Ashwini Vaishnaw - Sach Kahoon Hindi

Indian Railways: भारतीय रेलवे का बड़ा अपग्रेड, 163 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड परियोजना को मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल परिचालन को अधिक तेज, सुरक्षित और सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के परभणी–मुदखेड़ डबल लाइन रेलखंड में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के आधुनिकीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य बढ़ते रेल यातायात के अनुरूप विद्युत आपूर्ति प्रणाली को अधिक मजबूत बनाना और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेल अवसंरचना विकसित करना है। Indian Railways

रेल मंत्रालय के अनुसार, लगभग ₹163 करोड़ की लागत से संचालित होने वाली इस परियोजना के अंतर्गत वर्तमान 1×25 केवी विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली को उन्नत 2×25 केवी ट्रैक्शन प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। यह कार्य लगभग 164 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे इस रेलखंड की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

परियोजना के तहत केवल ट्रैक्शन प्रणाली ही नहीं, बल्कि विद्युत आपूर्ति से जुड़े सभी प्रमुख ढांचों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे बढ़ते विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन संभव होगा और रेल सेवाओं की विश्वसनीयता में सुधार आएगा। रेल मंत्रालय ने बताया कि परभणी–मुदखेड़ रेलखंड हाईली यूटिलाइज्ड नेटवर्क (एचयूएन) रूट-9 का अहम हिस्सा है। यह मार्ग अजमेर, इंदौर, खंडवा, अकोला, पूर्णा, मुदखेड़, सिकंदराबाद, महबूबनगर और धोन जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है। इस कारण यह रेलखंड यात्री परिवहन के साथ-साथ माल ढुलाई के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। Indian Railways

उन्नत ट्रैक्शन प्रणाली लागू होने के बाद इस मार्ग पर विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर और प्रभावी होगी। इससे लंबी दूरी की मालगाड़ियों का संचालन बेहतर ढंग से किया जा सकेगा तथा वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक और तेज गति वाली ट्रेनों के संचालन को भी अतिरिक्त तकनीकी सहायता मिलेगी। रेल मंत्रालय का मानना है कि यह परियोजना वर्ष 2029-30 तक 3,000 मिलियन टन माल ढुलाई के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही यह देश के व्यस्त रेल मार्गों पर क्षमता विस्तार और परिचालन दक्षता बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी दी थी कि भारत विश्व के सबसे बड़े विद्युतीकृत ब्रॉड गेज रेल नेटवर्क वाले देशों में अग्रणी बन चुका है। वर्तमान में देश के 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है, जो वैश्विक स्तर पर भारत की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया था कि रेलवे विद्युतीकरण की गति के मामले में भारत ने चीन, स्पेन, जापान, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम जैसे कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2014 से 2026 के बीच भारतीय रेलवे ने 48 हजार किलोमीटर से अधिक रेल मार्गों का विद्युतीकरण कर विश्व के सबसे तेज रेल विद्युतीकरण अभियानों में अपनी पहचान स्थापित की है। Indian Railways

Indian Railways: हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे को आधुनिक बनाने का अहम हिस्सा: अश्विनी वैष्णव
Hydrogen Train India: जींद, हरियाणा । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे को आधुनिक बनाने के पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। इस ट्रेन की तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है और आत्मनिर्भर भारत का शानदार उदाहरण है।  रेलवे मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारत में हाइड्रोजन को दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह ही एक नए ईंधन के तौर पर देखा जाता है और सरकार ने इसे बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। रेलवे ने ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए 2,400 किलोवाट का पूरा हाइड्रोजन प्रोपल्शन सिस्टम तैयार किया है, जिसे इस ट्रेन में लगाया गया है। Indian Railways

उन्होंने आगे कहा कि यह तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है और 'आत्मनिर्भर भारत' की सोच को दर्शाती है। यह ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक अहम कदम है। साथ ही, यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से चल रहे रेलवे के आधुनिकीकरण के काम का हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस हाइड्रोजन तकनीक के बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकार भारत के पास ही है और इसे आने वाले समय में निर्यात में भी किया जाएगा। साथ ही कहा कि रेलवे फिलहाल इसे आगे विकसित करने पर कार्य कर रहा है।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हाइड्रोजन फ्यूल सेल संचालित ट्रेन का प्रारंभिक संचालन उत्तर रेलवे के जींद-सोनीपत रेलखंड पर किया जाएगा। यह ट्रेन जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत को जोड़ेगी। साथ ही यह मार्ग के बीच स्थित स्टेशनों और प्रस्तावित ठहरावों पर भी सेवा देगी। इनमें जींद सिटी, पांडू पिंडारा जंक्शन, ललित खेड़ा हॉल्ट, भंभेवा, इसापुर खेड़ी हॉल्ट, बुटाना हॉल्ट, खंडराई हॉल्ट, रभराह हॉल्ट, लाठ हॉल्ट, मोहाना, बरवासनी हॉल्ट और सोनीपत न्यू शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, भारत में चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत यह है कि इसे 10 कोचों वाले यात्री ट्रेनसेट के रूप में तैयार किया है, जिसमें करीब 2,600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। वहीं, वर्तमान में दुनिया भर में संचालित अधिकांश हाइड्रोजन यात्री ट्रेनों में केवल दो या तीन कोच होते हैं और इन्हें मुख्य रूप से छोटी क्षेत्रीय रेल सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफ.एम. ट्रांसमीटर का वर्चुअल उद्घाटन
Virtual inauguration of the FM Transmitter: जयपुर। अश्विनी वैष्णव रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने आकाशवाणी जयपुर परिसर से जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफ.एम. ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश में एफ.एम. ट्रांसमीटरों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। रामगढ़ ट्रांसमीटर से सीमांत क्षेत्र में लगभग 80 किलोमीटर की परिधि में रेडियो प्रसारण सुनिश्चित हो सकेगा। इससे लोगों को सूचना, शिक्षा तथा मनोरंजन के विविध कार्यक्रम सुनने को मिलेंगे।

इस अवसर पर वैष्णव ने अपने संबोधन में प्रसार भारती का स्वरूप बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में रेडियो प्रसारण की प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए “डिजिटल फर्स्ट” और “हाइपर लोकल” के मंत्र के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने सिस्टम के इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी प्रसारण से जोड़ने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने जयपुर में बनने वाले एआई डेटा सेंटर का जिक्र करते हुए इससे भविष्य की नींव बताया। उन्होंने प्रदेश में किए जा रहे रेलवे विकास का भी ब्यौरा दिया। वैष्णव ने कहा कि इस वर्ष बजट में रिकॉर्ड 10 हजार करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न शहरों के रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास कार्यों की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य के छोटे-बड़े 200 रेलवे स्टेशनों के विकास और 46 का काम चल रहा है। इनमें से 85 बड़े स्टेशन हैं, जिन्हें भव्य रूप से पुर्न विकसित किया जा रहा है। ये स्टेशन जल्द ही तैयार हो जाएंगें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में 10 मल्टी मॉडल कॉर्गो टर्मिनल भी तैयार हो चुके हैं, वहीं 6 अन्य मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का काम चल रहा है जबकि 8 और टर्मिनल की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि कई नई रेल लाईनों की डबलिंग की जा रही हैं, वहीं कुछ स्थानों पर गेज परिवर्तन भी हो रहे है। कोविड के बाद 46 नई रेल सेवाएं शुरू की गई है।

अश्विनी वैष्णव ने प्रसार भारती के युवा अधिकारियों के साथ संवाद भी किया। कार्यक्रम को प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भी संबोधित किया। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसी संस्थाओं के लिए कहा कि ये जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई आवश्यक सेवाएं हैं। ये वस्तुस्थिति को समाज में व्यापक रूप तक पहुंचाती है।

इसके बाद वैष्णव एमएनआईटी पहुंचे। जहां उन्होंने तीन मैकर्स लैब, एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम प्रयोगशाला का धर्मेश शुभारंभ किया। आकाशवाणी जयपुर परिसर में इस समारोह से जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल वर्चुअल रूप से जुड़े। इस अक्सर पर जयपुर में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन भी मौजूद रहे।

India AI Impact Summit: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ये बड़ा ऐलान
”जिम्मेदार एआई के विकास के लिए अग्रणी कंपनियां भारतीय इनोवेटर्स के साथ मिलकर काम करेंगी”

India AI Impact Summit: नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विश्व की अग्रणी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनियों ने भारत के नवप्रवर्तकों के साथ मिलकर उत्तरदायी और समावेशी एआई के विकास हेतु स्वैच्छिक संकल्प व्यक्त किया है। यह वक्तव्य उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपने संबोधन के दौरान दिया। India News

मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एआई संस्थान भारत के उभरते स्टार्टअप्स—सर्वम, भारतजेन, ज्ञानी और सॉकेट—के साथ सहयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ऐसा एआई तंत्र विकसित करना है जो विविध भाषाओं, संस्कृतियों और सामाजिक परिस्थितियों में समान रूप से उपयोगी सिद्ध हो, विशेषकर वैश्विक दक्षिण के देशों में।

उन्होंने कहा कि इस सहयोग के अंतर्गत रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक परिवर्तन से संबंधित नीतियों को सुदृढ़ करने के लिए गुमनाम एवं समेकित आंकड़ों के आधार पर वास्तविक उपयोग के अनुभवों का विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही, बहुभाषी मूल्यांकन प्रणालियों को सशक्त बनाया जाएगा, जिससे एआई अनुप्रयोग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

यह पहल भारत को एआई शासन के क्षेत्र में एक संतुलित अवसर प्रदान करती है

मंत्री के अनुसार, यह पहल भारत को एआई शासन के क्षेत्र में एक संतुलित और न्यायोन्मुख दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है। इसका उद्देश्य नवाचार को सामाजिक समानता तथा व्यावहारिक प्रभाव के साथ समन्वित करना है।

समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रौद्योगिकी परिवर्तन की तीव्र गति का उल्लेख करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास पूर्ववर्ती तकनीकी क्रांतियों की तुलना में कहीं अधिक तेज और व्यापक है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भविष्य की पीढ़ियों को सौंपे जाने वाले एआई स्वरूप के प्रति आज ही उत्तरदायित्व निभाना आवश्यक है।प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रश्न यह नहीं है कि एआई भविष्य में क्या कर सकती है, बल्कि यह है कि वर्तमान में हम इस तकनीक का उपयोग किस दिशा में और किस जिम्मेदारी के साथ करते हैं। India News

Mumbai–Ahmedabad Bullet Train project: बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली बड़ी सफलता
Mumbai–Ahmedabad Bullet Train project: पालघर। मुंबई–अहमदाबाद उच्च गति रेल परियोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। परियोजना की पर्वतीय सुरंग संख्या-6 का सफल ब्रेकथ्रू पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रगति की समीक्षा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। यह सुरंग महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहाणू रोड क्षेत्र में स्थित है। Bullet Train News

करीब 508 किलोमीटर लंबा यह उच्च गति रेल गलियारा महाराष्ट्र और गुजरात को अत्याधुनिक रेल संपर्क प्रदान करेगा। परियोजना के अंतर्गत अब तक उल्लेखनीय निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। कुल मार्ग में से लगभग 334 किलोमीटर वायाडक्ट का निर्माण तथा 417 किलोमीटर पिलर्स (पियर्स) का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 17 नदी पुल, 5 प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल और 13 इस्पात पुल तैयार किए जा चुके हैं।

ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से 247 किलोमीटर लंबे खंड में 4.9 लाख से अधिक नॉइज बैरियर स्थापित किए गए हैं। पटरियों के निर्माण की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है और 308 ट्रैक किलोमीटर, अर्थात 154 रूट किलोमीटर क्षेत्र में आरसी ट्रैक बेड तैयार किया जा चुका है। मुख्य मार्ग पर लगभग 125 रूट किलोमीटर हिस्से में 5,400 से अधिक ओवरहेड विद्युत मस्त लगाए गए हैं। Bullet Train News

महाराष्ट्र में प्रस्तावित सात पर्वतीय सुरंगों में से पहली का ब्रेकथ्रू संपन्न

महाराष्ट्र में प्रस्तावित सात पर्वतीय सुरंगों में से पहली का ब्रेकथ्रू संपन्न हो चुका है, जबकि अन्य सुरंगों का कार्य विभिन्न चरणों में जारी है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से शिलफाटा के बीच प्रस्तावित 21 किलोमीटर लंबी सुरंग में लगभग 5 किलोमीटर हिस्से में न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग पद्धति (एनएटीएम) से उत्खनन किया जा चुका है।

सूरत और अहमदाबाद में रोलिंग स्टॉक डिपो का निर्माण कार्य प्रगति पर है। गुजरात के सभी प्रस्तावित स्टेशनों का ऊपरी ढांचा लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि महाराष्ट्र में तीन एलिवेटेड स्टेशनों पर कार्य जारी है। मुंबई में भूमिगत स्टेशन पर स्लैब ढलाई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

परियोजना पूर्ण होने पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित तथा आरामदायक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। यह उच्च गति रेल कॉरिडोर दोनों राज्यों के बीच आर्थिक एवं सामाजिक संपर्क को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। Bullet Train News

Indian Railways: खुशखबरी: सीनियर सिटीजन्स के लिए रेलवे का शानदार तोहफा, रेल में मिलेगी ये छूट!
Indian Railways Ticket Concession: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Rail Mantri Ashwini Vaishnaw) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ट्रेन में सफर करने (Train Ticket) वाले यात्रियों को खास सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार हर दिन रेलवे विभाग की तरफ से करीब 10,000 ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिसमें सीनियर सिटीजन्स से लेकर महिलाओं और स्टूडेंट्स समेत सभी को बहुत सी सुविधाएं दी जाती हैं।

रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीनियर सिटीजन्स (senior citizens) को ट्रेन में कंफर्म लोअर बर्थ की सुविधा मिल रही है। इसके लिए रेलवे में अलग से प्रोविजन है। बता दें 45 साल से ज्यादा उम्र की महिला यात्री को लोअर बर्थ के लिए कोई भी आॅप्शन सलेक्ट नहीं करना होगा। रेलवे की तरफ से इन यात्रियों को अपने आप ही लोअर बर्थ मिल जाएगी।

गर्भवती महिलाओं के लिए स्लीपर क्लास में 6 लोअर बर्थ रिजर्व | Indian Railways

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर सिटीजन्स में 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए स्लीपर क्लास में 6 लोअर बर्थ रिजर्व हैं। इसके साथ ही 3एसी में प्रत्येक कोच में 4 से 5 लोअर बर्थ, 2एसी में प्रत्येक कोच में 3 से 4 लोअर बर्थ को निर्धारित किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसके अलावा आॅनबोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा भी सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजन और महिलाओं जिन्हें सिस्टम में अपर बर्थ दे दी गई, अगर ट्रेन में कोई लोअर बर्थ खाली हो, तो दे देने का प्रोविजन बनाया गया है। Indian Railways

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2019-20 में पैसेंजर टिकटों पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी। रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन से सफर करने वाले हर व्यक्ति को औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है। यह सब्सिडी सीनियर सिटीजन समेत सभी नागरिकों को दी जाती है। इसके अलावा रेलवे दिव्यांगजनों, छात्रों और रोगियों जैसे कई कैटेगरी में सब्सिडी देती है। रेलवे की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे पहले 60 साल या उससे ज्यादा आयु के पुरूषों को किराए में 40 फीसदी का डिस्काउंट देता था। वहीं, महिलाओं को मिलने वाली छूट की बात की जाए तो इन लोगों को 58 साल की उम्र से ही 50 फीसदी की छूट मिलती थी। बता दें ये छूट मेल, एक्सप्रेस, राजधानी समेत सभी तरह की ट्रेनों में दी जाती है। Indian Railways