Weather Forecast Today - Sach Kahoon Hindi

IMD Weather Forecast : भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, इस दिन ताबड़तोड़ बरसेंगे बादल!
IMD Weather Forecast : हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी के भयंकर प्रकोप से आज से राहत की उम्मीद है। हालांकि भारत मौसम विभाग ने बुधवार दिन के लिए भी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह उम्मीद जताई है की बुधवार रात से ही गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की सम्भावना है। IMD Weather Forecast

आईएमडी के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम में यह बदलाव फिलहाल दो दिनों के लिए ही होगा, उसके बाद तीन दिन फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिर मानसून के प्रवेश के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में 30 जून के बाद ही दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुँचने की सम्भावना बनी हुई है। हालाँकि गुजरात के साथ लगते राजस्थान के कुछ जिलों में 30 जून से पहले भी बरसात हो सकती है।

दूसरी तरफ भीषण गर्मी से हीट स्ट्रोक के मामले लगातार बढ़े जा रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, किसी न किसी रूप से गर्मी की चपेट में आए हैं। उत्तर प्रदेश व बिहार में तो गर्मी के कारण जाने भी जा चुकी है। भारत मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के 4 दिन में पहुंचने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है तो मध्यभारत और उत्तरभारत के राज्य अभी बारिश के इंतजार में है।

हरियाणा-पंजाब में सरसा सबसे गर्म, पारा @ 46 डिग्री सेल्यिस

चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब सहित आधे देश में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में सरसा 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। नूह 45.6, जीन्द 45.3, फरीदाबाद 45.2, रोहतक 45.1, सोनीपत 44.9, हिसार 44.8 और चरखी दादरी में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर सबसे कम तापमान की बात करें तो राज्य में यमुनानगर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य पंजाब में समराला 45.8 डिग्री से. तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं पठानकोट में पारा 45.4, बठिण्डा में 45.2, फरीदकोट में 44.9, संगरूर में 43.7 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। IMD Weather Forecast

IMD Monsoon Update: इन राज्यों में पहुंच रहा है मानसून, आईएमडी ने दी बहुत भारी बारिश चेतावनी!

Weather News: पहाड़ों की यात्रा रोक दें! बारिश मचाने जा रही तबाही? मौसम विभाग का अलर्ट
Punjab, Haryana, Uttarakhand, Himachal, Rajasthan Weather News: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पंजाब (punjab weather), उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

लामबगड़ में पानी का जलस्तर बढ़ने व सड़क पर मलबा आने के कारण बद्रीनाथ हाईवे अवरूद्ध हो गया है। pic.twitter.com/JjkGbbBLBQ

— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) July 2, 2023

वहीं गुजरात के कई हिस्सों में पिछले छह दिनों से हो रही भारी मानसूनी वर्षा का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। राज्य में पिछले 14 घंटे के दौरान वलसाड़ के धरमपुर तालुका में 197 मिमी बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मौसम विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 14 घंटे में रात आठ बजे तक 198 तालुकाओं में एक मिमी से 211 मिमी तक बारिश दर्ज की गयी। Weather News

इस दौरान जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका में 165, वलसाड़ के कपराडा में 157 और पारडी में 155 , जूनागढ़ के भेसान में 152 मिमी, वलसाड़ तालुका में 140 और वापी में 135, अमरेली के धारी में 130 , भरूच के अंकलेश्वर में 125, भरूच तालुका में 120 नवसरी के चिखली में 120, अहमदाबाद के धंधुका में 111 , सुरेन्द्रनगर के चूडा में 110 , अहमदाबाद सिटी में 107 , भावनगर के वल्लभीपुर में 102 मिमी बरसात हुई। इस दौरान 98 तालुकाओं में एक से 24 मिमी, 84 तालुकाओं में 25 से 97 मिमी बारिश दर्ज की गयी।  Weather News

आज सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी 33 जिलों के कुल 251 में से 200 में बरसात हुई। सर्वाधिक 398 मिलीमीटर वर्षा जूनागढ़ विसावदर में दर्ज की गयी थी। कुल 36 तालुका में 101 मिमी या अधिक, 39 तालुका में 50 मिमी अथवा अधिक, 43 में 25 मिमी या अधिक और 82 तालुकाओं में एक मिमी से 24 मिमी वर्षा दर्ज की गयी थी। इससे कई स्थानो पर जल भराव हो गया है। आज सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक 144 तालुका में वर्षा हुई है। जिसमें सर्वाधिक 176 मिमी वलसाड के धरमपुर तालुका में हुई। लगातार वर्षा से राज्य में अब मानसून की वर्षा का प्रतिशत 27.72 हो गया है।

उत्तराखंड में मौसम अलर्ट | Weather News

वहीं उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और में भारी बारिश का अनुमान है। पुदुचेरी, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड, असम और मेघालय के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा अगले 24 घंटे का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश के आसार हैं। झारखंड, राजस्थान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान में मौसम का हाल

आपको बता दें कि राजस्थान के जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार,भीलवाड़ा, सीकर, नागौर, झालावाड़, बारां, दौसा, सवाई माधोपुर समेत अलग-अलग जिलों में बारिश का अलर्ट है। राज्य में अभी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ-साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है।

Plane Crash Live: वायु सेना के दो विमान आपस में टकराकर जमीन पर गिरे, गांव के लोगों में दहशत