Shri Gurusar Modia News - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय श्रीगुरुसर मोडिया में विश्व पृथ्वी दिवस पर दिया ये संदेश
World Earth Day 2026: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर) शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय श्रीगुरुसर मोडिया में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं सांस्कृतिक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में “पृथ्वी संरक्षण विषय पर व्याख्यान व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी ललिता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पृथ्वी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी अमूल्य धरोहर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। Shri Gurusar Modia News

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु सदैव जागरूक एवं सक्रिय रहने का वचन दिया। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि सभी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ। Shri Gurusar Modia News

शालू की सफलता व बेहतर परिणाम पूज्य गुरु जी के कुशल मार्गदर्शन की बदौलत: नवजोत कौर इन्सां
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया की पूर्व छात्रा बनी एसडीएम

श्रीगंगानगर। शाह सतनाम गर्ल्ज स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया की पूर्व छात्रा व ततारसर की बेटी शालू ने आरएएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है। शालू साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी माता कमलेश गृहिणी हैं और पिता चेतराम किसान हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 4 से 12वीं तक शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया (अंग्रेजी माध्यम) से की, जबकि स्नातक की पढ़ाई एमडीएम हायर एजुकेशन 11 टीके से की। शालू ने रोजाना लगभग सात से आठ घंटे तक लगातार अध्ययन किया। Shri Gurusar Modia News

शालू ने कहा कि उन्होंने आरएएस परीक्षा को कभी भी तनाव या पैनिक की तरह नहीं लिया, बल्कि इसे एक लक्ष्य की तरह शांत मन से पूरा करने की कोशिश की। उनका मानना है कि स्थिर मानसिकता और नियमित अभ्यास ही किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि उसने सोशल मीडिया का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन और सीखने के लिए किया, न कि मनोरंजन के लिए। शालू ने कहा कि यदि कोई भी अभ्यर्थी लक्ष्य को अपने मन रखकर ईमानदारी से मेहनत करें और निरंतर प्रयास करता रहे तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

शालू ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने अपने भाई के सहयोग का जिक्र किया शालू भगवान की विशेष ब्लैसिंग को अपनी सफलता का श्रेय देती है। स्कूल की प्रशासिका नवजोत कौर इन्सां ने शालू की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बेहतर परिणाम का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को दिया है। Shri Gurusar Modia News

10th Results: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया का 100% परिणाम
CBSE 10th Results 2026: श्रीगुरुसर मोड़िया Shri Gurusar Modia। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया का सत्र 2025-26 का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत तथा आकर्षक रहा। कक्षा दसवीं की छात्रा रमनीत कौर ने 94.4 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,परनीत कौर व जसलीन कौर ने 93.8 फीसदी अंक हासिल करके द्वितीय स्थान तथा इशमीत कौर ने 92.6 अंक हासिल करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10th Results

कक्षा दसवीं में कुल 85 छात्राओं में से आठ छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए तैतालीस छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की, बारह छात्राओं ने डिसटिग्शन तथा 25 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय की कक्षा दसवीं का आकर्षक परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय प्रशासिका डा. नवजोत कौर गिल तथा विद्यालय प्राचार्या मि. सोनल इसां ने विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं व अभिभावकों को बधाई दी और इस श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया है। 10th Results

शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में बैसाखी पर्व व अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई
गोलूवाला(सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ग्रामीण अंचल श्रीगुरुसर मोड़िया स्थित शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में मंगलवार को बैसाखी पर्व एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए लोकगीत, भांगड़ा एवं गिद्दा जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। Shri Gurusar Modia News

इसी क्रम में डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात आयोजित व्याख्यान सत्र में एनएसएस प्रभारी ललिता (सहायक प्राध्यापक, हिंदी) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने बैसाखी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। Shri Gurusar Modia News

Body Donation: श्रीगुरूसर मोडिया ब्लॉक की कमलेश चावला इन्सां बनीं सातवीं देहदानी
Body Donation: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ब्लॉक श्रीगुरूसर मोडिया की मण्डी बींझबायला निवासी अमरचंद चावला इन्सां की धर्मपत्नी कमलेश इन्सां ब्लॉक श्री गुरूसरमोडिया की 24वीं व बीझंबायला की सातवीं देहदानी बन गयी। डेरा सच्चा सौदा से जुडी कमलेश इन्सां मरणोपरांत अपनी देह दान करके मानवता भलाई कार्यों की मिसाल बन गयी। परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यों के तहत अमर सेवा मुहिम के तहत सचखण्डवासी कमलेश इन्सां का चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया। Shri Gurusar Modia News

उनकी देह मेडिकल कार्यों में शोध हेतु मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज मुजफ्फरनगर को दान कर दी गई। देहदान करने के लिए परिजनों, रिश्तेदारों, संबंधियों सहित डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादारों सदस्य, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सेवादार शामिल रहे। फूलोें से सजी एम्बुलेंस पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी। अंतिम यात्रा के दौरान सेवादारों ने ‘कमलेश रानी इन्सां अमर रहे’,’शरीर दान महादान’, ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’, ‘जब तक सूरज चाँद रहेगा कमलेश रानी इन्सां का नाम रहेगा के गगनभेदी नारों से आसमान गुजांयमान कर दिया।

‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम के तहत पुत्रवधू ने दिया अर्थी को कंधा

इससे पूर्व अंतिम विदाई के दौरान देहदानी कमलेश रानी इन्सां की अर्थी को पवित्र नारा लगाकर विनती का शब्द बोलकर ‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम के तहत पुत्रवधू ऋतु चावला, पूजा चावला भतीजे प्रवीण चावला इन्सां, राजू चावला, पौत्र तरूण चावला ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस मौके डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार सोहन सिंह इन्सां, गुरनाम सिंह इन्सां, श्योप्रकाश सहारण, मनोहर लाल गोदारा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन से संजीव इन्सां, अमरजीत सिंह इन्सां, कृष्ण लाल इन्सां, अमर इन्सां, विक्की इन्सां, कलवन्त इन्सां, मास्टर अशोक सोनी इन्सां, बबलू इन्सां, मनोहर लाल इन्सां, दलीप इन्सां, मनजीत सिंह इन्सां, रणजीत सिंह इन्सां सहित काफी तादाद में रिश्तेदार, ग्रामवासीयों साध-संगत ने दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। Shri Gurusar Modia News

शोकमयी नामचर्चा 2 अप्रैल को

शरीरदानी कमलेश रानी इन्सां के नमित शोकमयी नामचर्चा का आयोजन कल 2 अप्रैल गुरूवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नूर पैलेस (गुरूद्वारा साहिब के सामने) किया जाएगा। Shri Gurusar Modia News

तेल भंडारण गैराज में लगी भयानक आग को बुझाने में डेरा सच्चा सौदा सेवादार बने मददगार
Goluwala Fire Fire: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। समीपवर्ती चक 3 एचडीपी में शुक्रवार दोपहर तेल के भंडारण वाले गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि कई किलोमीटर दूर से भी घने धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। घनी आबादी के बीच अवैध रूप से डीजल व पैट्रोल तेल के भण्डार किये गये ड्रमों में लगभग अढाई बजे लगी आग से ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। Shri Gurusar Modia News

स्थानीय निवासी विनोद कुमार के नोहरे में बने गैराज में आग की सूचना मिलते ही उपतहसीलदार रामनरेश मीणा, सीआई तेजवंत सिंह, पीलीबंगा तहसीलदार नवीन गर्ग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीलीबंगा, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ से कई दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंची। आग की सूचना मिलते ही ब्लॉक श्रीगुरूसर मोडिया के विभिन्न गांवों के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादार पहुंचे व दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने में सहयोग किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर रहकर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की जांच करते हुए गैराज मालिक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

आग बुझाने में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने निभाई अहम भूमिका | Shri Gurusar Modia News

हालांकि किसी बड़ी जान-माल की हानि की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना गोलूवाला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाने वाली साबित हो सकती है, क्योंकि आबादी के अंदर तेल भंडारण का गैराज होने से जोखिम बढ़ गया। राजस्थान से सच्चे नम्र सेवादार सोहन सिंह इन्सां ने बताया कि आग लगने की सूचना पर कमेटी सदस्य पाल सिंह इन्सां, गुरनाम सिंह इन्सां, श्योप्रकाश इन्सां सहित विभिन्न गांवोें से ग्रीन एस सेवादारों गगनदीप इन्सां, राकेश, शिवकुमार, रामप्रताप, कुनणराम, नायब सिंह, ताराचंद, जगदीप सिंह, निशान सिंह, इकबाल सिंह, रणजीत सिंह, बिल्लूसिंह,मोहित जसकरण सिंह, मेजर सिंह, विजय, राजपाल, बिट्टू राजविन्द्र, हरभजन सिंह आदि सेवादारों ने आग बुझाने मे पूर्ण सहयोग दिया। Shri Gurusar Modia News

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
New Academic Session Starts: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरूआत हुई। नए सत्र की शुरूआत के उपलक्ष्य में विद्यालय में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत छात्राओं ने प्रार्थना भजन से की। इसी के साथ सभी कक्षाओं की छात्राओं तथा अध्यापिकाओं ने विभिन्न भजनों के द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया। इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्या मिस सोनल इन्सां ने छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा सभी छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ साथ छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने, नए ज्ञान और कौशल प्राप्त करने, कठिन परिश्रम करने, अनुशासन व नैतिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया। Shri Gurusar Modia News

साइंस मॉडल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के छात्रों का दबदबा
गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ग्रामीण अंचल श्रीगुरूसर मोडिया में शिक्षा के क्षेत्र में लोहा मनवा रही शिक्षण संस्था शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल (Shah Satnam Ji Boys School) के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के कक्षा दसवीं के बच्चों अरमान, प्रांजल, दिव्यांशु, सुखनूर ने सीबीएसई की तरफ गत दिनों राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांइस माडल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया हैं। Sri Gurusar Modia News

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से सर्वप्रथम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय साइंस मॉडल प्रदर्शनी में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 215 स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें चयन होने से प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में हुआ। जिसमें 450 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया इसमें स्कूल ने छठा स्थान हासिल करते अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरुजी को दिया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। Sri Gurusar Modia News

फोटो गोलूवाला-01 प्रतियोगिता के दौरान अपने मॉडल दिखाते विद्यार्थी।

शाह सतनाम जी कालेज श्रीगुरुसर मोड़िया की छात्रा प्रवीण बनी एसडीएम
संगरिया के मोरजंड सिखान व सुंदर सिंह वाला में आई खुशियों की सौगात

संगरिया (सच कहूँ न्यूज़)। Sangaria News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस परीक्षा 2023 का परिणाम बुधवार रात संगरिया तहसील के गांव मोरजंड सिखान मे खुशियों की सौगात लेकर आया। मोरजंड सिखान की बहू प्रवीण कौर सरां पुरे प्रदेश मे 27 वीं रैंक प्राप्त कर संगरिया तहसील व गांव का नाम रोशन किया है। गांव का नाम रोशन तो हुआ ही पर गौरव का यह पल शाह सतनाम जी गर्ल्ज कालेज श्री गुरूसर मोड़िया के लिए भी खुशियों भरा था। कालेज की छात्रा प्रवीण कौर प्रशासनिक पद की शोभा बढ़ाने जा रही थी। प्रवीण की यह उपलब्धि पीलीबंगा तहसील के गांव सुंदरसिंहवाला के लिए भी गौरवशाली थी जिस गांव की बेटी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित हो गई है।

प्रवीण कौर की यह सफलता सिर्फ एक रैंक नही बल्कि उनके परिवार के सदस्यों व पति कुलविंद्र सिंह का हौसला बढाने वाला है। प्रवीण कौर ने बताया कि वह मध्यमवर्गीय परिवार से है। गुरुसर मोडिया स्थित शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की मैम नवजोत कौर ने मेरे पिता कुलवंत सिंह को गुरुसर मोडिया कॉलेज में लगाने के लिए प्रेरित किया था।‌मैंने सन 2017 से 2020 तक श्री गुरुसर मोडिया से ग्रेजुएशन की है। मैं अपने कॉलेज और सभी शिक्षकों की आभारी हूं जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन और समर्थन किया। यही प्रेरणा मुझे आज उप जिला अधिकारी पद तक ले आई। प्रवीण कौर का पीलीबंगा के गांव सुंदरसिंह वाला की रहने वाली है उसकी शादी 2020 में मोरजंड सिखान के कुलविंदर सिंह सरां के साथ हुई। प्रवीण कौर की एक छोटी बहन व एक छोटा भाई है। Sangaria News

इसके मां-बाप खेती-बाड़ी का काम करते हैं वहीं इसके ससुराल में भी इसके पति कुलविंदर सिंह व ससुर रघुवीर सिंह भी खेती बाड़ी का काम करते हैं। ससुर रघुवीर सिंह को जब पता लगा कि उनकी बहू एसडीएम बन गई तो वे खुशी के आंसू रोक नहीं पाए और सास की आंखों से भी खुशी के आंसू झलकने लगे। पति कुलविंदर सिंह का तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही रिजल्ट आया तो गांव में मिठाइयां में ढोल नगाड़ों से प्रवीण कौर का ग्रामीणों ने बड़ी धूमधाम से स्वागत किया।

शाह सतनाम जी गर्ल्ज कालेज श्रीगुरूसरमोड़िया की प्राचार्या ”डॉ. नवजोत गिल ने प्रवीण कौर को इस अद्वितीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की मेहनत और मार्गदर्शन की सराहना की, जिन्होंने छात्रां की सफलता में अहम योगदान दिया है।प्रवीण कौर ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लिखमीसर से प्रारम्भ की थी। उसके बाद बी ए की डिग्री शाह सतनाम सिंह जी गर्ल्स कॉलेज श्री गुरुसर मोडिया से प्राप्त की। Sangaria News

यह भी पढ़ें:– Haryana: दीपावली से पहले हरियाणा के बेरोजगारों के लिए सीएम सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान, जल्द निकलेगी…

Free Medical Camp: श्रीगुरूसर मोडिया में नि:शुल्क जांच शिविर में जांचा 71 मरीजों का स्वास्थ्य
Free Medical Camp: गोलूवाला (सचकहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 170 मानवता भलाई कार्यो के तहत शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल श्रीगुरूसर मोडिया मे नि:शुल्क हड्डी रोग व जोड़ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सोमवार को अस्पताल परिसर में किया गया। Shri Gurusar Modia News

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर के सुप्रसिद्ध रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. प्रतुल जैन ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दी। विशेषज्ञ डॉ. प्रतुल जैन के द्वारा शिविर में 71 मरीजों को हड्डियों व जोड़ों के समस्त रोगों एवं प्रत्यारोपण से संबंधित परामर्श बिल्कुल नि:शुल्क दिया गया। इस शिविर में अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग रहा। इधर मरीजों में भी इस शिविर को लेकर काफी उत्साह रहा जिसके चलते सुबह जल्दी ही मरीज काफी संख्या में शिविर में पहुंचे। Shri Gurusar Modia News

Free Medical Checkup Camp: श्रीगुरुसरमोड़िया में लगाया जा रहा है नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर
Free Medical Checkup Camp: गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर) शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल श्री गुरुसर मोडिया में फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन कल 23 मई शुक्रवार को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक अस्पताल परिसर में किया जाएगा। इस नि:शुल्क जांच शिविर में अस्पताल के जनरल सर्जन द्वारा पित्ते की पत्थरी, अपेंडिक्स, हर्निया, थायराइड कैंसर सर्जरी व जनरल सर्जरी से सम्बन्धित समस्त रोगों का उचित परामर्श नि:शुल्क दिया जाएगा। Shri Gurusar Modia News

वहीं अस्पताल के जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा हार्ट, शुगर, बी.पी., लीवर, पेट, किडनी, गठिया,डेंगू ,चक्कर आना,लू लगना व अन्य समस्त सामान्य बीमारियों से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया जाएगा। शिविर में खून जांचों, अल्ट्रासाउंड व आॅप्रेशनों में 20% की विशेष छूट भी मरीज को दी जाएगी। इस कैम्प में हार्ट में दबाव, खिंचाव और हार्ट के स्वास्थ्य को जानने के लिए जाँच व हड्डियों में कैल्शियम, पोटेशियम व मिनरल्स की मात्रा की जाँच,खून में शुगर की मात्रा की जाँच भी नि:शुल्क की जाएगी। Shri Gurusar Modia News

Family Id: परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा!

शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित
श्री गुरुसर मोडिया। शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय, श्री गुरुसर मोडिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए भाषण, निबंध तथा कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य छात्राओं को डॉ. अंबेडकर के विचारों, संघर्षों और सामाजिक योगदान के प्रति जागरूक करना था। Shri Gurusar Modia News

भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने समाज में समानता, अधिकारों और शिक्षा की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में कुमारी भागवंती (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, कुमारी वंशिका ने द्वितीय, तथा कुमारी समेस्ता (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में छात्राओं ने भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत कीं। इसमें कुमारी लवप्रीत (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, कुमारी निशा (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय, तथा कुमारी अनु बाला (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, संविधान निर्माण एवं शिक्षा में योगदान पर गंभीर विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में कुमारी मनीषा (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम, कुमारी महकवीर ने द्वितीय तथा कुमारी कोमल (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की NSS प्रभारी श्रीमती ललिता ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और छात्राओं को संविधान की पालना करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा, ‘डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो हमें संघर्ष, समानता और शिक्षा का महत्व सिखाते हैं।’ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। Shri Gurusar Modia News

Indian Railways: रेलवे ने दी गर्मी की छुट्टियों की सौगात, यात्रियों की हुई बल्ले बल्ले