Buried - Sach Kahoon Hindi

उत्तर प्रदेश : दीवार ढ़हने से 30 लोग मलबे में दबे, आठ गम्भीर
ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला (Uttar Pradesh)

बदायूँ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) में बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र में बुधवार रात एक दीवार के ढ़ह जाने से मलबे में दबकर करीब 30 लोग घायल हो गए, जिसमें 08 की हालत गम्भीर है।बिल्सी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लाल बहादुर ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खैराती नगर गांव में रात डीजे की धुन पर नाचते झूमते कांवडियों को देखने करीब 40 ग्रामीण एक दीवार पर खड़े हो गए ।

दीवार लोगों का वजन ना सह सकी और भरभरा कर गिर गई । मलबे में दब कर करीब 30 लोग घायल हो गए  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला और उपचार के लिये बिल्सी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा । उन्होंने बताया कि 08 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

दो मंजिला भवन ढ़हा, मलबे में दबे 15 मजदूर
3 मजदूरों की हालत गंभीर, यमुनानगर के गांव भोजपुर की घटना

सच कहूँ/लोकेश कुमार, यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर गांव भोजपुर स्थित इंडियन प्लाईबोर्ड फैक्टरी की दो मंजिला बिल्डिंग पीलर गिरने से धराशाही हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर छुट्टी के कारण लेट उठे और उनके उठते ही दो मंजिला लेंटर जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर रेसक्यु कर मजदूरों के मलबे के नीचे से निकाला और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।घायलों में तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुराना सहारनपुर रोड पर गांव भोजपुर के पास इंडियन प्लाइवुड फैक्टरी के अंदर ही मजदूरों के लिए लगभग 50 क्वार्टर बनाए गए थे और इनमें 300 से ज्यादा मजदूर रहते थे।

आनन-फानन में इन मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला गया

क्वार्टर के आगे हॉल रूप में बरामदा बना हुआ था। जो एक पीलर के सहारे टिका हुआ था। रविवार की छुट्टी का दिन था और मजदूर सुबह नौ बजे तक उठे। सुबह उठकर अभी वे नहाने धोने की तैयारी कर ही रहे थे कि क्वार्टर्स के आगे के बरामदे का बड़ा हिस्सा पीलर टूटने से जमीन पर आ गिरा। दो मंदिला लैंटर गिरने से सात साल की बच्ची व दो महिलाओं समेत 15 मजदूर इस मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन में इन मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। हादसे में घायल 15 मजदूरों में से बिहार निवासी अशोक साहनी, मजनू शेख, गंगा पंडित, नारायण राम, ललन कुमार, उदित नारायण, बृजू राम, पश्चिम बंगाल निवासी सपना, संतोव, आॅफिजुल, सोखिना, सात वर्षीय चांदनी, मोहन आदि हैं, इनमें सपना, गंगा पंडित, आॅफिजुल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चार इंची की दीवार पर खड़ा कर डाला दो मंजिला भवन

इस घटना ने एक बड़ी पोल खोल कर रख दी है। दरअस्ल फैक्टरी में रहने वाले मजदूरों की जान इतनी सस्ते में फैक्टरी मालिक लेते हंै। यह इस घटना के बाद तब पता चला जब फैक्टरी के बने क्वार्टरों को महज चार इंच की दीवार पर ही खड़ा किया गया था और यहां से लैंटर गिरा उस हिस्से को सरियों से भी नही जोड़ा गया था एक मकान के उपर मकान और फिर उस पर भी बने कमरों में लेबर को भेड़-बकरियों की तरहा रखा जाता था और आज इस हादसे के बाद भी मजदूरों को फैक्टरी से बाहर भी आने नहीं दिया गया। बता दें कि देर रात फैक्टरी के बने क्वार्टरों के दो बडेÞ पिल्लर रात को ही गिर गए थे जिसको लेकर जब मजदूरों ने मालिक से गुहार लगाई तो मालिक ने इस बड़ी इमारत के नीचे बलियों को लगाने की स्लाह दे दी और यही वह बड़ा कारण था कि इस हादसे में 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मलबे में दफन मिली दो और जिंदगियां
गुरुद्वारा हादसा। घटनास्थल पर पहुंचे सीएम ने मृतकों के परिजनों को बंधाया ढ़ांढ़स

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे पांच-पांच लाख

बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

पानीपत(सच कहूँ न्यूज)। पहली पातशाही गुरुद्वारे में गुंबद गिर जाने की घटना में मरने वालों की संख्या कुल 3 हो गई है। मंगलवार को एक शव और निकाला गया, जबकि एक शव नजर आ रहा है। उसे निकालने की कवायद जारी है। इसी दौरान एक दीवार और गिर गई। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मलबे को हटाने में लगी हुई है।

वहीं मंगलवार को सीएम मनोहर लाल घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए और जांच कमेटी गठन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए गंभीर, गंभीर रूप से घायल को 2 लाख रुपए और मामलू रूप से घायल को 1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि गुरुद्वारे के मरम्मत कार्य के दौरान गुंबद गिरने से हादसा हुआ था। जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई थी जबकि 8 घायल थे। वहीं 4 के अंदर मलबे में दबे होने की आशंका थी। अधिकारियों में करनाल रेंज के आईजी सुभाष मलिक, उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे, एसपी राहुल शर्मा, एडीसी राजीव मेहता तथा रेस्क्यू टीम से जुड़े अधिकारी व स्वैच्छिक संस्थाओं के सेवादारों भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

रातभर चला बचाव कार्य

गुरुद्वारे की गुंबद गिरने के बाद राहत व बचाव कार्य के लिए रिफाइनरी व मधुबन से टीमें बुलाई गई। देर रात दिल्ली की एनडीआरएफ टीम भी पहुंची। टीम के जवानों ने आते ही मोर्चा संभाला। रात डेढ़ बजे एनडीआरएफ की टीम ने एक लेंटर तोड़ दिया। सीसीटीवी में गुंबद के ठीक नीचे मजदूरों के दबे होने की लोकेशन मिली है।

अभी भी फंसे हैं आधा दर्जन से अधिक लोग

मलबे में लापता हुए लोगों के परिजनों ने मुख्यमंत्री मनोहर से रेस्क्यू तेजी से कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ को मलबा हटाने का कार्य सावधानी पूर्वक तेजी से हटाने के निर्देश दिए। इधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपायुक्त डॉ.खरे से करीब पांच मिनट तक अकेले में बातचीत कर यह जाना कि मलबे में कितने लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं मलबे में दो सेवादार, तीन मजदूर व मां-बेटी के फंसे होने की आशंका है।

हादसे की जांच को कमेटी गठित, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपायुक्त पानीपत डॉ चंद्र शेखर खरे को गुरूद्वारे पहली पातशाही की तीन मंजिल के जमीदोज होने की घटना की जांच के आदेश दिए हंै। मुख्यमंत्री के आदेश पर जिलाधीश डॉ. चंद्रशेखर खरे ने गुरूद्वारा पहली पातशाही हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी के चेयरमैन अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता होंगे, जबकि कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएडंआर, कार्यकारी अभियंता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सिटी डिवीजन, कार्यकारी अभियंता हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को सदस्य नियुक्त किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।