Virender Sehwag - Sach Kahoon Hindi

Pakistan Ceasefire Violation: सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान को लेकर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग का आया बड़ा बयान!
India-Pakistan Ceasefire: नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की सार्वजनिक घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों से विस्फोटों की खबरें सामने आईं। इन घटनाओं में पाकिस्तान के ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के संवेदनशील इलाकों को लक्ष्य बनाया। Pakistan Ceasefire Violation

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इन घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) खाते से एक प्रसिद्ध हिंदी कहावत का उपयोग करते हुए लिखा – “कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है”। यह कहावत आमतौर पर ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं पर कटाक्ष के रूप में प्रयुक्त होती है, जो किसी भी प्रकार के सुधार या परिवर्तन को स्वीकार नहीं करते। सहवाग की यह टिप्पणी पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम समझौतों से पीछे हटने की प्रवृत्ति पर सीधा तंज मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र सहवाग को ‘मुल्तान का सुल्तान’ कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के मुल्तान शहर में तिहरा शतक जमाया था।

इससे पहले दिन में, भारत और पाकिस्तान के बीच औपचारिक रूप से संघर्ष विराम समझौते की घोषणा की गई थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार की शत्रुता – चाहे वह भूमि, वायु या समुद्र के माध्यम से हो – को समाप्त करने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा, “भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकने का निर्णय लिया है। भारत ने सदैव आतंकवाद के सभी रूपों और प्रवृत्तियों का डटकर विरोध किया है और वह इस पर अडिग रहेगा।”

हालांकि, शाम होते-होते स्थिति बदल गई। श्रीनगर में धमाकों की खबर ने पूरे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को सतर्क कर दिया, जिससे व्यापक ब्लैकआउट और रेड अलर्ट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके साथ ही भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने राजस्थान के पोखरण और कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया। Pakistan Ceasefire Violation

India-Pakistan ceasefire: भारत पाकिस्तान तनाव को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट!

ICC World Cup 2023: Virat Kohli पर Virender Sehwag के बयान ने मचा दिया तहलका!
ICC World Cup 2023: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना ​​है कि भारत को 2011 की विश्व कप सफलता को दोहराने और विराट कोहली के लिये एकदिवसीय विश्व कप 2023 जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। भारत 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल जीतकर चैंपियन बना था। सचिन तेंदुलकर के आखिरी विश्व कप में भारतीय टीम ने खिताब जीतने के लिये अपना सब कुछ झोंक दिया था। सहवाग को उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार कोहली के लिये ऐसा कर सकेगी। ICC World Cup 2023

विश्व विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे सहवाग ने यहां विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के अवसर पर कहा, ‘हमने वह विश्व कप तेंदुलकर के लिये खेला था। अगर हम विश्व कप जीतते, तो सचिन पाजी का आखिरी विश्व कप यादगार होता। विराट कोहली अब भी वैसे ही हैं। हर कोई उनके लिये विश्व कप जीतना चाहेगा। वह हमेशा 100 प्रतिशत से अधिक देता है। सहवाग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली भी इस विश्व कप पर ध्यान दे रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख लोग आपको देखेंगे। विराट को पता है कि (भारत में) पिचें कैसी होंगी। मुझे यकीन है कि वह बहुत सारे रन बनाएंगे और भारत के लिए विश्व कप जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। ICC World Cup 2023

टूर्नामेंट के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। सहवाग ने कहा कि टूनार्मेंट में वह इस खेल को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। सहवाग ने कहा, ‘हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार करना चाहता है। मैं भी कर रहा हूं। जब सहवाग से पूछा गया कि भारत-पाक मुकाबले में विजेता कौन होगा, तो उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि उस दिन क्या होगा, लेकिन जो टीम दबाव को अच्छी तरह से संभाल लेगी वह जीत जाएगी। ICC World Cup 2023

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब भारत दबाव को बेहतर संभालता है, इसलिए वह जीतता है। पाकिस्तान पर यह बोझ है कि वह भारत के खिलाफ नहीं जीत पाया है। पाकिस्तान 1990 के दशक में दबाव से निपटने में अच्छा था लेकिन 2000 के बाद भारत ने इसे बेहतर तरीके से झेला। अगर कोई खिलाड़ी कहता है कि उन्हें दबाव महसूस नहीं होता है, तो मुझे नहीं लगता कि यह सही है। हम भी ऐसा कहते थे लेकिन अंत में आज, हम जानते हैं कि यह भारत बनाम पाकिस्तान का खेल है और भावनाएं चरम पर होती हैं। सहवाग का यह भी मानना ​​है कि मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के साथ भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली चार टीमों में शामिल होंगी। सेमीफाइनल के बारे में अपनी भविष्यवाणी करते हुए सहवाग ने कहा, ‘यदि मुझे चार टीमें चुननी हों तो मैं आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान को चुनूंगा। ये मेरे सेमीफाइनलिस्ट हैं। ICC World Cup 2023