Nathusari Chopta News - Sach Kahoon Hindi

Dog Bite News: जनगणना ड्यूटी के दौरान अध्यापक को कुत्ते ने काटा
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक अध्यापक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में अध्यापक के पैर में गहरे जख्म आए हैं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक स्कूल में कार्यरत अध्यापक कुलदीप सिंह की इन दिनों जनगणना कार्य में ड्यूटी लगी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वे गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान एक घर के बाहर अचानक पीछे से आए कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से अध्यापक संतुलन खोकर नीचे गिर गए। कुत्ते के काटने से उनके पैर में कई जगह गहरे निशान आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि वे 111 नंबर मकान का सर्वे पूरा करने के बाद 112 नंबर घर का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कुत्ते ने पैर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि एक मई से गांव में जनगणना सर्वे का कार्य कर रहे हैं और उनकी ड्यूटी 125 घरों के सर्वे के लिए लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जनगणना कार्य तेजी से चल रहा है और प्रगणकों पर समय रहते सर्वे पूरा करने का दबाव भी है।

Nathusari Chopta News: अध्यापक को कुत्ते के काटने से बना निशान।

गांव ढूकड़ा लूटकांड में तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लूट के आरोपियों की निकाली परेड
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: जिला पुलिस ने गांव ढूकड़ा में हुई लूट की वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी परेड निकाली। गांव ढूकड़ा निवासी गोपीराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मार्च की रात तीन नकाबपोश युवक उसकी ढाणी में घुस आए। उन्होंने गोपीराम और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। घर की तलाशी लेने पर कोई कीमती सामान नहीं मिला, लेकिन जाते समय आरोपी उसकी पत्नी के कानों की बालियां और नाक का कोका छीन ले गए तथा जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर थाना नाथूसरी चौपटा में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान जमाल पुलिस चौकी की टीम ने सुराग जुटाते हुए गांव बकरियांवाली से तीन संदिग्ध युवकों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढूकड़ा निवासी दीपक, मदन और धिगतानियां निवासी जगदीप के रूप में हुई। Nathusari Chopta News

जमाल चौकी पुलिस ने आरोपियों को जमाल गांव के बस स्टैंड और गलियों में हथकड़ी लगाकर परेड कराई। आरोपियों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनकी गर्दनें झुकी हुई थीं। वहां मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान थे। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों ने पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया है और उनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने उन्हें सबक सिखाने और अन्य शरारती तत्वों को चेतावनी देने के लिए यह परेड निकाली। Nathusari Chopta News

यह भी पढ़ें:– भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी का जन्मदिन मनाया

नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने किया ढूकड़ा लूटकांड का खुलासा
गांव का ही निकला एक आरोपी, जेवर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने गांव ढूकड़ा में दंपति को बंधक बनाकर सोने के आभूषण लूटने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव ढूकड़ा निवासी गोपीराम सिहाग की ढाणी में नकाबपोश युवकों ने देर रात धावा बोल दिया। आरोपियों ने गोपीराम और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। घर की तलाशी लेने के बावजूद जब कोई सामान नहीं मिला तो बदमाश महिला के कानों की बालियां और नाक का कोका छीनकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। Sirsa News

घटना के कुछ ही मिनट बाद दंपति खिड़की के जरिए बाहर निकले और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव ढूकड़ा निवासी दीपक, गांव धिंगतानियां निवासी मदन और जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस अब उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। Sirsa News

कैरांवाली की बेटी डॉ. लक्ष्मी सिद्धू बनी गांव की पहली सहायक प्रोफेसर
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में डॉ. लक्ष्मी सिद्धू का सहायक प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हुआ

चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर हिंदी के पदों हेतु जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में सिरसा जिले के गांव कैरांवाली निवासी किसान विनोद कुमार सिद्धू की बेटी डॉ. लक्ष्मी सिद्धू का सहायक प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हुआ है। अपने गांव की पहली सहायक प्रोफेसर बनकर डॉ. लक्ष्मी सिद्धू ने इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। Sirsa News

ग्रामीण आंचल में पली-बढ़ी लक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु संत डॉ. एम.एस.जी, अपने माता-पिता, गुरुजनों, बहन-भाइयों एवं सहयोगी स्टॉफ सदस्यों को दिया है। परिवार के सदस्यों के असीम सहयोग की बदौलत वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ सकीं। लक्ष्मी ने जे.बी.टी, एचटेट, सीटेट, रीट, एम.ए. हिंदी, नेट-जेआरएफ और पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने लक्ष्य को हासिल किया है। प्रोफेसर पद पर चयन से पहले लक्ष्मी चौ. के. आर.एम. महाविद्यालय जमाल में कार्यकारी प्रिंसिपल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रही थी।

लक्ष्मी की इस सफलता से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने इस उपलब्धि के माध्यम से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिवार का सहयोग मिले तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– सर! मेरे पास पॉवर नहीं है सस्पेंड करने की: एसपी, जब मै कह रहा हूँ सस्पेंड करो: अनिल विज

Haryana Roadways News: रोडवेज बस में ड्राइवर-कंडक्टर में झगड़ा, दड़बा कलां के पास खाई में उतरी बस
घटना के बाद दोनों कर्मचारी सस्पेंड, यात्रियों ने पहले ही बस छोड़ी

नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Roadways bus Driver-Conductor Suspended: हरियाणा रोडवेज की एक बस में चालक और परिचालक के बीच हुए आपसी विवाद ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। जिले के चोपटा क्षेत्र में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दड़बा कलां के पास बस सड़क से नीचे खाई में उतर गई। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे जान-माल का नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार यह बस राजस्थान के पोकरण से सरसा आ रही थी। Nathusari Chopta News

बस के परिचालक सुरेंद्र कुमार और चालक अशोक कुमार के बीच यात्रियों को उतारने और बस रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इससे पहले बीकानेर के अर्जुनसर में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो आगे चलकर बढ़ती चली गई। चोपटा बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद यात्रियों को लेकर फिर से दोनों में झगड़ा हुआ। स्थिति बिगड़ती देख यात्रियों ने पहले समझाने की कोशिश की, वहीं रोडवेज अधिकारियों ने भी दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं थमा। इसके बाद यात्रियों ने सुरक्षा को देखते हुए बस से उतरना ही बेहतर समझा। यात्रियों के उतरने के बाद चालक और परिचालक बस को सरसा की ओर ले गए। Nathusari Chopta News

इसी दौरान दड़बा कलां के समीप चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में चालक और परिचालक दोनों को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रोडवेज के टीएम सुधीर कुमार ने निलंबन की पुष्टि की। नाथूसरी चोपटा बस स्टैंड के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चालक और परिचालक के बीच आपसी विवाद के कारण यह स्थिति बनी। मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– पुरानी रंजिश में दो कारों पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, तीन आरोपी गिरफ्तार

जोगीवाला में किसानों ने बिक्री केंद्र पर जड़ा ताला
नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta: रबी फसल की बुवाई के मौसम में डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। चोपटा खंड के जोगीवाला गांव में पैक्स बिक्री केंद्र पर किसानों ने डीएपी के साथ टीएसपी खाद के बैग थोपने से इनकार कर दिया। गुस्साए किसानों ने केंद्र पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पैक्स सेल्समैन हरपाल सिंह बिना वितरण किए लौट गए।

ग्रामीण छोटू राम, कृष्ण बेनीवाल, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, जयवीर, प्रकाश, राजाराम, सुभाष, जगदीश व बहादुर सिंह ने बताया कि 500 बैग डीएपी आने की सूचना पर सोमवार को किसान केंद्र पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने दो बैग डीएपी के साथ एक बैग टीएसपी लेने की शर्त रखी। किसानों ने साफ कहा कि उन्हें केवल डीएपी चाहिए, जिसकी कीमत 1350 रुपये है, जबकि टीएसपी 1300 रुपये का है। उनके पास अतिरिक्त खरीदने के पैसे नहीं हैं।

जबरन थोपने पर उग्र होकर उन्होंने ताला लगाया। कागदाना पैक्स प्रबंधक सतबीर सिंह ने कहा कि हाफेड ने 500 बैग डीएपी व 250 बैग टीएसपी भेजे हैं, जिनके वितरण के निर्देश हैं। किसानों की सहमति व उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही आगे वितरण होगा। यह घटना डीएपी संकट की व्यापक समस्या को उजागर करती है, जहां पूरे देश में किसान वैकल्पिक खादों से नाराज हैं। Nathusari Chopta

यह भी पढ़ें:– मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल: गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश

नृशंस कृत्य: कस्सी से गदर्न काट कर पत्नी की हत्या
खुद ही पुलिस को दी हत्या की जानकारी

शादी को हो चुके हैं 20 साल

केस दर्ज, आरोपी काबू, जांच में जुटी पुलिस

नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों निवासी रोहताश ने अपनी पत्नी की शनिवार अलसुबह हत्या कर दी है। उसने अपनी सोती हुई पत्नी की तेजधार हथियार के वार से गर्दन काट दी। मृतका की पहचान 42 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। सुबह परिजनों को घटना के बारे में पता चला। देखते ही देखते हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो सुमन का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। Sirsa News

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहताश ने कस्सी से एक ही वार में अपनी पत्नी का गला काट दिया था। पुलिस ने कस्सी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा आरोपी को भी पकड़ लिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की 20 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे है, जिनमें से एक 19 साल का है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

हत्या के बाद आरोपी रोहताश ने पुलिस को खुद ही फोन किया और कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, आकर देख लो, लाश घर में पड़ी है। आरोपी रोहताश नाथूसरी चौपटा एरिया में क्रेशर, बजरी की दुकान में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को वह चौपटा से काम से घर आया था। शनिवार सुबह अचानक घटना का अंजाम दे दिया। हत्या क्यों की गई? पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के आने पर मिली पड़ोसियों को हत्या की जानकारी | Sirsa News

ग्रामीणों के अनुसार रोहताश नशे का आदी भी नहीं था और न ही शाम को किसी ने उनके घर से झगड़े की आवाज सुनी। जब सुबह पुलिस पहुंची तो उन्हें हत्या का पता चला। मृतका की डेडबॉडी देखकर सब हैरान रह गए। बताया कि रोहताश ऐसा कर देगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मृतका सुमन अपने घर के कामकाज के साथ-साथ दुकान भी करती थी। आरोपी रोहताश ने खुद ही पत्नी माया को घर पर किरयाने की दुकान करवाई थी, जिसमें साथ ही मनियारी का सामान रखवाया। ऐसे में दोनों मिलकर घर खर्च चला रहे थे।

पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी सूचना

मृतका का मायका सरसा जिले के गांव महमदपुरिया में है। हत्या के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही मकान को लॉक कर दिया है। अब मृतका के परिजनों के आने का इंतजार है। Sirsa News

नाथूसरी थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि रोहताश ने अपनी ही पत्नी की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस और जमाल चौकी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची थी। मामले में जांच जारी है। अभी मृतक महिला के परिजनों को बुलाया हुआ है।

यह भी पढ़ें:– YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तानी पुलिस के पूर्व एसआई से ज्योति मल्होत्रा की थी ‘सीधी बातचीत’

Blood Donation Camp: नाथुसरी चौपटा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बेनीवाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे

कप्तान मीनू बेनीवाल टीम और वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर | Sirsa News

मनोहर लाल ने आदर्शवादी एवं सिद्धांतवादी सियासत में एक मिसाल कायम की: मीनू बैनीवाल

सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Nathusari Chopta News: चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में सोमवार को भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कप्तान मीनू बैनीवाल की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। रक्तदान शिविर का शुभांरभ हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने किया। Sirsa News

रक्तदान शिविर में वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने 217 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में ऐलनाबाद हलका के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, पत्रकार सहित गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का शुभांरभ करते हुए हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आदर्शवादी एवं सिद्धांतवादी सियासत में एक मिसाल कायम की है। साढ़े 9 वर्षों तक हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए प्रत्येक वर्ग को राहत दी, सुशासन की स्थापना की और विकास को रफ्तार दी है। ऐसे में उन जैसे नेताओं के जन्मदिवस पर हम रक्तदान जैसे प्रकल्पों के जरिए समाज में अपना योगदान दें तथा उनके मार्गदर्शन में प्रदेश व देश हित में कार्य करें। Sirsa News

अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि सद्भावना दिवस के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। क्योंकि उन्होंने राजनीति में आदर्श स्थापित किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में सीएम रहते हुए हरियाणा में बिना पर्ची – बिना खर्ची नौकरियां देने की शुरूआत की, जो मिसाल आज भी कायम इस सरकार में हैं। यही नहीं मनोहर लाल की नीतियों का दूसरे राज्यों ने किया अनुसरण।

कप्तान ने कहा सीएम नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल की नीतियों को आगे बढ़ाया है। राजनीति से ऊपर उठकर जननेता के रूप में बनी मनोहर काल की पहचान बनी। इस रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन सिरसा शाखा का रहा है। Sirsa News

इस अवसर पर जिला पार्षद नंदलाल बेनीवाल, नाथूसरी कलां के सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां, रामभगत श्योराण, पंचायत समिति के उपचेयरमैन मांगेराम पूनिया, बलराम कासनियां, डा. विक्रम सिंह ढिल्लों, राज ढुकडा़, राजेश, कुलदीप राजा जान्दू, राजपाल कासनियां, नरेंद्र कासनियां व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Blood Donation Camp: केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर जगाधरी विधानसभा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,113 युनिट रक्त इकट्ठा हुआ – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

सिंगापुर भेजने के नाम पर 17.70 लाख की ठगी के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Nathusari Chopta News: नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने अली मोहम्मद निवासी एक युवक को स्टडी वीजा के लिए सिंगापुर भेजने के नाम पर 17 लाख 70 हजार 120 रुपए की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए अरनियांवाली निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरेश कुमार व उसके पिता तुलछा राम निवासी गांव अरनियांवाली थाना नाथूसरी चौपटा जिला सरसा के रुप में हुई है। Sirsa News

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों नरेश कुमार व उसके पिता तुलछा राम को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी तथा उसके अन्य साथियों के पते ठिकाने मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में जयदीप पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी लक्खासर, राजस्थान हाल गांव अली मोहम्मद जिला सरसा की शिकायत पर नाथूसरी चौपटा थाना में ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान नाथूसरी चौपटा थाना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:–Narendra Modi: दुुनिया की बड़ी समुद्री ताकत बन रहा है भारत: पीएम मोदी

Agriculture News: ठेके पर जमीन लेकर मौसमी सब्जियां लगाकर कमा रहा है 10 लाख सालाना
नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Agriculture News: आधुनिक तरीके से खेती की जाए तो कमाई करने के लिए विपरीत परिस्थितियां भी सामने नहीं आती। गांव नाथुसरी कलां के किसान रामस्वरूप चौहान ने चार साल पहले ठेके पर 4 एकड़ जमीन लेकर सब्जियां लगाकर कमाई का जरिया खोजा। चार साल से ठेके पर जमीन लेकर उसमें मौसमी सब्जी घीया, तोरी, तरकाकड़ी, मूली, खरबूजा, तरबूज, करेला, बैंगन आदि की बिजाई मौसम के अनुसार करते हैं और करीब 10 लाख रुपए सालाना कमाई कर रहे हैं। इस समय मूली, बैंगन की अच्छी पैदावार हुई है।

चार साल पहले शुरू की ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की खेती

रामस्वरूप चौहान ने बताया कि पहले घर के खाली पड़े प्लाट में सब्जियां लगते थे उससे थोड़ी बहुत कमाई हो जाती थी। उन्हें सब्जियों के बारे में अच्छी जानकारी हो गई। फिर बड़े लेवल पर सब्जियां लगाने का विचार किया लेकिन खुद की जमीन नहीं होने के कारण जमीन ठेके पर लेकर सब्जी की खेती करने का मन बनाया। चार साल पहले चार एकड़ जमीन ठेके पर ली और तोरी, तरकाकड़ी, खरबूजा, तरबूज आदि लगाए उससे आमदनी शुरू हो गई। Agriculture News

लीक से हटकर कुछ करने के जज्बे ने अपनों को गांव में एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने बताया कि वह 40 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन ठेके पर लेता हैं। उसमें पहली छमाही में तोरी, तरकाकड़ी, खरबूजा, तरबूज की बिजाई करते हैं और उसके बाद घीया, तोरी, मूली, बैंगन आदि की बिजाई कर कमाई हो जाती है। जिससे उन्हें पहले साल काफी अच्छा मुनाफा हुआ। अब हर साल करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा प्रति एकड़ के हिसाब से कमाई होने लगी। जिससे उसके परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह से हो रहा है।

उन्होंने बताया कि नाथूसरी कलां, तरकांवाली, चोपटा तथा निकटवर्ती गांवों के लोग उनके खेत की सब्जियां काफी पसंद करते हैं। आधुनिक तरीके से खेती करके किसान रामस्वरूप चौहान अन्य किसानों का प्रेरणा स्रोत बन गया है। ठेके पर जमीन लेने की कारण नही मिल पाता सरकारी योजनाओं का लाभ। किसान रामस्वरूप चौहान ने बताया कि उसके खुद की जमीन नहीं है और ठेके पर लेकर सब्जियां लगाता है। जिस कारण से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। उसे ना तो डिग्गी की सब्सिडी मिल पाती और ना ही ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करने का अनुदान मिल पाता। इसके अलावा सब्जियां खराब होने पर मुआवजा भी नहीं मिलता। लेकिन अपनी मेहनत के बल पर भी वह अच्छी कमाई कर रहा है।

नजदीक विकसित हो सब्जी की मंडी | Agriculture News

रामस्वरूप चौहान ने बताया कि उसके क्षेत्र के आस पास सब्जी व फ्रूट की मंडी न होने के कारण अन्य स्थानों पर ले जाकर बेचने में यातायात खर्च ज्यादा आता है तथा बचत कम होती है। उन्होंने बताया कि अब तो आस पास के किसानों का रूझान भी सब्जी लगाने की ओर बढने लगा है। जिससे परंपरागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई होने लगी है। उसका कहना है कि अगर सब्जी की मंडी चोपटा या नजदीक में स्थापित हो जाए तो यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Winter Tips: सर्दी में बुखार, खासी व जुकाम ठीक करने के लिए प्रभावी घरेलू तरीके

गांव जांडवाला बागड़ के डॉ सतीश भादु ने बेटे की शादी में नहीं लिया दहेज, शगुन के रूप में लिया मात्र 1 रुपया व नारियल
विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने सुमठनी की थाली में रखे 11 लाख रुपए किए वापिस

चोपटा/सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: गांव जांडवाला बागड़ में डॉ सतीश भादु ने बेटे की शादी बिना दहेज के करके दहेज प्रथा को खत्म करने की मुहिम को जारी रखा है। शादी समारोह में मौजूद सतीश भादु के फूफा ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने वधू पक्ष दवारा सुमठनी की थाली में रखे 11 लाख रुपए वापिस कर दिए ओर शगुन के रूप में मात्र 1 रुपया व नारियल स्वीकार किया, उन्होंने कहा की दुल्हन ही दहेज है। राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के फतेहाबाद व सिरसा जिलों में दहेज प्रथा रूपी दानव को खत्म करने की मुहिम लगातार जारी है। Sirsa News

इसी कड़ी में गांव जांडवाला बागड़ के डॉ सतीश भादु के बेटे संदीप कुमार की शादी गांव भांगवा (भादरा) जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सुभाष भाकर पुत्र श्री ओमप्रकाश भाकर की पुत्री प्रीति के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में सभी परंपरागत रस्में अदा की गई। जब विदाई के समय वधु पक्ष द्वारा सुमठनी की थाली में परम्परा के अनुसार 11 लाख रुपए नगद रखे तो वर के पिता वर के पिता सतीश भादु ने अपने फूफा विधायक भरत सिंह बैनीवाल की सलाह पर शगुन के रूप में मात्र 1 रुपया और नारियल यह कहकर स्वीकार किया कि दुल्हन ही दहेज है। Sirsa News

शादी समारोह में विधायक भरत सिंह बैनीवाल, सरपंच संतोष बैनीवाल, सुमित बेनीवाल, विधायक बलवान दौलतपुरिया, डॉ वीरेंद्र सिवाच, ऑल इंडिया बैनीवाल महासभा के अध्यक्ष भरत सिंह बैनीवाल, सरपंच सुरेंद्र, रिछपाल, राजेश कुमार, रणबीर सरपंच, रोहतास कुमार, भूराराम, कुलदीप, सुरेंद्र भादू, पृथ्वी सिंह, संदीप, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र कुमार मुकेश कुमार महेंद्र सिंह, मनोज, मनीष साहिल कुमार, सतबीर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। बिना दहेज की शादी की हरियाणा व निकटवर्ती राजस्थान में सराहना की जा रही है। Sirsa News

जानकारी के अनुसार गांव जांडवाला बागड़ के डॉ सतीश भादु के बेटे संदीप कुमार की शादी गांव भांगवा (भादरा) जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सुभाष भाकर की पुत्री प्रीति के साथ पूरे रस्मो रिवाज से संपन्न हुई। विदाई के समय वधू पक्ष दवारा परंपरा के अनुसार सुमठनी की थाली में रखे 11 लाख वर पक्ष ने दहेज लेने से मना कर दिया और रस्म के मुताबिक शगुन का मात्र 1 रुपया व नारियल ही स्वीकार किया। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि वह हमेशा से ही समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ रहे हैं, और दहेज प्रथा तो बिल्कुल ही बंद करने के पक्ष में है। मात्र 1 रुपया व नारियल लेना एक सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी सबक लेकर दहेज प्रथा रूपी दानव को खत्म करना चाहिए। प्रीति के दादाजी ओमप्रकाश भाकर ने कहा कि उन्होंने अपनी पोती प्रीति की शादी धूमधाम से संपन्न की है। उनका कहना है कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी पोती को ऐसा परिवार मिला जो दहेज के लोभी नहीं है और वह अन्य लोगों से अपील करते हैं कि अपनी बेटी को दहेज देने की बजाय शिक्षित कर अपना फर्ज निभाना चाहिए और समाज में फैली कुरीतियों खत्म करने में योगदान देना चाहिए। यह शादी हरियाणा व निकटवर्ती राजस्थान के लोगों में पूरी तरह चर्चा का विषय बनी हुई है हर तरफ ग्रामीणों द्वारा शादी समारोह की तारीफ की जा रही है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Matrushakti Udyamita Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी योजना लागू

देसी गायों ने दिखाई समृद्धि की राह, दूध उत्पादों से बनाई अलग पहचान
छह साल पहले 5 देसी गायों से शुरू किया था गोबिंदम देसी काऊ फार्म | Sirsa News

अब 70 गायों के दूध से बने उत्पाद व केंचुआ खाद बेचकर हर साल कमा रहे 2 लाख

नाथूसरी चौपटा/सरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: सरसा जिले के गांव माखोसरानी के दो किसान भाइयों ने 6 साल पहले 5 देसी गायों को पालकर शुरू किया काम, आज 70 देशी गायों के दूध से बने उत्पाद और केंचुआ खाद बनाकर मालामाल हो रहे हैं। दोनों भाइयों दिनेश कुमार और पवन कुमार पुत्र धर्मपाल पूनिया द्वारा घर में ही पूर्णतया देसी और बिना मिलावट के तैयार किए गए देसी गायों के दूध से बने उत्पाद पनीर, खोया, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, कलाकंद, बिनोला घी के साथ-साथ केंचुआ खाद की डिमांड देश के दूसरे राज्यों में भी हो रही है। हालांकि दोनों भाई सरकारी नौकरी करते हैं और परंपरागत खेती के साथ-साथ गायों को पालकर एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं। Sirsa News

सरसा जिले के अंतिम छोर पर पड़ने वाले राजस्थान की सीमा से सटे गांव में किसान परंपरागत खेती करते हैं। पिछले कई सालों से सिंचाई पानी की कमी, बारिश की अनियमितता, प्राकृतिक आपदाओं आदि के कारण परंपरागत खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। ऐसे में किसानों ने खेती के साथ-साथ अन्य व्यवसायों को अपनाना शुरू कर दिया है। अधिकतर किसान खेती के साथ-साथ बागवानी और पशुपालन कर अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बने हुए हैं। इसी कड़ी में गांव माखोसरानी के दो किसान भाई दिनेश कुमार और पवन कुमार पुत्र धर्मपाल पूनिया दोनों ही सरकारी नौकरी करते हैं। Sirsa News

दिनेश कुमार बीटेक की पढ़ाई के बाद एयरफोर्स में सर्विस करते हैं और पवन कुमार पशुपालन की डिग्री लेकर वेटरनिटी सर्जन के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ घर की परंपरागत खेती में भी हाथ बंटाते हैं और 6 साल पहले पांच देसी गायों से नया बिजनेस शुरू किया । जिसके तहत देसी गायों के दूध से बने उत्पाद घी, खोया, पनीर इत्यादि बेचना शुरू किया।

दिनेश कुमार और पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने गायों की रक्षा और पूर्णतया शुद्ध देसी उत्पाद बनाकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए खेती और नौकरी के साथ-साथ कार्य शुरू किया। जिसमें उन्हें दिन प्रतिदिन सफलता मिलती गई और वर्तमान में 70 साहीवाल नस्ल राठी और अन्य देसी गायों की को पालते हैं और उनके दूध से बने पनीर, खोया, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, कलाकंद, पेड़े इत्यादि की अच्छी बिक्री हो रही है। उन्हें सालाना करीब 2 लाख से अधिक की बचत हो रही है। इन्होंने बताया कि गोविंदम देसी कॉउ फार्म के नाम से गांव माखोसरानी में अपना व्यवसाय शुरू कर रखा है। जिसमें सभी परिजनों के साथ-साथ खुद मेहनत करके देसी और बिना मिलावट के दूध के बने उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। Sirsa News

इनका कहना है कि लोकल का स्वर के सिद्धांत पर चलते हुए सरसा जिले के आसपास के गांव के साथ-साथ उनके उत्पाद दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब सहित कई राज्यों में खूब पसंद किया जा रहे हैं । इनका कहना है कि गायों के गोबर से देसी खाद बनाई जाती है और इसके साथ-साथ केंचुआ खाद का भी व्यवसाय शुरू कर रखा है। जिससे फसलों में डालने पर रासायनिक खादों का प्रयोग नहीं करना पड़ता। इस कारण दूध के साथ-साथ अन्न भी बढ़िया पैदा होता है।

दिनेश कुमार और पवन कुमार ने बताया कि साल 2018 में उन्होंने यह व्यवसाय शुरू किया और धीरे-धीरे व्यवसाय में गायों की सेवा के साथ-साथ कमाई का जरिया भी बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि तीज त्यौहार, दिवाली इत्यादि के अवसर पर पूर्णतया देसी और बिना मिलावट के दूध के बने उत्पादों की डिमांड बहुत ज्यादा होती है तथा आसपास के बाजारों में स्टाल लगाकर उत्पादक बेचे जाते हैं। इन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक सरकार से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं ली है लेकिन सरकार को खेती के साथ-साथ अन्य प्रकार के व्यवसाय जैसे बागवानी, पशुपालन, डेयरी इत्यादि पर लोन व अन्य सुविधाओं को देने के लिए योजनाओं का सरलीकरण करना चाहिए, ताकि नए किसान खेती, पशुपालन और बागवानी के जरिए अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– UP Metro News: उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों को जोड़ेगी ये मेट्रो, बनेंगे 11 नये स्टेशन, प्रोपर्टी के दामों में आएगा उछाल