Cobra Snake Bite - Sach Kahoon Hindi

Snake Bite: सोते समय 12वीं के छात्र को कोबरा ने डंसा, मौत
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Cobra Snake Bite: गाँव ग्योंग में 17 वर्षीय छात्र को कोबरा सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद युवक का दम घुटने लगा। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रिंस (17) के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात प्रिंस खाना खाने के बाद अपने कमरे में बेड पर सो गया था। इसी दौरान एक जहरीले कोबरा सांप ने उसके हाथ की उंगली पर डंस लिया।

कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे दम घुटने जैसा महसूस होने लगा। शुरूआत में परिवार को लगा कि उसे हार्ट अटैक आया है। परिजन तुरंत उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रिंस की उंगली पर सांप के काटने के निशान मिले हैं और जहरीले डंस के कारण उसकी मौत हुई है। घटना के बाद परिवार शव को घर ले आया और स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को सूचना दी गई। रात करीब 12 बजे स्नेकमैन मौके पर पहुंचा। इस दौरान गांव के काफी लोग भी घर के बाहर जमा हो गए। बताया गया कि सांप कमरे में बने एक बिल में छिपा हुआ था।

पहले बिल में पानी डाला गया, लेकिन सांप बाहर नहीं निकला। इसी दौरान घर के पीछे एक छोटा सांप मिला, जिसे पकड़ लिया गया। इसके बाद स्नेकमैन ने कमरे में बिल के आसपास खुदाई शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे ढाई फुट लंबा कोबरा सांप बिल से बाहर निकला, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Snake News: मृतक प्रिंस का फाइल फोटो

Snake Bite: यूपी में चमत्कार, कोबरा के डसने के बाद 2 घंटे में 76 इंजेक्शन, मौत के मुंह से लौट आया किशोर
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Snake Bite: 15 अगस्त की सुबह… उदैतापुर गांव के खेतों में हल्की धूप खिली थी। किसान दिलीप कुमार का बेटा करन अपने बड़े भाई सूरज के साथ लकड़ियां बटोरने निकला था। दोनों भाई खेत के किनारे बाग में डंडियां इकट्ठा कर रहे थे। अचानक झाड़ियों के बीच सरसराहट हुई और देखते ही देखते एक जहरीला कोबरा फुफकारता हुआ निकला। करन संभल पाता, इससे पहले ही सांप ने उस पर हमला कर दिया। Muzaffarnagar News

करन की चीख सुनकर आसपास के किसान दौड़े, लेकिन तब तक कोबरा अपना काम कर चुका था। डर और घबराहट के बीच सूरज ने हिम्मत जुटाई, डंडे से सांप को मारा और फिर उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया। अब सबसे बड़ी चुनौती थी झ्र करन की जान बचाने की।

8 मिनट की दौड़, जिसने बचा ली जिंदगी | Muzaffarnagar News

गांव से जिला अस्पताल की दूरी महज चार किलोमीटर थी। सूरज ने समय बर्बाद किए बिना भाई को उठाया और ग्रामीणों की मदद से दौड़ पड़ा। महज आठ मिनट में करन को अस्पताल पहुँचा दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर एक पल भी देरी होती, तो शायद करन को बचाना नामुमकिन हो जाता।

डॉक्टरों की जंग: हर डेढ़ मिनट पर इंजेक्शन

अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. हरि माधव शरण और डॉ. निकेतन सक्सेना पहले से मौजूद थे। जैसे ही करन को लाया गया, डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन कोबरा का जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल रहा था। करन का शरीर अकड़ने लगा, सांसें भारी हो रही थीं।

डॉक्टरों ने तुरंत फैसला लिया झ्र हर डेढ़ मिनट पर एक इंजेक्शन।और फिर शुरू हुआ मौत और जिंदगी के बीच का संघर्ष। एक… दो… दस… पचास… लगातार दो घंटे तक इंजेक्शन लगाए जाते रहे। अंतत: 76वें एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन के बाद करन की सांसें स्थिर हुईं और उसकी धड़कनें सामान्य होने लगीं।

भारत में पहला ऐसा मामला

डॉक्टर हरि माधव शरण बताते हैं कि अब तक किसी भी मरीज को कोबरा के डसने पर अधिकतम 55 एंटी-स्नेक वेनम दिए गए थे। लेकिन यह पहला मामला है, जब 76 इंजेक्शन देकर किसी की जान बचाई गई। यह घटना मेडिकल साइंस के लिए भी एक रिकॉर्ड बन गई है।

उप मुख्यमंत्री का ट्वीट और सम्मान का ऐलान

जैसे ही खबर फैली, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ट्वीट कर जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करन की जान बचाने वाले चिकित्सकों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

“पल भर की देरी होती, तो सब खत्म हो जाता”

अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति वसु ने कहा, ‘कोबरा सबसे जहरीला सांप है। करन को अगर देर से लाया जाता तो चाहे जितने इंजेक्शन दिए जाते, उसे बचाना मुश्किल हो जाता। समय पर इलाज और डॉक्टरों की टीम वर्क ने चमत्कार कर दिखाया।

कमजोर आर्थिक हालत, लेकिन हौसले बुलंद

करन के पिता दिलीप कुमार एक साधारण किसान हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर है, लेकिन इस संकट की घड़ी में गांव के लोग भी उनके साथ खड़े रहे। सभी ने माना कि सूरज की समझदारी और डॉक्टरों की मेहनत ने करन को मौत के मुंह से बाहर खींच लिया।

मौत से लड़ाई जीतने की कहानी

उदैतापुर गांव का यह मामला सिर्फ एक चिकित्सा उपलब्धि नहीं, बल्कि हिम्मत, समय पर उपचार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल है। सूरज की तेज सूझबूझ, ग्रामीणों की मदद और डॉक्टरों का अथक संघर्ष… इन तीनों ने मिलकर करन को मौत से वापस खींच लिया। Muzaffarnagar News

आज करन स्वस्थ है और पूरा गांव गर्व से उसकी कहानी सुनाता है। यह घटना न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक यादगार किस्सा बन गई है।

यह भी पढ़ें:– Weather Update: वीकेंड पर होगा बारिश-तूफान का वार! हरियाणा-पंजाब, यूपी राजस्थान वाले रहें तैयार!

Cobra Snake Bite: बहुत ही बड़ी घटना, जहरीला कोबरा के काटने से 19 वर्षीय युवती की हुई मौत के बाद कैसे पकड़ा कोबरा?
सरसा (सुनील वर्मा)। Cobra Snake Bite: हरियाणा में जिला सिरसा की तहसील ऐलनाबाद के गांव हारनी खुर्द में शुक्रवार को सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार हारनी खुर्द की 19 वर्षीय युवती गायत्री चाय बनाने के लिए बनछटी( लकड़ी ईधन) लेने गई ,जैसे ही युवती का साँप पर पैर टिका तो गुस्साए सांप ने युवती के पैर पर निरन्तर तीन बार डंक मारते हुए पैर पर लिपट गया,युवती ने हड़बड़ा कर शोर मचाते हुए सांप को पैर से छुड़ाकर दूर फेंका। इसके बाद सांप घर में घुस गया। सांप पकड़ने वाले को बुलाकर जैसे तैसे सांप को पकड़ा। सांप कोबरा बताया जा रहा है।

गांव में मातम पसरा | Cobra Snake Bite

युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन भागकर आये और युवती को संभाला। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत ऐलनाबाद के अस्पताल में पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया जहां युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टमकराने के बाद परिजनों को सौप दिया। शव का गांव हारनी खुर्द में ले जाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान युवती की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Punjab Weather: पंजाब, हरियाणा में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट