glowing skin - Sach Kahoon Hindi
Rice Water Benefits: बरसात के मौसम में अक्सर स्किन बेजान और रूखी हो जाती है, और ऐसे में स्किन की देखरेख करने के लिए हम अक्सर ही उन चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जो प्राकृतिक गुणों से भरपूर हों और त्वचा के लिए फायदेमंद भी हों, आजकल हर जगह केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की भरमार हैं, ऐसे में घर पर बनी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा सही लगता है, लेकिन, चावल एक एसा खाद्य पदार्थ, जिसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इंग्रीडिएंट के तौर पर खूब डाला जाता है, खासकर कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स में चावल का पानी या चावल का आटा देखने को मिलता है, वहीं एक्सपटर्स और ब्यूटी इंफ्लुएंसर भी चावल के पानी को चेहरे पर लगाने की सलाह ही देते हैं, एलेन चौधरी इंफ्लुएंसर हैं, जो फैशन, ग्रूमिंग और स्किन केयर से जुड़े वीडियो बनाती हैं और इनसे जुड़ी टिप्स भी देती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं, अपने एक वीडियों मे एलेन ने बताया कि किस तरह से चावल का पानी चेहरे पर लगाने से त्वचा निखर जाती है। Skin Care
Chaulai Saag Benefits: पोषक तत्वों से भरा है यह साग, सेवन से नस-नस में लबालब भर जाएगा रक्त, स्वाद भी ऐसा कि पालक का साग भी इसके सामने फेल
कैसे बनाएं चावल का पानी | Skin Care
एलेन चौधरी का कहना है कि चावल का पानी आपके डार्क स्पॉट्स और एक्ने के धब्बों को हटाता है, इससे स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं और त्वचा ग्लो करने लगती है।
वहीं इस चावल के पानी को बनाने के लिए एक कप चावल लें और उन्हें पहले अच्छे से धो कर साफ कर लें, इसके बाद एक कप चावल में 3 कप पानी डालें और तकरीबन 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देना है, 2 घंटे के बाद इस पानी को चावल से अलग करके किसी डिब्बे में रखें और उसे 2 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 2 दिनों के बाद इस तैयार चावल के पानी को किसी स्प्रे बोतल में डाल लें, आपका होममेड राइस वॉटर स्किन टोनर तैयार हैं। एलेन ने ये सलाह भी दी कि इस चावल के पानी को रात के समय चेहरे पर लगाएं, यानी इसे नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल करें, चेहरे पर इसे 3 से 4 बार स्प्रे करें और स्प्रे करने के बाद मुंह ना धोएं, बल्कि इसे ऐसे ही सूखने दें।
चावल के इस पानी के फायदे | Skin Care
चावल के पानी में विटामिन और खनिज होते हैं, जो स्किन के टेक्सचर को बेहतर करते हैं, और त्वचा को निखारते हैं, इस पानी को चेहरे पर रोजाना लगाया जाए, तो स्किन पहले से ज्यादा चमकदार बनती हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के कारण चावल के पानी को चेहरे पर लगाने से यह त्वचा पर दिखने वाली पफीनेस को कम करता है।
चावल के पानी से स्किन के ओपन पोर्स छोटे होने लगते हैं, स्किन को एंटी-एजिंग गुण और टाइनिंग इफेक्ट्स भी मिल जाते हैं।
चावल का पानी त्वचा को नमी देने का काम करता है, इससे स्किन का पीएच लेवल बैलेंस होता है और स्किन निखर जाती है।
चेहरे पर नजर आने वाले दाग-धब्बे चावल का पानी लगाने से हल्के होने लगते हैं।
अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Dahi For Face: दही से अब चेहरा दमकेगा, इस नाचीज को मिक्स करके लगाने से और चमकेगा!
Glowing Skin Home Remedies: दही अपने आप में सर्वगुण संपन्न मानी जाती है और लोग अक्सर ही इसका इस्तेमाल स्किन की केयर करने के लिए करते हैं। क्योंकि दही खाने मात्र से ही स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है और अगर इसका इस्तेमाल चेहरा निखारने के लिए किया जाए तो इसके चमत्कारी लाभ देखने को मिल सकते हैं। आपकी त्वचा को बेदाग, गौरा बनाने के लिए दही जबरदस्त असरकारक सिद्ध हो सकती है। दही आपके डेड स्किन सेल्स को हटाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आप दही में कुछ अन्य चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपकी त्वचा चांदी से भी ज्यादा आभा बिखेरेगी। अगर आप भी अपनी त्वचा को चांदी से ज्यादा चमकदार बनाना चाहते हैं तो इस लेख में दिए गए नुस्खों को अपनाकर लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं वो कौन-कौन सी खास चीजें हैं जिनको दही के साथ मिक्स करके लगाया जा सकता है। Glowing Skin Home Remedies
हल्दी : सबसे पहले आती है हल्दी, जो कुदरत की बनाई अनमोल नियामत है। यह एक प्रकार से औषधि का काम करती है। अगर चेहरे पर दही के साथ हल्दी मिलाकर लगाई जाए तो चेहरे पर ऐसी कांति आती है, त्वचा चांदी जैसी आभा बिखेरती है। इसके लिए आपको क्या करना है कि सबसे पहले आपको एक कटोरी में थोड़ी सी दही लेनी है तथा इसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लेनी है। जो पेस्ट तैयार होगा, उसको अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखने से आपके चेहरे में अद्भुत निखार आएगा। हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-आॅक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दही के साथ मिलकर चमत्कारिक प्रभाव छोड़ते हैं। जिससे आपका चेहरा चांदी जैसी चमक बिखेर सकता है। इस पेस्ट का इस्तेमाल त्वचा संबंधी रोगों में भी किया जा सकता है। Dahi For Face
दही और शहद
दही में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर कमाल का निखार देखने को मिल सकता है। करना इतना है कि एक कटोरी में दही और शहद डालकर उनको आपस में मिक्स कर लें। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में 2 चम्मच दही मिलाकर रख लें। एक फेस पैक तैयार हो जाएगा। इस फेस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें। चेहरे से दाग धब्बे हट जाएंगे और त्वचा नरम मुलायम सॉफ्ट-सॉफ्ट महसूस होगी।
Hair Care: इन खास चीजों का करें डाइट में इस्तेमाल, जड़ें मजबूत होकर तेजी से बढ़ेंगे बाल
दही के साथ बेसन | Dahi For Face
याद करो वो दादी-नानी का जमाना, जब वो उबटन का प्रयोग अपने चेहरे पर किया करती थीं। उनका नुस्खा था कि वो दही में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा लेती थीं। क्या होता है कि इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर जमा दाग-धब्बे दूर हो जाते हंै और चेहरे पर जमा गंदगी भी छूट जाती है जिससे आपके चेहरे की त्वचा कोमल हो जाती है। आपको भी अब दही और बेसन फेस पैक बना कर, उसको अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखना है, बाद में मुंह को धो लेना है। ध्यान रखें कि जब आप मुंह धोते समय फेस पैक को छुड़ाते हैं तो हल्के हाथों से मल-मल मुंह को धोना चाहिए जिससे चेहरे पर जमा मैल छूट जाएगी और आपके चेहरे पर आपको फर्क साफ देखने को मिल सकता है।
दही संग टमाटर | Dahi For Face
इनका मिश्रित फेस पैक आपे चेहरे को निखार देने में असरकारक भूमिका निभा सकता है। इस फेस पैक का कमाल यह होता है कि आपके चेहरे को धूप से हुए नुकसान से राहत दिलाता है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है। इसके लिए आपको टमाटर के गूदे में दही की बराबर मात्रा मिलाकर चेहरे पर लगाना है और 15-20 मिनट बाद साफ कर लेना है, फर्क साफ देखा जा सकेगा। Dahi For Face
नोट: इस लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने फैमिली डॉक्टर से या किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Moong Dal Recipe: मूंग दाल से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन, सेहत और स्वाद दोनों से है भरपूर
Skin Care Routine: स्किन पर चाहते हैं चांद जैसा चमचमाता निखार, तो अपनाएं ये उपाय और घरेलू नुस्खे
Skin Care Routine: अक्सर महिला हो या पुरुष हर कोई अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए बहुत महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हर कोई अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ब्लीच या फेशियल कराते हैं और महंगी-महंगी क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह रिजल्ट आपको नहीं मिल पाता जिसकी आप उम्मीद करते हैं, यानी इतनी महंगे महंगे प्रोडक्ट्स और क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद भी आपके चेहरे में वह चमक नहीं आती और रिजल्ट सिफर ही रहता है। अक्सर कुछ महिलाएं चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे भी अपनाती हैं।लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें करने से आपका चेहरा एकदम सूर्य की तरह चमकने लगेगा, तो चलिए बताते हैं कि क्या है वे उपाय जिनसे आपका चेहरा एकदम चमकने लगेगा।
अच्छी नींद लें | Skin Care Routine
आप दिन भर काम करते हैं और रात को देर तक जागते हैं। जिस कारण आपकी 8 घंटे की नींद पूरी नहीं हो पाती लेकिन क्या आपको पता है, कि आपकी नींद पूरी न होना आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है। यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालता है। भरपूर नींद न लेने से आपकी आंखें सुबह सूजी सूजी लगेंगी। बता दें कि अगर यह कई दिनों तक चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं रहेगा जब आपकी आंखों को नीचे डार्क सर्कल्स बन जाएंगे। इस दौरान आप थका हुआ महसूस करेंगे और आपकी स्किन डल दिखेगी। दरअसल जब आप सो रहे होते हैं तो उस समय आपके स्किन सेल्स बूस्ट हो रहे होते हैं। जब आप भरपूर नींद नहीं लेंगे तो आपकी स्किन द्वारा रात में इस बूस्टिंग में कमी आएगी और चेहरा थका एवं अस्वस्थ लगेगा।
Blood Sugar Home Remedy: इसके चार पत्ते रोज चबा लो शुगर के लिए अमृत है…
भरपूर मात्रा में पानी पीएं | Skin Care Routine
भरपूर मात्रा में पानी पीना जितना हमारे सेहत के लिए अच्छा है उतना ही हमारी स्किन को सुंदर दिखने में मददगार साबित होता है। भरपूर पानी हमारी स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है और नई बॉडी सेल्स बनाता है। अगर आप चाहें तो आप अपने पानी में हेल्दी चीजें मिलाकर भी पी सकते हैं। इस तरह से पानी के फायदे और भी अधिक बढ़ जाएंगे। बता दें कि आप सुबह-सुबह उठकर उबलते पानी में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपका वजन भी कम होगा और ग्लोइंग स्किन भी आपको मिलेगी इसके अलावा आप चाहें, तो पानी में स्ट्रॉबेरी जूस भी मिलाकर पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से चेहरे के दाग धब्बे गायब हो जाते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है।
व्यायाम करें | Skin Care Routine
व्यायाम यानी एक्सरसाइज का तात्पर्य सिर्फ वजन कम करना नहीं है बल्कि बॉडी को शेप में लाना और चेहरे पर चमक लाना भी है। व्यायाम से चेहरे पर चमक बढ़ती है और मन भी खुश रहता है। व्यायाम करने के दौरान शरीर से पसीना निकलता है और स्क्रीन की गंदगी बाहर निकल जाती है। यही नहीं इससे आपका मूड भी अच्छा होता है, व्यायाम करने से शरीर थकता है और नींद भी गहरी आती है जो चेहरे की त्वचा के लिए बहुत जरूरी है इससे चेहरा बहुत ही खूबसूरत और चमकदार दिखने लगता है।
जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य नमस्कार, वॉकिंग, साइक्लिंग, जॉगिंग, स्किपिंग, डांसिंग जैसी एक्सरसाइज, स्किन को ग्लो कराने के लिए बेहतरीन साबित हुई हैं। वहीं अगर आप ये नहीं कर सकते तो कम से कम रोजाना ब्रिस्क वॉक जरूर करें, साथ ही अगर आप फेशियल एक्सरसाइज को रोजाना सिर्फ 4 से 5 मिनट के लिए करेंगे तो एक महीने के बाद आप खुद ही अपने चेहरे को बदला हुआ पाएंगे। यह घरेलू नुस्खा ऐसा है जिसके लिए आपको किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। इससे आपकी झुर्रियां भी दूर होंगी और चेहरे पर निखार भी आएगा।
योग का अभ्यास
आपकी स्किन ग्लो करें, इसके लिए योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग आपकी त्वचा की मांसपेशियों में कसाव लाकर उसे निखारता है। शारीरिक व्यायाम के साथ ही मानसिक तौर पर आपको शांत करता है। दरअसल जब तक आप अंदर से हेल्दी नहीं रहेंगे तब तक संतुष्टि और शांति बाहर भी नहीं दिखेगी।
चेहरे पर चमक लाने वाले योगों में ये मुख्य हैं – चक्रा, सर्वांगासन, हलासन, शीर्षासन और प्राणायाम। इन आसनों से शरीर में आॅक्सीजन और खून का भाव बढ़ जाता है जो चेहरे पर चमक लाते हैं। ये योग चेहरे पर आने वाली झुर्रियों में काम करते हैं और त्वचा का ढीलापन कम करते हैं और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ये योग जरूरी भी हंै।
साबुन का प्रयोग न करें
साबुन में केमिकल होता है इसलिए आप साबुन का इस्तेमाल न करें, वैसे तो बिना साबुन का इस्तेमाल किए आपकी आपको अपनी तरफ से साफ नहीं लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबुन का ज्यादा इस्तेमाल आपके चेहरे की त्वचा के लिए सही नहीं है। क्योंकि साबुन में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो स्क्रीन को बेजान बना देते हैं यही नहीं आपकी स्किन को ड्राई बनाकर स्किन से प्राकृतिक तेल को निकालकर मॉइश्चराइजर छीन लेते हैं। बता दें कि इससे स्किन का पीएच स्तर असंतुलित हो जाता है और आपकी त्वचा को नुकसान होने लगता है।
अगर आप चाहें तो साबुन की जगह घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की त्वचा को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। बता दें कि बाजार में कुछ प्राकृतिक फेसवॉश भी उपलब्ध हैं, जो आपकी स्किन को ड्राई और बेजान नहीं करते हैं। आप जो भी फेस प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें, तो ध्यान रखिए कि वे आपकी स्किन टाइप के अनुकूल हों।
तनाव में न रहें
तनाव एक ऐसी बीमारी है, जो ऊपर से दिखाई नहीं देती, लेकिन अंदर ही अंदर आपको खाए जाती है। आपको मानसिक स्तर पर परेशान करने के साथ ही आपके स्वास्थ्य पर भी इसका असर दिखाई देता है। तनाव से हमारा शरीर कोर्टिसोल नामक एक हार्मोन छोड़ता है, यह सबसे ज्यादा मात्रा में सुबह छोड़ता है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं। चेहरे पर मुहांसे होने का एक कारण आपका लगातार तनाव में रहना भी है।
अगर आप तनाव की स्थिति में हैं और अपने शरीर को शांत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। आप चाहें तो नहाते समय किसी फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, यह आपके तनाव भरे मस्तिष्क को शांति पहुंचाएगा। शरीर के साथ चेहरे की मालिश भी आपके तनाव को काफी हद तक दूर करने में कारगर है। आप अपने चेहरे की त्वचा की नसों को रिलैक्स महसूस कराने के लिए आप चेहरे पर बर्फ रगड़ सकते हैं।
चेहरा साफ करके सोएं
चेहरे पर लगा मेकअप, बाहर का प्रदूषण, धूल – कण आपके चेहरे पर रोमछिद्रों के जरिए अंदर तक पहुंच जाते हंै। क्या आपने कभी सोचा है कि यह गंदगी आपकी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा सकती है? आपकी स्किन रात में ही मरम्मत अवस्था में जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप रात को सोते समय अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ करके सोएं। सबसे पहले तो आप घर आते ही अपने चेहरे से नकाब हटा लें इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, रात को सोते समय कोई अच्छी नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको चेहरे पर ग्लो मिल जाएगी।
ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय
चेहरे पर चमक लाना बहुत आसान नहीं है तो बहुत मुश्किल भी नहीं है। इसके लिए बस हमें अपने किचन और घर में झांकने की जरूरत है। हमारे किचन पर यूं ही हमारी दादी – नानी इठलाती नहीं थीं। उन्हें यह बखूबी पता था कि यह किचन न सिर्फ हमारे पेट की भूख को शांत करती है, बल्कि हमें खूबसूरत भी बनाती है।
एलोवेरा: एलोवेरा आपकी स्किन को चमकदार बनाए रखने का एक करिश्माई तरीका है। यह हमारी स्किन में नमी को बनाए रखता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो हमारी स्किन की इलास्टिसिटी को खाने नहीं देते और झुर्रियों को कम करते हैं। इसमें व्याप्त मॉइश्चराइजिंग गुण स्किन में नमी को बरकरार कर ड्राइनेस को पास नहीं आने देते। इसका एंटी-एक्ने गुण मुंहासे को घटाता है और जलन को भी कम करता है।
उपयोग करने का तरीका
1.आप एलोवेरा जेल को अपने स्किन पर कभी भी लगा सकती हैं।
2.अगर आपकी नॉर्मल स्किन है तो आप मॉइश्चराइजर की जगह भी इस्तेमाल में ला सकती है।
3.वरना आप रात को सोने से पहले इससे अपनी स्किन की मसाज करके सोएं।
4.अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो आप उसकी एक डंडी तोड़ें और उससे जेल को निकालकर चेहरे पर लगा लें।
ग्रीन टी: ग्रीन टी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन पर लगाने के लिए भी काम आती है। ग्रीन टी सूरज की रोशनी से आपके चेहरे को बचाती है और स्किन कैंसर जैसी समस्याओं से सुरक्षा करती है। यह चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे से भी रक्षा करती है और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले उम्र के निशान को भी कंट्रोल करती है।
उपयोग करने का तरीका
1.ग्रीन टी को लगभग आधे कप पानी में उबालें।
2.इसके बाद इसमें ब्राउन शुगर और मलाई मिलाकर इससे चेहरे की मालिश करें। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
नारियल का तेल: दक्षिण भारत के लोग नारियल तेल का उपयोग बहुत अधिक करते हैं। यह न सिर्फ एक बढ़िया तरीके से नमी प्रदान करता है, बल्कि हमारी स्किन को ठंडा भी रखता है। सूर्य की तेज रोशनी से हमारी त्वचा को बचाता भी है और बेहतरीन एंटी-एजिंग के तौर पर त्वचा पर दिखने वाले उम्र के असर को भी रोकता है।
उपयोग करने का तरीका
1.जिस तरह हम क्रीम का उपयोग करते हैं, ठीक वैसे ही हमें नारियल तेल का उपयोग करना चाहिए।
2.इसे अपनी त्वचा पर लगाना चाहिए।
3.आप इसे शरीर के हर हिस्से पर लगा सकते हैं।
4.इससे हमारी त्वचा में कसावट और चमक भी आती है।
हल्दी: हल्दी को मसाले की रानी कहा गया है हल्दी त्वचा की परेशानियों को दूर करने में भी कारगर भूमिका निभाती है। ग्लोइंग फेस के लिए घरेलू नुस्खों में हल्दी फोटोएजिंग व सोराइसिस से हमारी रक्षा करती है। इसमें एंटी – आॅक्सीडेंट गुण होता है, जो बेसन के साथ मिलकर स्किन को एक्सफोलिएटर करता है और स्किन में जान ले आता है।
उपयोग करने का तरीका
1.हल्दी के साथ बेसन और पानी मिलाकर इसका स्क्रब बना लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद जब यह सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से रगड़ कर धो लें।
2.यह उबटन आपकी स्किन पर इतना ग्लो ला सकता है, जितना कोई महंगी क्रीम नहीं ला सकती।
दूध: दूध त्वचा के लिए बहुत पौष्टिक तरीके से काम करता है। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो उसके लिए दूध से बेहतरीन कोई और मॉइश्चराइजर नहीं हो सकता, क्योंकि दूध में निहित विटामिन ए आपकी स्किन की चमक बढाÞकर रखता है।
उपयोग करने का तरीका
1.कच्चे दूध, बेसन और शहद को मिलाकर एक पैक तैयार कर लें।अब इसे चेहरे पर लगा लें और करीब 15 मिनट बाद धो लें, चेहरा निखर उठेगा।
2.इस पैक को आप हफ्ते में एक या दो बार भी लगा सकते हैं, यह नमी को जाने नहीं देता है।
Pizza Recipe: पैसों के कारण नहीं कर पाते महंगा पिज्जा Order, तो घर पर बनाएं सस्ता और सबसे आसान तवा पिज्जा, जानें विधि और रेसिपी
Best Fruit For Glowing Skin: बेजान चेहरे में जान डालने के लिए खाएं ये फल
Skin Care: फल पोषण और आवश्यक विटामिन का प्रचुर स्रोत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके आपकी त्वचा के लिए भी कुछ अविश्वसनीय फायदे हैं? चमकती त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी, तरबूज और सेब जैसे फल अचूक घरेलू उपचार हैं। मुँहासों और दाग-धब्बों को रोकने से लेकर आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखने तक, फल यह सब करते हैं। यदि आप नहीं जानते कि कहां से शुरूआत करें, तो हमने चमकती त्वचा के लिए सर्वोत्तम फलों की एक सूची तैयार की है, जिन्हें आप अपने आहार और त्वचा की देखभाल की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
चमकती त्वचा चाहते हैं? इन 10 अद्भुत फलों को आजमाएं | Best Fruit For Glowing Skin
1. संतरे
2. सेब
3. तरबूज
4. नींबू
5. आम
6. स्ट्रॉबेरी
7. खीरा
8. अनार
9. केले
10. कीवी
संतरे: संतरा प्राकृतिक विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है और चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक है जिसे आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, इसका रस पी सकते हैं और सुस्त रंगत को निखारने के लिए खा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें प्राकृतिक खट्टे तेल होते हैं जो आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड और बाहर से मोटा रखते हैं। यह न केवल चमकती त्वचा के लिए एक फल का रस है बल्कि इसे खाने से प्राकृतिक कोलेजन का निर्माण भी होता है जो समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।
सेब: यदि आप सोच रहे हैं कि त्वचा की चमक के लिए कौन सा फल अच्छा है तो पुरानी कहावत याद रखें – ‘प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है’। सेब का सेवन विटामिन ए, सी और ई की उपस्थिति के कारण युवा चमक को बहाल करने में मदद करता है। छिलके, साथ ही फल, एंटीआॅक्सिडेंट, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आहार फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपकी त्वचा को एंटीआॅक्सिडेंट क्षति से भी बचाते हैं।
इसका उपयोग कैसे करें: अगर दोपहर के भोजन के बाद सेब खाया जाए तो उसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए सेब खाने का सबसे अच्छा समय आपके नाश्ते के साथ है। यह आपके चयापचय को बेहतर बनाने में मदद करेगा, आपके सिस्टम को साफ रखेगा और आपको साफ, चमकदार त्वचा देगा। आप अपनी त्वचा को टोन करने और अपने पीएच स्तर को संतुलित करने के लिए अपने चेहरे पर स्लाइस भी लगा सकते हैं।
Yoga For Eyesight: ये योग आजमाएँ, आँखों से हमेशा के लिए चश्मा हटाएँ!
तरबूज: 92% पानी से बना होने के अलावा (जरा कल्पना करें कि यह फल कितना हाइड्रेटिंग है), तरबूज विटामिन ए, बी और सी से भी समृद्ध है, जो इसे त्वचा की चमक के लिए सबसे अच्छा फल बनाता है। ये पोषक तत्व आपकी त्वचा को असमान बनावट में सुधार करके, त्वचा की क्षति को रोककर और यहां तक कि सूजन को कम करके एक सुंदर, स्वस्थ चमक देने के लिए एक साथ आते हैं।
आम: आम को एक कारण से फलों का राजा कहा जाता है। चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक के रूप में, यह विटामिन ए, ई, सी और के, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोलिक्स, बीटा-कैरोटीन और जैंथोफिल से समृद्ध है, ये सभी आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में अद्वितीय और अभिन्न कार्य करते हैं। . यह न केवल सूजन को कम करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है, बल्कि मुंहासों को भी कम करता है और बनावट में सुधार करता है।
इसका उपयोग कैसे करें: अपने नाश्ते में आम के कुछ टुकड़े शामिल करना प्रोबायोटिक्स की दैनिक खुराक और आम के लाभों को एक साथ प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। हालाँकि, यह काफी गर्म होता है और यदि आप इसे अधिक खाएंगे तो आपको गर्मी में उबाल आ सकता है।
स्ट्रॉबेरी: क्या आप एक सस्ता लेकिन अत्यधिक प्रभावी प्राकृतिक रासायनिक एक्सफोलीएटर खोज रहे हैं? खैर, स्ट्रॉबेरी आपका जवाब है। इस मीठे, खट्टे फल में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले एएचए और सबसे प्रभावी मुँहासे-विरोधी, सैलिसिलिक एसिड होता है। ये दोनों यौगिक तैलीय और मुँहासे-प्रवण त्वचा के खिलाफ एक आदर्श ढाल बनाने के लिए एक साथ आते हैं। इसके अतिरिक्त, अद्भुत जीवाणुरोधी और सूजन-रोधी गुणों से लैस, स्ट्रॉबेरी उन फलों में से एक है जिन्हें आप खूब खा सकते हैं!
इसका उपयोग कैसे करें पर निर्देश: लैक्मे ब्लश एंड ग्लो स्ट्रॉबेरी फ्रेशनेस जेल फेस वॉश इस फल का अधिकतम लाभ उठाने का सबसे आसान तरीका है, जिससे आपकी त्वचा की सभी खामियों को दूर करते हुए प्राकृतिक स्ट्रॉबेरी जैसा निखार आता है। असली स्ट्रॉबेरी की मदद से बने इस जेल फॉमूर्ले में एंटीआॅक्सिडेंट और माइक्रोबीड्स होते हैं जो आपके चेहरे को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाते हुए गंदगी और जमी हुई मैल को धीरे से साफ करते हैं।
खीरा: क्या आपने कभी सोचा है कि हर स्पा अनुभव में आपकी आंखों पर खीरे के टुकड़े क्यों होते हैं? खैर, खीरा प्राकृतिक जलयोजन का एक समृद्ध स्रोत है और आपकी त्वचा की नमी के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, ठंडा फल न केवल आपकी त्वचा को शांत और आरामदायक बनाता है बल्कि इसे एंटीआॅक्सीडेंट बढ़ावा भी देता है। खीरे में काफी मात्रा में विटामिन सी और के भी होता है, जो आपकी त्वचा को चमकदार और चमकदार बनाने के लिए आवश्यक हैं।
इसका उपयोग कैसे करें पर निर्देश: प्रत्येक आंख पर खीरे का एक टुकड़ा रखना आंखों के आसपास की सूजन, काले घेरों के साथ-साथ महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने का एक शानदार तरीका है।
अनार: शहर में रहना आपकी त्वचा को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है, आपकी त्वचा को सुस्त और क्षतिग्रस्त दिखाने से लेकर समय से पहले बूढ़ा होने तक। लेकिन आपकी त्वचा पर पर्यावरणीय क्षति के इन हानिकारक प्रभावों को दूर करने का एक शानदार तरीका अनार को अपने दैनिक आहार में शामिल करना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अनार एंटीआॅक्सिडेंट, विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक त्वचा-प्रेमी यौगिकों का एक बड़ा भंडार है, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए यूवी क्षति और प्रदूषण से बचाते हैं।
इसका उपयोग कैसे करें पर निर्देश: प्रतिदिन एक छोटी कटोरी अनार खाना इस फल का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है। अपने चेहरे पर लगाने और तैलीयपन को नियंत्रित करने के लिए, बस इसे छीलें और बीजों को मैश कर लें। इसका रस लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
केले: केले पोटेशियम और विटामिन ए का एक समृद्ध स्रोत हैं, ये दोनों आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखने के लिए वास्तव में आवश्यक हैं। नमी से भरपूर केला शुष्कता को रोककर त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, एक केला खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको अस्वास्थ्यकर जंक फूड खाने की आवश्यकता कम हो जाती है। इसे मसलकर फेस मास्क के रूप में लगाने से भी त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है।
कीवी: त्वचा की चमक के लिए एक और सबसे अच्छा फल है स्वादिष्ट कीवी क्योंकि यह रसदार फल अपनी उच्च जल सामग्री के कारण आपकी त्वचा को आसानी से मॉइस्चराइज करता है। इसे नियमित रूप से खाने से आपका चेहरा आसानी से हाइड्रेटेड रह सकता है जबकि इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करते हैं। इसके अलावा, यह विटामिन सी का एक अति समृद्ध स्रोत है जो न केवल दाग-धब्बों को दूर करने के लिए बल्कि चकत्ते को शांत करने के लिए भी जाना जाता है।
इसका उपयोग कैसे करें पर निर्देश: यदि आपको कीवी का स्वाद पसंद है और आप इसका एक भी टुकड़ा बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने चेहरे के लिए लैक्मे ब्लश एंड ग्लो कीवी फ्रेशनेस जेल फेस वॉश का उपयोग कर सकते हैं। अन्य ब्लश एंड ग्लो रेंज के समान, यह क्लींजर आपके चेहरे पर चमक लाने के लिए आपकी त्वचा को विटामिन सी और एंटीआॅक्सिडेंट से युक्त करने के लिए असली कीवी अर्क का उपयोग करता है। अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बस इस माइल्ड क्लींजर से अपना चेहरा धोएं।
Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …
Drinking Water Rules: 50 की उम्र में दिखना चाहते हैं 25 के तो पानी पीने के इन नियमों का करे पालन, हर कोई पूछेगा चमकती स्किन का राज
Drinking Water Rules: हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के बहुत जरूरी है, पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसलिए एक्सपर्ट भी हमें एक दिन में 1.5 से 2 लीटर तक पानी पीने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हमारी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है, साथ ही यह हमारी स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।
कहा जाता है कि पानी (Drinking Water Rules) और खूबसूरती का गहरा कनेक्शन है, पानी न सिर्फ आपको सेहतमंद रखता है बल्कि सुंदर भी बनाता है। बता दें कि पानी पीने का तरीका उम्र को स्किन और चेहरे पर नहीं आने देता है। वैसे आपके कई बार लोगों को कहते सुना होगा कि खूब पानी पीने से चेहरे की लालिमा बनी रहती है, और यह बिल्कुल सही है। अगर आप भी 50 की उम्र में 25 साल के दिखना चाहते हैं और हमेशा जवां बने रहना चाहते हैं तो आपको पानी पीना नहीं बल्कि उसे पीने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।
अगर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इसका असर आपकी स्किन पर सबसे पहले नजर आने लगता है। पानी हमारी मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि सिर्फ पानी पीने से ऐसा नहीं होगा, बल्कि आपको सही तरीके से पानी पीना चाहिए तभी आपको इसका फायदा दिखाई देगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पानी पीने का सही तरीका क्या हो सकता है? दरअसल अगर आप पानी को सही तरीके से पीते हैं तो ये आपको आपकी कई परेशानियों से बचाकर दूर रख सकता है। तो चलिए जानते हैं पानी को सही तरीके से पीने के नियम।जिन्हे फॉलो करने से आपकी उम्र कम लगने लगेगी और चेहरे पर गजब का निखार आएगा।
White Hair Solution: बस एक बार आजमा लीजिए ये घरेलू नुस्खा सफेद बाल जड़ से हो जाएंगे काले
पानी पीने के सही नियम | Drinking Water Rules
गुनगुना पानी: आप सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीएं। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना बेहद लाभदायी होता है। यह आपके पेट साफ करने में मदद करता है और र बॉडी में अवशिष्ट पदार्थो को भी बहार निकालने मे मदद करता है। अगर किसी का वेट ज्यादा बढ़ रहा तो गुनगुना पानी आपके वेट को कम करने में भी आपकी मदद करता है।
खाने के बाद पानी पीना: कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही गिलास भरकर के पानी पी लेते हैं, लेकिन ये आदत बहुत खराब है। जानकारी के लिए बता दें कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
खड़े होकर: अक्सर कई लोग खड़े होकर पानी पीते हैं, लेकिन ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं है ये ग़लत है। ऐसा माना जाता है कि खड़े होकर पानी पीने से हमारे ज्वाइंट्स में दर्द हो सकता है जो आगे चलकर आपके लिए दिक्कत बन सकता है। इसलिए आप खड़े होकर तो बिल्कुल भी पानी ना पिएं।
ठंडा पानी: गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में लोगों को अधिक प्यास लगती है, इसलिए वे अपनी प्यास बुझाने के लिए फ्रिज से निकालकर बिल्कुल चिल्ड (ठंडा) पानी पीते हैं। वहीं कुछ लोग तो बर्फ जमा पानी पीते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है ठंडा पानी पीने से आपकी जान भी जा सकती हैं। इसलिए आप फ्रिज की जगह घड़े का पानी पीएं।
एकदम ज्यादा पानी पीना: अक्सर कभी कभी कुछ लोग ज्यादा प्यास लगने पर एक झटके में अधिक पानी पी लेते हैं। लेकिन ये सही नहीं है आपको इससे बचना चाहिए। आपको एक साथ ढेर सारा पानी नहीं पीना चाहिए, आप पानी को आराम आराम से घूंट में पीएं। यह पेट की सेहत के लिए ठीक होता है।
घूँट घूँट कर पीए पानी: पानी हमेशा बैठकर धीरे-धीरे और थोड़ा थोड़ा यानी घूँट-घूँट कर पानी पीना चाहिए। क्योंकि हमारी मुंह की लार पानी के साथ मिलकर आमाशय में जाएगी, इससे पाचन क्रिया ठीक रहेगी और उचित ढंग से भोजन का पाचन होगा।
Teeth Whitening Tips: रुपये लगेंगे सिर्फ पाँच, मोतियों से चमकेंगे दाँत