Pune News - Sach Kahoon Hindi

2 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार, पुणे पुलिस ने नासिक के होटल से दबोचा
नासिक (एजेंसी)। Nashik News: महाराष्ट्र के पुणे में दो करोड़ रुपए के गबन के मामले में फरार एक आरोपी को नासिक में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे पुलिस में 38 वर्षीय किरण दादासाहेब शिंदे की दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 'गंगा फर्नहिल' प्रोजेक्ट की चार इमारतों में फ्लैट बेचने और उससे जुड़े कामों की जिम्मेदारी सीनियर सेल्स मैनेजर साइमन रॉनी पीटर को सौंपी गई थी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने फ्लैट की बिक्री से मिली रकम को कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय, अपने सहयोगी बी. चंद्रशेखर के एक फर्जी प्राइवेट बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस तरह उन्होंने 32 ग्राहकों से इकट्ठा किए गए लगभग 2 करोड़ रुपए का गबन किया।

इस शिकायत के आधार पर 9 जून को पुणे के कालेपडल पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद पीटर फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।

जांच के दौरान पुणे पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नासिक शहर में छिपा हुआ है। कालेपडल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गंगापुर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अशोक शर्माले से संपर्क किया और पीटर का पता लगाने और उसे पकड़ने में मदद मांगी।

विश्वसनीय जानकारी मिलने पर शर्माले को पता चला कि आरोपी पीटर कार से नासिक आया था और गंगापुर रोड पर कालेनगर में होटल ट्रीबो सफायर के कमरा नंबर 301 में ठहरा हुआ था।

यह जानकारी मिलने पर क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के अधिकारी घनश्याम भोये और उनकी टीम को तुरंत उस जगह भेजा गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और बाद में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे पुणे पुलिस को सौंप दिया।

यह ऑपरेशन गंगापुर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शर्माले और उनकी टीम की अगुवाई में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उनकी टीम में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर तुषार देवरे और पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रवींद्र मोहिते, गिरीश महाले, भागवत थाविल, घनश्याम भोये, प्रवीण केदारे, गोरख सालुंखे, सुजीत जाधव और तुलसीदास चौधरी शामिल थे।

Pune Census Attack: जनगणना महिला कर्मचारी पर हमला, कपड़े फाड़ने व बेटे से बेरहमी करने का आरोप
Pune Census Attack: पुणे। महाराष्ट्र में जनगणना-2027 का काम कर रही पुणे नगर निगम की एक महिला कर्मचारी पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर-घर जाकर जनगणना के लिए जानकारी जुटाने के दौरान महिला कर्मचारी और उनके साथियों के साथ पहले अभद्र व्यवहार किया गया। अगले दिन महिला और उसके बेटे को घेरकर बेरहमी से पीटा गया। Pune News

महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए, सरकारी काम में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में स्वारगेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता वनीता गोरखनाथ पाटोले (48) पुणे नगर निगम के बिबवेवाड़ी क्षेत्रीय कार्यालय में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें जनगणना-2027 के तहत स्वारगेट इलाके की मीनाताई ठाकरे वसाहत क्षेत्र का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

शिकायत के मुताबिक, 27 मई को दोपहर करीब 3 से 4:30 बजे के बीच वनीता पाटोले मीनाताई ठाकरे वसाहत की गली नंबर-14 में जनगणना का काम कर रही थीं। इसी दौरान विकास नवन्नाथ मोरे, उनकी पत्नी क्रांति मोरे, बहन मुक्ता कसबे, मां लीलावती मोरे और भतीजे अभिजीत मोरे ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी काम में बाधा डाली। महिला कर्मचारी का आरोप है कि जब उन्होंने जनगणना से जुड़े सवाल पूछे तो आरोपी नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने यह भी कहा कि उसी दिन उन्हें धमकी भी दी गई थी।

वनीता पाटोले ने बताया कि अगले दिन यानी 28 मई को वह अपने बेटे और अन्य कर्मचारियों के साथ अधूरा जनगणना कार्य पूरा करने के लिए दोबारा उसी इलाके में गई थीं, लेकिन वहां फिर विवाद हो गया। जब स्थिति बिगड़ती दिखी तो वे वहां से निकलने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने कुछ और लोगों को बुला लिया और हमला करने के लिए उकसाया। पीड़िता के मुताबिक, 10 से 12 लोगों के समूह ने उन्हें और उनके बेटे को घेर लिया और लात-घूंसों, पत्थरों और हाथों से हमला किया। Pune News

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया। हमले के दौरान उनके बेटे को गंभीर चोट आई और चार टांके लगाने पड़े। बातचीत में वनीता पाटोले ने कहा, 'मैं सिर्फ अपना कर्तव्य निभा रही थी। मेरा किसी से कोई निजी विवाद नहीं था। इसके बावजूद मुझे और मेरे बेटे को बेरहमी से पीटा गया। हमारा पीछा कर हमला किया गया। मेरे कपड़े फाड़ दिए गए, साड़ी खींची गई और मुझे अपमानित किया गया।

साथ ही मोबाइल फोन, घड़ी और गले की चेन छीनने की भी कोशिश की गई। उन्होंने कहा, 'मेरे साथ आए कर्मचारियों को भी पीटा गया। जनगणना के काम के लिए मैं पहली बार उस घर में गई थी। समझ नहीं आता कि मुझ पर हमला क्यों किया गया। मुझे न्याय चाहिए।' शिकायत के बाद स्वारगेट पुलिस ने विकास नवन्नाथ मोरे, क्रांति विकास मोरे, मुक्ता राजाभाऊ कसबे, लीलावती नवन्नाथ मोरे और अभिजीत श्रीधर मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Pune News

स्वारगेट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत निकम ने आईएएनएस से कहा, 'जनगणना कार्य के दौरान महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। झुग्गी बस्तियों में जनगणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। जहां भी कर्मचारियों को पुलिस सहायता की आवश्यकता होगी, वहां पूरा सहयोग दिया जाएगा।' फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

अहमदाबाद से पकड़ा गया एमडी ड्रग्स नेटवर्क का मास्टरमाइंड
पुणे (एजेंसी)। Pune News: पुणे शहर के वाघोली पुलिस स्टेशन ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह न केवल शहर और ग्रामीण इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी में भी था। पुलिस ने करीब 1.16 करोड़ रुपए की सामग्री जब्त की है।

पुलिस ने 16 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे केसनंद इलाके में पुलिस ने दो आरोपियों को 5 ग्राम 5 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। ये ड्रग्स करीब 1.10 लाख रुपए की थी। इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि इस पूरे रैकेट का मुख्य सूत्रधार सुमित अशोक घुले है। आरोपी अपने साथियों के जरिए पुणे शहर, लोणीकंद, कोरेगांव भीमा, शिक्रापुर, कारेगांव, रांजणगांव और शिरूर ग्रामीण क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स की अवैध सप्लाई करता था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह ग्रामीण इलाकों में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री शुरू करने की योजना बना रहा था। इसके लिए वे पहले से जमानत पर बाहर आए एक आरोपी की मदद ले रहे थे, जो पहले ड्रग निर्माण से जुड़े मामलों में शामिल रहा है।

गुप्त जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित घुले को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके सहयोगियों को भी अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। इनमें आकाश अशोक ढवले, रामनिवास बिश्नोई और अन्य आरोपी शामिल हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 225 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 45.60 लाख बताई जा रही है। साथ ही बीएमडब्ल्यू सहित कई महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य लिंक की जांच जारी है और आगे भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Honesty: ईमानदारी की मिसाल बने महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु
पुण/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Honesty: आज के समय में जब स्वार्थ और लालच की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं, ऐसे में कुछ सच्चे इंसान समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आते हैं। पुणे (महाराष्ट्र) के ब्लॉक प्रेमी सेवक वजीर इन्सां ने अपनी ईमानदारी और जिम्मेदारी से यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। विमान नगर लोकेशन पर रोड पर चलते समय वजीर इन्सां को एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। चाहें तो वे उसे अनदेखा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने पूरी ईमानदारी, समझदारी और सेवा भाव के साथ उस मोबाइल फोन के असली मालिक की तलाश की और सुरक्षित रूप से उसे वापस सौंप दिया। Pune News

यह छोटा-सा दिखने वाला कार्य वास्तव में बहुत बड़ी सेवा है। आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि किसी की निजी जानकारी, यादें और जरूरी दस्तावेजों का खजाना होता है। ऐसे में फोन को सही मालिक तक पहुँचाना सच्ची मानवता का परिचय है। दी गई तस्वीरें इस नेक सेवा का जीवंत प्रमाण हैं, जो यह दशार्ती हैं कि प्रेमी सेवक वजीर इन्सां ने बिना किसी स्वार्थ के यह कार्य किया। उनकी यह पहल समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना दिखावे के, दिल से की जाए। वजीर इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमें ऐसी प्रेरणा दी है जिससे हम समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। Pune News

यह भी पढ़ें:– Fire: मलेरकोटला में जूते-कपड़ों की चार दुकानों में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Suresh Kalmadi Passed Away: कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी नहीं रहे, भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे
Suresh Kalmadi Passed Away: पुणे। पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक जगत, खेल क्षेत्र और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई। पुणे ने एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनकी भूमिका शहर की राजनीति और विकास यात्रा में लंबे समय तक महत्वपूर्ण रही। Suresh Kalmadi News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक पुणे स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत सायं साढ़े तीन बजे वैकुंठ श्मशानभूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुरेश कलमाड़ी को केवल एक राजनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि पुणे की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व के रूप में भी जाना जाता था। सार्वजनिक जीवन में प्रवेश से पूर्व उन्होंने भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में राष्ट्रसेवा की। बाद में राजनीति में सक्रिय होकर वे कई बार पुणे से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और केंद्र सरकार में मंत्री पद का दायित्व भी संभाला। नगर के आधारभूत ढांचे, शहरी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े अनेक कार्यों में उनका योगदान आज भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। Suresh Kalmadi News

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में देश के खेल तंत्र का नेतृत्व किया

खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने लंबे समय तक देश के खेल तंत्र का नेतृत्व किया। वर्ष 2010 में आयोजित दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल उनके सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहे। यद्यपि इस आयोजन से जुड़े विवादों ने उनके राजनीतिक जीवन को प्रभावित किया, फिर भी भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की परिकल्पना और उन्हें साकार करने की दिशा में उनके प्रयासों को नकारा नहीं जा सकता।

इसके अतिरिक्त ‘पुणे फेस्टिवल’ और ‘पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन’ जैसे आयोजनों के माध्यम से उन्होंने पुणे को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन पहलों से पुणे सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा। उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, खेल जगत की हस्तियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सुरेश कलमाड़ी के निधन से पुणे की राजनीति और भारतीय खेल जगत को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई सहज नहीं है। Suresh Kalmadi News

MPSC Student Protest: पुणे में एमपीएससी भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया तेज, मांगी आयु-सीमा में एक वर्ष की छूट
MPSC Exam: पुणे। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों ने भर्ती विज्ञापनों में हुई विलंबित प्रक्रिया को लेकर आयु-सीमा में एक वर्ष की छूट की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। पुणे में बड़ी संख्या में छात्रों ने एकत्र होकर सरकार से शीघ्र राहत देने की अपील की। विशेष रूप से पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) पद के इच्छुक अभ्यर्थियों की मांग है कि आयु-सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि को 1 जनवरी तक आगे बढ़ाया जाए। MPSC Student Protest

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि पूर्व वर्षों में भर्ती विज्ञापन नियत समय पर जारी होते रहे हैं, किंतु इस बार लगभग छह माह की देरी हुई है। इस विलंब के कारण अनेक अभ्यर्थी आयु-सीमा से बाहर हो गए हैं, जिससे उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है। छात्रों का तर्क है कि जब देरी प्रशासनिक स्तर पर हुई है, तो इसका दुष्प्रभाव अभ्यर्थियों पर डालना न्यायसंगत नहीं है।

यह प्रयास पूरी तरह गैर-राजनीतिक है

आंदोलन में शामिल छात्रों ने स्पष्ट किया कि यह प्रयास पूरी तरह गैर-राजनीतिक है। उनका कहना है कि इसमें किसी दल या संगठन की भूमिका नहीं है, बल्कि यह उन हजारों युवाओं की साझा चिंता है, जिनकी तैयारी और परिश्रम इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। अभ्यर्थियों की एकमात्र मांग आयु-सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान किए जाने की है, ताकि किसी का अवसर केवल देरी के कारण न छिने। MPSC Student Protest

इस विषय को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधि समूह हाल ही में मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मिला। प्रतिनिधियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि इस प्रकरण में विभिन्न पक्षों के विचारों को संतुलित करना आवश्यक है। छात्रों को आशा है कि सरकार उनकी कठिनाइयों को समझते हुए न्यायोचित निर्णय लेगी।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग भारतीय संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत गठित एक संवैधानिक निकाय है, जिसका दायित्व राज्य की लोकसेवाओं के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है। आयोग का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। वर्तमान में आंदोलनरत छात्रों की दृष्टि सरकार के अंतिम निर्णय पर टिकी है। उनका कहना है कि समय पर समाधान न होने की स्थिति में अनेक मेहनती युवाओं के सपने अधूरे रह सकते हैं। MPSC Student Protest

Honesty: ईमानदारी और संस्कारों की मिसाल बना 7 वर्षीय वितुल इन्सां
पुणे/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Honesty: पूज्य पिताजी के पावन वचनों और संस्कारों पर चलते हुए पुणे (महाराष्ट्र) में मात्र 7 वर्ष के बालक वितुल इन्सां ने ईमानदारी और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। वितुल, सच्चे नम्र सेवादार बहन लवलीन इन्सां का सुपुत्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वितुल इन्सां को रास्ते में एक बहन का गुम हुआ पर्स मिला। उस पर्स में लगभग 1800 की नगद राशि तथा बहन के महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। छोटी उम्र होने के बावजूद, वितुल ने न तो पर्स को नजरअंदाज किया और न ही उसमें रखे पैसों की ओर आकर्षित हुआ। बल्कि अपने संस्कारों का परिचय देते हुए उसने पर्स को सुरक्षित रूप से उसकी असली मालकिन तक पहुँचाया।

जब पर्स लौटाया गया, तो बहन की खुशी और भावुकता देखते ही बनती थी। उन्होंने वितुल और उसके परिवार का दिल से धन्यवाद किया। इस घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे संस्कार उम्र के मोहताज नहीं होते। वितुल इन्सां का यह सराहनीय कार्य पूज्य पिताजी द्वारा दिए गए सत्संग और नैतिक शिक्षा का प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज के समय में, जहाँ ईमानदारी दुर्लभ होती जा रही है, वहीं इस छोटे से बालक ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। क्षेत्रवासियों ने वितुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे बच्चे ही समाज और देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं। वितुल इंसा न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पुणे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। Honesty

यह भी पढ़ें:– Body Donation: अशोक कुमार इन्सां बने शरीरदानी

Impressions’25 की शुरुआत सूफ़ी नाइट ‘ज़ियारत’ के साथ, पहले दो दिनों में दिखी कला और युवा ऊर्जा की चमक
सच कहूँ न्यूज़ (पुणे)। COEP Technological University के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव Impressions’25 की शुरुआत Day 0 के उद्घाटन समारोह के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री सुखदा खंडेकर उपस्थित रहीं, जिनकी प्रेरणादायी टिप्पणी और मार्गदर्शन ने पूरे उत्सव का स्वर निर्धारित किया।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि, “Day 0 ने इस वर्ष के महोत्सव की मजबूत और गरिमामयी शुरुआत की और आगे के चार दिनों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया।”

सूफ़ी नाइट ने उत्सव यादगार शुरुआत

उद्घाटन के बाद आयोजित सूफ़ी नाइट Ziyarat ने पहले ही दिन महोत्सव का मुख्य आकर्षण बनकर दर्शकों का ध्यान खींचा। शांतिपूर्ण संगीत और दर्शकों की भारी उपस्थिति ने इस प्रस्तुति को विशेष बना दिया।

आयोजन समिति के अनुसार, “Ziyarat ने Impressions’25 को एक संवेदनशील और प्रभावशाली शुरुआत दी, जिसकी अपेक्षा पूरे वर्ष की तैयारियों के दौरान की जा रही थी।”

Day 1: विभिन्न एरीना में प्रतियोगितायें व प्रस्तुतियां

पहले दिन का कार्यक्रम सुबह से ही सक्रिय रहा। परिसर के विभिन्न स्टेज और एरीना में निरंतर गतिविधियाँ जारी रहीं, जहाँ छात्रों ने अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

नाट्य, नृत्य और अभिव्यक्ति

दिन की शुरुआत Artiskit से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने नाटकीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रमों — Saavani, Nrityangana, Versatile और TaleTeller — में छात्रों ने साहित्य, नृत्य और कहानी-वाचन की विविध अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं।

कला-आधारित गतिविधियां

कला मॉड्यूल के अंतर्गत Game of Shades, Coloursplash और Bomb-A-Drop जैसी प्रतियोगिताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों को आकर्षित किया। रंगों, रेखाओं और दृश्य अभिव्यक्ति से परिसर पूरे दिन सक्रिय रहा।

भावनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा

शाम के सत्र में Psycho Shayar द्वारा प्रस्तुत स्टोरीटेलिंग सेगमेंट में अभि मुंडे की कहानियों ने दर्शकों को गंभीर और चिंतनशील वातावरण में डुबो दिया।

इवेंट टीम ने सच कहूँ को बताया कि, “Psycho Shayar सत्र ने कार्यक्रम में साहित्यिक संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई जोड़ी।”

DJ Night

Day 1 का समापन DJ Young N Broke की प्रस्तुति के साथ हुआ। मंच पर उभरती ऊर्जा, संगीत की बीट्स और उपस्थित दर्शकों की सहभागिता ने इसे अत्यंत सफल और उत्साहपूर्ण बना दिया।

आयोजकों ने कहा कि DJ Night ने “पहले दिन का समापन उच्च ऊर्जा और सकारात्मक उत्साह के साथ किया।”

Impressions’25 ने शुरुआती चरण में ही दिखाई मजबूत पहचान

पहले दो दिनों के कार्यक्रमों ने यह संकेत स्पष्ट कर दिया है कि Impressions’25 इस वर्ष भी कला, संस्कृति और युवा प्रतिभा के लिए एक मजबूत मंच बनेगा।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि, “यह महोत्सव केवल प्रतियोगिताओं का क्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीख, अनुभव और सांस्कृतिक विविधता का समग्र मंच है।”

आने वाले दिनों में और भी प्रमुख प्रस्तुतियाँ और गतिविधियाँ निर्धारित हैं, जिनके लिए प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– अबोहर की ‘आभा लाइब्रेरी’ समेत 275 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां बनीं मान सरकार की शान, और देश के लिए मिसाल

Maharashtra: पुणे महाराष्ट्र की साध-संगत द्वारा बाल दिवस पर मानवता-भरी सेवा
महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज)। Maharashtra: बाल दिवस के पावन अवसर पर, पुणे महाराष्ट्र की साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के पवित्र संदेश “मानवता ही सच्चा धर्म है” को जीवन में उतारते हुए प्रेम, दया और करुणा से परिपूर्ण एक अनोखी मिसाल पेश की। संगत ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर गरीब, जरूरतमंद और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को खुशियां बांटने का नेक कार्य किया।

सेवधारियों ने पूरी लगन और प्रेम से बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म वस्त्र, जूते, खिलौने, टॉयज़, चॉकलेट, मिठाइयाँ, पॉपकॉर्न और अन्य जरूरत का सामान वितरित किया। जैसे ही संगत पहुंची, मासूम बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक फैल गई। छोटे-छोटे हाथों में खिलौने और चॉकलेट आते ही बच्चों की मुस्कुराहट देख कर सभी सेवाधारीयों का मन भी भाव-विभोर हो उठा।

संगत के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य था कि कोई भी बच्चा बाल दिवस पर उदास न रहे और हर घर में खुशियों की रोशनी फैले। पुणे की साध-संगत ने बताया कि यह सेवा सतगुरु की प्रेरणा से लगातार की जाती है और आगे भी जारी रहेगी।

पूरे आयोजन में संगत ने अनुशासन, प्रेम और भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत की। बच्चों के साथ खेलकर, उनसे बातचीत करके और उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर सेवाधारीयों ने भी सच्चे अर्थों में बाल दिवस मनाया। Maharashtra

अंत में, सभी ने सतगुरु के चरणों में अरदास की कि हमेशा ऐसे ही परमार्थ करने का सौभाग्य मिलता रहे और हर जगह मानवता की खुशबू फैलती रहे।

यह भी पढ़ें:- England: इंग्लैंड की साध-संगत ने 500 पौधे व 2000 पनीरी लगाकर मनाई पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी

Pune Property Market 2025: पुणे में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हुई बढ़ोतरी, आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ी
Pune Property Market 2025: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में अचल संपत्ति क्षेत्र ने इस वर्ष जनवरी से अगस्त के बीच उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस अवधि में पंजीकरण की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। Pune Property Market

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टांप शुल्क संग्रह में भी 15 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। यह आँकड़े इस बात का संकेत हैं कि अगस्त माह में बिक्री में हल्की गिरावट आने के बावजूद आवासीय संपत्तियों की मांग अब भी सुदृढ़ बनी हुई है।

रिपोर्ट बताती है कि अगस्त 2025 में कुल 13,253 संपत्ति लेन-देन पंजीकृत हुए। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत कम है। इन लेन-देन से राज्य को 485 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क राजस्व प्राप्त हुआ।

आवासीय बाजार में किफायती घरों की मांग सबसे अधिक रही। 25 लाख रुपये तक की कीमत वाली संपत्तियाँ कुल पंजीकरण का लगभग 30 प्रतिशत रहीं। इस श्रेणी में 3,975 इकाइयों का पंजीकरण हुआ, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। Pune Property Market

प्रीमियम श्रेणी की आवासीय इकाइयों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है

प्रीमियम श्रेणी की आवासीय इकाइयों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी पिछले वर्ष 15 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष 16 प्रतिशत हो गई। हालांकि, 1 करोड़ रुपये तक की कीमत वाली संपत्तियाँ अब भी प्रमुख हैं, जिनकी हिस्सेदारी 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यद्यपि राजस्व और बिक्री में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, किंतु दीर्घकालिक दृष्टि से मांग मज़बूत बनी हुई है। यह दर्शाता है कि बदलते हालात के बावजूद खरीदारों की रुचि बनी हुई है।

संपत्ति के आकार को लेकर खरीदारों की पसंद में भी बदलाव देखा गया। 800 वर्ग फुट से बड़े अपार्टमेंट की मांग 33 प्रतिशत तक बढ़ी, जबकि 500 वर्ग फुट से कम क्षेत्रफल वाले फ्लैट्स की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत तक पहुँच गई। अगस्त माह में कुल लेन-देन में से 68 प्रतिशत मध्य पुणे क्षेत्र में दर्ज किए गए। Pune Property Market

Rave party raid Pune: पुणे में रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खडसे के दामाद समेत 7 हिरासत में
Rave party raid Pune: पुणे। शहर के खराड़ी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार तड़के चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी कर गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान पुलिस ने पाँच पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। Pune News

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं। बताया गया कि अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि खराड़ी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में अवैध पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया, “हमें अपार्टमेंट में नशा पार्टी होने की गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर गांजा, शराब और हुक्का सेट बरामद हुए। सभी सातों लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।”

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने सवाल उठाया है कि क्या इस छापेमारी के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। खडसे की बेटी रोहिणी खडसे विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं। पुलिस की जांच जारी है और जब्त सामग्रियों को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। Pune News

Melbourne Indian youth attacked: मेलबर्न में भारतीय मूल के युवक पर तलवार से हमला, काटा हाथ, हालत गंभ…

Amit Shah Pune visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने पुणे दौरे पर करेंगे ये प्रमुख कार्य!
‘श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा’ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Amit Shah Pune visit: पुणे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात्रि पुणे पहुंचे। शुक्रवार को वे चार प्रमुख कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। अपने दौरे की शुरुआत वे खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से करेंगे, जहां वे ‘श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा’ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कांस्य प्रतिमा लगभग 13.5 फीट ऊँची है और इसका वजन 4,000 किलोग्राम है। यह प्रतिमा श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा प्रतिष्ठान द्वारा एनडीए को भेंट की गई है। Amit Shah Pune visit

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और श्री अजीत पवार, राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चंद्रकांत पाटिल, तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। गृहमंत्री शाह एनडीए के प्रशिक्षुओं के साथ संवाद भी करेंगे। इसके बाद वे कोंढवा क्षेत्र में ‘जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र’ का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला में वे खादी मशीन चौक स्थित बालासाहेब देवड़ा अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे, और वडाचीवाड़ी में प्रस्तावित ‘हेल्थ सिटी’ की आधारशिला रखेंगे।

श्री शाह की यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं। 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कालेपदल, कोंढवा और भारती विद्यापीठ क्षेत्रों के अंतर्गत भारी वाहनों जैसे डंपर, ट्रक और मिक्सर आदि की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध मंतरवाड़ी फाटा से खादी मशीन चौक होते हुए कटराज चौक तक के मार्ग पर प्रभावी रहेगा।

यातायात को अस्थायी रूप से दोतरफा कर दिया गया

पुलिस उपायुक्त (यातायात) हिम्मत जाधव के अनुसार, मोर ओढ़ा से सर्किट हाउस चौक तक तथा आईबी चौक के बीच के मार्ग पर सामान्यतः एकतरफा रहने वाले यातायात को अस्थायी रूप से दोतरफा कर दिया गया है। यह दौरा श्री शाह का महाराष्ट्र में इस वर्ष का पाँचवां दौरा है, जो राज्य में प्रस्तावित स्थानीय और नगर निकाय चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना है कि राज्य में ये चुनाव अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई को श्री रवींद्र चव्हाण के भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष पद पर चयन के बाद यह अमित शाह का पहला राज्य दौरा है। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में महायुति की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक रूप से तैयार रहने का आह्वान किया था। इससे पहले वे 22 फरवरी को पुणे, 12 अप्रैल को रायगढ़, 26-27 मई को नागपुर, नांदेड़ और मुंबई तथा 20 जून को मुंबई स्थित महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय के उद्घाटन हेतु महाराष्ट्र आए थे। Amit Shah Pune visit