snake News - Sach Kahoon Hindi

Snake Bite: युवक को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Snake Bite: सांप पकड़ने पहुंचे एक युवक को उसी सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हिसार के दुर्जनपुर निवासी सचिन पुत्र राजेश को भगत सिंह कॉलोनी में एक घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी। सचिन सांप पकड़ने का कार्य भी करता है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। लेकिन जब वह उसे डिब्बे में बंद कर रहा था, तभी सांप ने अचानक हमला कर दिया और उसके हाथ पर काट लिया।

सांप के डसते ही परिजन और आसपास के लोग सचिन को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।  इस घटना की सबसे अनोखी बात यह रही कि सचिन के परिजन सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। अस्पताल में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और वह मरीजों व तीमारदारों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना रहा। सचिन ने बताया कि वह लंबे समय से सांप पकड़ने का कार्य करता है। घटना के समय भी वह सांप को सुरक्षित तरीके से डिब्बे में डालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अचानक सांप ने पलटकर उसे काट लिया।

Snake News: सीएचसी के टीबी जांच केंद्र में निकला सांप, हड़कंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Snake News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित टीबी जांच केंद्र में जहरीला सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। बाद में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने सांप को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया। बुधवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित टीबी जांच कक्ष में करीब पांच-छह फीट लंबा सांप दिखाई दिया, जिस पर मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों व मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।

सांप ट्रूनेट लैब तक पहुंच गया तथा वहां रखे दवाइयों के डिब्बों व रैपर आदि के नीचे घुस गया। टीबी सेंटर पर मौजूद वरिष्ठ लैब तकनीशियन जरीफ अहमद ने मामले की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी, जिस पर वनकर्मी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया। वनकर्मी ने रेस्क्यू किये गए सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने पर टीबी सेंटर पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि टीबी सेंटर में इस तरह से सांप निकलना स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए भी चिंताजनक है।

बाप रे बाप... पानी की टंकी से निकले 27 सांप, घरवालों के उड़े होश, कहीं आपकी टंकी में तो नहीं...
हरिद्वार (सच कहूँ न्यूज़)। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर की पानी की टंकी से एक-दो नहीं बल्कि 27 सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घर के लोगों में दहशत फैल गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि घर में पिछले कुछ दिनों से पानी की सप्लाई और टोंटियों में समस्या आ रही थी। जब परिवार के लोगों ने इसकी वजह जानने के लिए पानी की टंकी की जांच की, तो अंदर बड़ी संख्या में सांप मौजूद देखकर उनके होश उड़ गए।

पानी की टंकी में छिपे थे दर्जनों सांप

टंकी खोलते ही उसमें कई सांप दिखाई दिए। मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने टंकी से कुल 27 सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने से सांपों को बिना किसी नुकसान के रेस्क्यू कर लिया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि घर या आसपास कहीं सांप दिखाई दे तो खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी की टंकी से लगातार सांप निकलते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। कई यूजर्स इस घटना को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे बेहद चौंकाने वाला बता रहे हैं।

लोगों में दहशत का माहौल

एक साथ 27 सांपों के मिलने की घटना ने स्थानीय लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में सांप अक्सर सुरक्षित और ठंडी जगहों की तलाश में घरों, गोदामों और पानी की टंकियों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर पानी की टंकियों और आसपास के क्षेत्रों की जांच करते रहना जरूरी है।

Snake News: सांप काटने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, समय पर सही इलाज बचा सकता है जान
Snake News: अनु सैनी। बरसात का मौसम आते ही ग्रामीण इलाकों, खेतों और पानी भरे क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई बार लोग अनजाने में सांप के संपर्क में आ जाते हैं और सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं। भारत में हर साल बड़ी संख्या में लोग सांप काटने की घटनाओं का सामना करते हैं। स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें समय पर सही इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। कई बार लोग डर, घबराहट या अंधविश्वास में आकर ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सांप काटने के बाद शुरुआती 10 से 15 मिनट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि इस दौरान सही कदम उठाए जाएं तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। वहीं गलत घरेलू उपाय, झाड़-फूंक या देरी स्थिति को खतरनाक बना सकती है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है कि सर्पदंश की स्थिति में सिर्फ मेडिकल इलाज पर भरोसा करें और मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं।

देश में हर साल सामने आते हैं हजारों मामले | Snake News

भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सर्पदंश के मामले काफी ज्यादा सामने आते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले लोग, बारिश के दौरान बाहर निकलने वाले लोग और खुले स्थानों पर सोने वाले लोग अधिक जोखिम में रहते हैं। कई बार रात के समय अंधेरे में या खेतों में काम करते समय लोग सांप पर पैर रख देते हैं, जिससे सांप काट लेता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि हर सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन यह पहचान पाना आसान नहीं होता कि किस सांप में जहर है और किसमें नहीं। इसलिए किसी भी सर्पदंश को गंभीरता से लेना जरूरी है। कई लोग यह सोचकर लापरवाही कर देते हैं कि सांप जहरीला नहीं होगा, लेकिन ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

सांप काटने के बाद सबसे पहले क्या करें

यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो सबसे पहले घबराने की बजाय शांत रहना जरूरी है। मरीज को ज्यादा चलने-फिरने न दें, क्योंकि शरीर की गतिविधि बढ़ने से जहर तेजी से फैल सकता है। मरीज को आराम की स्थिति में रखें और कोशिश करें कि काटे गए हिस्से को ज्यादा हिलाना न पड़े। जिस जगह सांप ने काटा है उसे साफ पानी से हल्के हाथों से धो लेना चाहिए। कई लोग साबुन, मिट्टी, तेल या अन्य चीजें लगाने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। मरीज ने अंगूठी, कड़ा, चूड़ी, जूते या टाइट कपड़े पहन रखे हों तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि सर्पदंश के बाद सूजन बढ़ सकती है।
इसके बाद सबसे जरूरी काम है मरीज को बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना। सरकारी अस्पतालों में एंटी-वेनम इंजेक्शन और जरूरी इलाज उपलब्ध रहता है, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है।

ये गलतियां बन सकती हैं मौत की वजह

सर्पदंश के मामलों में कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो मरीज की हालत को और गंभीर बना देती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि घाव पर चीरा लगाना बेहद खतरनाक हो सकता है। पहले लोग मानते थे कि घाव काटकर जहर बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन इससे संक्रमण और खून बहने का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह कुछ लोग मुंह से जहर चूसने की कोशिश करते हैं, जो पूरी तरह गलत तरीका है। इससे न केवल मरीज को नुकसान हो सकता है बल्कि जहर दूसरे व्यक्ति तक भी पहुंच सकता है। कई बार लोग काटे गए हिस्से पर बहुत कसकर कपड़ा या रस्सी बांध देते हैं। इससे रक्त प्रवाह रुक सकता है और शरीर को अतिरिक्त नुकसान हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र और देसी इलाज के भरोसे समय गंवा देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। घरेलू उपचार या अंधविश्वास में समय बर्बाद करना जानलेवा साबित हो सकता है।

शरीर पर कैसे दिखते हैं सर्पदंश के लक्षण

सांप काटने के बाद मरीज के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। काटे गए स्थान पर दर्द, सूजन और जलन महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में मरीज को चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी, उल्टी, कमजोरी या धुंधला दिखाई देना शुरू हो सकता है। जहरीले सांप के काटने पर शरीर में जहर तेजी से असर कर सकता है। कई बार मरीज बेहोश भी हो सकता है। इसलिए किसी भी लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि व्यक्ति की हालत बिगड़ती नजर आए तो तुरंत चिकित्सा सहायता जरूरी होती है।

अस्पताल में कैसे होता है इलाज

सर्पदंश के बाद अस्पताल में मरीज की स्थिति की जांच की जाती है। डॉक्टर यह देखने की कोशिश करते हैं कि सांप जहरीला था या नहीं और शरीर पर जहर का कितना असर हुआ है। जरूरत पड़ने पर मरीज को एंटी-वेनम सीरम दिया जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि एंटी-वेनम ही सर्पदंश का सबसे प्रभावी इलाज माना जाता है। समय पर यह इंजेक्शन मिलने से मरीज की हालत नियंत्रित की जा सकती है। कई बार मरीज को ऑक्सीजन, ड्रिप या अन्य जरूरी उपचार भी दिए जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को इलाज मिलने तक लगातार निगरानी में रखना जरूरी होता है। कई मामलों में मरीज को कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रखना पड़ सकता है।

गांव और खेतों में ज्यादा सावधानी जरूरी

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खेतों में काम करते समय लंबे जूते पहनना काफी सुरक्षित माना जाता है। रात के समय बिना टॉर्च के खेतों या अंधेरी जगहों पर जाने से बचना चाहिए। घर के आसपास झाड़ियां, लकड़ी या कचरा जमा न होने दें, क्योंकि ऐसी जगहों पर सांप छिप सकते हैं। बारिश के मौसम में खास सतर्कता जरूरी होती है। कई बार पानी भरने के कारण सांप घरों या बस्तियों की तरफ आ जाते हैं। अगर कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। तुरंत सुरक्षित दूरी बना लें और जरूरत हो तो वन विभाग या संबंधित टीम को सूचना दें।

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सर्पदंश से होने वाली मौतों को जागरूकता के जरिए काफी हद तक कम किया जा सकता है। लोगों को यह समझना जरूरी है कि सांप काटने के बाद झाड़-फूंक या घरेलू इलाज नहीं, बल्कि तुरंत मेडिकल उपचार ही सबसे जरूरी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सही जानकारी और समय पर उठाया गया कदम मरीज की जान बचा सकता है। घबराने की बजाय शांत रहना, मरीज को ज्यादा न हिलाना और जल्द अस्पताल पहुंचाना ही सबसे सही तरीका है। सर्पदंश जैसी स्थिति में लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि लोग जागरूक रहें, सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लें।

Snake Bite: सोते समय 12वीं के छात्र को कोबरा ने डंसा, मौत
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Cobra Snake Bite: गाँव ग्योंग में 17 वर्षीय छात्र को कोबरा सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद युवक का दम घुटने लगा। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रिंस (17) के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात प्रिंस खाना खाने के बाद अपने कमरे में बेड पर सो गया था। इसी दौरान एक जहरीले कोबरा सांप ने उसके हाथ की उंगली पर डंस लिया।

कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे दम घुटने जैसा महसूस होने लगा। शुरूआत में परिवार को लगा कि उसे हार्ट अटैक आया है। परिजन तुरंत उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रिंस की उंगली पर सांप के काटने के निशान मिले हैं और जहरीले डंस के कारण उसकी मौत हुई है। घटना के बाद परिवार शव को घर ले आया और स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को सूचना दी गई। रात करीब 12 बजे स्नेकमैन मौके पर पहुंचा। इस दौरान गांव के काफी लोग भी घर के बाहर जमा हो गए। बताया गया कि सांप कमरे में बने एक बिल में छिपा हुआ था।

पहले बिल में पानी डाला गया, लेकिन सांप बाहर नहीं निकला। इसी दौरान घर के पीछे एक छोटा सांप मिला, जिसे पकड़ लिया गया। इसके बाद स्नेकमैन ने कमरे में बिल के आसपास खुदाई शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे ढाई फुट लंबा कोबरा सांप बिल से बाहर निकला, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Snake News: मृतक प्रिंस का फाइल फोटो

Snake News: गर्मी बढ़ते ही घरों तक पहुंच रहे सांप, केरल में सांप डसने की घटनाओं में अचानक उछाल
तिरुवनंतपुरम, (एजेंसी)। Snake Bites: मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरे राज्य में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। पहले इन घटनाओं को कभी-कभार होने वाला ग्रामीण खतरा माना जाता था। लेकिन हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं से चिंता बढ़ गई है। जिलों, उम्र के अलग-अलग समूहों और यहां तक कि लोग कथित तौर पर घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

एक ही दिन में, 23 लोगों को सांप के काटने पर एम्बुलेंस की मदद लेनी पड़ी। अलाप्पुझा से कोझिकोड तक, और मलप्पुरम से तिरुवनंतपुरम तक सांप के काटने की घटनाएं हर जगह एक जैसा ही हैं। सांप अपने बिलों से निकलकर इंसानी बस्तियों में घुस रहे हैं। विशेषज्ञ और स्थानीय जानकार इसके पीछे बढ़ते तापमान को मुख्य वजह बता रहे हैं।

जमीन के बढ़ते तापमान के कारण सांप ठंडी जगहों की तलाश में अपने बिलों से बाहर निकलने पर मजबूर हो रहे हैं।

कायमकुलम में, सांप के काटने से घायल हुए पांच लोगों में दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। कोझिकोड में, एक युवक को तब पता चला कि उसे सांप ने काट लिया है, जब उसने अपने बिस्तर पर एक सांप को देखा।

एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना में, एक परिवार को अपने घर के अलग-अलग कमरों में कई जहरीले सांप छिपे हुए मिले। जिनमें से एक सांप उस बिस्तर पर था, जहां कुछ ही देर पहले बच्चे सो रहे थे।

ऐसी कोई इक्का-दुक्का घटनाएं नहीं हैं, बल्कि बदलते हुए पारिस्थितिक संतुलन के संकेत हैं। सांप के काटने की बढ़ती घटनाओं की वजह से अस्पतालों ने इस स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है, और सांप के जहर का असर खत्म करने वाले सीरम (एंटी-वेनम) की उपलब्धता के साथ-साथ मरीजों का समय पर इलाज भी सुनिश्चित किया।

तत्काल इलाज मिल जाने की वजह से ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Snake News: अगर घर में घुस जाए सांप तो मारें नहीं, बस आपको करना होगा छोटा सा काम वो भाग जाएगा खुद ही!
Snake News:  अनु सैनी। सांपों के बारे में कई मिथक और भ्रांतियाँ प्रचलित हैं, और हमारे देश में सांपों की पूजा की जाती है, खासकर नाग पंचमी के दिन। इस दिन लोग सांपों की पूजा करते हैं, लेकिन सामान्यत: जब लोग सांप देखते हैं, तो वे तुरंत सतर्क हो जाते हैं, और कई लोग सांपों से डरते भी हैं। हालांकि, यह जानना महत्वपूर्ण है कि सांप हमें उतना ही डरते हैं जितना हम उनसे डरते हैं। सांप स्वभाव से आक्रामक नहीं होते, लेकिन अगर उन्हें खतरा महसूस होता है, तो वे अपनी रक्षा करने के लिए काट सकते हैं। इसलिए, सांपों को खतरनाक माना जा सकता है, लेकिन यह परिस्थिति पर निर्भर करता है कि वे खुद को किस स्थिति में पाते हैं।

सांपों का व्यवहार | Snake News

सांपों के बारे में यह धारणा है कि वे बिना कारण किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। यह सही है कि अधिकांश सांप इंसानों से दूर रहते हैं और अगर वे इंसान के पास आ भी जाते हैं, तो वे खुद को बचाने के लिए पीछे हटने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अगर सांप को लगता है कि उसे खतरा है या उसे मजबूरी में अपने बचाव के लिए हमला करना पड़े, तो वह काट सकते हैं। सांपों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि हम उन्हें न डराएं और न ही उन पर हमला करें।

सांपों से डर और सुरक्षित रहने के उपाय

सांपों से डरना एक सामान्य प्रतिक्रिया है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि सांपों से अधिकतर हमले हमारी गलती से ही होते हैं। वे तब हमसे टकराते हैं या हमें काटते हैं, जब हम उनके रास्ते में आ जाते हैं या उन्हें किसी तरह से खतरनाक महसूस होता है। अगर घर में सांप घुस जाए तो पहले उसे डराने के बजाय, उसे अकेला छोड़ देना चाहिए। अगर आपको लगता है कि सांप किसी ऐसे स्थान पर घुस गया है, जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है, तो तुरंत एक पेशेवर सांप पकड़ने वाले से संपर्क करना चाहिए।

सांपों के प्राकृतिक डर और शारीरिक संरचना

सांपों की शारीरिक संरचना बहुत खास होती है, और उनकी सुनने की क्षमता नहीं होती, क्योंकि उनके पास कान नहीं होते। फिर भी, सांप तेज़ आवाज़ों से डरते हैं। एक शोध में यह बताया गया है कि सांप अपनी शारीरिक संरचना के कारण तेज़ आवाज़ों को महसूस कर सकते हैं, और ये आवाज़ें उन्हें असुरक्षित जगह पर भागने के लिए प्रेरित करती हैं। यह उनकी रक्षा का तरीका है, जो उन्हें शिकारियों से बचने में मदद करता है। इसलिए यदि आप किसी सांप के पास तेज़ आवाज़ करते हैं, तो वह डरकर भाग सकते हैं।

सांपों से बचने के लिए गंध का असर

सांपों को गंध से भी बहुत डर लगता है। कुछ खास गंधों से सांप दूर भाग जाते हैं। घर में सांप के घुसने पर आप फिनाइल, सिरका या मिट्टी का तेल छिड़क सकते हैं। इसके अलावा लहसुन, नींबू, दालचीनी और पुदीने की गंध भी सांपों को दूर भगाती है। इन सभी चीजों की गंध सांपों के लिए अप्रिय होती है, और वे खुद को इन गंधों से बचाने के लिए भाग जाते हैं। इसलिए, अगर सांप घर में आ जाए, तो इन पदार्थों को छिड़कने से सांप का भाग जाना सुनिश्चित हो सकता है।

तापमान का प्रभाव

सांपों के लिए तापमान भी एक महत्वपूर्ण कारक है। वे बहुत गर्म या बहुत ठंडी परिस्थितियों में असहज महसूस करते हैं। इस वजह से, सांप तापमान में बदलाव से भी डरते हैं। घर में सांप छिपे हुए हैं तो उन्हें धुएं के जरिए भी भगाया जा सकता है, क्योंकि धुएं का तापमान और गंध सांप के लिए असहज होती है। धुआं सांपों के लिए असहनीय हो सकता है, और इसलिए यह एक प्रभावी तरीका हो सकता है, ताकि सांप घर से बाहर भाग जाएं।

सांपों के लिए खतरे से बचाव

इस जानकारी से यह साफ है कि सांपों को नुकसान पहुंचाने की बजाय, हमें उनकी सुरक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। अगर सांप घर में घुस जाए, तो सबसे पहले उसे परेशान करने की बजाय, शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए और उसे अपनी सुरक्षा के लिए निकलने का मौका देना चाहिए। अगर घर में सांप की उपस्थिति अत्यधिक खतरे का कारण बनती है, तो एक पेशेवर की मदद लेना बेहतर होता है। सांपों से जुड़े कई भ्रम और गलतफहमियां हैं, लेकिन सही जानकारी और समझ से हम अपने आप को और सांपों को सुरक्षित रख सकते हैं। यह जरूरी है कि हम सांपों से बचने के उपायों को समझें और उन पर शांतिपूर्वक प्रतिक्रिया करें।

Snake News: स्कूल में निकला सांप, छात्रों और स्टाफ में मचा हड़कंप
स्कूल में निकला सांप, स्नेक मैन नवजोत ढिल्लों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बच्चों में मची अफरा-तफरी, इंडियन रैट स्नेक को बताया गैर-जहरीला, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Snake News: गांव डूल्ट स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में अचानक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही विद्यार्थी और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को संभालते हुए स्कूल के मुख्याध्यापक अजय नागपाल ने तुरंत एसपीसीए सदस्य एवं स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि सांप स्कूल परिसर में बने रिचार्ज बोर के अंदर छिपा हुआ है। टीम ने सावधानीपूर्वक रिचार्ज बोर में पड़े ईंट-पत्थरों को हटाया। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और बच्चों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू के बाद नवजोत सिंह ढिल्लों ने बच्चों और स्टाफ को जागरूक करते हुए बताया कि यह इंडियन रैट स्नेक है, जो पूरी तरह गैर-जहरीला होता है और किसानों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह सांप खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित करता है, जिससे फसलों को नुकसान कम होता है।

उन्होंने बच्चों को समझाया कि सांप दिखने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत किसी प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए। इससे न केवल मानव जीवन सुरक्षित रहता है, बल्कि वन्य जीवों का संरक्षण भी होता है। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम का आभार जताया। ढिल्लों ने बताया कि उनकी टीम स्नेक रेस्क्यू के अलावा नहरों से शव निकालने, रक्तदान शिविर आयोजित करने और घायल पशु-पक्षियों के उपचार जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। Snake News

यह भी पढ़ें:– नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

Snake News: सावधान, गर्मी शुरू, बिलों से निकले रहे सांप, आप करें ये उपाए, आसपास भी नहीं फटकेंगे
Snake News: गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही कई इलाकों में सांपों का खतरा बढ़ने लगता है। अधिक गर्मी और अधिक ठंड दोनों ही परिस्थितियों को सहन न कर पाने के कारण सांप ठंडी जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं। ऐसे में खेतों और घरों के आसपास सांपों का दिखाई देना आम हो जाता है, जिससे लोगों के लिए खतरा भी बढ़ जाता है।

Shri Murli Manohar Town Postgraduate College, बलिया के प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष Dayalanand Rai के अनुसार, पूर्वी और उत्तरी भारत में मुख्य रूप से दो प्रकार के जहरीले सांप अधिक पाए जाते हैं— Indian Cobra और Common Krait। इनके अलावा अधिकांश सांपों की प्रजातियां विषैली नहीं होती हैं। उन्होंने बताया कि सांप समतापी (कोल्ड-ब्लडेड) जीव होते हैं, इसलिए वे अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए ठंडी जगहों की तलाश करते रहते हैं।

खेतों में क्यों बढ़ जाता है खतरा | Snake News

गर्मी के मौसम में दिन के समय सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों में छिपे रहते हैं और रात के समय भोजन की तलाश में बाहर निकलते हैं। इस समय खेतों में फसल कटाई का दौर भी चलता है, जिससे अनाज की तलाश में चूहे खेतों में पहुंचते हैं। चूंकि चूहा सांप का मुख्य भोजन है, इसलिए उनके पीछे-पीछे सांप भी खेतों में पहुंच जाते हैं।

ऐसे में खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। खेत में काम करते समय जूते पहनकर काम करें और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों सांप अधिक आक्रामक हो सकते हैं और अगर उन्हें खतरा महसूस होता है तो वे तुरंत काट सकते हैं।

घर में सांपों से बचने के उपाय

ठंडी जगह और भोजन की तलाश में कई बार सांप घरों में भी घुस आते हैं। इसलिए सबसे पहले घर में चूहों की समस्या को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि चूहे सांपों को आकर्षित करते हैं।

घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और अगर कहीं बिल दिखाई दे तो उसे अच्छी तरह भर दें। जूते पहनते समय सावधानी बरतें, क्योंकि कई बार सांप जूतों के अंदर भी छिप सकते हैं। मिट्टी के घरों में रखे गए भूसे या लकड़ी के ढेर में भी सांप छिपे रहने की संभावना अधिक होती है, इसलिए वहां विशेष सतर्कता जरूरी है।

सांप काटने पर क्या करें

अगर किसी परिस्थिति में सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें। कटे हुए अंग के थोड़े ऊपर कपड़े से कसकर बांधें और तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचें ताकि समय पर इलाज मिल सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश मामलों में सांप तभी हमला करते हैं जब उन्हें लगता है कि उन पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए सबसे बेहतर उपाय यही है कि सावधानी बरती जाए और सांपों से दूरी बनाए रखी जाए।

Snake News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मरे हुए दुर्लभ प्रजाति के सांप बरामद, स्टेशन पर मची हलचल
Gaya Snake Smuggling: गया। बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से वन्यजीव तस्करी का एक मामला उजागर हुआ है। नियमित गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1-बी पर संदिग्ध गतिविधि करते दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके बैग से एक दुर्लभ प्रजाति का मृत ‘Red Sand Boa’ Snake सर्प बरामद हुआ, जिससे स्टेशन परिसर में हलचल मच गई। Snake News

घटना मंगलवार सायंकाल की बताई जा रही है। आरपीएफ दल को दोनों युवक संदिग्ध स्थिति में घूमते दिखाई दिए। पूछताछ के लिए रोके जाने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। बैग की जांच में संरक्षित श्रेणी के सर्प का शव मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

आरपीएफ निरीक्षक के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों में एक जहानाबाद जिले का निवासी है, जबकि दूसरा गया जिले के ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखता है। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई दल और प्रशिक्षित सर्प-रक्षक टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्प को अपने कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेड सैंड बोआ अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। अंधविश्वास और तांत्रिक प्रथाओं से जुड़ी भ्रांतियों के कारण इसकी मांग बढ़ती है, जिससे तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यह सर्प विषहीन होता है, किंतु वन्यजीव संरक्षण कानून के अंतर्गत संरक्षित है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच आरंभ कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित जीवों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। Snake News

Snake News: ठंड में सांप क्यों गायब हो जाते हैं? 3-4 महीने कहाँ रहते हैं, जानिए एक्सपर्ट की चौंकाने वाली बात
Snake News:  अनु सैनी। रीवा के बिटनरी हॉस्पिटल के प्रोफेसर और हेड डॉ. ए.के. मिश्रा के अनुसार, सांप शीत रक्त वाले जीव होते हैं। ठंड बढ़ते ही उनके शरीर का तापमान काफी नीचे चला जाता है और खून गाढ़ा होकर लगभग जमने जैसा हो जाता है। इसी कारण सर्दियों में सांपों की चाल-ढाल बेहद धीमी पड़ जाती है और वे सामान्य रूप से चल-फिर भी नहीं पाते। डॉ. मिश्रा बताते हैं कि ठंड के महीनों में सांप भोजन भी नहीं कर पाते, जिससे उनका शरीर और भी कमजोर हो जाता है। यह समय उनके लिए बेहद कष्टदायक होता है, इसलिए वे लगभग 3 से 4 महीने तक पूरी तरह शांत और छिपे हुए स्थानों पर पड़े रहते हैं, जैसे ज़मीन के भीतर बिलों में, लकड़ियों के ढेर में, या किसी गर्म जगह पर।

Trump Impact: डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का बड़ा असर, भारतीय कंपनियों के H-1B वीजा में भारी गिरावट

विशेषज्ञ के अनुसार, इस दौरान सांप मानसिक रूप से भी चिड़चिड़े और आक्रामक अवस्था में रहते हैं। सर्दी में जैसे ही धूप लगती है, वे गर्माहट सोखते हैं जिसे स्थानीय भाषा में ‘शीत पीना’ कहा जाता है। इससे उन्हें नशे जैसी सुस्ती महसूस होने लगती है और वे बिलकुल शांत लेटे रहते हैं। लेकिन सावधानी जरूरी है, अगर इस अवस्था में कोई इंसान गलती से सांप के ऊपर पैर रख दे या उसे छेड़ दे, तो वह अचानक हमला कर सकता है और एक ही डस में अपना पूरा ज़हर छोड़ देता है।

Snake News: 3 टुकड़ों में कट गया था सांप फिर भी डंस लिया और फिर लड़की की गई जान
मुरैना/मध्यप्रदेश (सच कहूँ न्यूज़)। Snake News: नाऊडांडा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तीन टुकड़ों में कटा हुआ सांप अचानक हिलने लगा और एक लड़की को डंस लिया। चंद सेकंडों में ही जहर का असर इतना तेज हुआ कि लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मामला गांव नाऊडांडा का बताया जा रहा है, जानकारी के अनुसार, भारती कुशवाह अपने घर लौटकर इलेक्ट्रिक मशीन से चारा काट रही थी। इसी दौरान चारे में फंसा एक सांप तीन टुकड़ों में कट गया। जैसे ही युवती ने चारे में हाथ डाला, सांप के कटे हुए हिस्सों ने उसे दो बार डंस लिया। सांप के डसने के कुछ ही देर बाद भारती बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Snake News

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा कि कटा हुआ सांप भी जहर उगल सकता है। हालाँकि, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांप की नसों में कुछ सेकंड तक न्यूरॉन एक्टिव रह सकते हैं, इसलिए कटने के तुरंत बाद भी उसके सिर का हिस्सा रिफ्लेक्स से काट सकता है। इसीलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि कभी भी मरे हुए सांप को छूने या उठाने की कोशिश न करें। Snake News

यह भी पढ़ें:– कैथल जिले के 14 युवक फिर हुए अमेरिका से डिपोर्ट, डंकी रूट से पहुंचे थे अमेरिका