missing - Sach Kahoon Hindi

Missing: स्कूल पढ़ने गई तीन छात्रा लापता, दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-51 के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय से पढ़ाई के दौरान राजकीय बालगृह में रहने वाली तीन नाबालिग बालिकाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बालगृह प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बालिकाओं की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रही दो सहायिकाओं के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालगृह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। वर्तमान में यहां 157 बालिकाएं रह रही हैं, जिनमें कई निराश्रित भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, 10 से 13 वर्ष आयु की तीन बालिकाओं को मंगलवार को नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययन के लिए बस के माध्यम से सेक्टर-51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय भेजा गया था। विद्यालय पहुंचने के बाद वे अचानक लापता हो गईं, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना बालगृह प्रशासन और पुलिस को दी गई।

शिकायत में कहा गया है कि बालिकाओं की देखरेख का दायित्व संस्था में कार्यरत दो सहायिकाओं पर था, जो घटना के समय विद्यालय में मौजूद थीं। लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कर दी हैं, जो आसपास के क्षेत्रों, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बालिकाओं की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और बालिकाओं का सुरक्षित पता लगाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

Missing: 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
हनुमानगढ़। टाउन शहर के वार्ड नंबर 42 निवासी एक 17 वर्षीय किशोर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर घर से अपनी बुआ के यहां जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन न तो वह वहां पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। परिजनों की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। Missing News

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार मदन गोपाल पुत्र श्यामसुंदर कश्यप निवासी वार्ड नंबर 42, पंजाब नेशनल बैंक के पास, टाउन ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र राहुल 16 जुलाई को शाम करीब 7 बजे अपनी बुआ के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों के अनुसार राहुल न तो अपनी बुआ के घर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

रिपोर्ट में बताया गया है कि तलाश के दौरान राहुल की आखिरी लोकेशन हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मिली, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस से आशंका जताई है कि राहुल के साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इसलिए उसे जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद किया जाए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और अन्य संभावित स्थानों पर जांच करते हुए किशोर की तलाश में जुटी हुई है। Missing News

Missing: एक माह से लापता बेटे के अपहरण का आरोप, 3 लाख की फिरौती मांगने का मामला अदालत पहुंचा
हनुमानगढ़। भादरा क्षेत्र में एक माह से लापता युवक के कथित अपहरण और तीन लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला अदालत तक पहुंच गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भादरा के आदेश पर भादरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, रासलाना स्थित गौशाला में रहने और कार्य करने वाली राजपति (40) पत्नी भूपसिंह वाल्मीकि ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। परिवाद में बताया गया कि वह और उसके पति गांव रासलाना की गौशाला में कार्य करते हैं तथा उनका पुत्र अक्षय भी उनके साथ रहता था। करीब एक माह पहले अक्षय अचानक लापता हो गया।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मोबाइल नंबर 7878076369 और 8168236671 से लगातार फोन आने लगे। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम नीतू पत्नी सुनील निवासी दड़बा कलां हाल सिरसा, हरियाणा बताया, जो रिश्ते में परिवादिया की भाभी लगती है। महिला और उसके पति सुनील पर आरोप है कि उन्होंने फोन पर कहा कि उन्होंने अक्षय का अपहरण कर लिया है और यदि उसकी सकुशल वापसी चाहते हैं तो तीन लाख रुपए देने होंगे। Hanumangarh News

परिवाद के अनुसार, आरोपियों ने फोन पर अक्षय से भी बात करवाई। उस दौरान अक्षय कथित रूप से रो रहा था और उसने अपनी मां से कहा कि नीतू और सुनील उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसने मां से जल्द छुड़ाने की गुहार लगाई और आशंका जताई कि यदि उसे नहीं बचाया गया तो उसकी जान को खतरा है।

बातचीत के दौरान आरोपियों ने अक्षय से मोबाइल फोन छीन लिया और परिवादिया को धमकी दी कि तीन लाख रुपए कहां और कब पहुंचाने हैं, इसकी सूचना बाद में दी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि इस घटना की जानकारी पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को दी गई तो अक्षय की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद दोनों मोबाइल नंबर बंद हो गए। न्यायालय के आदेश की पालना में भादरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच उप निरीक्षक साहब राम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

बरनाला से संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग बच्चे गायब, पुलिस जांच में जुटी
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Barnala News: बरनाला शहर के धनौला रोड इलाके से दो मासूम बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता होने का एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। लापता बच्चों की पहचान 13 वर्षीय कृष्णा और उसके पड़ोसी दोस्त 10 वर्षीय याकूब के रुप में हुई है। इस घटना के बाद से ही दोनों मासूमों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है और कोहराम का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बेहद साधारण और गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। लापता कृष्ण की मां दूसरों के घरों में खाना बनाने (चौका-बर्तन) का काम करके अपने परिवार का पेट पालती हैं। पीड़ित मां ने रोते हुए बताया कि वह रोज की तरह दोपहर करीब 3 बजे अपने काम पर निकली थी। शाम को जब वह थकी-हारी घर लौटीं, तो कृष्णा वहां मौजूद नहीं था। देर रात तक जब आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कृष्ण के छोटे भाई ने बताया कि दोपहर के समय उनका पड़ोसी और कृष्णा का दोस्त याकूब (10 वर्ष) उनके घर आया था। इसके कुछ देर बाद कृष्ण और याकूब दोनों एक साथ खेलते हुए घर से बाहर निकल गए।

उधर, याकूब की नानी करमजीत कौर ने बताया कि याकूब दोपहर को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त कृष्णा के पास जा रहा है, लेकिन उसके बाद से दोनों में से कोई भी बच्चा वापस घर नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की तलाश के लिए इलाके में विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

धनौला रोड और उसके आसपास के मुख्य मार्गों, दुकानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों बच्चे किस दिशा में गए हैं या उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

Missing: छबील पर जाने की बात कहकर निकला किशोर लापता
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार मीनाक्षी (35) पत्नी प्रवीण कश्यप निवासी चुंगी नंबर 6, अंबेडकर कॉलोनी, टाउन ने रिपोर्ट दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र मनीष 25 जून की सुबह करीब 9 बजे घर से मीठे पानी की छबील पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिवादिया ने आशंका जताई कि उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इसलिए जल्द से जल्द उसकी तलाश की जाए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को सौंपी है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है। Hanumangarh News

Missing: दुकान जाने की बात कहकर निकला युवक लापता
हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र के भैरूसरी गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता की रिपोर्ट पर रावतसर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कालूराम (40) पुत्र रामेश्वर लाल नायक निवासी भैरूसरी, 5 एसपीडी बी, तहसील रावतसर ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र भगवानाराम 19 जून की रात करीब 8.30 बजे घर से मोटर साइकिल लेकर दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। Hanumangarh News

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी पूछताछ की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि भगवानाराम ने नीले रंग की पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी तथा पैरों में चप्पल थी। उसका रंग गेहूंआ, कद लगभग 5.5 फुट बताया गया है। उसके पास मोबाइल फोन भी था, जो वर्तमान में बंद आ रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र मीणा को सौंपी गई है। Hanumangarh News

Hanumangarh: इंदिरा गांधी नहर किनारे मिली किशोरी की चप्पलें, अपहरण का मुकदमा दर्ज
पिता की रिपोर्ट पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

हनुमानगढ़। टिब्बी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से स्कूल गई छात्रा की चप्पलें इंदिरा गांधी नहर के किनारे पर बरामद हुईं। इससे उसके नहर में कूदने की आशंका है। परिजनों की ओर से नहर किनारों पर निगरानी की जा रही है। फिलहाल छात्रा के पिता की रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र पेश करते हुए बताया कि उसकी 15 साल 5 माह की लड़की 15 नवम्बर को घर से स्कूल गई थी। उसकी लड़की अपना बैग स्कूल में रखकर उसी वक्त बाहर आ गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा। तलाश करने पर उसकी लड़की की चप्पल की जोड़ी इंदिरा गांधी नहर के किनारे पड़ी मिली। उनके घर पर बगैर सिम का मोबाइल फोन है। उस मोबाइल फोन पर किसी के साथ चेट हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान सूरेवाला चौकी प्रभारी एसआई राजपाल सिंह के सुपुर्द किया। Hanumangarh News

पेट्रोल पंप संचालक भाजपा नेता अचानक हुए लापता, तलाश में जुटी पुलिस टीमें
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दो टीमों का किया गया गठन – एसपी ग्रामीण

जानकारी पर अरांव ब्लॉक प्रमुख, पालिकाध्यक्ष पति आदि पहुंचे उनके आवास पर

फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Firozabad News: नगर शिकोहाबाद निवासी टहलने को निकले कारोबारी भाजपा नेता अचानक लापता हो गए। काफी देर बाद जब वो घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई तथा आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी ना मिलने पर उनके अपहरण की आशंका जताई गई । इधर पेट्रोल पंप कारोबारी के लापता होने की जानकारी पर स्थानीय पुलिस कारोबारी के घर पहुंची तथा उनकी पत्नी से पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें वो हाइवे की तरफ जाने वाले मार्ग पर निकलते दिखाई दे रहे है, जबकि हर रोड वो एटा रोड की तरफ टहलने जाया करते थे। कारोबारी के पुत्र ने अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है। कारोबारी भाजपा नेता की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। वहीं उनके गायब होने की जानकारी पर अरांव ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, पालिकाध्यक्ष पति राजीव गुप्ता समेत कई लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा जानकारी ली। Firozabad News

शिकोहाबाद नगर के एटा रोड बुर्ज निवासी जीवेंद्र सिंह राजपूत पुत्र होरीलाल लोधी, जो कि भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उनका रवि ब्रेड के नाम से बेकरी का कारोबार करते है , साथ ही उनका मैनपुरी रोड पर पेट्रोल पंप भी है। आज मंगलवार सुबह पौने पांच बजे हर रोज की तरह वो घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। जीवेंद्र सिंह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़कर टहलने को गए। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तत्काल ही घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कारोबारी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है । इधर कारोबारी के पत्नी ने पुलिस को बताया है कि आज उनको नोएडा अपने बीमार रिश्तेदार को अस्पताल में देखने भी जाना था। इसीलिए वो आज उनके साथ टहलने नहीं गई थी। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि हमने उनकी तलाश करने को दो पुलिस टीमों का गठन किया है, साथ ही कारोबारी के पुत्र कपिल की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– China Vs America: अमेरिका-चीन के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो कौन जीतेगा, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

Missing: किशोर लापता, अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव बहलोल नगर से 17 वर्षीय किशोर पिछले चार दिन से लापता है। किशोर की माता की रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सुखी कौर (40) पत्नी जसवीर सिंह निवासी वार्ड छह, गांव बहलोल नगर ने अपने पति जसवीर सिंह (45) पुत्र जोगिन्द्र सिंह के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट पेश की कि उसका पुत्र अजय सिंह (17) 21 मार्च की सुबह करीब 8 बजे किसी को बिना बताए घर से निकल गया जो अभी तक घर पर नहीं आया। उन्होंने अजय सिंह का आसपास पता किया व काफी तलाश की। अपने रिश्तेदारों से भी पता किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल बंशीलाल को सौंपी है। Hanumangarh News

धारदार हथियार, लोहे की रॉड-सरिया से लैस होकर किया हमला, फोड़ा सिर

Missing Women:पड़ोस में जाने का कह गई महिला, नहीं लौटी वापिस
Missing Women: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव शहीदांवाली से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि बीती 25 अक्तूबर की दोपहर को उसकी पत्नी पड़ोस में जाने का कहकर घर से गई थी, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। अपने स्तर पर आसपास व रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। Sirsa News

Rojgar Mela 2024: नौकरी के नियुक्ति पत्र पाकर खुश हुए 51 हजार युवा! प्रधानमंत्री ने कहा-विदेशों में …

Missing: पन्द्रह वर्षीय किशोरी लापता
Missing: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। नोहर थाना क्षेत्र से पन्द्रह वर्षीय किशोरी लापता है। इस संबंध में नोहर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गुरुवार तडक़े पांच बजे अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक पुत्री दिखाई नहीं दी तो उन्होंने तलाश शुरू की। अपने स्तर पर तलाश करने पर उसकी नाबालिग पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज तफ्तीश एएसआई खेमराज के सुपुर्द की गई। Hanumangarh News

जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

Missing: गुरूनानक बस्ती से परिवार लापता
Family Missing Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। गुरुनानक बस्ती से एक परिवार बीते दिवस की दोपहर से लापता है। मोहल्लावासी व परिवार के रिश्तेदार लापता परिवार की तलाश में जुटे हुए हैं। विक्रम सचदेवा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका बहनोई विरेन्द्र कुमार पुत्र मधरा दास अरोड़ा निवासी गुरुनानक बस्ती गली नं. 4 पनी पत्नी व मेरी बहन खुशी और बच्चे चिराग को लेकर कल दोपहर 12 बजे से लापता है। हमने पड़ोस व रिशतेदारों से पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता परिवार की तलाश शुरू कर दी है। Sri Ganganagar News

Ration Card: राशन कार्ड से जुड़ी बड़ी अपडेट! आज ही कर लें ये काम, कहीं फिर पछताना ना पड़े!