Dr. Mahesh Joshi - Sach Kahoon Hindi

खराब वाटर मीटर बदलकर अमृत 2.0 के तहत लगेंगे स्मार्ट मीटर : जोशी
बकाया पानी के बिल एक साथ नहीं भेजे जाएंगे | Jaipur News

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के तीन शहरों में 30 हजार खराब वाटर मीटर बदलकर स्मार्ट वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसमें जयपुर शहर के 15 हजार खराब मीटर बदलना भी शामिल है। इसके लिए 25 करोड़ रूपए का अनुमोदन किया गया है। Jaipur News

जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी (Dr. Mahesh Joshi) ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत जयपुर शहर के शेष करीब 1 लाख 35 हजार खराब मीटर भी अमृत 2.0 के तहत क्रमबद्ध तरीके से बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अमृत योजना के तहत पहले जयपुर शहर के करीब 71 हजार 300 वाटर मीटर क्रमबद्ध तरीके से बदले जा चुके हैं। Jaipur News

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जयपुर शहर के उपभोक्ताओं को दो माह से अधिक के पानी के बकाया बिल एक साथ नहीं भेजकर निश्चित समय अंतराल पर भेजे जाएं ताकि किसी भी उपभोक्ता पर एक साथ आर्थिक भार नहीं आए। डॉ. जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के तहत प्रदेश में चालू मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार लीटर तक जल उपभोग पर जल शुल्क में शत-प्रतिशत छूट दी गई है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– National Handloom Week 3-7 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में होगा आयोजित

बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, जलदाय मंत्री के अधिकारियों को निर्देश
अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें फील्ड अभियंता | Dr. Mahesh Joshi

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी (Dr. Mahesh Joshi) ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी आमजन की शिकायतों का निस्तारण समय पर हो एवं फील्ड अभियंता अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें ताकि पानी से जुड़ी समस्या का समाधान हो सके। जलदाय मंत्री ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त पानी से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिये। साथ ही, कहा कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रेंडम चेकिंग भी सुनिश्चित करें।

डॉ. जोशी मंगलवार को जयपुर शहर एवं जयपुर जिले की सभी प्रगतिरत पेयजल योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रगतिरत योजनाओं को समय पर पूरी कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिये। साथ ही, कहा कि जिन कार्यों को प्राथमिकता से किया जाना है, उनके लिए कम समयावधि की निविदाएं आमन्त्रित कर समय पर कार्य पूर्ण किये जायें। उन्होंने विभिन्न लम्बित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करवाकर योजनाओं को धरातल पर लाने को कहा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करने एवं जयपुर शहर में चल रही बड़ी पेयजल योजनाओं खो-नागोरियान, हरमाड़ा एवं पृथ्वीराज नगर आदि की गति बढाने के निर्देश दिये।

शट-डाउन कम से कम लिया जाये | Dr. Mahesh Joshi

जलदाय मंत्री ने कहा कि बीसलपुर से जयपुर की ट्रांसफर मेन लाइन में लीकेज की स्थिति में कम से कम शट-डाउन लिया जाये, इसके लिए सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक मैकेनिजम विकसित किया जाये ताकि पेयजल आपूर्ति जारी रहे। उन्होंने कहा कि पाईप लाइन डालने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत से जुड़े विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं डामरीकरण समय पर करवाया जाये। Jaipur News

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, डॉ. सुबोध अग्रवाल, मुख्य अभियंता(ग्रामीण) आर. के. मीणा, मुख्य अभियंता (शहरी) के. डी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता(ग्रामीण) देवराज सोलंकी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जयपुर द्वितीय अजय सिंह राठौड़, जयपुर शहर, ग्रामीण एवं प्रोजेक्ट से जुड़े अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– नागौर का पालड़ी-भीलवाड़ा के उपनगर पुर का स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत

Jal Jeevan Mission: 40.41 फीसदी ग्रामीण घरों में जल कनेक्शन एक उल्लेखनीय उपलब्धि : डॉ. महेश
राजस्थान में 43.65 लाख हुए कुल एफएचटीसी | Jal Jeevan Mission

जयपुर। जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में राजस्थान में कुल जल कनेक्शन का आंकड़ा 43.65 लाख पार कर गया है। राजस्थान ने 40.41 फीसदी एफएचटीसी का लक्ष्य पूरा कर लिया है। वित्तीय वर्ष (2023-24) में अभी तक 4 लाख 45 हजार 629 जल कनेक्शन किए जा चुके हैं। जेजेएम में अभी तक कुल 16 हजार 986 करोड़ रूपए व्यय कर खर्च के मामले में राजस्थान दूसरे स्थान पर है। चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक कुल 2,471 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि उच्च स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग एवं समीक्षा से प्रदेश मिशन के लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में कुल 14 लाख 13 हजार 679 जल कनेक्शन किए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 जेजेएम के लिए काफी अच्छा रहा है। जनवरी से मार्च 2023 तक तीन महीनों में प्रदेश में 7 लाख 34 हजार 715 जल कनेक्शन किए गए।

डॉ. जोशी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जल जीवन मिशन के तय लक्ष्यों को हासिल करने वाले टॉप 5 जिलों में भीलवाड़ा ने तय लक्ष्य 24,710 के मुकाबले 41,314 कनेक्शन किए हैं। दौसा जिले ने तय लक्ष्य 16,865 के मुकाबले 22,876 कनेक्शन, पाली जिले ने तय लक्ष्य 10,256 के मुकाबले 16,815, झालावाड़ जिले ने तय लक्ष्य 11,865 के मुकाबले 16,290 तथा बांसवाड़ा जिले ने तय लक्ष्य 5,347 के मुकाबले 6,284 जल कनेक्शन दिए हैं। इन सभी जिलों ने अप्रेल से जून 2023 तक तय लक्ष्य से भी अधिक एफएचटीसी किए हैं।

जलदाय मंत्री ने बताया कि राजस्थान ने तमाम विपरीत परिस्थितियों में जल जीवन मिशन में सराहनीय कार्य किया है। हमारी भौगोलिक परिस्थितियां विषम हैं। यहां के विशाल भू-भाग का अधिकतर हिस्सा मरूस्थलीय है एवं प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता भी न्यूनतम है। छितराई हुई बसावट के कारण ढाणियों तक पानी पहुंचाने के लिए अत्यधिक राशि व्यय करनी पडती है एवं समय भी अधिक लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रति कनेक्शन औसत खर्च 72 हजार रूपए आ रहा है। ऐसे में, 40.41 फीसदी जल कनेक्शन का माइल स्टोन पार करना उल्लेखनीय उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: राजस्थान में दिल्ली और पंजाब मॉडल लागू करेगी आप