रहेगा। IND vs WI

दो मैचों की हार के बाद इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदल सकती है। टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। तीसरे टी20 में हमें एक नया ओपनिंग पेयर भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार की टीम से छुट्टी भी हो सकती है।

EPF Interest Rate: जल्द जमा होगा पीएफ का ब्याज? जानें ईपीएफओ का जवाब…

21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं डेब्यू

बता दें कि तीसरे टी20 में विस्फोटक युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल डेब्यू कर सकते हैं। यशस्वी के आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते नजर आ सकते हैं। कई बार उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है। अगर यशस्वी इस मैच में डेब्यू करेंगे तो फिर ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर शुभमन गिल को 3 नंबर पर खेलना होगा।

ये हो सकते हैं बदलाव

टी20 के दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम तीसरे मैच में कई बदलाव कर सकती है। मुकेश कुमार की जगह आवेश खान या उमरान मलिक और रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव टीम में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक और अर्शदीप को दूसरे मैच में स्विंग मिली थी और यही दोनों गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। दो महीने बाद खेल रहे चहल प्रभावी रहे, लेकिन बिश्नोई कोई कमाल नहीं कर सके। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार काफी महंगे साबित हुए थे, जिसकी वजह से उनकी जगह आवेश खान या उमरान मलिक को खिलाया जा सकता है।

तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

India vs West Indies : क्या आज विंडीज के खिलाफ भारत का प्रयोग सफल रहेगा?
तारोबा (वेस्टइंडीज)। India vs West Indies : भारत को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मध्यक्रम में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को आजमाने का उसका प्रयोग सफल साबित होगा। वेस्टइंडीज से 2006 के बाद से एक भी वनडे शृंखला नहीं हारी भारतीय टीम ने बारबडोस में दूसरे वनडे में पराजय का सामना किया जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था। छह विकेट से मिली हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि भारतीय टीम अगले महीने होने वाले एशिया कप और फिर विश्व कप के मद्देनजर वृहत तस्वीर देख रही है जिसमें देखना है कि अह्म मुकाबलों में युवा खिलाड़ी कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं। India vs West Indies

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने प्रभावित किया है लेकिन शुभमन गिल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। हार्दिक पंड्या ने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की शुरुआत की लेकिन बल्ले से नाकाम रहे। पांच मैचों की टी20 शृंखला से पहले वह उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमरान मलिक अभी तक विकेट नहीं ले सके हैं। उनकी रफ्तार भारत के लिए एक्स फैक्टर है लेकिन उन्हें अपनी तकनीक और सटीकता पर काम करना होगा। चाइनामैन कुलदीप यादव ने प्रभावी प्रदर्शन किया है जिससे उनके दोस्त युजवेंद्र चहल के लिए टीम में जगह नहीं बन पा रही। अब वह टी20 शृंखला में ही नजर आएंगे।

वेस्टइंडीज के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और अगर वह भारत को हरा देता है तो वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के जख्मों पर कुछ हद तक मरहम लगेगा। उसके गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड भी प्रभावी रहे हैं। कप्तान शाइ होप ने कहा कि हम एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराएंगे। हमें बल्ले और गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीमें : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमाएर, अलजारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिनक्लेयर, ओशाने थॉमस।

मैच का समय : भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से

यह भी पढ़ें:– मणिपुर यौन हिंसा मामले में पीड़ितों का बयान दर्ज करने पर लगी रोक

India Vs West Indies: दूसरे टेस्ट में विंडीज का संघर्ष जारी, भारत 209 रन से आगे
मेजबान टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर बनाए 229 रन

फॉलोऑन टालने से सिर्फ 9 रन दूर | India Vs West Indies

पोर्ट ऑफ स्पेन (एजेंसी)। India Vs West Indies: वेस्ट इंडीज ने कप्तान क्रेग ब्रैथवेट (75) की अगुवाई में बल्लेबाजों के उत्कृष्ट डिफेंस की मदद से दूसरे टेस्ट में भारत की बढ़त 209 रन तक कम कर दी है। भारत के 438 रन के जवाब में विंडीज ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए और अब वह फॉलोऑन टालने से सिर्फ नौ रन दूर है। बारिश के कारण तीसरे दिन सिर्फ 67 ओवर फेंके गए और भारतीय गेंदबाज क्वीन्स पार्क ओवल की बेजान पिच पर केवल चार विकेट चटका सके। कैरिबियाई टीम ने टेस्ट बचाने के इरादे से कोई जल्दबाजी नहीं की और बेहतरीन डिफेंस के साथ भारतीय गेंदबाजों को थकाया। India Vs West Indies

शुरुआती सत्र में सिर्फ 10 ओवर फेंके जा सके और विंडीज ने इस दौरान 31 रन जोड़े। मेकेंजी ने 44वें ओवर में जयदेव उनादकट को दो चौके जड़े। पारी की रफ्तार अन्यथा धीमी ही रही। मेकेंजी ने 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर विंडीज का सैकड़ा पूरा किया। वह अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन मुकेश कुमार ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैचआउट करवाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया। India Vs West Indies

मेकेंजी का विकेट गिरने के बाद भी ब्रैथवेट 21 ओवर तक पिच पर खड़े रहे, हालांकि इस दौरान वेस्ट इंडीज केवल 40 रन ही जोड़ सका। अंतत: रविचंद्रन अश्विन ने ब्रैथवेट को बोल्ड कर उनकी 235 गेंद लंबी पारी को समाप्त किया। विंडीज ने आखिरी सत्र में भी अपने दृष्टिकोण में कोई बदलाव नहीं किया, हालांकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की दो शानदार गेंदों ने वेस्ट इंडीज के दो विकेट चटकाए।

जडेजा की एक गेंद अतिरिक्त उछाल के कारण जर्मेन ब्लैकवुड के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप के हाथों में जा समाई, जबकि सिराज ने जोशुआ डा सिल्वा के डिफेंस को भेदकर उन्हें बोल्ड किया। भारत के पास आधे घंटे के खेल में विंडीज के कुछ और विकेट चटकाने का मौका था, लेकिन अंपायरों ने रोशनी कम होने के कारण तेज गेंदबाजी पर रोक लगाई। रोहित ने भी स्पिनरों को आजमाने के बजाय दिन का खेल समाप्त

करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें:– Alien On Earth: एक डरावनी खबर-धरती पर आ रहे हैं एलियंस! इंसान बनेंगे गुलाम?

Watch: वीडियो में देखें भारतीय टीम की मस्ती, वेस्टइंडीज में छा गए कोहली
India vs West Indies: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज पहुंच गए हैं वो भारतीय टीम से भी जुड़ गए है। विराट के पहुंचते ही भारतीय टीम की भी मस्ती शुरू हो गई। बीसीसीआई ने आज को 1.46 मिनट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय स्टार खिलाड़ी बीच पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर गई है, जहां वो मेजबान के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि भारत के दौरे की शुरूआत टेस्ट सीरीज से होगी। वहीं पहला टेस्ट 12 से 16 जुलाई के बीच डोमिनिका में खेला जाएगा।

Ishan Kishan takes over the camera to shoot #TeamIndia‘s beach volleyball session in Barbados

How did Ishan – the cameraman – do behind the lens #WIvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/ZZ6SoL93dF

— BCCI (@BCCI) July 3, 2023

अलग ही अंदाज में नजर आएगी भारतीय टीम

उधर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया एक अलग अंदाज में नजर आ सकती है। टेस्ट टीम में यशस्वी जायसवाल ऋतुराज गायकवाड़, की एंट्री हुई है। जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया।

जानें खेल से संबंधित खबरें…

चोटग्रस्त लायन एशेज़ से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ-स्पिनर नेथन लायन दाहिनी पिंडली की मांसपेशी फट जाने के कारण इंग्लैंड के विरुद्ध तीसरे एशेज़ टेस्ट से बाहर हो गये हैं जिसके बाद युवा प्रतिभा टॉड मर्फी एकादश में उनकी जगह लेंगे। उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान लायन की दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। लायन भले ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये उतरे, लेकिन उनके स्थान पर फील्डिंग मैट रेनशॉ ने की थी।

लायन ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से मुलाकात की, जिसके बाद उनके इंग्लैंड दौरे के समापन की पुष्टि हो गयी। लॉर्ड्स उनका लगातार 100वां टेस्ट था और ऑस्ट्रेलिया 101 टेस्ट मैचों में पहली बार लायन के बिना मैदान पर उतरेगी। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की कि इस साल भारत में पदार्पण करने वाले ऑफ-स्पिनर मर्फी आगामी तीन टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई एकादश का हिस्सा होंगे।

बंगलादेश दौरे के लिये महिला टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बंगलादेश के खिलाफ होने वाली महिला टी20 और एकदिवसीय शृंखलाओं के लिये 18-सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा रविवार को की। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष टीम में जगह नहीं बना सकी हैं, जबकि असम की विकेटकीपर उमा छेत्री को पहली बार टीम में तलब किया गया है। यास्तिका भाटिया एकदिवसीय और टी20 दोनों टीमों में बरकरार हैं।

राजस्थान की प्रिया पूनिया को दो साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। अंजली सरवानी टी20 टीम में बरकरार हैं और बंगलादेश दौरे पर एकदिवसीय क्रिकेट में भी पदार्पण कर सकती हैं। अमनजोत कौर को पहली बार एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि मोनिका पटेल पहली बार एकदिवसीय स्क्वाड में जगह बना सकी हैं।

उत्तर प्रदेश की राशि कनौजिया, आंध्र प्रदेश की अनुषा बरेड्डी और केरल की मिन्नू मणि पहली बार राष्ट्रीय स्क्वाड का हिस्सा बनी हैं।

भारत और बंगलादेश के बीच तीन महिला टी20 मैचों की शृंखला नौ जुलाई को शुरू होगी, जबकि तीन महिला एकदिवसीय मैच 16 जुलाई से खेले जायेंगे। सभी छह मुकाबलों का आयोजन मीरपुर के शेर-ए-बंगला क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

भारत की महिला टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्या, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, सबभिनेनी मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बरेड्डी, मिन्नू मणि।

भारत की महिला वनडे टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्या, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पूनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बरेड्डी, स्नेह राणा।

Diabetic Foot Irritation: डायबिटीज के साथ पैरों की जलन से है परेशान? तो अपनाएं यह घरेलू उपाय और पाएं पैरों जलन से छुटकारा

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन, दिग्गज टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुुजारा और उमेश यादव हुए बाहर
मुंबई। Cheteshwar Pujara : इस महीने की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की 209 रनों की हार के बाद भारतीय टेस्ट टीम में फेरबदल की मांग करने वाले दिग्गज टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को आगामी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। या यूं कहें कि उन्हें बदलाव की मांग करने की कीमत चुकानी पड़ी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकतार्ओं ने आगामी टीम के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का चयन किया है। वेस्ट इंडीज दौरे के लिए जहां 5 टी-20 मैच खेले जाने हैं, टीम की घोषणा बाद में की जाएगी’। फिलहाल कैरेबियन में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए दोनों 35-वर्षीय खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में जगह

वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और सीमर मुकेश कुमार को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है, जबकि 32 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस साल के अंत में एशियाई कप और विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण शैडयूल को ध्यान में रखते हुए कैरेबियन में टेस्ट और वनडे से आराम दिया गया है। हैरानी की बात है कि टेस्ट टीम में उमेश की जगह दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को दी गई है, जिन्होंने जनवरी 2021 से भारत के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला है। 30 सैनी वर्षीय ने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला था, लेकिन उन्हें रेस्ट में शामिल किया गया था। ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम की ओर से, जहां उन्होंने चार विकेट झटके थे। india vs west indies

अपनी क्षमताओं पर अत्यधिक विश्वास के साथ, महाराष्ट्र के गायकवाड़, जो अपनी शादी के कारण इंग्लैंड में टीम में शामिल नहीं हो पाए थे, और बंगाल के मुकेश, जिनके नाम 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 149 विकेट थे, को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में चुना गया है।

सूर्यकुमार यादव भी टेस्ट टीम से बाहर | Cheteshwar Pujara

वहीं बता दें कि मध्यम स्तर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, जिनकी सीट डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए रिजर्व है, को भी 16 सदस्यीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के कीपर बल्लेबाज केएस भरत, जिन्होंने सिर्फ 5 और 23 रन बनाए, उन्हें खुद को भाग्यशाली मानना ​​चाहिए कि वह कुल्हाड़ी से बच गए।

पुजारा के बाहर होने से वेस्टइंडीज में टेस्ट मैच में भारत की ओर से नंबर 3 पर आने वाले बल्लेबाज का नया चेहरा रहेगा और वो तेज तर्रार जायसवाल का भी हो सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन में 9 क्लास वन डे मैचों में 1,169 रन बनाए थे और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, इस स्थान पर उनकी जगह लेने की सबसे अधिक संभावना है।

रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान | Cheteshwar Pujara

रोहित शर्मा को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जो अनुभवी हैं अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में कठिन मैदान पर 89 और 46 रन बनाकर उल्लेखनीय टेस्ट वापसी का आनंद लिया, उन्हें टेस्ट में रोहित के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था। india vs west indies

पहला टेस्ट 12 जुलाई को डोमिनिका के विंडसर पार्क में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई को पोर्टआॅफ-स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में शुरू होगा। टेस्ट के बाद 3 वनडे मैच होंगे।

‘पुजारा एक आसान लक्ष्य थे’ | Cheteshwar Pujara

एक सूत्र के अनुसार ‘पुजारा की तरह, रोहित शर्मा (15 और 43) एवं विराट कोहली (14 और 49) दोनों भी हाल के वर्षों में औसत रहे हैं, लेकिन वो टीम में टिके हुए हैं क्योंकि वे इतने बड़े ब्रांड हैं- अगर उनमें से किसी एक को भी हटा दिया जाता है तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाता, जबकि पुजारा को हटा दिए जाने पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता , क्योंकि वह केवल एक टेस्ट स्पेशलिस्ट थे। वह एक ‘आसान लक्ष्य थे,’ इसलिए उन्हें टारगेट किया गया।

टेस्ट में 102 मैचों का अनुभव रखने वाले पुजारा ने पिछले साल काउंटी क्रिकेट में 28 टेस्ट मेचों की 52 पारियों में एक शतक और 11 अर्द्धशतक के साथ बड़े रन स्कोर के दम पर वापसी की थी।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि चयनकर्ता और कोच (राहुल द्रविड़) दक्षिण अफ्रीका के एक कठिन दौरे पर जाने से पहले, वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल और गायकवाड़ जैसे युवा बल्लेबाजों को आजमाना चाहते थे। इसी वजह से पुजारा को नहीं चुना गया। अगर पुजारा घरेलू क्रिकेट में अच्छा स्कोर करते हैं तो उनके लिए दरवाजा बंद नहीं हुआ है और उन्हें यह बात बता दी गई है। India squad for West Indies

चुनी गई टीमें निम्न प्रकार से हैं:-

टैस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार