Punjab Roadways Strike - Sach Kahoon Hindi

Punjab Roadways Bus Strike: कच्चे कर्मियों की हड़ताल, पीआरटीसी को सवा करोड़ से अधिक का नुक्सान
पंजाब रोडवेज को लगा अधिक घाटा, पंजाब के 27 डिपूओं में रही हड़ताल, लोग हुए परेशान

संगठन के नेताओं ने 8500 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने का किया दावा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Roadways Bus Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा की गई हड़ताल के कारण पीआरटीसी को बुधवार को सवा सौ करोड़ से अधिक से का नुक्सान सहना पड़ा है। पंजाब भर के 27 डिपूओं पर कच्चे कर्मियों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके अलावा पंजाब रोडवेज को इससे कहीं अधिक नुक्सान उठाना पड़ा है, क्योंकि पनबस कच्चे कर्मचारियों के सिर पर ही चलती है। हड़ताल के कारण आमजन को बस स्टैंडों पर भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं।

एकत्रित जानकारी के अनुसार पीआरटीसी में मौजूदा समय में 1200 के करीब बसें हैं व यहां रोजाना की आमदन 2 करोड़ 40 ाख के करीब है। हड़ताली नेताओं का दावा है कि पंजाब भर में आज 27 डिपूओं के 8500 कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर रहे व सिर्फ कुछ फीसदी ही पक्के कर्मियों द्वारा बसें चलाई गई। उन्होंने दावा किया कि पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज में 3000 हजार के करीब बसों के पहिये रुके रहे व पंजाब में सैकड़ों रूट प्रभावित हुए। इसके साथ ही पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज में वर्कशॉप व अन्य जगहों पर काम करते कच्चे कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हुए। पटियाला के नए बस स्टैंड पर आज बड़ी संख्या में बसें नहीं चली व सफर करने वाले यात्रियों से बस स्टैंड भरा नजर आया। पीआरटीसी में 10 फीसदी के करीब ही बसें पक्के कर्मियों ने चलाई। वहीं बसों के न चलने से पीआरटीसी को आज डीजल की भी बचत हुई। पीआरटीसी की बसों में 80 लाख रूपये से अधिक का रोजाना डीजल डाला जाता है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में रोजाना सवा करोड़ तक महिलाओं द्वारा मुफ्त सफर किया जा रहा है, जिस कारण सरकार की तरफ 600 करोड़ रुपये का बकाया खड़ा है। समय पर मुफ्त बस सफर की राशि न मिलने से पीआरटीसी की हालत चिंताजनक मोड़ पर चल रही है।

अपने कर्मचारियों के लिए लगातार प्रयासरत: हडाना

इधर पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने कहा कि आज उनके दफ्तर में एक संगठन की मीटिंग हुई थी, जिनकी कुछ मांगें थी, जिनको मान लिया गया है। इसके अलावा एक संगठन की मीटिंग चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट मंत्री से हुई है। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी अपने कर्मचारियों के लिए लगातार प्रयासरत है। जब उनको पीआरटीसी के हुए नुक्सान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मियों ने शुरू की तीन दिवसीय हड़ताल

बसों का चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जगराओं। पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कच्चे कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से पंजाब भर में बसों का चका जाम कर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। इसी के तहत पंजाब रोडवेज के कर्मियों ने जगराओं डीपू में भी बसों का चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन करते सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राज्य सहायक सचिव जलौर सिंह, डीपू प्रधान सोहन सिंह, सचिव हरमिन्दर सिंह, कैशियर मोहम्मद रफीक, प्रैस सचिव बूटा सिंह ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही वायदा किया था कि ठेकेदारी सिस्टम को

खत्म करेंगे, लेकिन आज सरकार बने हुए 3 साल से भी अधिक का समय हो गया है परंतु एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया, ठेकेदारी सिस्टम ज्यों का त्यों चल रहा है और भ्रष्टाचार से विभागोंं में भर्ती की जा रही है। पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री व फिर सीएम ने पिछले साल की 1 जुलाई को मीटिंग कर यूनियन की मांगों का 1 माह में कमेटी बनाकर हल करने का भरोसा दिया था, लेकिन 1 साल हो गया कमेटी बने हुए भी, कमेटी ने भी अब तक एक भी मांग का हल नहीं निकाला। 10-12 साल से ठेकेदारी सिस्टम के तहत काम करते कर्मियों को पक्का नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि पहला ठेकेदार दातार सिक्योरिटी ग्रुप 12-13 करोड़ रुपये सिक्योरिटी व ईपीएफ की सीधी लूट कर फरार हो गया, फिर दूसरा ठेकेदार भी इसी तरह की लूट कर चलता बना और अब बिना एग्रीमैंट के तीसरा ठेकेदार नियुक्त किया गया है, जो बिना एग्रीमैंट के लाखों की रिश्वत लेकर भर्ती कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगों का हल न किया तो यह तीन दिवसीय हड़ताल अनिश्चित समय में बदल सकती है, जिसकी जिम्मेवारी सरकार व मैनेजमैंट की होगी।

यह भी पढ़ें:– नगर निगम गुरुग्राम ने शुरू की घर-घर कचरा उठाने की सेवा

Punjab Bus: कच्चे कर्मचारी एक बार फिर हुए सरकार से नाराज, 3 दिन बंद रहेगी बस सेवा
6, 7 और 8 अप्रैल को किया जाएगा चक्का जाम, फिर 3 अप्रैल को 2 घंटे के लिए बंद रहेगा बस स्टैंड | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Bus News: पंजाब बस और रोडवेज सहित पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी एक बार फिर से पंजाब सरकार से नाराज हो गए हैं, इसलिए उनकी तरफ से फिर से पंजाब में 3 दिन का चक्का जाम करने की घोषणा की है, जिससे प्राइवेट सहित पक्के सरकारी कर्मचारी भी बसें नहीं चला पाएंगे, इसलिए वीरवार को पूरे पंजाब में बस अड्डों पर ताला लगाने की भी घोषणा की गई है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे के लिए यह लॉक रखकर बस स्टॉप बंद रहेंगे। कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर इस प्रदर्शन का ऐलान किया है। Chandigarh News

पंजाब सरकार की तीनों सरकारी बस सेवाओं के कच्चे कर्मचारियों की यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा है और लंबे समय से मीटिंग करने के बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं, इसलिए अब उन्होंने सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। तो अब पंजाब में 6 और 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को 3 दिन के लिए चक्का जाम किया जाएगा। इस दिन एक भी बस कच्चे कर्मचारी नहीं चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर बार वे आम लोगों की परेशानी को देखते हुए चक्का जाम नहीं करते हैं या इसे वापिस ले लेते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा और हर हाल में 3 दिनों तक चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस बार उन्होंने अपने विरोध में बस स्टैंड को बंद करने का फैसला किया है। इसलिए पंजाब भर के सभी बस अड्डे 2 घंटे के लिए बंद रहेंगे और किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी बस को इन बस अड्डों से बाहर निकलने या बस अड्डे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– सुखचैन माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Punjab Roadways Strike: अगर कल घर से बाहर जा रहे हो तो ये खबर जरूर पढ़ें
कल भी घर से बाहर न निकलें, होगी परेशानी, 3000 बसों का जाम

Punjab Roadways Strike: पंजाब में आज सरकारी बसों का चक्का जाम है। पंजाब रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश ( Punjab Roadways) में 3 हजार बसें जाम हैं। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के एमडी व अन्य अधिकारियों से भी ई-बैठकें कीं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद कर्मचारी संघ ने 27 और 28 जून को चक्का जाम करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार पीआरटीसी में किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर जारी कर विभाग का निजीकरण कर रही है, जिसका संगठन अन्य लंबित मांगों के साथ लगातार विरोध कर रहा है। संगठन 28 जून को मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का भी पूरी तरह से घेराव करेगा।

इस हड़ताल के कारण राज्य में यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि राज्य के कई इलाकों में निजी बसों की जगह सिर्फ सरकारी बसें ही चल रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है।