thyroid - Sach Kahoon Hindi

Thyroid Symptoms: थायरॉइड की बीमारी क्या होती है, क्या हैं इसके संकेत, ये लक्षण हैं तो तुरंत डॉ. को दिखाएँ
Thyroid Symptoms: थायरॉइड (Thyroid) हार्मोन का संतुलित रहना अति आवश्यक होता है। अगर यह ज्यादा या कम हो जाता है तो तुरंत इसके लक्षणों को पहचान कर इलाज कराना जरूरी होता है नहीं तो परेशानियां पेश आ सकती हैं।

क्या होता है ये थायरॉइड | Thyroid Symptoms

थायरॉइड गले में पाई जाने वाली तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है। ये श्वांस नली के ऊपर होती है। यह मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी अतस्रावी ग्रंथियों में से एक होती है। इसी थायरॉइड ग्रंथि में गड़बड़ी पेश आने से ही थायरॉइड से संबंधित रोग होते हैं। थायरॉइड ग्लैंड थ्योरिकसिन नाम का हार्मोन बनाती है। ये हार्मोन हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और बॉडी में सेल्स को नियंत्रित करने का काम करता है। थायरॉइड हार्मोन हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं की गति को नियंत्रित करता है। शरीर की चयापचय क्रिया में भी थायरॉइड ग्रंथि का खास योगदान होता है।

Maida foods at home: छोड़ दो अगर खाना मैदा, इन बीमारियों में होगा बड़ा फायदा

थायरॉइड हार्मोन निम्नलिखित कार्य करते हैं | Thyroid Symptoms

यह हमारे शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन वसा, प्रोटीन और काबोर्हाइड्रेट के चयापचय को नियंत्रित रखता है। यह रक्त में चीनी, कोलेस्ट्रॉल और फोस्फोलिपिड की मात्रा को कम करता है। यह हड्डियों, पेशियों, लैंगिक और मानसिक वृद्धि को नियंत्रित करता है। हृदयगति और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। महिलाओं में दुग्धस्राव को बढ़ाता है।

थायरॉइड हार्मोन अगर बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो उसे हाइपर थायरॉइड कहा जाता है और जब इसकी मात्रा जरूरत से कम हो जाए तो इसे हाइपोथायरॉइड कहा जाता है। यह दोनों ही स्थितियों में आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए थायरॉइड को नियमित करना बहुत जरूरी होता है। नियमित करने के लिए कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ-साथ दवाइयां खानी भी बहुत जरूरी होती हैं। जितना जल्दी इस असंतुलन का पता चल जाता है, उतना जल्दी इसे ठीक करना भी संभव होता है। इसलिए इसके लक्षणों पर नजर रखना बहुत जरूरी होता है। आइए उन लक्षणों के बारे में जानते हैं जो तब देखने को मिलते हैं जब आपका थायरॉइड लेवल या तो जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है या फिर जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है।

ये होते हैं थायरॉइड के लक्षण | Thyroid Symptoms

वजन गिरना या फिर बढ़ना

आपके शरीर के वजन में अचानक से चेंजिंग होना थायरॉइड का एक लक्षण हो सकता है। वजन बढ़ना थायरॉइड के लो लेवल का संकेत होता है। अगर थायरॉइड हार्मोन आपकी जरूरत से ज्यादा रिलीज होने लगते हैं तो इस स्थिति में आपके शरीर का वजन कम होने लगता है। ज्यादातर हाइपोथायरायडिज्म यानी थायरॉइड लेवल का कम होना ही कॉमन है और वजन बढ़ने के लक्षण इसमें देखे जा सकते हैं।

गर्दन में सूजन | Thyroid Symptoms

थायरॉइड लेवल संतुलित नहीं होने से आपकी गर्दन में एकदम से सूजन आ जाती है, ऐसे में आपको समझ लेना चाहिए कि आपको थायरॉइड है। असामान्य रूप से थायरॉइड ग्लैंड का बड़ा हो जाना हाइपो या फिर हाइपर थायराइडिज्म के कारण हो सकता है। कई बार जब मामला गंभीर हो जाता है तब इसका मतलब थायरॉइड कैंसर भी हो सकता है इसलिए इसकी जांच करवानी बहुत जरूरी होती है।

शरीर गिरा-गिरा रहना

बता दें कि थायरॉइड का लेवल हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे मूड और एनर्जी लेवल को भी प्रभावित कर सकता है। हाइपोथायरायडिज्म से जूझ रहे लोगों को का शरीर गिरा-गिरा रह सकता है, बहुत ही थकान महसूस हो सकती है और साथ ही आलस भी महसूस होता है। इसके अलावा उन्हें डिप्रेशन का सामना भी करना पड़ सकता है। हाइपर थायराइड के केस में आपको चिंता हो सकती है, रात में सोने में दिक्कत आ सकती है और बेचैनी भी देखने को मिल सकती है।

बाल झड़ना | Thyroid Symptoms

बाल झड़ना थायरॉइड के पहले लक्षणों में से एक है। हाइपो और हाइपर दोनों तरह के थायरॉइड होने पर आपके बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं। अधिकतर मामलों में जब आपका थायरॉइड ठीक हो जाता है तो बाल दोबारा से उगने लगते हैं। इसलिए अगर आपके बिना किसी कारण बाल झड़ रहे हैं तो आपको थायरॉइड हो सकता है आपको ऐसे मामले में जरूर चेक करवा लेना चाहिए।

नोट: यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने फैमिली डॉक्टर या किसी स्पेशलिस्ट डॉ. से संपर्क कर सकते हैं।