Dial Future - Sach Kahoon Hindi
Dial Future: 87 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित : नवीन जैन
जयपुर। Dial Future: शनिवार को आरम्भ हुए नई दिल्ली के आईटीपीओ, प्रगति मैदान में दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम में राजस्थान में स्कूली शिक्षा के नवाचार और फ्लैगशिप योजनाओं की काफी प्रशंसा की गई। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने समागम के पहले दिन आयोजित ‘एक्सेस टू क्वालिटी एजुकेशन एंड गवर्नेंस’ के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में स्कूल शिक्षा में चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के समन्वय, बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने की पहल, 10 वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को स्ट्रीम और विषय चयन में मार्गदर्शन के लिए इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में चलाए गए ‘डायल फ्यूचर’ कार्यक्रम, नो-बैग डे के तहत अलग-अलग थीम पर गतिविधियों के आयोजन जैसे नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
नई शिक्षा नीति के सन्दर्भ में जैन ने राजस्थान के नवाचारों की व्याख्या करते हुए बताया कि राजस्थान के स्कूलों में ‘नो बैग डे’ के तहत शनिवार को संविधान की उद्देश्यिका और मूल कर्तव्यों के पठन, ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान’ (गुड टच-बैड टच), तम्बाकू से बचाव, सड़क सुरक्षा और बी-स्मार्ट जैसी गतिविधियों को शामिल करते हुए विस्तृत कैलेंडर तैयार किया गया है। Dial Future
उन्होंने बताया कि नए सत्र की शुरूआत में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं के लिए स्ट्रीम और विषय चयन में मार्गदर्शन के लिए चलाए गए ‘डायल फ्यूचर’ (भविष्य की राह) कार्यक्रम में 87 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सीधे तौर पर लाभान्वित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के इस इनिशिएटिव के तहत राज्य के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में ‘पथ प्रदर्शक’ के रूप में चयनित टीचर्स ने मौके पर छात्र-छात्राओं को ‘भविष्य की राह बताई, वहीं विभाग के तहत अलग-अलग सम्भागों के स्तर गठित ‘हेल्प डेस्क’ के माध्यम से भी विद्यार्थियों को फोन पर ‘गाइडेंस’ दिया गया।
जैन ने कहा कि ‘डायल फ्यूचर’ कार्यक्रम की सफलता और उपयोगिता के बारे में मिली रिपोर्ट्स एवं फीडबैक के आधार पर अब विभाग द्वारा पूरे सत्र में विद्यार्थियों की ‘हेल्प डेस्क’ के जरिए सतत कॅरियर काउंसलिंग का निर्णय लिया गया है। इसके लिए उदयपुर में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) द्वारा पूरे प्रदेश के लिए स्थाई हेल्पलाइन आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस पर राज्य के विद्यार्थी सम्पर्क कर कॅरियर परामर्श विशेषज्ञ से बात कर अपने ‘भविष्य की राह’ चुन सकते है। इसके लिए ‘हेल्प डेस्क’ नंबर जारी करते हुए कॅरियर काउंसलिंग विशेषज्ञ को नियोजित किया गया है।
इस समागम में आयोजित प्रदर्शनी में राजस्थान में स्कूली शिक्षा में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, नवाचारों और विशेष गतिविधियों को स्टॉल पर प्रदर्शित किया गया है। इस कार्य के लिए उप निदेशक मानाराम, सहायक निदेशक डॉ. नीरू पोटलिया, प्रधानाचार्य डॉ. लोकेश कुमार शर्मा, व्याख्याता विपिन कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ सलाहकार, एनईपी महिमा बंसल की टीम को नियोजित किया गया है।
यह भी पढ़ें:– Indian Army: भारतीय सेना की एमईएस और बीआईएस का ‘निर्माण गुणवत्ता’ पर सेमीनार
प्रोग्राम की अवधि 10 दिन बढ़ाई गई | Dial Future
हेल्पलाइन के जरिए भी जारी रहेगी कॅरियर काउंसलिंग
जयपुर। राजस्थान के सभी सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में गत 28 जून से संचालित किए जा रहे ‘डायल फ्यूचर’ (Dial Future) कार्यक्रम की विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता और आवश्यकता के बारे में मिले सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी समयावधि को 10 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के लिए 5 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अब 15 जुलाई कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती जाहिदा खान की मंशा और मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं के लिए संकाय और विषय चयन में मार्गदर्शन प्रदान के लिए यह विशेष ‘कॅरिअर काउंसलिंग’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसका शुभारम्भ गत 27 जून को शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती खान द्वारा किया गया था। Dial Future
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि ‘डायल फ्यूचर’ के तहत राज्य के सभी सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में पथ प्रदर्शक के रूप में चयनित शिक्षक विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही विभाग के तहत सभी जोन में कार्यरत हेल्पलाइन के जरिए भी विद्यार्थियों को फोन के माध्यम से गाइड किया जा रहा है। इन दोनों व्यवस्थाओं की समयावधि अब 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर एवं सभी जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आगामी दिनों में ‘डायल फ्यूचर’ कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्राधिकार में कम से कम 5-5 स्कूलों का आवश्यक रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। Dial Future
ऐसे चल रही कॅरियर काउंसलिंग | Dial Future
‘डायल फ्यूचर’ और ‘फयूचर स्टेप्स’ (भविष्य की राह) इनिशिएटिव के तहत राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक का ‘पथ प्रदर्शक’ के रूप में चयन किया गया है, जो वर्तमान में मौके पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग के तहत जयपुर जोन (जयपुर एवं भरतपुर संभाग), कोटा जोन (कोटा एवं उदयपुर संभाग), जोधपुर जोन (जोधपुर एवं पाली संभाग) तथा बीकानेर जोन (बीकानेर, चुरू एवं अजमेर संभाग) में हेल्पलाइन गत 30 जून से संचालित की जा रही है। प्रत्येक हेल्पलाइन पर 5 अनुभवी शिक्षक कॅरियर काउंसलिंग कर रहे हैं।
इन फोन नंबर पर मिल रहा गाइडेंस | Dial Future
‘डायल फ्यूचर’ कार्यक्रम में फोन पर कॅरियर गाइडेंस के लिए शिक्षा विभाग के बीकानेर, कोटा, जयपुर और जोधपुर जोन के तहत वर्तमान में 20 नंबरों पर गाइडेंस दिया जा रहा है। बीकानेर जोन (बीकानेर, चूरू एवं अजमेर संभाग) में हेल्पलाइन नम्बर 97733-19741/42/43/44/45, कोटा जोन (कोटा एवं उदयपुर संभाग) में 97733-19746/47/48/49/50, जयपुर जोन (जयपुर एवं भरतपुर संभाग) में 97733-19751/52/53/54/55 तथा जोधपुर जोन (जोधपुर एवं पाली संभाग) में 97733-19756/57/58/59/60 पर सम्पर्क कर दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आगामी क्लास में स्ट्रीम और सब्जेक्ट चयन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़ें:– Donut Rocks: मंगल पर अमंगल की आशंका से वैज्ञानिक हैरान!
Dial Future : स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल
प्रदेश के 9 लाख स्कूली बच्चों का संवरेगा भविष्य
जयपुर। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही भावी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य की राह तैयार करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल करते हुए ‘डायल फ्यूचर’ (भविष्य की राह) कार्यक्रम की शुरुआत की है। अब प्रदेश के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का संकाय चयन में मार्गदर्शन करने के साथ कॅरियर काउंसलिंग भी की जाएगी। विद्यार्थियों के भावी जीवन की राह संवारने वाले शिक्षक ‘पथ प्रदर्शक शिक्षक’ कहलाएंगे। Dial Future
शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मंगलवार को बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम के लोगो, ब्रोशर, बुकलेट और वीडियो का विमोचन किया। प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 15 हजार से अधिक पथ प्रदर्शक शिक्षक एवं विभाग के 500 से अधिक अधिकारी वीडियो काफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़े।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ बनना चाहता है और कुछ बनने का माध्यम तालीम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 जून से प्रारंभ हुए नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल चलो अभियान (प्रवेशोत्सव) चलाया जा रहा है और अब 28 जून से 5 अप्रैल तक दसवीं पास करने वाले बच्चों का विषय चयन में मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पथ प्रदर्शक शिक्षक बच्चों को सही संकाय चयन के साथ दसवीं के बाद व्यवसायिक शिक्षा की भी जानकारी दें, जिससे वे कार्यशील जनसंख्या का हिस्सा बन सकें।
कॅरियर बनाने की अनेक राहें खुल गई | Dial Future
शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती जाहिदा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश के हर बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पहले हर बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर या अध्यापक ही बनना चाहता था लेकिन बदलते समय के साथ बच्चों के लिए कॅरियर बनाने की अनेक राहें खुल गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है। उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने का सभी पथ प्रदर्शक शिक्षकों से आह्वान किया।
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने कहा कि हम आज जो कुछ भी बन पाए हैं या जो बनना चाहते थे और नहीं बन पाए, उसमें हमारे दसवीं कक्षा के बाद चुने गए विषय का महत्वपूर्ण योगदान है।
विषय का चयन विद्यार्थी के भविष्य निर्धारण में महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि संकाय चयन में मार्गदर्शन देने के साथ ही निकटतम विद्यालय की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डायल फ्यूचर कार्यक्रम के माध्यम से इसी सत्र में लगभग 9 लाख विद्यार्थियों के कॅरियर की राह को उज्ज्वल बनाने के लिए अथक परिश्रम कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी), उदयपुर की टीम के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी, कार्मिक तथा शिक्षक गणों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। Dial Future
माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री कानाराम ने कहा कि डायल फ्यूचर कार्यक्रम विद्यार्थियों के संकाय चयन में सहायक होगा और वे जो भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं उसका सपना साकार होगा। इस दौरान प्रदेश के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के चयनित पथ प्रदर्शक शिक्षकों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन आमुखीकरण कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला को प्योर इंडिया ट्रस्ट जयपुर के श्री प्रशांत पाल, आईडियाज टू इंपैक्ट फाउंडेशन की भावना भसीन तथा करियर काउंसलर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने संबोधित किया। कार्यशाला में करियर काउंसलिंग से संबंधित शॉर्ट मूवी भी दिखाई गई। कार्यशाला में विभाग की विशिष्ट शासन सचिव श्रीमती चित्रा गुप्ता, राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती श्रुति भारद्वाज सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थ्ति थे।
क्या है ‘Dial Future’ इनीशिएटिव
डायल फ्यूचर और फ्यूचर स्टेप्स (भविष्य की राह) इनीशिएटिव के तहत राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक का पथ प्रदर्शक के रूप में चयन किया गया है जो स्कूल में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों का संकाय चयन में मार्गदर्शन एवं करियर काउंसलिंग करेंगे।
साथ ही पूरे प्रदेश को 4 जोन जयपुर जोन (जयपुर एवं भरतपुर संभाग), कोटा जोन (कोटा एवं उदयपुर संभाग), जोधपुर जोन (जोधपुर एवं पाली संभाग), तथा बीकानेर जोन (बीकानेर, चूरू एवं अजमेर संभाग) में बांटकर 20 हेल्प डेस्क नंबर 9773319741 से 9773319760 तक जारी किए गए हैं। राज्य एवं संभाग स्तर पर हेल्प डेस्क शनिवार एवं रविवार सहित 28 जून से 5 जुलाई तक प्रातः 10 से 5 बजे तक कार्य करेगी। हेल्प डेस्क के नंबरों पर कॉल करके भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा यूट्यूब पर करियर काउंसलिंग से संबंधित एक विस्तृत वीडियो तैयार कर जारी किया गया।
यह भी पढ़ें:– Punjab Roadways Strike: अगर कल घर से बाहर जा रहे हो तो ये खबर जरूर पढ़ें