Monsoon Health Tips - Sach Kahoon Hindi

Monsoon Health Tips: मॉनसून की दस्तक के बाद, बीमारियों से होगा जीवन अस्त-व्यस्त! जानें क्या है बचाव के उपाय?
Monsoon Health Tips: उमसभरी गर्मी और लू के थपेड़ों के बाद जब मॉनसून आता है तो अपने साथ हरा-भरा नजारा लाता है। कहने को तो बारिश बड़ी सुखदायी होती है लेकिन मॉनसून का ये मौसम प्रशासन की पोल खोलने के साथ-साथ ही सेहत के लिए भी बहुत सी परेशानियाँ लेकर आता है। इस दौरान बहुत सी बीमारियां एक साथ विकराल रूप धारण करके सामने खड़ी हो जाती हैं और ज्यादातर लोग बचाव की जानकारी के अभाव में इनकी चपेट में आ जाते हैं। बहुत से लोग तो अपनी जान भी गवां बैठते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मॉनसून में तापमान और अधिक उमस के चलते वातावरण में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं जिनसे विभिन्न प्रकार की इंफेक्शन फैलाने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइये आज हम आपको मॉनसून में किन बीमारियों के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है और इनसे बचाव के लिए क्या-क्या उपाय हो सकते हैं, उनके बारे में बताते हैं।

डायरिया | Monsoon Health Tips

मॉनसून के मौसम में कई बार बारिश इतनी हो जाती है जिससे जगह-जगह गंदा पानी भर जाता है और घर का पानी भी दूषित हो जाता है। वो दूषित पानी पीने और उसी पानी से बनाए गए भोजन के दूषित हो जाने के चलते डायरिया बहुत तेजी से फैलता है, जिसके कारण उल्टी दस्त लग सकते हैं। बारिश का गंदा पानी पेट में जाने से पेट खराब हो जाता है। ऐसे में अपने खान-पान पर ध्यान देना अति आवश्यक है। क्योंकि दूषित और बासी भोजन उल्टी दस्त का कारण बन सकता है।

निमोनिया | Monsoon Health Tips

मॉनसून के मौसम में हवा में ऐसे-ऐसे बैक्टीरिया फैल जाते हैं जो निमोनिया बना देते हैं और ये बैक्टीरिया शरीर में जाकर शरीर को कमजोर कर डालते हैं। ये श्वांस के जरिए शरीर में पहुंचकर लंग्स में सूजन और पानी भर देते है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में बहुत जल्दी निमोनिया के शिकार होते हैं। खासकर जो लोग लंबे समय तक भीगे रहते हैं वो इसकी चपेट में ज्यादा जल्दी आते हैं।

वायरल इंफेकशन | Monsoon Health Tips

मॉनसून के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा वायरल इंफेक्शन होने का बना रहता है क्योंकि ये व्यापक स्तर पर फैल जाता है। इंफेक्शन में फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, पेट का इंफेक्शन और पैरों का इंफेक्शन आदि शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे इंफेक्शन हैं जो सीधा शरीर की इम्यूनिटी पर प्रहार करते हैं जिससे शरीर काफी कमजोर होता है और दूसरी बीमारियां हमला करने में सफल हो जाती है।

बचाव के उपाय

मॉनसून की बारिश से जितना हो सके बचें या कम से कम भीगें।

खाना ताजा, गर्म और अच्छी तरह पका हुआ खाएं।

मॉनसून में हो सके तो पानी को उबाल कर पिएं।

एंटी बैक्टीरियल दवाएं समय पर लें।

दूषित जगहों पर जाने से परहेज करें और बाहर का खाना ना खाएं।

अगर बीमार पड़ते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं ।

शरीर के अंगों को देर तक पानी में ना रखें ।

कोशिश करें कि आपके कपड़े सूखे रहें।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाली डाइट लेते रहें।

डायरिया के मरीजों को समय-समय पर ओआरएस का घोल देते रहना चाहिए।