Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games-2023 - Sach Kahoon Hindi

इंदिरा गांधी स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ
चित्तौड़गढ़। राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ शनिवार को चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम (Indira Gandhi Stadium) में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य और जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने ओलंपिक ध्वज फहरा कर खेल प्रतियोगिताओ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल भावना के साथ खेलने की तथा मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में भी इन खेलों का आगाज हुआ। Chittorgarh News

इस अवसर पर राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक के माध्यम से प्रदेश की लगभग 11252 ग्राम पंचायतों और लगभग 538 शहरी निकायों में ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच है की राजस्थान खेलों में पीछे नहीं रहे। राजस्थान सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में उम्र की बाध्यता नहीं है। यहां दादा भी पोते के साथ खेल सकता है। उन्होंने कहा कि इन ओलंपिक खेलों से खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे प्रदेशभर से खेल प्रतिभाएं उभर कर आगे आएंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। Chittorgarh News

इस अवसर पर जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों के साथ-साथ लंबे समय से खेलों से दूर रहे लोग भी खेलों से जुड़ेंगे। इससे खिलाड़ियों को आपस में घुलने मिलने का अवसर मिलेगा और नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएगी, जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। Chittorgarh News

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने संबोधित करते हुए बच्चों को खेलों के क्षेत्र में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ के दो विद्यार्थियों कुणाल जीनगर और चयन चंदेल का अंडर 17 बॉलीबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल चार चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में 5 से 10 अगस्त तक ग्राम पंचायत और नगर में वार्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे चरण में 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसी प्रकार तीसरे चरण में 1 से 6 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं तथा चौथे व अंतिम चरण में 15 से 18 सितंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। खेलों के आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा राज्य सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। खेलों में हर विजेता को मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश का पति गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने 40 लाख कैश सहित धरा

खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 | CM Ashok Gehlot

10 जुलाई से शुरू होंगे राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेल

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह पैदा होगा, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन कला जत्थों के साथ प्रदेश के सभी ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और खेलों को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खेलों के आयोजन से सम्बन्धित मशाल को पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मालती चौहान को सौंपकर रवाना किया। वहीं, गहलोत ने प्रतिभागियों को दी जाने वाली टी-शर्ट, मेडल्स एवं सर्टिफिकेट्स का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 जुलाई से ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए लगभग 57 लाख खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं एवं नौजवान सब एक साथ खेलते हैं, जिससे प्रदेश में भाईचारा व सद्भावना के साथ ही खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में राजस्थान से उत्कृष्ट खिलाड़ी निकलेंगे, जो प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

टी-शर्ट, मेडल्स एवं सर्टिफिकेट्स का किया विमोचन

इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि इन खेलों के आयोजन से ‘फिट राजस्थान-हिट राजस्थान’ की भावना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर जो टीमें जीतेंगी, उनके गांवों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से 50-50 लाख रूपये की राशि से खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। इसी प्रकार, जो खिलाड़ी राज्य स्तर पर चैम्पियन बनेंगे उन्हें होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।

चांदना ने कहा कि खिलाड़ियों को राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश में प्राथमिकता मिले, ऐसी योजना बनाई जाएगी। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं तहसील स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मैडल्स व सर्टिफिकेट दिये जाएंगे। वहीं, खेलों में भाग लेने वाले सभी लगभग 57 लाख खिलाड़ियों को टी-शर्ट्स उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव उषा शर्मा, शासन सचिव खेल विभाग नरेश कुमार ठकराल समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Maharashtra: झील किनारे पिकनिक मनाने गए आठ युवकों में से पांच युवक डूबे