Delhi Police Special Cell - Sach Kahoon Hindi
Breaking News: दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! दिल्ली पुलिस ने ISI हैंडलर से जुड़े 4 आरोपी किये गिरफ्तार
Breaking News: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल के एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उनके पाकिस्तानी हैंडलरों ने उपलब्ध कराए थे। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। Delhi News
आरोपियों के नाम शुभदीप सिंह उर्फ ​​विशाल (23), गुरजंट सिंह उर्फ ​​ऋषि, साजन सिंह उर्फ ​​हनी (28) और गगनप्रीत (24) निवासी पंजाब के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 1 जिगाना पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल, 9 कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। स्पेशल सेल को विश्वसनीय और ठोस जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी अपने पाकिस्तान स्थित अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी घटना की योजना बना रहा था। जानकारी से यह भी पता चला कि उन्होंने इस काम के लिए पंजाब के युवाओं को भर्ती किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी के बाद कुछ संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई। पहली गिरफ्तारी पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड से हुई और आरोपी शुभदीप सिंह के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शहजाद भट्टी नेटवर्क के पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मंगा रहा था।
जांच के दौरान उसके दो साथी गुरजंट सिंह उर्फ ​​ऋषि और साजन सिंह उर्फ ​​हनी को पंजाब से पकड़ा गया। उनके पास से एक जिगना पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बाद में 24 जून को दिल्ली से एक और आरोपी गगनप्रीत को पकड़ा गया और उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें कई अहम सबूत थे। उसे उसके पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दिल्ली में धार्मिक स्थलों और पुलिस ठिकानों की रेकी करने और दिल्ली में फायरिंग की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। Delhi News
आरोपी शुभदीप सिंह उर्फ़ विशाल पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है, जो पाकिस्तान बॉर्डर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। वह ड्रोन के जरिए पिस्तौल और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था। वह पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई हैंडलर्स और ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत के लिए विदेशी नंबर का इस्तेमाल करता था। उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था।
गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। वह विदेशी नंबरों के ज़रिए आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में था। वह अपने चचेरे भाई साजन सिंह उर्फ हनी के साथ मिलकर ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था।
साजन सिंह उर्फ हनी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। वह भी पाकिस्तानी आईएसआईए हैंडलर्स से बातचीत करने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता था। उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। गगनप्रीत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उसे दिल्ली में पुलिस स्टेशनों और पुलिस पिकेट्स के वीडियो बनाने और उन पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। Delhi News
Suspected Pakistani spy Arrested: दिल्ली से संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, विदेशी परमाणु वैज्ञानिक से संबंधों व जाली पासपोर्ट रैकेट का खुलासा
Suspected Pakistani spy Arrested: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पुलिस ने जासूसी संदेह के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 59 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह व्यक्ति पाकिस्तान से जुड़े तत्वों के संपर्क में था और जाली पहचान दस्तावेजों के सहारे संवेदनशील सूचनाएँ एकत्र करने में संलिप्त था। Delhi News
सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध को दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से पकड़ा गया। प्रारम्भिक जाँच में पता चला कि वह कई नामों का इस्तेमाल कर विभिन्न सरकारी दस्तावेजों और पहचान प्रमाणों को हासिल करता रहा। पुलिस का कहना है कि उसके कथित नेटवर्क की जड़ें झारखंड के जमशेदपुर तक फैली हुई हैं, जहाँ से फर्जी पासपोर्ट और पहचान पत्र बनाने का संगठित गिरोह संचालित हो रहा था।
आरोपी विदेश में कार्यरत एक वैज्ञानिक से संपर्क में था
जाँच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेश में कार्यरत एक वैज्ञानिक से संपर्क में था तथा कई देशों की यात्राएँ कर चुका है। उसके कब्जे से बरामद दस्तावेजों में एक वास्तविक और दो जाली पासपोर्ट शामिल हैं, जिन्हें वह अलग-अलग नामों से इस्तेमाल कर रहा था। Delhi News
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसका भाई मिलकर कथित रूप से जाली कागज़ात तैयार करते थे और उन्हीं के आधार पर संवेदनशील प्रतिष्ठानों के पहचान पत्र बनवाने का प्रयास करते थे। एक अधिकारी के अनुसार, यह नेटवर्क पिछले कुछ समय से सक्रिय था और अब तक कितने लोगों को फर्जी दस्तावेज़ जारी किए गए, इसका पता लगाया जा रहा है।
इसी सिलसिले में आरोपी के भाई को मुंबई पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। दोनों भाइयों की गतिविधियों की श्रृंखला को जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि पूरे रैकेट की संरचना का खुलासा किया जा सके। मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद जाँच के हित में सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आगामी पूछताछ से इस पूरे मामले के और कई पहलुओं पर रोशनी पड़ सकती है। Delhi News
कैराना (Kairana)। Fake Currency Notes: कैराना से नकली करेंसी मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। टीम का दावा है कि आरोपी सर्राफ व्यापारी ने अपने साथी के साथ अभिनेता Shahid Kapoor की फर्जी वेब सीरीज (web series) देख उससे आइडिया लेकर कैराना में ही दो-दो हजार के नकली नोट छापने शुरू किए थे। इन नकली नोटों को उत्तर-प्रदेश, पंजाब और दिल्ली आदि में सप्लाई किया था। आरोपियों से 5.50 लाख के नकली नोट, कच्चा माल, मोबाइल व उपकरण भी बरामद किए हैं।
विगत 21 जून को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने दिल्ली के अलीपुर से ताजीम निवासी मोहल्ला लालगली जामा मस्जिद कैराना को गिरफ्तार किया था। आरोपी से करीब ढाई लाख नकली नोट बरामद हुए। उससे पूछताछ के बाद अगले दिन स्पेशल सेल ने सर्राफ व्यापारी इरशाद उर्फ भूरी निवासी मोहल्ला पुराना बाजार निकट जामा मस्जिद कैराना को गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम ने आरोपी सर्राफ व्यापारी को लेकर पुराना बाजार में उसकी दुकान और मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया था। Fake Currency Notes
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि टीम ने नकली नोट चलाने वाले रैकेट की सूचना पर जाल बिछाया था। पहले अलीपुर से ताजीम को फिर कैराना से इरशाद को दबोचा गया। इरशाद की दुकान से एफआईसीएन (फेक इंडियन करेंसी नोट) छापने के लिए पेपर शीट, सुरक्षा धागे के रूप में इस्तेमाल होने वाला ग्रीन फॉइल शीट, चमकदार स्याही, कच्चा माल, एफआईसीएन की फ्रेम सामग्री एवं उपकरण मिले। Fake Currency Notes
आरोपी के मकान से तीन लाख के नकली नोट मिले है। सभी दो-दो हजार के हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखी थी। इस सीरीज में शाहिद नकली नोट छापकर कमाई करते दिखाया है। इसी से सीखकर आरोपियों ने भी नकली नोट छापने शुरू किए और इन्हें यूपी और अन्य राज्यों में सप्लाई कर कमाई शुरू कर दी। Fake Currency Notes