Sirhind News - Sach Kahoon Hindi

Sirhind Railway Track Blast: पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे लाइन पर धमाका, सरहिंद में मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Sirhind Railway Track Blast: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ की एक घटना में अमृतसर-दिल्ली रेलवे लाइन पर सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ दूर खानपुर गांव के पास एक धमाके से रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि यह हिस्सा मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एक मालगाड़ी खानपुर रेलवे गेट के पास जब पहुंची, तो कथित तौर पर एक जोरदार धमाके से ट्रैक का लगभग 12 फुट हिस्सा उड़ गया और एक लंबे हिस्से में काफी नुकसान पहुंचा। धमाके में मालगाड़ी के इंजन का लोको पायलट घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। धमाके से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गयी। घटना के तत्काल बाद पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, इलाके को घेर लिया और संयुक्त जांच शुरू की। Sirhind Railway Line Blast

शुरूआती रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब पौने 10 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने रेलवे लाइन के किलोमीटर 1208/15 के पास एक विस्फोटक डिवाइस से धमाका किया। सूत्रों ने हालांकि दावा किया कि इसमें हाई-ग्रेड विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया हो सकता है, लेकिन अधिकारियों ने विस्फोट के लिए इस्तेमाल पदार्थ की प्रकृति की जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस उप महानिरीक्षक रोपड़ रेंज नानक सिंह ने किसी आतंकवादी साजिश से इन्कार करते हुए बताया कि यह एक आपराधिक घटना है। उन्होंने कहा कि रात नौ बज कर पैंतालीस मिनट पर ‘माइनर ब्लास्ट’ हुआ है, यह कोई ह्यबड़ा ब्लास्टह्ण नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, उसके बाद ही घटना का सही कारण बताया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है, और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किये गये हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर और होशियारपुर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकवादी साजिश की नाकाम करने का दावा किया था। आतंकवादियों से ग्रेनेड, आरडीएक्स और गोलाबारूद बरामद किया था। Sirhind Railway Line Blast

यह भी पढ़ें:– Rozgar Mela: इन 61 हजार युवाओं की हो गई मौज, पीएम मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र

विधायक राय ने सरहन्द का किया दौरा
पीलिया पीड़ित मरीजोंं का कुशलक्षेम, स्वास्थ्य विभाग की टीम को बारीकी से जांच करने के दिए निर्देश | Fatehgarh Sahib News

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने सरहन्द शहर का दौरा किया व पीलिया पीड़ित मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इस मौके उनके साथ स्वास्थ्य विभाग व सैनीटेशन विभाग की टीमें मौजूद रही। विधायक ने पत्रकारों से बात करते बताया कि बीते कल उनको जानकारी मिली थी कि सरहन्द में पीलिया के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने संबंधित विभागों को उक्त मामले की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए थे व आज खुद मौका देखा।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सेहत का ख्याल रखना उनका पहला फर्ज है। किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पानी को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो उसे तुरंत हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दे रही है, जहां आम आदमी क्लीनिक खोलकर लोगों को मुफ्त दवाईयां दी जा रही हैं, वहीं लैबोरेट्री से संबंधित टैस्ट भी मुफ्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी तुरंत एक्शन लिया जाएगा। Fatehgarh Sahib News

उल्लेखनीय है कि गतदिवस एक अखबार में सरहन्द शहर में पीलिया के मरीज अधिक आने की खबर प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग व सैनीटेशन विभाग हरकत में आया है। इस मौके दीपक बातिश, रमेश कुमार सोनूं, प्रितपाल सिंह जस्सी, हरजिन्दर सिंह, सन्दीप, मक्खन सहोता, तरसेम गोला, जसवीर बंटी, एसएमओ फतेहगढ़ साहिब डॉ. केडी सिंह, एसडीओ सीवरेज बोर्ड रजनीश कुमार, जेई जसवंत के अलावा आप वॉलंटियर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 4 युवकों से ठगे 1.20 करोड़ रुपए

राजपुरा में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के बाद अब पटियाला को मिली एसआईडीबीआई ब्रांच
डिप्टी मैनेजिंग डायरैक्टर सुदत्त मंडल ने सरहन्द में खुली नई ब्रांच का किया उद्घाटन

उद्घाटन के दौरान 6 उद्योगपतियों के पास किए 5 करोड़ रुपये तक के लोन | Patiala News

भारत सरकार देश में इंडस्ट्री को कर रही विकसित: डिप्टी मैनेजिंग डायरैक्टर

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Small Industries Development Bank of India: कुछ दिन पहले ही भारत सरकार ने पटियाला के राजपुरा में राष्ट्रीय औद्योगिक कोरीडोर के तहत इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी स्थापित करने का ऐलान किया है, वहीं अब पटियाला में माईक्रो, समाल व मीडियम इंडस्ट्री को प्रफुलित करने के लिए सरहन्द रोड पर समाल इंडस्ट्रीज डिवैल्पमैंट बैंक ऑफ इंडिया (एसआईडीबीआई) की नई ब्रांच खोल दी है। साल 2024-25 का बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने ऐलान किया था कि देश में समाल इंडस्ट्रीज डिवैल्पमैंट बैंक ऑफ इंडिया की देशभर में 24 ब्रांचें खोली जाएंगी। इसके तहत पहली ब्रांच पटियाला में खोल दी गई है। Patiala News

इसका उद्घाटन करने के लिए डिप्टी मैनेजिंग डायरैक्टर सुदत्त मंडल विशेष तौर पर मुम्बई से पहुंचे। 00इस दौरान एसडीआई के लखनऊ हैड ऑफिस के चीफ जनरल मैनेजर राहुल प्रियदर्शी भी पहुंचे। इस ब्रांच का उद्घाटन करने के बाद सुदत्त मंडल ने कहा कि इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा देश के 10 राज्यों में 12 नए इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी मंजूर किए हैं। इन पर नेशनल इंडस्ट्रियल कोरीडोर डिवैल्पमैंट कार्यक्रम के तहत 28,602 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ही पटियाला में यह पहली ब्रांच खोली गई है, जिसका समूह पटियाला जिला व इसके आसपास के क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पटियाला में एसआईडी की यह चौथी ब्रांच है। Patiala News

इससे पहले लुधियाना, जालंधर व मोहाली में ब्रांचें हैं। इस मौके बड़ी संख्या में पटियाला, समाना, राजपुरा, नाभा के लघु उद्योगपति उपस्थित थे। उद्घाटन दौरान ही 5 करोड़ रुपये तक के लोन 6 उद्योगपतियों के पास किए गए। डिप्टी मैनेजिंग डायरैक्टर ने कहा कि भारत सरकार देश में इंडस्ट्री को विकसित कर रही है। पंजाब में माईक्रो, समाल व मीडियम इंडस्ट्री का बहुत बड़ा स्कोप है, जिस कारण पंजाब में और ब्रांचें खोली जा रही हैं। इस मौके जीएम बलबीर सिंह, ब्रांच मैनेजर पवन कुमार भारती, उद्योगपति सीए अनिल अरोड़ा, राजीव सिंगला समाणा, सुभाष गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में लघु उद्योगपति उपस्थित थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– National Hindi Day: प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय हिन्दी दिवस

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर रेलवे (Indian Railway) के सरहिंद-नांगल डेम व चंडीगढ़-सानेह वाल रेलखंडों के मध्य भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित होंगी-

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) | Indian Railway

1. गाड़ी संख्या 14662, जम्मू तवी-बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 09.07.2026 को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 09.07.2026 को रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा दिनांक 10.07.2026 को रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 04286, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 09.07.2026 को रद्द रहेगी।

5. गाड़ी संख्या 04285, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 10.07.2026 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) | Indian Railway

1. गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश रेल सेवा दिनांक 09.07.2026 को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा तक संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 10.07.2026 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा से संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 14711, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 10.07.2026 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बराड़ा तक संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 04500, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 09.07.2026 को रेवाड़ी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला तक संचालित होगी।

5. गाड़ी संख्या 04499, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 09.07.2026 को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला से संचालित होगी।

यह भी पढ़ें:– तेज वर्षा से कोतवाली रोड़ पर भरा पानी

बारिश के बीच सरहिंद नहर में कार गिरी, दो लोगों की मौत
बुजुर्ग महिला-पुरुष के शव बरामद, मोगा नंबर की अल्टो कार, पुलिस कर रही मामले की जांच

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। दोपहर के समय जिले के दोराहा में तेज बारिश के बीच वीरवार को सरहिंद (Sirhind) नहर में अल्टो कार गिर गई। 2 लोगों की मौत हुई, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों बुजुर्ग हैं। एक पुरुष और एक महिला है। इनके आपसी रिश्ते के बारे में पहचान होने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं कार के नंबर से मृतकों के परिवार वालों का पता लगाया जा रहा है। Ludhiana News

प्रारंभिक जांच में कार (पीबी-15 ई-8529) मोगा की बताई गई है। गुरथली नहर पुल के पास आॅल्टो कार के नहर में गिरने से शोर मच गया। नजदीकी चौक पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई गुरदीप सिंह मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर कार को बाहर निकालने का काम शुरु किया। रस्सियों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार को बाहर निकाला गया। तब तक कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई थी। Ludhiana News

गोताखोर घोगा सिंह ने बताया कि पुलिस उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठाकर मौके पर लेकर आई। जब उन्होंने नहर के बीच गोता लगाया तो कार का पता चला। रस्सियों से कार को बाहर निकाला गया। इसमें सवार बुजुर्ग पुरुष और महिला की मौत हो गई। जिस जगह पर कार नहर में गिरी है, वहां पर कोई पत्थर नहीं था और न ही ज्यादा ट्रैफिक था। इसलिए पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है कि यह हादसा है या खुदकुशी। दोराहा थाना के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान करना पहला काम है। पहचान के बाद काफी हद तक केस ट्रेस हो जाएगा। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता कि कार कैसे नहर में गिरी है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– आंकड़ों के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : सांख्यिकी मंत्री