Tomato Price - Sach Kahoon Hindi
Tomato Price Hike : टमाटर हुआ गुस्से से ज्यादा लाल, कीमतों ने छूआ आसमान! आपे से हुआ बाहर, जानें चौंकाने वाली कीमतें
Tomato Price Hike : नई दिल्ली। गत दिवस राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजारों में टमाटर के भावों ने आसमान छू लिया और 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। कीमतों में वृद्धि का कारण पूरे भारत में भारी बारिश, बाढ़ और प्रतिकूल मौसम बताया गया, इसी वजह से टमाटर की आपूर्ति में बाधा भी बनी हुई है।
राष्ट्रीय स्तर पर 74/किग्रा रुपये | Tomato Price Hike
रिपोर्ट में बताया गया है कि नई दिल्ली में मदर डेयरी के सफल आउटलेट पर टमाटर 100 रुपये प्रति किग्रा पर बिक रहा है, जबकि अन्य बाजारों में यह 93 रुपये प्रति किग्रा पर बिक रहा है। यह सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों से पता चलता है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों की बात की जाए तो 20 जुलाई को टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत 73.76 रुपये प्रति किग्रा रही। Tomato Price Hike
UP Kanwar Yatra Rule: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा नियम से छिड़ा एक बड़ा विवाद!
Tomato Price: टमाटर को लेकर आई बड़ी खबर
नई दिल्ली।Tomato Price:  देश में कई स्थानों पर, जहां टमाटर की कीमतें असाधारण रूप से अधिक थी, वहां टमाटर को 80 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने के सरकार के हस्तक्षेप के कारण इसकी थोक कीमतों में कमी आई है। देश भर में 500 से अधिक स्थानों पर स्थिति का पुन: आकलन करने के बाद रविवार से टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने का निर्णय लिया गया। Tomato Price
भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में विभिन्न स्थानों पर आज से बिक्री शुरू कर दी गई है। वर्तमान बाजार कीमतों के आधार पर कल से इस बिक्री का विस्तार और अधिक शहरों में किया जाएगा। भारत सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) केंद्र की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से टमाटर बेच रहे हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने ट्वीट किया, “दिल्ली और नोएडा के विभिन्न हिस्सों के अलावा, लखनऊ, पटना और मुजफ्फरपुर में रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री आज से शुरू हुई।”
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक बयान में कहा कि दिल्ली-एनसीआर में खुदरा उपभोक्ताओं को लगभग 18,000 किलोग्राम टमाटर बेचे गए। इसमें कहा गया है, “ऐसा लगता है कि इसका असर हुआ है क्योंकि आज आज़ादपुर मंडी (थोक) की कीमत में भारी गिरावट आई और खुदरा कीमत में मामूली गिरावट आई।”
विभाग ने कहा, “हमने आज लखनऊ में बिक्री शुरू की और 7,000 किलोग्राम बेची गई। कल, हम दिल्ली और लखनऊ में हस्तक्षेप जारी रखते हुए कानपुर में भी खुदरा बाजार में हस्तक्षेप करेंगे।” उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की औसत अखिल भारतीय खुदरा कीमत शनिवार को 116.86 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि अधिकतम दर 250 रुपये प्रति किलोग्राम और न्यूनतम दर 25 रुपये प्रति किलोग्राम थी। टमाटर का मॉडल प्राइस 100 रुपये प्रति किलो है.
महानगरों में, दिल्ली में टमाटर 178 रुपये प्रति किलोग्राम पर था, इसके बाद मुंबई में 150 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई में 132 रुपये प्रति किलोग्राम था।
टमाटर के बाद प्याज के दाम भी बढ़े
सब्जी को तड़का लगाना हुआ मुश्किल | Abohar News
अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। महंगाई के इस दौर में जहां आम वर्ग को हर तरफ से मार पड़ रही है, वहीं सब्जियों खासकर टमाटर व प्याज (Tomato and Onion) के बढ़े दामों ने लोगों ने होश उड़ा रखे हैं। पहले लोग टमाटर के बढ़ती कीमतों के कारण परेशान थे, लेकिन अब प्याज ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरु कर दिए हैं। हालात ये है कि इस समय प्याज के दाम परचून रेट पर 35 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। हालात यही रहे तो इसके दामों मेंं और भी बढ़ोतरी संभव है। Abohar News
जानकारी के अनुसार पहले लोग टमाटर के दामों में बढ़ोतरी से परेशान थे। लोगों का कहना है कि इस समय टमाटर के दाम 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहे हैं, जबकि पहले कभी यह दाम 10 रुपए से लेकर 20 किलो तक थे। इसका मुख्य कारण बारिश के कारण टमाटरों की आपूर्ति कम होना बताया जा रहा है। टमाटर के बढ़ोतरी के कारण सब्जी से टमाटर दूर होकर रह गया है। हालात ये है कि कई बार कोई गृहिणी सब्जी वाले से टमाटर मांगती है, तो सब्जी वाला जवाब देता है कि मैंने तो टमाटर लाने ही बंद कर दिए हैं। Abohar News
बाजारों मेंं भी टमाटर का अलग-अलग व्यंजनों में बहुत कम इस्तेमाल हो रहा है। लोग अभी टमाटर के बढ़े दामों से उभरे ही नहीं थे कि प्याज ने भी लोगों की आंखों में आंसू लाने शुरु कर दिए हैं। इस समय प्याज 35 रुपए किलो तक पहुंच गया है, जो कि कुछ दिन पहले 20 रुपए के आसपास हुआ करता था। Abohar News
सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय बारिश काफी है, जिससे वहां से प्याज की आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में प्याज के भाव बढ़ गए हैं। यदि यही सिलसिला जारी रहा, तो प्याज के दाम और भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सब्जियों के दामों पर भी असर पड़ा है और लगभग सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अब तो सब्जी को तड़का लगाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पहले टमाटर और अब प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– पौधरोपण कर मनाई डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती
Tomato Price Hike : टमाटर के बढ़ते दाम और गड़बड़ाता मौसम
Tomato Price Hike: इस बार टमाटर (Tomato) के दाम सौ रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। कभी प्याज को ये रुतबा हासिल था। जो न केवल आम लोगों की आंखों में आंसू ला देता था बल्कि सरकार गिराने-बनाने के खेल में शामिल रहता था। बहरहाल, पूरे भारत में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे देश भर के लाखों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। अनियमित मौसम के मिजाज ने इस साल सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि कई फसलों के उत्पादन पर असर डाला है, जिससे फल और सब्जियां महंगी हो गई हैं। Tomato Price
निस्संदेह, हरियाणा-पंजाब आदि इलाकों में टमाटर की महंगाई की वजह यह बतायी जा रही है कि स्थानीय टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है और अन्य राज्यों से आने वाली नई फसल की आमद नहीं हो पाई है। लेकिन मानसून में पहले कभी टमाटर के दामों में ऐसी आग कभी नहीं लगी। किसानों के मुताबिक, आवक कम होने से टमाटर के दाम बढ़े हैं। कुछ महीने पहले टमाटर का उत्पादन मांग से ज्यादा था। इसलिए टमाटर इतना सस्ता हो गया।
अब बेमौसम बारिश के कारण टमाटर का उत्पादन कम हो गया है, जिससे बाजार में टमाटर की आवक कम हो गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से टमाटर की करीब 50 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। निस्संदेह, कुछ अन्य कारण भी इस अप्रत्याशित महंगाई के मूल में हैं। निस्संदेह, टमाटर आदि कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिनका भंडारण देर तक संभव नहीं है। जल्दी फसल तैयार होती है और जल्दी खत्म भी हो जाती है। लेकिन अदरक, लहसुन व प्याज का मुनाफाखोरों के गोदामों में भंडारण कुछ समय तक रह सकता है। Tomato Price Hike
मौसम ऐसा है कि टमाटर ही नहीं, अन्य सब्जियों के दाम में भी बढ़ते जा रहे हैं। तमिलनाडु में तो सरकार टमाटर को उचित कीमत पर बेचने के लिए प्रयासरत है। आगामी दिनों में सभी सरकारों को सजग रहना होगा, ताकि टमाटर के भाव अतार्किक रूप से बढ़ न पाएं। कारोबारी यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में टमाटर की उपलब्धता कम रह सकती है और कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें:– Donut Rocks: मंगल पर अमंगल की आशंका से वैज्ञानिक हैरान!
सरकार को 15 दिनों में टमाटर की कीमतें कम होने की उम्मीद
Tomato Price Hike: सरकार को उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बढ़ने के साथ टमाटर की कीमतें (Tomato Price) अगले 15 दिनों में कम होने और एक महीने में सामान्य स्तर पर आ जाने की उम्मीद है। हर घर में इस्तेमाल होने वाली इस प्रमुख सब्जी की कई प्रमुख शहरों में कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक हो गई है। उपभोक्ता मामलों के विभाग में सचिव रोहित कुमार सिंह ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हिमाचल प्रदेश के सोलन और सिरमौर जिलों से बेहतर आपूर्ति होने पर राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की खुदरा कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी। Tomato Price
उन्होंने कहा, ‘‘टमाटर की कीमत (Tomato Price) में वृद्धि की घटना हर साल इसी समय होती है। हर देश में प्रत्येक कृषि वस्तु मूल्य चक्र में एक मौसमी स्थिति से गुजरती है। जून में इसकी कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच गईं हैं।’’ उन्होंने कहा कि टमाटर एक जल्द खराब होने वाला उत्पाद है और मौसम एवं अन्य कारणों से टमाटर की आपूर्ति भी बाधित हुई है। सचिव ने आगे कहा, ‘‘आप टमाटर को लंबे समय तक नहीं रख सकते हैं और इसे लंबी दूरी तक पहुंचाया भी नहीं जा सकता है।
इस खाद्य वस्तु में यह एक कमजोरी है।’’ उन्होंने कहा कि जून-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर के दौरान टमाटर का उत्पादन कम हो जाता है और इस अवधि में कीमतों में आम तौर पर तेज वृद्धि देखी जाती है। उन्होंने कहा कि 29 जून को टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 49 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि एक साल पहले इसी दिन यह 51.50 रुपये प्रति किलोग्राम थी। हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस दर को उचित नहीं ठहरा रहा हूं. यह मौसमी समस्या को साबित करता है।’’ इसे एक जटिल समस्या बताते हुए सचिव ने कहा कि सरकार इस पर गौर कर रही है और पूरे वर्ष इसकी आपूर्ति सुव्यवस्थित करने के लिए समाधान ढूंढ रही है। Tomato Price
विभाग में सचिव रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हिमाचल प्रदेश के सोलन और सिरमौर जिलों से बेहतर आपूर्ति होने पर राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की खुदरा कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें:– Water Crisis: करोड़ों भारतीयों पर गंभीर जल संकट, होने वाली है पानी की कमी