Kanwar Yatra - Sach Kahoon Hindi
Kanwar Yatra: संभलहेड़ा पुलिस चौकी के निकट कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ
मीरापुर (सच कहूँ न्यूज़)। सावन मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा हेतु गंगनहर पटरी पर स्थित संभलहेड़ा पुलिस चौकी के निकट भव्य कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।
सेवा शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर तथा थाना प्रभारी मीरापुर बबलू सिंह वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। Mirapur News
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने कहा कि यह सेवा शिविर शिवभक्तों को विश्राम, स्नान, जलपान और भोजन जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है। Mirapur News
उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सरल, सुव्यवस्थित और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर संचालित हो रही हैं। साथ ही, थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा को निर्देश दिए कि जलपान, विश्रामगृह और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं निरंतर एवं सुचारु रूप से संचालित रहें।
मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिससे शिविर में आध्यात्मिकता और सेवा भाव का वातावरण बना रहा।
इसके पश्चात अधिकारीगण श्रद्धाभाव से संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव से कांवड़ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन, सभी शिवभक्तों की मंगलमय यात्रा तथा जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के दौरान सभी अधिकारीगण पूरी श्रद्धा से आराधना में लीन दिखे।
कांवड़ सेवा शिविर का यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति, सेवा और सुरक्षा के सुंदर समन्वय का प्रतीक बनकर उभरा है। इस मौके पर सम्भलहेडा चौकी प्रभारी आनंद कुमार,इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एस एस आई महेंद्र गौतम, बीआईटी चौकी प्रभारी ललित कुमार,कैथोड चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार,एस एस आई प्रवीण कुमार, एसआई मोहित कुमार, का.मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। Mirapur News
यह भी पढ़ें:– जगराओं में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार
कैराना में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा
कांवड़ मार्ग पर नजर आया सेवा एवं सुरक्षा का अनोखा संगम
पुलिस-प्रशासन के अभिनंदन से खुशी से खिल उठे शिवभक्त कांवड़ियों के चेहरे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: डीएम-एसपी ने कैराना पहुंचकर अपने गन्तव्यों की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किये गए अभिनंदन से शिवभक्त अभिभूत नजर आए। वह बम-बम भोले के गगनचुंबी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ गए। Kairana News
प्रदेश की योगी सरकार कांवड़ यात्रा को विगत कई वर्षों से ऐतिहासिक बनाती जा रही है। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी प्रदेश में विभिन्न जगहों पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जा रही है। इसी के मद्देनजर शनिवार को डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान व एसपी रामसेवक गौतम कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने कोतवाली द्वार व कस्बे के कांधला तिराहे पर खड़े होकर शिवभक्त कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
फूलों की बरसात के चलते शिवभक्त कांवड़ियों में एकाएक जोश भर आया और उन्होंने बोल बम, बम-बम भोले के उद्घोष लगाए। इस दौरान कांवड़ियों को फलाहार व शीतल पेय की बोतलें भी वितरित की गई। प्रशासन द्वारा किये गए अभिनंदन से शिवभक्त कांवड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन चौहान, सीओ श्यामसिंह, ईओ समीर कुमार कश्यप, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहें।
एसडीएम व तहसीलदार ने शिवभक्तों को वितरित किये फलाहार | Kairana News
कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन एक तरफ जहां शिवभक्तों की यात्रा को सुरक्षित व सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जुटा है, वहीं अधिकारी कांवड़ियों की सेवा कार्य करके पुण्य प्राप्त करने में भी पीछे नही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार देर शाम एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज व तहसीलदार अर्जुन चौहान यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने गन्तव्यों की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों को फलाहार व शीतल पेय वितरित किया। साथ ही, शिवभक्तों का कुशल-क्षेम जानते हुए उनके कल्याण की कामना की। इस दौरान एसडीएम न्यायिक ऊन मृदुला दूबे, लेखपाल लवकेश आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– बिक्रम सिंह मजीठिया की पेशी के दौरान पुलिस ने पत्रकारों से की बदसलूकी
Kanwar Yatra: कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकली कैराना एसडीएम, दिए निर्देश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसडीएम कैराना ने तहसील क्षेत्र में स्थित कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को तमाम व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। Kairana News
शुक्रवार को श्रावण मास का पहला दिन था। इसी के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी के मद्देनजर एसडीएम कैराना एसडीएम निधि भारद्वाज शुक्रवार दोपहर के समय कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकली। इस दौरान उन्होंने यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज से लेकर तहसील क्षेत्र के शेखूपुरा बिजलीघर तक कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। Kairana News
एसडीएम ने कांवड़ मार्ग पर बने चिकित्सा, प्रकाश, पेयजल, भोजन, सुरक्षा एवं साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को गहनता से परखा। औद्योगिक क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, सम्बंधित अधिकारी को इसे बेहतर करने को कहा। एसडीएम ने सड़क किनारे पैदल कांवड़ियों के लिए निर्धारित किये गए मार्ग के समतलीकरण एवं साफ-सुथरा करने के निर्देश भी मातहतों को दिए है। इस अवसर पर तहसीलदार कैराना अर्जुन चौहान भी मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– फोन की कॉल डिटेल से मामले में आया नया मोड़, अब गैर इरादतन हत्या के केस में 3 आरोपी गिरफ्तार
Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यूपी व हरियाणा के पुलिस अफसरों के बीच बैठक सम्पन्न
मीटिंग में रुट डायवर्जन, फोर्स डिप्लॉयमेंट एवं चेकिंग अभियान समेत विभिन्न बिंदुओं पर हुआ गहन विचार-विमर्श
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए यूपी व हरियाणा के पुलिस अफसरों के बीच बैठक आहूत की गई। इस दौरान रुट डायवर्जन, फोर्स डिप्लॉयमेंट एवं संयुक्त चेकिंग अभियान समेत विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। Kairana
बुधवार को श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु यूपी व हरियाणा के पुलिस अफसरों के मध्य पानीपत के समालखा में स्थित सीओ कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैराना सीओ श्यामसिंह व समालखा सीओ नरेंद्र कादियान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों प्रदेशों के पुलिस अफसरों के बीच रुट डायवर्जन, कांवड़ मार्ग पर होने वाले पुलिस बल की तैनाती व संयुक्त चेकिंग अभियान के सम्बंध में गहन चर्चा हुई। Kairana
इस अवसर पर सनौली खुर्द एसएचओ संदीप कुमार, बापौली एसएचओ नीरज कुमार व समालखा एसएचओ दीपक कुमार मौजूद रहे। वहीं, कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पानीपत के समालखा में सीओ स्तर के अधिकारियों के बीच बैठक सम्पन्न हुई है। हरियाणा में कांवड़ मार्ग पर 11 तारीख से रुट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। बैठक में संयुक्त चेकिंग अभियान, रुट डायवर्जन व फोर्स डिप्लॉयमेंट पर चर्चा हुई है। Kairana
यह भी पढ़ें:– भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली से विचार विमर्श करके जिला भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा की
Kanwar Yatra: कांवड़ शिविर में स्वछता सर्वोच्च प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद के साईं उपवन में नगर निगम का 14वां भव्य कांवड़ शिविर, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए सफाई और सुरक्षा के कड़े निर्देश
शिविर इस बार प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट आधारित होगा: मलिक
शिविर की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने में सभी जन सहयोग करें: नगर आयुक्त
प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट शिविर का लक्ष्य, कांवड़ियों के लिए शुद्ध भोजन,पानी और आराम की  24 घंटे  सेवा
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नगर निगम इस वर्ष भी सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए भव्य 14 वें कांवड़ शिविर का आयोजन करने जा रहा है। साईं उपवन परिसर में लगने वाला यह शिविर नगर निगम द्वारा आयोजित सबसे प्रमुख धार्मिक सेवा स्थलों में से एक माना जाता है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम अधिकारियों और आयोजन समिति के साथ मिलकर तैयारियों का निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।नगर आयुक्त ने कहा कि यह शिविर इस बार प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट आधारित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाखों कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे भोजन, जल सेवा, विश्राम, स्नान व शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। Ghaziabad News
लगभग 200 तख्तों पर कालीन बिछाकर आरामगाह बनाई जाएगी। वहीं, प्रकाश व्यवस्था, पंखों, कूलर, और मोबाइल टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। नगर आयुक्त ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने सख्ती से कहा कि शिविर परिसर में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसी के तहत लाइट पोल पर फ्लेक्स, शिविर में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी ताकि शिविर की निगरानी चौबीसों घंटे की जा सके। नगर निगम के अनुसार, यह 6 दिवसीय शिविर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी लाखों कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु संचालित होगा। दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए निगम, पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।
गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल भी तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। दोनों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि शिविर की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें।गाजियाबाद नगर निगम का यह प्रयास न केवल धार्मिक सेवा है, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय कदम है। शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह न सिर्फ आध्यात्मिक विश्राम का स्थल होगा, बल्कि एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित सेवा केंद्र भी।साईं मंदिर ट्रस्ट गाजियाबाद नगर निगम की ओर से मयूर गिरधर, चोब सिंह, विनोद त्यागी, विशाल गौरव अन्य उपस्थित रहेl Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:– Railway Ticket Cancellation: रेलवे टिकट रद्द करने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड!
‘Pradhanmantri chai wala’: मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में इन दिनों रेस्टोरेंट और ढाबों के नामकरण को लेकर विशेष चर्चा हो रही है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित गाँव बढ़ेंडी में एक अनोखा रेस्टोरेंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसका नाम है – ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’। Muzaffarnagar News
इस रेस्टोरेंट के स्वामी अभिषेक पंवार हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर से संबंध रखते हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए इस रेस्टोरेंट का नाम ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ रखा है। रेस्टोरेंट की सादगी, अनुशासन और साफ-सफाई इसे अन्य ढाबों से अलग बनाती है।
रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिनमें रसोईघर भी शामिल है, ताकि स्वच्छता पर सतत निगरानी रखी जा सके। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों के आकर्षण हेतु रेस्टोरेंट परिसर में ‘आई लव मुजफ्फरनगर’ नामक एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जो युवाओं में खासा लोकप्रिय हो रहा है। Muzaffarnagar News
अभिषेक पंवार का कहना है कि वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी की विचारधारा से गहरे रूप से प्रभावित हैं। इसी प्रेरणा से उन्होंने इस रेस्टोरेंट को एक विशिष्ट पहचान देने का प्रयास किया। उन्होंने बताया, “यह नाम बच्चों के सुझाव पर रखा गया और हम पिछले एक वर्ष से इसी नाम से रेस्टोरेंट चला रहे हैं।”
व्यापारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो अभिषेक पहले चंडीगढ़ में कपड़ों का व्यवसाय करते थे। व्यापार में घाटा होने के कारण उन्होंने फूड इंडस्ट्री की ओर रुख किया। उन्होंने पहली बार अयोध्या में ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ रेस्टोरेंट आरंभ किया था, लेकिन राम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के चलते उन्हें वहाँ का व्यवसाय बंद करना पड़ा।
इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगभग दो महीने पहले मुजफ्फरनगर में इसी नाम से दोबारा रेस्टोरेंट शुरू किया। अभिषेक का परिवार पिछले तीन दशकों से खाद्य व्यवसाय से जुड़ा रहा है। उनके दादाजी भी इसी क्षेत्र में सक्रिय थे, और अब अभिषेक उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आज अभिषेक पंवार अपने रेस्टोरेंट को एक व्यवसाय से अधिक, एक सेवा और मिशन के रूप में देख रहे हैं। उनका उद्देश्य है – ग्राहकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराना, और साथ ही इस अनोखे नाम से प्रेरणा भी फैलाना। Muzaffarnagar News
Gopal Khemka Murder Case Update: बीजेपी नेता गोपाल खेमका की हत्या को लेकर बिहार डीजीपी ने किया ये बड़…
कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए कैराना पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर क्षेत्र अभिषेक सिंह
रुट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के सम्बंध में मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana: डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने कैराना पहुंचकर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को रुट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीआईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कैजुअल्टी को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। Kairana
शुक्रवार को सहारनपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगामी श्रावण मास में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र में पड़ने वाले कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है। एक दिन पूर्व मुजफ्फरनगर क्षेत्र में स्थित कांवड़ रुट का निरीक्षण किया गया था, जबकि शुक्रवार को जनपद शामली के कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान कांवड़ मार्ग पर पुलिस की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। साथ ही, जहां किसी भी प्रकार की कमी नजर आ रही है, सम्बंधित अधिकारियों को उसे अविलंब दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है। कांवड़ मार्ग पर होने वाले पुलिस डिप्लॉयमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल व रुट डायवर्जन आदि विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी जनहानि को रोकना पुलिस की प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा, कांवड़ मार्ग पर लगने वाले सेवा शिविरों, स्वयं सेवी संस्थाओं के जिम्मदार लोगो से भी संवाद स्थापित किया जा रहा है। Kairana
कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता में शुमार है। डीआईजी ने स्थानीय अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यमुना में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। इस अवसर पर एसपी शामली रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– यूरिया खाद वितरण के दौरान आपस में भिड़े किसान, कई चोटिल
Kanwar Yatra: मुज्जफरनगर। अनु सैनी। उत्तर भारत की प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा कांवड़ यात्रा इस बार 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू हो रही है। हर साल सावन के महीने में लाखों शिवभक्त गंगा से पवित्र जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इस बार मुख्य जल चढ़ाने की तारीख 23 जुलाई (बुधवार) तय की गई है, जब श्रावण माह की चतुर्दशी तिथि है। श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे शुरू होकर 24 जुलाई को रात 2:28 बजे तक रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए 23 जुलाई को भोलेनाथ को जल चढ़ाने का शुभ दिन माना गया है। Kanwar Yatra in Sawan Month:
Maruti Suzuki: Punch को टक्कर देने मैदान में उतरी Maruti की शानदार कार, दमदार इंजन और जबरदस्त माइलेज से मचाया तहलका
कांवड़ यात्रा का महत्व | Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा में शिवभक्त गंगा नदी से जल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और उसे अपने शिवालय में चढ़ाते हैं। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में बहुत लोकप्रिय है। लोग इसे श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक मानते हैं। श्रद्धालु “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए चलते हैं और कई लोग नंगे पांव या उपवास रखते हुए यह यात्रा पूरी करते हैं।
सरकार और प्रशासन की तैयारियां
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुछ अहम इंतज़ाम इस प्रकार हैं:
कांवड़ियों के लिए अलग रास्ते (कांवड़ मार्ग) बनाए गए हैं
सुरक्षा के लिए पुलिस बल, PAC और ड्रोन की निगरानी
चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और पानी की व्यवस्था
लंगर और रुकने के स्थानों की व्यवस्था सामाजिक संगठनों के सहयोग से
प्रशासन का कहना है कि हर कांवड़िए की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
पर्यावरण और स्वच्छता का ध्यान रखें
प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं इस बार कांवड़ यात्रियों से अपील कर रही हैं कि वे प्लास्टिक और गंदगी न फैलाएं। श्रद्धा के साथ सफाई और अनुशासन भी ज़रूरी है।
श्रद्धालुओं से अपील: Kanwar Yatra
प्लास्टिक बोतल, थैली आदि न फेंकें
गंगा में साबुन या कचरा न डालें
सफर के दौरान दूसरों को परेशान न करें
नियमों का पालन करें, ट्रैफिक में बाधा न बनें
महिलाएं भी ले रही हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा
अब महिलाएं और लड़कियां भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल हो रही हैं। उनके लिए विशेष सुरक्षा, टॉयलेट और विश्राम की व्यवस्था की जा रही है।
कांवड़ यात्रा उत्तर भारत की एक विशाल धार्मिक परंपरा है जो श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का संगम है। इस बार 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को जलाभिषेक के साथ इसका मुख्य पर्व मनाया जाएगा।
शिवभक्त कांवड़ियों को न हो कोई परेशानी: निधि भारद्वाज
एसडीएम ने तहसील मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ में आहूत की बैठक
कांवड़ यात्रा के सम्बंध में अधूरी पड़ी तैयारियों को अविलंब मुकम्मल करने के दिये निर्देश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kanwar Yatra: एसडीएम ने कांवड़ यात्रा को लेकर तहसील मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ में बैठक आहूत की। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा से सम्बंधित अधूरी पड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देकर शीघ्र मुकम्मल करने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही के लिए चेताया है। मंगलवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने आगामी श्रावण मास में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की, जिसमें नगरपालिका, ब्लॉक, चिकित्सा, विद्युत व पुलिस आदि विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। Kairana News
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। यह यात्रा लाखों लोगों की आस्था का पर्व है। कैराना क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी लाखों शिवभक्त कांवड़ियों के गुजरने की संभावना है। ऐसे में शासन की मंशा के अनुसार कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता में शुमार है। कांवड़ यात्रा को सफल कराने के लिए सभी विभागों के मध्य आपसी सामंजस्य स्थापित होना अति आवश्यक है। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति, शौचालय, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरों आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए। Kairana News
एसडीएम ने कांवड़ यात्रा के सम्बंध में अधूरी पड़ी तैयारियों को शीघ्र पूरी करने को कहा है। साथ ही, उत्तरदायित्व के प्रति लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, ईओ कैराना समीर कश्यप, सीएचसी प्रभारी, शैलेन्द्र चौरसिया, कार्यवाहक एडीओ पंचायत राहुल पंवार, अवर अभियंता अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सांसद का आपत्तिजनक वीडियो बना किया वायरल
Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलीस की पैनी नजर
कांवड़ यात्रा: 10 जुलाई से वनवे किया जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
सुरक्षा पुख्ता: वाच टावरों से होगी कावड़ मार्ग की निगरानी
गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुगम और सफल और सुगम बनाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली गई है। कावड़ यात्रियों के लिए 10 जुलाई से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे वनवे कर दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ मार्ग पर खुली हुई खाद्य और पेय पदार्थ वाली दुकानों, ठेला संचालकों को नेम प्लेट और रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी।
25 ड्रोन और तीन हजार सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी
अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और @24 घंटे निगरानी के लिए 50 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। दूधेश्वरनाथ मंदिर और अन्य पांच मार्गों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन्हें सीसीटीवी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर मुख्य मार्गों का मैप दर्शाया जाएगा और प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएंगे।ताकि कावड़ यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्या कहते है अतिरिक्त पुलिस आयुक्त | Ghaziabad News
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एक दर्जन ड्रोन कैमरों से पूरे कांवड़ मार्ग व दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। साथ ही कांवड़ मार्ग के पांच मुख्य केंद्रों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिस पर कांवड़ियों को पूरे कांवड़ मार्ग के रूट की जानकारी मिलेगी। हर 100 मीटर की दूरी पर दिशासूचक बोर्ड लगाया जाएगा।
कावड़ मार्ग की 50 वॉच टावरों से भी होगी 24 घंटे निगरानी
सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कांवड़ मार्ग पर 50 जगह हाईटेक वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। इन टावरों से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि वॉच टावर ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे। Ghaziabad News
एलईडी स्क्रीन परतापुर से गाजियाबाद में एंट्री प्वाइंट पर, परतापुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एंट्री प्वाइंट पर, मेरठ से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर, मुरादनगर नहर और मेरठ तिराहा पर लगाई जाएंगी। 107 पुलिस चौकियों पर भी अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की जाएगी। यातायात पुलिस के भी 700 पुलिसकर्मी कांवड़ रूट व डायवर्जन प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही 2500 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी भी तैनात की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
Kanwar Yatra: कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा: डॉ अशोक राणा
आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा कैंप में कांवड़ यात्रियों को मिल रही राहत, हो रही सराहना | Ghaziabad News
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Kanwar Yatra: आयुर्वेद विभाग के जरिए कावड़ यात्रा के मार्गों पर  चिकित्सा कैंप लगाकर शिवभक्तों की खूब सेवा की जा रही है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने डॉ. अशोक कुमार राणा बताया कि आयुर्वेद विभाग ‌जरिए,  मेरठ मोड कावड कंट्रोल रूम परिसर में, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिहानी, कावड़ यात्री विश्राम स्थल शास्त्री नगर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शास्त्री नगर, कावड़ यात्री विश्राम स्थल अर्थला में, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वसुंधरा एवं कावड़ यात्रा मार्ग पाइप लाइन पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय फर्रुखनगर के जरिए  चिकित्सा कैंप का आयोजन लगातार  किया जा रहा है। Ghaziabad News
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार राणा ने बताया कि जनपद की सीमा से दूर दराज के साथी लोग प्रतिदिन कावड़ का जाल से कर गुजरते हैं. और यात्रा दिन रात चलती है। ऐसी स्थिति में कावड़ यात्रियों को चिकित्सा सुविधा सुलभ करना अति आवश्यक है। आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा कैम्पों में  कांवड़ मार्ग पर लगातार शिव भक्तों को चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। Ghaziabad News
उन्होंने बताया कि जनपद के मुख्य स्थलों पर जिन- जिन मार्गों से बहुतायत कावड यात्रियों का आवागमन है, जिलाधिकारी  के निर्देशों  पर चिकित्सा कैंप का आयोजन, शिवरात्रि  2 अगस्त 2024 तक किया जायेगा। कैंप के आयोजन में ही चंचल राना, डॉ. शिखा, डॉ पूर्णिमा यादव, डॉ मनोज यादव एवं फमॉसिस्ट  प्रदीप मित्रा,  प्रवीण पाल,  राजपति,  आर एस त्रिपाठी के साथ  चिकित्सालयों के   कर्मचारी एवं उतिनाथ पूर्ण मनोयोग एवं संवभाव से चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:– मेरे खिलाफ ईडी-सीबीआई छापेमारी की चल रही है तैयारी: राहुल
Kanwar Yatra: नेशनल हाइवे पर दिनभर रहा डाक कांवड़ियों का कब्जा
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kanwar Yatra: पैदल शिवभक्तों के बाद नेशनल हाईवे पर पूरी तरह से डाक कांवड़ियों का कब्जा नजर आया। दूरदराज क्षेत्र के शिवभक्त दिनभर हरिद्वार से गंगाजल लेकर तेज गति के साथ ट्रकों, डीसीएम व बाइकों पर सवार होकर अपने गंतव्यों की ओर फर्राटा भरते दिखे। पैदल कांवड़ियों की संख्या छटने के बाद गुरुवार को नेशनल हाईवे 709एड़ी पर डाक कांवड़ियों का कब्जा हो गया। कांवड़िये अपने वाहन को तेज गति से चलाकर नगर को पार करते हुए नजर आए। Kairana News
एक-एक बाइक पर तीन-तीन युवक गंगाजल लेकर हरिद्वार से आ रहे हैं। हरियाणा के कांवड़िये डीजे से लदे ट्रक और डीसीएम वाहन के ऊपर बैठकर निर्धारित समय के अनुसार अपनी मंजिल को पाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। भारी संख्या में डाक कांवड़ के चलते पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूले रहे। डाक कांवड़ के कारण कई बार लोगों को सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया। शुक्रवार को जलाभिषेक का दिन होने के चलते नेशनल हाइवे पर डाक कांवड़ियों के वाहनों की संख्या अधिक रहेगी, जिस कारण मार्ग पर आम आदमी का चलना भी दुश्वार रहेगा।
आपस में भिड़े डाक कांवड़ियों के दो गुट, मारपीट | Kairana News
गुरुवार को हरिद्वार से गंगाजल भरकर डाक कांवड़िए तेजी के साथ अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए। इसी बीच नेशनल हाइवे 709एड़ी पर इ स्थित गांव मन्नामाजरा के सामने हरियाणा के डाक कांवडियों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। दोनों गुटों के युवाओं में जमकर लात-घूसे चले। कांवड़ियों में हुई मारपीट से सड़क किनारे बैठकर कांवड़ देख रहे महिलाओं और बच्चों में भी भगदड़ मच गई।
कांवड़ ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आपस में लड़ रहे कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नही माने तो पुलिसकर्मियों ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर आपस में झगड़ रहे दोनों गुटों के युवाओं को तितर-बितर किया, जिसके वह बाइकों पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर चल दिए।
यह भी पढ़ें:– टूण्डला पुलिस द्वारा एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार