monsoon rains - Sach Kahoon Hindi

घग्घर नदी में पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट मोड पर
घग्घर नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मानसून की बारिश को देखते हुए पानी निकासी की सुचारू व्यवस्थाओं, घग्घर नदी (Ghaggar River) के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर सुरक्षात्मक उपाय करने, महंगाई राहत कैंप में 100 फीसदी परिवारो का पंजीयन हो, बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करने सहित विभिन्न विभागों के बिजली, पानी से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक ली। बिजली, पानी मौसमी बीमारियों समेत विभिन्ना विभागों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। Hanumangarh News

जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि घग्घर नदी की क्षमता पांच हजार क्यूसेक पानी बहाव की है, इसके ऊपर बहाव में बाढ़ की स्थित बनती है। इस बार जिस तरह से घग्घर नदी के इलाकों में अत्यधिक बारिश हो रही है, ज्यादा पानी के बहाव की संभावना है। अत्यधिक बहाव की संभावना के मद्देनजर नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थलों पर जाने की सलाह दी जाती है। Hanumangarh News

उन्होंने सिंचाई विभाग को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा पानी भरने के स्थलों को चिह्नित करने तथा अपडेट करने के निर्देश दिए। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए नगर परिषद, डीएसओ, एसडीआरएफ, लोकल टीम को अलर्ट मोड पर रहने तथा जरूरत के सामान को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सूचना के बाद 10 घंटे का रिस्पांस टाइम मिलेगा, विपरीत परिस्थितियों के लिए सुरक्षित जगह, खाने की व्यवस्था इत्यादि पहले से चाक-चौबंद रखे। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरपालिका अपने पंपसेटो को खंगाले, अतिरिक्त पंपसेट की जरूरत पड़ती है तो यह सुनिश्चित करें कि किस विभाग से सहयोग लिया जाएगा, ड्रेनेज को साफ रखें, गहरे गड्ढों की बैरिकेडिंग करें ताकि अधिक जलभराव की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो।

जिला कलक्टर कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम की मीटिंग में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। निर्वाचन विभाग के कार्य शुरू हो चुके हैं तथा सभी कार्यों के लिए नोडल नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी नोडल अधिकारी अपने कार्यों को समझें तथा जयपुर से दी जा रही ट्रेनिंग में हिस्सा लें। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत 21 विभागों को अलग-अलग गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया है, जिसे समयानुसार पूरा करें। 181 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण पर जिला कलक्टर ने गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए, संबंधित विभागाध्यक्ष अगले 7 दिन में सभी प्रकरणों को निस्तारित कर रिपोर्ट पेश करें। जनसुनवाई के तहत आने वाले प्रकरणों पर संवेदना पूर्वक कार्रवाई करें।

बैठक में एडीएम प्रतिभा देवठिया, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, डीएफओ वीरेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर, डीईओ हंसराज जाजेवाल, एसीईओ सुनील छाबड़ा, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, कृषि संयुक्त निदेशक दानाराम गोदारा, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, डीटीओ संजीव चौधरी, नगर परिषद एक्सईएन सुभाष बंसल, सीएडी एसई रामनारायण चौधरी, एएमई एससी अग्रवाल, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, हार्टिकल्चर सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, डीएमडब्ल्यूओ अक्षित बिश्नोई, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया मौजूद थे।

जोधपुर डिस्कॉम देगा सहायता राशि | Hanumangarh News

जिले के चंदूरवाली जीएसएस के पास हुए हादसे में 40 भेड़ और बकरियों के मरने पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता केके कस्वां ने बताया कि विभागीय सहायता राशि अनुसार बकरी के लिए तीन हजार तथा भेड़ के लिए दो हजार की आर्थिक सहायता का प्रावधान है, विद्युत लाइन का निरीक्षण किया गया है, जो बिल्कुल सही है। बीकानेर से भी एक टीम जांच हेतु बुलाई गई है जो जांच करेंगी कि कहीं कोई फॉल्ट तो नहीं है।

जिस पर कलक्टर ने नियमानुसार सहायता राशि के लिए निर्देश दिए। गंदा पानी पीने से बीमारियां फैलती है, संबंधित अधिकारी मौके पर ही जाकर प्रभावी कार्रवाई करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए, जिला कलक्टर ने कहा कि जेजेएम में कोई भी कार्य ऐसा ना हो, जिसका अभी तक वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ हो, समय पर सभी कार्य पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें:– हजारों एकड़ फसलें पानी में डूबी, सड़कें जलमग्न, गांवों से टूटा संपर्क

Punjab Weather: मौसम विभाग ने किसानों को दी खुशखबरी
चंडीगढ़। Punjab Weather Report: पंजाब में मौसम ने करवट ली है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह सिलसिला 30 जून तक जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 27 और 28 जून को मध्यम बारिश और 29 और 30 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। यह बारिश जहां गर्मी से राहत दिलाएगी, वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के लिए भी वरदान साबित होगी। Punjab Weather

monsoon rains: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही धान कटाई के दौरान हुई इस बारिश से किसानों को भी मदद मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर शहर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दोनों शहरों में कल रात भी बारिश होती रही। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात के कुछ हिस्सों सहित राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब में भी दस्तक दे दी है। Punjab Weather

आपको बता दें कि पंजाब में 30 जून तक मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह भी औसत से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान होशियारपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। Punjab Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर में 113.2 मिमी, गुरदासपुर में 65.7 मिमी, चंडीगढ़ में 41.8 मिमी, फरीदकोट में 24.8 मिमी, फिरोजपुर में 20.4 मिमी, रोपड़ में 16.5 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा राज्य में पटियाला, लुधियाना, मुक्तसर, मोहाली, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। Punjab Weather

आज इन राज्यों में होगी बारिश | Weather Update

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड,जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़,असम,मेघालय,मणिपुर नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ इलाका, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों व केरल में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों की ओर किसी भी कार्य से रुख करने वाले व्यक्ति को सावधानी बरतनी होगी।

हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी | Weather Update

उत्तर भारत में प्री मॉनसून की दस्तक के बाद हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार सोमवार रात्रि से लेकर मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर गुरुग्राम, नूह, फरीदाबाद व पलवल में मूसलाधार बारिश संभावना है। मौसम विभाग ने इन सातों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने का आह्वान किया है। Weather Update Today

इस दौरान बहुत तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी भारी बारिश होगी। इन 9 जिलों में आसमानी बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी। हिसार,फतेहाबाद,जींद, चरखी-दादरी,भिवानी व कैथल में भी गरज़-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को हरियाणा के किसी भी क्षेत्र में तेज बारिश नहीं हुई। वहीं हल्की बारिश का दौर दिनभर रुक-रुक कर चलता रहा।

Maida foods at home: छोड़ दो अगर खाना मैदा, इन बीमारियों में होगा बड़ा फायदा