True Blood Pump - Sach Kahoon Hindi

विश्व रक्तदाता दिवस विशेष: ‘ट्रयू ब्लड पंप’ देश-दुनिया में जगाए हुए हैं जिंदगी की मशाल
सरसा (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल/सुनील वर्मा)। World Blood Donor Day: आज का समय ऐसा है कि अपने ही अपनों के काम नहीं आते वो भी जरूरत पड़ने पर साथ छोड़ ही जाते हैं। लेकिन एक ऐसी संस्था आज इस दुनिया में मानवता की सेवा के लिए हर वक्त मौजूद है वहां के लोग दूसरों को भी अपना मान लेते हैं। और जरूरत पड़ने पर किसी भी मदद से पिछे हटना नहीं जानते। हम बात कर रहे हंै हरियाणा प्रदेश के जिला सरसा स्थित ‘डेरा सच्चा सौदा’ की। यहां पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां वैसे तो मानवता की भलाई के लिए सैकड़ों कार्य चलाए हुए हैं। परन्तु इसी में  28वां काम है ‘रक्तदान’।

पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार रक्तदान के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। इसीलिए पूज्य गुरु जी ने इन सेवादारों को ‘ट्रयू ब्लड पंप’ नाम दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ब्लड पंप एक आह्वान पर बच्चे -जवान ही नहीं बुजुर्ग भी बिना कुछ सोचे समझे रक्तदान करने के लिए जिद्द पर अड़ जाते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा अब तक लगभग 24 लाख यूनिट खून दान किया जा चुका है।
डेरा सच्चा सौदा का नाम रक्तदान के क्षेत्र में 3 बार गिनिज वर्ल्ड, एशिया लिम्का, इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। यहां पर स्वस्थ, एवं स्वैच्छिक रक्तदाता हर समय देश-विदेश में रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।  डेरा सच्चा सौदा ने स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

यूं बनते गए स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (7 दिसंबर 2003): मात्र 8 घंटों में 15,432 यूनिट रक्तदान कर पहली बार इतिहास रचा गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (10 अक्टूबर 2004): राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक शिविर के दौरान 17,921 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (8 अगस्त 2010): एक ही दिन में 43,732 यूनिट रक्तदान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड।

एशिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स (23 सितंबर 2011): एक ही दिन में 61,752 लोगों द्वारा नियमित रक्तदान करने का संकल्प लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

भारतीय सेना, पुलिस, पत्रकार व थैलेसिमिया ग्रस्त मरीजों के लिए पूज्य गुरुजी द्वारा प्राथमिकता से व नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने का आहवान किया गया हैै।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 अपै्रल 2014 को 75,771 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया वो पल भी किसी कीर्तिमान से कम नहीं है।

क्यों मनाया जाता हैं विश्व रक्तदाता दिवस

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। पहली बार साल 2004 में मनाया गया था, जिसकी शुरूआत वर्ल्ड हेल्थ आॅर्गेनाइजेशन ने की थी। दरअसल, समय पर रक्त उपलब्ध न होने पर कई मरीज दम तोड़ देते हैं, ऐसे में रक्तदान ऐसे लोगों के लिए जीवनदान बन सकता है, इसलिए लोगों को इसके महत्व से रूबरू कराने के लिए वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है।

दुनिया का अनोखा ब्लड सेंटर: पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर

विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर जब पूरी दुनिया स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मान दे रही है, तब सरसा स्थित शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल का पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर मानवता सेवा की ऐसी मिसाल पेश कर रहा है, जो डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से स्थापित हुआ है। पूज्य गुरुजी द्वारा शुरू की गई रक्तदान मुहिम का ही परिणाम है कि पिछले करीब दो दशकों से यह ब्लड सेंटर जरूरतमंद मरीजों को बिना रिप्लेसमेंट डोनर के रक्त उपलब्ध करवा रहा है।

इतना ही नहीं अपनी तरह के इस अनूठे ब्लड सेंटर में रक्तदान करने के लिए दानियों को इंतजार करना पड़ता है और रक्तदान के बाद वे चिकित्सकों का धन्यवाद कर लौटते हैं। वर्ष 2007 से 13 जून 2026 तक इस ब्लड सेंटर में 2 लाख 3 हजार 753 यूनिट रक्तदान हो चुका है। यहां से 52 हजार 608 यूनिट होल ब्लड, 1 लाख 33 हजार 304 यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स, 1 लाख 41 हजार 994 यूनिट फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, 57 हजार 728 यूनिट प्लेटलेट्स तथा 6 हजार 556 सिंगल डोनर प्लेटलेट्स जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आमतौर पर अस्पतालों में मरीज के परिजनों को रक्त लेने से पहले किसी अन्य व्यक्ति से रक्तदान करवाना पड़ता है, लेकिन यहां व्यवस्था बिल्कुल अलग है। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, जिसके कारण ब्लड सेंटर में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहती है। यही वजह है कि दुर्घटना, आॅपरेशन अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ता।

किसी भी ब्लड सेंटर की सबसे बड़ी पूंजी उसके नियमित रक्तदाता होते हैं और यही पूंजी इस ब्लड सेंटर को अलग पहचान दिलाती है। पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से लाखों अनुयायी वर्षों से रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा मानते हुए इस अभियान से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि हजारों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सका है और अनगिनत जिंदगियां बचाई जा चुकी हैं। आज जब देशभर में रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है, तब सरसा का यह ब्लड सेंटर समाज को यह संदेश दे रहा है कि यदि लोग निस्वार्थ भाव से रक्तदान के लिए आगे आएं तो किसी भी व्यक्ति को रक्त के अभाव में अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। यही विश्व रक्तदाता दिवस का वास्तविक संदेश है रक्तदान महादान, जीवनदान के समान।

वर्ष 2007 से 13 जून 2026 तक 2,03,753 यूनिट रक्तदान

52,608 यूनिट होल ब्लड वितरित

1,33,304 यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स उपलब्ध कराई

1,41,994 यूनिट फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा वितरित

57,728 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई

6,556 सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) मरीजों को दी गई

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और नियमित रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करना है।
— डॉ. प्रदीप अरोड़ा, बीटीओ, पूज्य बापू
मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर सरसा।

प्लेटलेट्स डोनेशन की भी आधुनिक सुविधा

यह ब्लड सेंटर केवल रक्त संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां अत्याधुनिक एफेरेसिस मशीन भी उपलब्ध है। इस मशीन के माध्यम से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) तैयार किए जाते हैं। मशीन रक्त से केवल प्लेटलेट्स अलग कर लेती है और शेष रक्त दाता के शरीर में वापस पहुंचा देती है। डेंगू, कैंसर, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए प्लेटलेट्स जीवनरक्षक साबित होते हैं। विशेषकर डेंगू के मौसम में प्लेटलेट्स की मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे समय में एफेरेसिस मशीन के माध्यम से तैयार किए जाने वाले सिंगल डोनर प्लेटलेट्स मरीजों के लिए संजीवनी साबित होते हैं और उन्हें प्लेटलेट्स की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

लिस्बन में सेवादारों ने किया रक्तदान, मिला प्रशस्ति पत्र
लिस्बन (सच कहूँ न्यूज़)। Lisbon News: ‘ट्रयू ब्लड पंप’ के नाम से विख्यात शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के वॉलिंटियर्स विदेश में भी मानवता भलाई के कार्यों की अलख जगाए हुए हैं। इसी कड़ी के चलते बीते दिनों लिस्बन की साध संगत की ओर से पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में आईपीएसटी लिस्बन में रक्तदान कैंप लगाया, जिसमें 7 यूनिट रक्तदान किया गया। Lisbon News

कैंप में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के वॉलिंटियर्स ने बड़े उत्साह से भाग लिया। स्थानीय जिम्मेवारों ने बताया कि साध संगत समय-समय पर मानवता भलाई के कार्य करती रहती है। साध संगत की ओर से किए गए इस भलाई कार्य की ब्लड बैंक के अधिकारियों की ओर से भरपूर प्रशंसा की गई और डेरा सच्चा सौदा के नाम सर्टिफिकेट भी दिया गया। Lisbon News

यह भी पढ़ें:– Haryana Road News: खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले में दो मुख्य सड़कों का निर्माण हुआ शुरू

मरीजों को नई जिदंगी दे रहे True Blood Pump
चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)।

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पीजीआई से लेकर प्राईवेट अस्पतालों तक में बने मददगार

चंडीगढ़ के सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से पीड़िÞत मरीजों की जान बचाने में ट्रयू ब्लड पंप निरंतर मददगार बने हुए हैं। इन अस्पतालों में दाखिल मरीजों के लिए रक्त की भारी कमी के कारण इलाज में बाधा आती है। इन मरीजों को डेरा सच्चा सौदा का ट्रयू ब्लड पंप नि:शुल्क सैकड़ों यूनिट रक्त मुहैया करवा रहा है।

पिछले 2 महीने में ट्रयू ब्लड पंप द्वारा सिर्फ चंडीगढ़ के सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में 117 से अधिक यूनिट रक्तदान करते हुए मरीजों के ईलाज में मदद की। इसके अलावा डेंगू जैसी बीमारी के साथ जूझ रहे 15 पीड़ितों को प्लैटलैट्स देते हुए उनकी जिदंगी बचाई है।

चंडीगढ़ में रक्तदान समिति के जिम्मेदार राजेश इन्सां उर्फ राजू ने बताया कि चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी या फिर प्राईवेट कोई भी ऐसा मरीज आ जाता है, जिसे इलाज या फिर आॅपरेशन करवाने के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है तो वह सीधे ही डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की तरफ से तैयार किए गए ट्रयू ब्लड पंप के साथ ही संपर्क करते हैं, क्योंकि उनको पता है कि इसी ब्लड पंप से ही उनको रक्त मिल सकता है।

चंडीगढ़ में 60 दिन में 117 यूनिट से अधिक रक्तदान और 15 जरूरतमन्दों को दिए प्लैटलैट्स

राजू इन्सां ने बताया कि चंडीगढ़ के सभी प्राईवेट और सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक भी इस बात की सराहना करते हैं कि जब किसी मरीज को किसी भी तरफ से रक्त नहीं मिलता है तो उसकी मदद करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु सबसे आगे रहते हुए रक्त देने के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों से लेकर गंभीर बीमारी का ईलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे हर मरीज की मदद की जाती है। इसलिए पीजीआई की तरफ से कई बार डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को सम्मानित किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

जिंदगी बचाने में नंबर वन है ‘ट्रयू ब्लड पंप’
विश्व रक्तदाता दिवस: 4 लाख 91 हजार 404 यूनिट रक्त मानवता को समर्पित

सरसा (संदीप कम्बोज)। वे नहीं जानते अपनी रगों में बहता जो खून वह दान कर रहे हैं, आने वाले कल को वह किसकी रगों में बहेगा। अपना होगा या बेगाना या देशी-परदेशी। उन्हें इससे कोई लेना-देना भी नहीं। बस लेना-देना है तो सिर्फ इस बात से कि जिसके लिए वे रक्तदान कर रहे हैं, वह जिंदगी पहले की ही भांति सही सलामत व सेहतमंद हो जाए।

हम बात कर रहे हैं सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के चलते-फिरते उन करोड़ों ट्रयू ब्लड पंपों की जो पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए भारतवर्ष व दुनिया के कोने-कोने में वर्षों से नियमित रक्तदान कर बीमारों व जरूरतमंदों को जीवनदान देते आ रहे हैं। इन चलते-फिरते ब्लड पंपों ने अब तक दुनियाभर में अपने ख्ूान से लाखों जरूरतमंदों व बीमारों के जीवन की तकदीर लिखी है।

रक्तदान में डेरा सच्चा सौदा के नाम हैं चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

डेरा सच्चा सौदा दुनिया को नियमित रक्तदान के प्रति वर्षों से जागरूक करता आ रहा है। समय-समय पर भारतीय सेना के साथ-साथ पत्रकारों, पुलिस कर्मियों, थैलेसीमिया व एड्स रोगियों के अलावा देश और दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों को रक्त की आपूर्ति करने में विश्वविख्यात डेरा सच्चा सौदा द्वारा अब तक 491404 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। डेरा सच्चा सौदा के नाम 78 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डों में से चार गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड रक्तदान के क्षेत्र में हैं। इसके अलावा साध-संगत अपने ब्लॉकों व गांवों में जो रक्तदान करती है, वो इस आंकड़े से अलग है।

इसलिए जरूरी है रक्तदान

दुर्घटना में चोट लगने पर रक्तस्राव की कमी को दूर करने में

आॅपरेशन के दौरान हुए रक्तस्राव की कमी को पूरा करने में

थैलीसिमया के मरीजों के लिए

खून से संबंधित विकृति जैसे हेमोफीलिया से पीड़ित लोगों की जिंदगी बचाने में

जले हुए मरीजों की जिंदगी बचाने में।

किडनी, कैंसर और एनीमिया से पीड़ित मरीजों के शरीर में हेमोग्लोबिन के सही स्तर को बरकरार रखने में।

खुशी हो या गम, खाते हैं नियमित रक्तदान की कसम

शादी वाले दिन रक्तदान, कोई अपना इस दुनिया से चला चला जाए तो रक्तदान। शादी की सालगिरह हो या हो या जन्मदिन। मानवता के ये सच्चे प्रहरी इन अवसरों पर तो रक्तदान करते ही हैं साथ ही कोई नियमित रक्तदान का प्रण लेता है तो कोई जीते जी गुर्दादान व मरणोपरांत नेत्रदान व शरीरदान का। अगर आप 18 की उम्र से ब्लड डोनेशन शुरू करते हैं और हर 90 दिन में रक्तदान करते हैं तो 60 साल के होने तक आप कम से कम 500 लोगों की जान बचा सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।