Blood pressure - Sach Kahoon Hindi

Blood Pressure: ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभकारी है शीतकारी प्राणायाम
Sheetkari Pranayama: आधुनिक जीवनशैली ने जहां सुविधाएं बढ़ गई हैं, वहीं स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर भी पड़ा है। अनियमित दिनचर्या, तनाव और असंतुलित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर आज एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है। विश्व स्तर पर करोड़ों लोग इससे जूझ रहे हैं, जबकि भारत में यह हृदय रोग और स्ट्रोक का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दवाओं के साथ यदि जीवनशैली में सुधार और योग को अपनाया जाए, तो इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ऐसे में शीतकारी प्राणायाम एक सरल और प्रभावी उपाय के रूप में उभर रहा है।

शीतकारी प्राणायाम योग की एक ऐसी श्वास तकनीक है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। खासकर गर्मियों में इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस प्रक्रिया में मुंह से श्वास ली जाती है, जिससे शरीर के तापमान में संतुलन आता है। यह अभ्यास तनाव को कम करने में सहायक होता है और शरीर के आॅटोनॉमिक नर्वस सिस्टम को संतुलित करता है। परिणामस्वरूप, पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय होकर शरीर को शांति और स्थिरता की अवस्था में लाता है, जिससे रक्तचाप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

दिल से लेकर दिमाग तक असर | Sheetkari Pranayama

शीतकारी प्राणायाम केवल रक्तचाप को नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई व्यापक स्वास्थ्य लाभ हैं। यह हृदय की धड़कन को स्थिर रखता है और तनाव व चिंता को कम करता है, जिससे मानसिक रूप से दिमाग को शांति मिलती है। शरीर में ठंडक पैदा कर यह पित्त दोष को संतुलित करता है और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है। इसके नियमित अभ्यास से श्वास दर नियंत्रित होती है, आॅक्सीजन का बेहतर उपयोग होता है और फेफड़ों की क्षमता में सुधार आता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक सुरक्षित अभ्यास है, जिसे दवाओं के साथ पूरक चिकित्सा के रूप में भी अपनाया जा सकता है।

सही अभ्यास और सावधानियां

शीतकारी प्राणायाम के लिए शांत वातावरण में ध्यान मुद्रा में बैठना आवश्यक है। पीठ सीधी रखें, आंखें बंद करें और हाथों को घुटनों पर टिकाएं। दांतों को हल्का सा मिलाकर उनके बीच से धीरे-धीरे सांस अंदर लें और फिर मुंह बंद कर नाक से सांस बाहर छोड़ें। इस प्रक्रिया को रोजाना लगभग 10 मिनट तक दोहराया जा सकता है। हालांकि, कुछ सावधानियां जरूरी हैं—हाई ब्लड प्रेशर के मरीज डॉक्टर की सलाह से ही इसे शुरू करें। सर्दी, साइनस या सांस संबंधी समस्याओं में सतर्क रहें, और गर्भवती महिलाओं या गंभीर रोगियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना चाहिए। नियमित अभ्यास से यह प्राणायाम न केवल रक्तचाप को संतुलित करता है, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

Maida foods at home: छोड़ दो अगर खाना मैदा, इन बीमारियों में होगा बड़ा फायदा
Maida foods at home: संतों ने कहा है ‘‘हाथ में दीपक, कुएं पड़े, फिर काहे का होशियार’’ अर्थात सबकुछ जानते, समझते हुए भी आज का इंसान उन चीजों को करता है तो वो होशियार कैसे हो सकता है यानि ज्ञानी कैसे हो सकता है। वैसे देखा जाए तो आजकल लोग पहले की तुलना में अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक होने लगे हैं और उन खाद्य पदार्थों से बचने लगे हैं, जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

लेकिन फिर भी आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वस्थ रहने के लिए मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी गई हैं, जो शरीर में एक-दो नहीं बल्कि विभिन्न समस्याएं पैदा करती हैं।

बता दें कि मैदे की बनी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल जैसे समस्याओं के साथ साथ आपके हार्ट को भी नुकसान पहुंचाती हैं और तो और ये चीजें मोटापा भी तेजी से बढ़ाती हैं। आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है किकुछ ऐसे फूड्स हैं जो हेल्दी दिखते हैं लेकिन होते वो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं क्योंकि उन्हें भी मैदे से ही बनाया जाता है। आइये, जानते हैं मैदे से बनी उन चीजों के बारे में जिन्हें मैदे से ही बनाया गया है।

नमक पारे और मठ्ठियाँ | Namak Pare And Mathri

भारत में नमक पारे और मठ्ठियों का उपयोग एक स्नैक्स के रूप में किया जाता है, खासकर शादी-विवाह के अवसरों पर। ज्यादातर लोग तो नमक पारे या मठ्ठियों का सेवन चाय के साथ करते हैं और इन्हें हेल्दी समझ लिया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तला हुआ होने के अलावा ये प्योर मैदे से तैयार की जाती हैं और ये किसी भी मायने में हेल्दी स्नैक नहीं होते हंै।

बर्फी | Burfi Made From Maida

भारत में लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है बर्फी, जिसे आमतौर पर दूध, बेसन और सूजी जैसी चीजों से बनाया जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली ये बर्फी आमतौर पर मैदे से बनाई जाती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती हंै। इसलिए बाजार से मिठाई लाने की बजाय घर पर दूध, बेसन व सूजी जैसी चीजों से ही बर्फी बनाई जाएं तो वो बाजार से मिलने वाली मिठाइयों से ज्यादा बेहतर होंगी।

नान व रोटी | Naan And Roti Made From Maida

आपने देखा होगा कि भारत में शादी व पार्टियों में ज्यादातर नान बनाएं जाते हैं और खूब खाए जाते हैं, जो पूरी तरह से मैदे से ही बनी होते हंै। जबकि बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इन रोटियों में मैदा मिक्स होता है। दरअसल शादियों में जो रोटियां बनायी जाती हैं वो गेहूं के आटे में मैदा मिक्स करके बनाई जाती हंै, जो आपके स्वास्थ्य को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाती हैं।

बिस्कुट | Biscuit Made Of Maida

आप अगर बाजार से हेल्दी स्नैक्स वगैरह खरीद कर लाते हैं तो निश्चित रूप उनमें मैदा मिक्स होता है खासकर बिस्किट्स में। यहां तक कि बाजार में कुछ ऐसे बिस्किट्स भी मौजूद हैं, जो पूरी तरह से मैदे से ही बने होते हैं। इसलिए बाजार से बिस्किट्स लाने से पहले एक बार उसका लेबल अच्छे से पढ़ लें और अच्छी क्वालिटी के बिस्कुट का ही इस्तेमाल करें।

अब आती है बारी पास्ते और नूडल्स की | Pasta And Noodles Made Of Maida

आजकल ज्यादातर लोगों को बाहर का खाना पसंद है, खासकर जंक फूड्स वगैरह। इसके लिए वो अपनी सेहत से भी कॉप्रोमाइज कर लेते हैं। बाजार में ऐसे कई प्रकार के नूडल व पास्ता के सब्सीट्यूट प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें आटे से बनाया गया है। लेकिन ज्यादातर पास्ता व नूडल्स पूरी तरह से मैदे के ही बने होते हंै, जबकि कुछ पास्ता व नूडल्स में कुछ हद तक ही मैदे का इस्तेमाल किया जाता है।

नोट: यह लेख केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका मकसद किसी भी तरह से किसी प्रोडक्ट या वस्तुओं का बहिस्कार करना नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

BEST OIL FOR HEART PATIENT: हार्ट पेशेंट के लिए बेस्ट तेल, करें इस तेल का उपयोग!