Chamoli News - Sach Kahoon Hindi

Chamoli Road Accident: खाई में गिरने से पहले पत्थर पर अटकी कार, चार लोगों की बची जान
चमोली (एजेंसी)। Chamoli Road Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गई। राहत की बात यह रही कि वाहन एक बड़े पत्थर पर अटक गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान बच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना मिली कि ब्रह्मसैंण के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

मौके पर पहुंचने पर राहत एवं बचाव दल ने देखा कि कार सड़क से नीचे गिरने के बाद एक बड़े पत्थर पर अटक गई थी। यदि वाहन और नीचे खाई में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर सर्विस के जवानों ने बिना समय गंवाए वाहन में फंसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार, गोपेश्वर के रौली ग्वाड़ निवासी मृदुल शाह अपने परिवार के साथ बागेश्वर जा रहे थे। ब्रह्मसैंण के निकट चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन में मृदुल शाह (48 वर्ष), उनकी पत्नी जिया शाह (42 वर्ष), पांच वर्षीय पुत्री हिताची शाह और तीन वर्षीय पुत्र लावण्य शाह सवार थे।

गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इस रेस्क्यू अभियान में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा के नेतृत्व में फायरमैन पवन सिंह, यशवंत सिंह और अंकित सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तत्परता और पेशेवर कार्यशैली के कारण संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली।

Chamoli PM-FME Yojana: चमोली में पीएम-एफएमई योजना बनी संजीवनी, स्वरोजगार को मिला प्रोत्साहन
Central Government Scheme: चमोली। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकता योजना’ (पीएम-एफएमई) जनपद चमोली में छोटे एवं घरेलू खाद्य व्यवसायियों के लिए परिवर्तनकारी पहल बनकर उभर रही है। यह योजना स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। Chamoli PM-FME Yojana

पीएम-एफएमई योजना का उद्देश्य असंगठित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को संगठित ढांचे से जोड़ना, उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना तथा आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना है। पात्र लाभार्थियों को 35 प्रतिशत तक की ऋण-संबद्ध अनुदान (क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी) प्रदान की जाती है। इससे उद्यमी नई मशीनरी स्थापित कर पा रहे हैं, उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर रहे हैं और उत्पादों की गुणवत्ता को बेहतर बना रहे हैं।

योजना के अंतर्गत पारंपरिक खाद्य सामग्री को विशेष प्रोत्साहन

इस योजना के अंतर्गत अचार, मसाला निर्माण, बेकरी उत्पाद, दाल प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पाद, मोटे अनाज (मिलेट्स) तथा स्थानीय पारंपरिक खाद्य सामग्री को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। साथ ही, लाभार्थियों को प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और विपणन संबंधी सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके उत्पाद व्यापक बाजार तक पहुंच सकें।

योजना की प्रमुख विशेषता ‘एक जिला–एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पहल है, जिसके माध्यम से प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पाद को पहचान और प्रोत्साहन दिया जाता है। चमोली जैसे पर्वतीय क्षेत्र में यह पहल स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग और रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन रही है। इससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में आजीविका के अवसर मिल रहे हैं तथा पलायन की समस्या में कमी आने की आशा है। Chamoli PM-FME Yojana

योजना से लाभान्वित उद्यमी देवराज सिंह ने बताया कि सरकारी सहयोग से उन्होंने मसाले, आटा और अन्य स्थानीय उत्पादों का निर्माण एवं विक्रय आरंभ किया है। उनका कहना है कि अनुदान सहायता मिलने के बाद उनका व्यवसाय निरंतर प्रगति कर रहा है और आय में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने इस योजना को छोटे उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार का विश्वास है कि पीएम-एफएमई योजना सूक्ष्म उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाएगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी। Chamoli PM-FME Yojana

Chamoli cloudburst 2025: चमोली में बादल फटने से तबाही, भारी नुकसान, दो लापता और दो घायल
Chamoli cloudburst 2025: थराली। उत्तराखंड के चमोली जिले की देवाल तहसील के मोपाटा गाँव में गुरुवार देर रात बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आपदा में ग्रामीण तारा सिंह व उनकी पत्नी लापता हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Chamoli cloudburst

रात ढाई बजे फटा बादल, मकान और गोशालाएँ मलबे में दबीं

ग्रामीणों के अनुसार, आधी रात करीब ढाई बजे अचानक बादल फटा और तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते मकान और गोशालाएँ मलबे में समा गईं। लगभग 15 से 20 मवेशियों के दबने की आशंका है। पूरे गाँव में मलबा फैलने से लोग भयभीत हैं।

प्रशासन और SDRF की टीमें राहत कार्य में जुटीं | Chamoli cloudburst

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँचीं। चमोली के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दो लोग घायल और दो लापता बताए जा रहे हैं। राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है।

पहले भी हो चुकी है तबाही

इससे पूर्व 22 अगस्त को भी चमोली के थराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना से भारी नुकसान हुआ था। उस दौरान कोटडीप, राड़ीबगड़, कुलसारी, चेपडो और सगवाड़ा जैसे गाँव प्रभावित हुए थे और कई मकानों व दुकानों में मलबा भर गया था।

मुख्यमंत्री धामी ने जताई संवेदना | Chamoli cloudburst

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा पर दुख जताया और कहा कि प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य चला रहा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की कुशलता की प्रार्थना की।

Chamoli Avalanche News: हिमस्खलन में फंसे 25 में से 14 श्रमिक किए रेस्क्यू! पीएम मोदी का हर संभव मदद का आश्वासन
Uttarakhand Avalanche: देहरादून। गत दिवस उत्तराखंड में चमोली में हुए हिमस्खलन की वजह से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के फंसे 25 श्रमिकों के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और भारतीय सेना ने 25 में से 14 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद शुक्रवार शाम आपदा नियंत्रण कक्ष के दौरे पर गए और अधिकारियों को बचाव-राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। Chamoli Avalanche News

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी प्रेषित की। इस आपदा की घड़ी में पीएम मोदी ने राज्य को हर संभव मदद देने के आश्वासन भी दिया है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रात:काल मैंने माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी हासिल की। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाला गया था, उनमें से गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है और मैं स्वयं भी चमोली के लिए रवाना हुआ हूं।

मौसम साफ होते ही राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी

मौसम साफ होते ही राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी। प्रभु बदरी विशाल की कृपा और बचावकर्मियों के अथक परिश्रम से हम सभी फंसे श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

चमोली के माणा में चल रहे एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन में जोशीमठ बेस कैंप से हेली रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक दो निजी हेलीकॉप्टरों को बद्रीनाथ धाम की ओर भेजा गया है। सड़क मार्ग पर लामबगड़ से आगे भारी हिमपात की सूचना मिलने के बाद हेली रेस्क्यू ऑपरेशन पर पूरा ध्यान केंद्रित किया गया है। राज्य सरकार ने फंसे हुए मजदूरों के परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है, जो विभिन्न राज्यों से आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सभी लोग सुरक्षित बाहर आ जाएं। Chamoli Avalanche News

Bank Holiday:आज बैंको की छुट्टी है ? नए महीने का पहला दिन है!

रंग बदलती फूलों की घाटी का ऐसा अद्भुत नजारा देख हर कोई होता है हैरान!
चमोली (एजेंसी)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल गई। उप वन संरक्षक (डीएफओ) बीबी मर्तोलिया ने घांघरिया बेस कैंप से 48 पर्यटकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएफओ ने बताया कि सेंचुरी एरिया होने के कारण पर्यटक फूलों की घाटी में रात्रि को नहीं रूक सकते हैं। पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना अनिवार्य किया गया है। बेस कैंप घांघरिया में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है। Chamoli News

उन्होंने बताया कि वैली ऑफ फ्लावर ट्रैकिंग के लिए देशी नागरिकों को 200 रुपये तथा विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ट्रेक शुल्क निर्धारित है। इस साल फूलों की घाटी 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। फूलों की घाटी ट्रैक अपने फूलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस घाटी के रोचक बात ये है कि ये घाटी हर 15 दिन में अपना रंग बदल लेती है। Chamoli News

फूलों की कुछ प्रजाति ऐसी हैं जो आपको सिर्फ यही देखने को मिलती है। फूलों की घाटी दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है और जैव विविधता का अनुपम खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगे फूल खिलते हैं। हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने आते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए फूलों की घाटी से टिपरा ग्लेशियर, रताबन चोटी, गौरी और नीलगिरी पर्वत के बिहंगम नजारे भी देखने को मिलते हैं। Chamoli News

बड़े शोरूम में लगी भीषण आग, डेरा श्रद्धालुओं ने जान पर खेलकर बुझाई

उत्तराखंड में अतिवृष्टि में मकान ढहने से दो लोगों की मौत
चमोली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में 15 अगस्त की देर शाम को एक आवासीय भवन ढहने जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले बचाव अभियान में मलबे में दबे सभी 07 लोगों को बाहर निकाला गया। Chamoli News

इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया एवं 05 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) जोशीमठ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दअस्पताल में भर्ती 02 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया है। Chamoli News

यह भी पढ़ें:–  हाईवे पर सैनीपुरा के पास वोल्वो बस पलटी, 5 यात्रियों को लगी गंभीर चोट

धामी ने चमोली दुर्घटना में जान गंवाने वाले होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि
चमोली/देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से पीड़ितों के परिजनों को सहायता, घायलों के इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक-एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है, सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे। Dehradun News

यह भी पढ़ें:– नगर निगम मोहाली ने एक क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त

सबसे प्राचीन मंदिरों में एक गोपीनाथ मंदिर के एक हिस्से में दरार
चमोली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के सबसे प्राचीनत्तम मंदिरों और विराट मंदिरों में एक चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर (Gopinath Mandir) के एक हिस्से में खिसकाव और मंदिर के पत्थरों के हिलने की चर्चा ने सबका ध्यान आकृष्ट किया है। गोपीनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने गोपीनाथ मंदिर के एक क्षेत्र में खिसकाव आने और मंदिर के अंदर पानी टपकनए पर चिंता प्रकट करते हुए पुरातत्व विभाग समेत सभी का ध्यान इस ओर ध्यान आकर्षित किया। मंदिर के अस्तित्व पर खतरे की चिंता प्रकट करते हुए गोपीनाथ गोपेश्वर के पुजारी हरीश भट्ट द्वारा चिंता जताई गई है। धर्म जगत से जुड़े लोगों का ध्यान और चिंता इस मामले पर बढ़ी है। मामले के संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने भी मंदिर का बाहरी तौर सर्वेक्षण किया है। Chamoli News

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर उत्तराखंड (Uttarakhand) का ही नहीं उत्तर भारत के सबसे प्राचीनत्तम मंदिरों में एक हैं। उत्तराखंड के सबसे विशाल मंदिरो में गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर है। पुरातत्व विभाग के अभिलेख इस मंदिर को सातवीं सदी से लेकर नौवीं सदी का मंदिर बताते हैं। कुछ शोधकर्ताओं और पुरातत्व वेत्ताओं और इतिहास कारों के अनुसार यह मंदिर तीसरी सदी में फिर से निर्मित हुआ। उससे पूर्व भी यहां पर मंदिर था। गोपीनाथ गोपेश्वर के इस मंदिर की ऊंचाई 65 फीट से अधिक है। नागर शैली का यह मंदिर कत्यूरी साम्राज्य के समय बना। ऐसा इतिहासकार मानते हैं। भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार डा यशवंत सिंह कटोच गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर को उत्तराखंड के प्राचीनतम मंदिरों में एक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण , पुरातत्व और इतिहास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मंदिर बताते हैं।

भगवान शिव के मंदिरों में से सबसे प्राचीन मंदिर है गोपेश्वर गोपीनाथ का शिव मंदिर। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान भोलेनाथ गोपीनाथ का दिब्य और पवित्र शिव लिंग साक्षात शिव स्वरूप है। पंडित मोहन प्रसाद भगवान गोपीनाथ के स्वरूप को साक्षात शिव बताते हैं। गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर को प्राचीन मंदिर निर्माण शैली में शिखर, गीर्वा, स्कंध , जंघा और पाद रूप में देखा जाता है। वर्तमान में इस मंदिर के स्कंध भाग के सूप नासिका क्षेत्र के खिसकने की बात सामने आयी है। मंदिर के अंदर विगत कई वर्षों से जरा सी बरसात में निरंतर पानी टपकने की शिकायत और चिंता से पुजारी लोग और धर्म जगत से जुड़े लोग पुरातत्व विभाग को अवगत करा चुके हैं। पुरातत्व विभाग वर्तमान में मंदिर के परिसर समेत अन्य क्षेत्र में मरम्मत कार्य भी कर रहा है। Chamoli News

यह भी पढ़ें:– टैबलेट से पढ़ाई में छात्राएं रही अव्वल, पढ़ाने में अध्यापिकाओं ने मारी बाजी