investment - Sach Kahoon Hindi

SIP Investment: रोज़ाना सिर्फ ₹200 की SIP से बन सकता है ₹20 लाख का फंड, जानिए निवेश का आसान फॉर्मूला
SIP Investment: हर व्यक्ति अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहता है, लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर निवेश शुरू नहीं करते कि इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है। जबकि हकीकत यह है कि छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ बड़ा फंड तैयार कर सकती है। यदि आप रोज़ाना केवल ₹200 बचाकर सही जगह निवेश करते हैं, तो आने वाले वर्षों में लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं।

SIP क्यों है निवेश का आसान तरीका?

आज के समय में म्यूचुअल फंड SIP (Systematic Investment Plan) निवेश का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। SIP के जरिए निवेशक हर महीने एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कम रकम से भी शुरुआत की जा सकती है और लंबे समय में कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है।
अगर आप रोज़ाना ₹200 बचाते हैं, तो यह लगभग ₹6,000 प्रति माह के निवेश के बराबर है। इतनी छोटी रकम भी लंबे समय में बड़ा कॉर्पस तैयार कर सकती है।

कंपाउंडिंग बनाती है छोटे निवेश को बड़ा फंड
निवेश की दुनिया में कंपाउंडिंग को सबसे शक्तिशाली हथियार माना जाता है। इसमें केवल मूलधन पर ही नहीं बल्कि पहले मिले रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है। यही वजह है कि समय के साथ निवेश तेजी से बढ़ने लगता है।
जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए और जितने लंबे समय तक जारी रखा जाए, कंपाउंडिंग का फायदा उतना ही अधिक मिलता है। इसलिए विशेषज्ञ हमेशा लंबी अवधि तक SIP जारी रखने की सलाह देते हैं।

₹200 रोज़ निवेश कर कैसे बनेंगे ₹20 लाख?

मान लीजिए आप हर महीने ₹6,000 की SIP करते हैं और आपको औसतन 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मिलता है। ऐसे में करीब 12 साल 2 महीने में आपका निवेश लगभग ₹20 लाख तक पहुंच सकता है।
इस दौरान आपका कुल निवेश करीब ₹8.9 लाख होगा, जबकि बाकी राशि कंपाउंडिंग और निवेश पर मिले रिटर्न से जुड़ जाएगी। यह उदाहरण बताता है कि छोटी-छोटी बचत भी लंबे समय में बड़ा फंड बना सकती है।

स्टेप-अप SIP से बढ़ेगा फायदा

अगर आपकी आय हर साल बढ़ती है तो आप स्टेप-अप SIP का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें हर साल SIP राशि में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है।

उदाहरण के लिए यदि आप हर साल अपनी SIP में 10 प्रतिशत की वृद्धि करते हैं, तो आपका फंड और तेजी से बढ़ सकता है। इससे लक्ष्य तक पहुंचने में कम समय लगता है और निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

निवेश करते समय रखें ये सावधानियां

निवेश शुरू करने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य तय करें।
अपनी जोखिम क्षमता को समझकर सही फंड का चयन करें।
केवल भरोसेमंद और अच्छी रेटिंग वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करें।
बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराकर SIP बंद न करें।
लंबी अवधि तक निवेश जारी रखें।
जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।
छोटे कदम से बन सकता है बड़ा भविष्य

रोज़ाना ₹200 की बचत सुनने में भले ही छोटी लगे, लेकिन यही राशि लंबे समय में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती है। SIP के जरिए नियमित निवेश और कंपाउंडिंग का लाभ लेकर आप भविष्य में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। सफलता का राज बड़ी रकम नहीं, बल्कि निवेश में निरंतरता और धैर्य है।

Investment: कम रिस्क, ज्यादा प्रॉफिट! सिक्योर इन्वेस्टमेंट्स जो बनाएंगे आपका पोर्टफोलियो हरा-भरा
Investment: अनु सैनी। हर निवेशक चाहता है कि उसका पैसा लगातार बढ़े, लेकिन बिना ज़्यादा जोखिम उठाए। आज के समय में जब मार्केट उतार-चढ़ाव भरा है, तो ऐसे निवेश विकल्प चुनना बेहद अहम हो जाता है जो सुरक्षित भी हों और मुनाफेदार भी। अगर आप भी ‘सेफ साइड’ रहकर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं 6–7 ऐसे सिक्योर इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस, जिनमें रिस्क बहुत कम है और रिटर्न स्थिर व भरोसेमंद।

1. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) – भरोसे का सबसे पुराना ज़रिया | Investment

फिक्स्ड डिपॉजिट लंबे समय से निवेशकों की पहली पसंद रही है। इसकी खासियत है कि आपको पहले से तय ब्याज दर पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। वर्तमान में बैंकों की एफडी पर 6.5% से 7.5% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% अधिक ब्याज का लाभ मिलता है। रिस्क लगभग न के बराबर है क्योंकि बैंक और सरकारी नियमों के तहत यह सुरक्षित निवेश माना जाता है।

अगर आप थोड़ा ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो कॉर्पोरेट एफडी का विकल्प भी चुन सकते हैं। हालांकि इनमें जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है, इसलिए निवेश से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह लेना समझदारी होगी।

2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) – सरकारी गारंटी के साथ टैक्स फ्री रिटर्न

PPF एक लॉन्ग-टर्म और पूरी तरह से सुरक्षित निवेश योजना है। इसे सरकार का बैकअप मिलता है, जिससे इसमें किसी प्रकार का डिफॉल्ट रिस्क नहीं होता। वर्तमान में इस पर सालाना 7.1% ब्याज मिल रहा है। यह योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आती है — यानी निवेश राशि, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट तीनों पर कोई टैक्स नहीं लगता। आप इसमें सालाना ₹500 से लेकर ₹1.5 लाख तक निवेश कर सकते हैं। चाहे एकमुश्त रकम डालें या हर महीने छोटी किस्तों में, PPF लंबे समय में बड़ा कोष बनाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है।

3. रिकरिंग डिपॉजिट (RD) – छोटी बचत, बड़ा फायदा

अगर आप नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर निवेश करना चाहते हैं, तो RD एक शानदार विकल्प है। इसमें आप हर महीने तय राशि जमा करते हैं और अवधि पूरी होने पर ब्याज सहित रकम प्राप्त करते हैं। अधिकांश बैंकों में RD पर 6.5% से 7.5% तक ब्याज मिलता है। 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए इसे खोला जा सकता है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो डिसिप्लिन्ड सेविंग्स की आदत डालना चाहते हैं।

4. गोल्ड इन्वेस्टमेंट – स्थिरता और परंपरा का मेल

सोना हमेशा से भारतीय निवेशकों का पसंदीदा साधन रहा है। लेकिन अब समय बदल चुका है — निवेशक सिर्फ फिजिकल गोल्ड में नहीं, बल्कि Gold ETF या Sovereign Gold Bond (SGB) में भी निवेश कर रहे हैं। बीते 5 वर्षों में सोने ने औसतन 9-10% सालाना रिटर्न दिया है। इसके अलावा, सोना बाजार की अस्थिरता के समय पोर्टफोलियो को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए सुरक्षित और मुद्रास्फीति से बचाव करने वाला निवेश चाहते हैं, तो गोल्ड एक बेहतरीन विकल्प है।

5. डेट म्यूचुअल फंड्स – FD से बेहतर रिटर्न वाला सुरक्षित विकल्प

डेट फंड उन निवेशकों के लिए बनाए गए हैं जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूरी बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन एफडी से थोड़ा ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं। ये फंड मुख्यतः सरकारी बॉन्ड, कॉर्पोरेट डेब्ट और अन्य फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। सामान्यतः डेट फंड से 6–8% तक का रिटर्न मिल सकता है। रिस्क कम रहता है, लेकिन FD जैसी गारंटी नहीं होती। फिर भी, कम जोखिम और स्थिर आय की तलाश करने वालों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प है।

6. लाइफ इंश्योरेंस – सुरक्षा और सेविंग का संगम

लाइफ इंश्योरेंस केवल एक सुरक्षा कवच नहीं, बल्कि फाइनेंशियल प्लानिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार को अनहोनी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देता है, वहीं ULIP (Unit Linked Insurance Plan) जैसे प्लान बीमा के साथ निवेश का फायदा भी प्रदान करते हैं। लंबे समय में ये योजनाएँ सेविंग्स बढ़ाने और फाइनेंशियल गोल्स हासिल करने में मददगार होती हैं। साथ ही, इनमें टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

7. सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) – रिटायरमेंट के बाद का भरोसेमंद साथी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। SCSS में फिलहाल 8.2% तक ब्याज दर मिल रही है, जो अन्य सुरक्षित योजनाओं से अधिक है। इसमें सरकार की गारंटी होती है और 5 साल की मैच्योरिटी अवधि होती है, जिसे आगे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह योजना उन रिटायर्ड लोगों के लिए आदर्श है जो अपने नियमित खर्चों के लिए स्थिर आय चाहते हैं।

अगर आप “सेफ और स्टेबल रिटर्न” की तलाश में हैं, तो ऊपर बताई गई ये सभी स्कीमें आपके पोर्टफोलियो को मजबूती और बैलेंस दे सकती हैं। FD और RD स्थिरता प्रदान करते हैं, PPF और SCSS टैक्स फ्री और सरकारी सुरक्षा देते हैं, गोल्ड और डेट फंड्स आपके रिटर्न में विविधता लाते हैं, और लाइफ इंश्योरेंस आपकी फैमिली को आर्थिक सुरक्षा देता है।

स्मार्ट निवेश का राज यही है — रिस्क को कम रखते हुए अलग-अलग सुरक्षित विकल्पों में पैसे को बांटना। ऐसा करने से आपका पोर्टफोलियो हर परिस्थिति में हरा-भरा और मजबूत बना रहेगा।

Raise Funds For Education : बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए जुटाएं फंड
– Raise Funds For Education –

आजकल बच्चों की पढ़ाई का खर्चा पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। शुरूआती शिक्षा में ही इतना खर्च हो जाता है फिर हायर स्टडीज की तो बात अलग ही है। यदि अच्छे शिक्षण संस्थान से कोई प्रोफेशनल कोर्स करवाना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा खासा बजट रखना होता है।

इसलिए आजकल पैरेंट्स ने पहले से ही बच्चों की हायर स्टडीज के लिए फंड इकट्ठा करना शुरू कर दिया है जिससे बाद में उनको किसी तरह के लोन के लिए परेशान नहीं होना पड़े। यदि आप भी अपने बच्चों के लिए थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश कर एक बड़ा फंड खडा करना चाह रहे हैं, तो इन स्कीमों में निवेश कर सकते हैं। जानते हैं इन योजनाओं के बारे में:

1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड:

सरकार की इस योजना का लाभ अब आप अपने बच्चे के लिए भी ले सकते हैं। बच्चे के नाम से बैंक या पोस्ट आॅफिस में पीपीएफ अकाउंट खुलवाकर आप उसमें अपनी क्षमता के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें 15 साल के लिए इसमें लॉक-इन-पीरियड रहता है। बच्चे के 18 साल के होने पर आप यह तय कर सकते हैं कि इस अकाउंट को आगे चालू रखना है या नहीं। इसमें साल भर में आप 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इसमें ब्याज दर अच्छी है। कम से कम 7 से 8 फीसदी ब्याज तो मिल ही जाता है। साथ ही आपको इसमें निवेश से टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

2. म्यूच्यूअल फंड:

बच्चों के लिए बेहतर रिटर्न पाने के लिए आप अच्छे म्यूच्यूअल फंड्स में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें शेयर मार्केट की तुलना में रिस्क कम है खासतौर पर लार्ज-कैप म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करना बेहतर आॅप्शन है। स्टेट बैंक ने खास मैग्नम चिल्ड्रेंस बेनिफिट फंड की शुरूआत की है। इसमने छह महीने में करीब 7.84 फीसदी, एक साल में 4.59 फीसदी और 2 साल में लगभग 51.27 फीसदी का रिटर्न मिलता है। इसके अलावा आप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर, एचडीएफसी चिल्ड्रन गिफ्ट फंड, टाटा यंग सिटीजन फंड और यूटीआई चिल्ड्रेन्स करियर प्लान जैसे फंड्स में भी पैसा लगा सकते हैं।

3. नेशनल सेविंग्स स्कीम:

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में 5 साल का लॉक इन पीरियड रहता है। इसमें रिटर्न काफी अछा है। साथ ही इस स्कीम पर आप 80सी के तहत टैक्स छूट भी क्लेम कर सकते हैं।

4. सुकन्या समृद्धि योजना:

यदि आपकी बेटी है और उसकी उम्र 10 साल से कम है तो यह योजना आपके लिए सबसे बढ़िया निवेश का विकल्प है। इस स्कीम में निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकता है। इन 1.5 लाख रुपये पर आपको आयकर की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स डिडक्शन भी मिलता है। यानी यदि आप पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनी है तो आपको 1.5 लाख रुपये निवेश की गई राशि आपके इनकम मे से डिडक्ट होगी जिसपर आपको टैक्स नहीं देना होगा। यह योजना 21 साल के बाद मैच्यौर होती है। तो, आप भी इन योजनाओं में निवेश करके अपने बच्चों की हायर स्टडीज के लिए निश्चिंत होकर बैठिए।

जल्द करें निवेश की शुरूआत

यदि बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए आप बड़ा फंड जुटाना चाहते हैं तो आपको जितना जल्द हो सके उनता इनवेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप बड़ा फंड नहीं जुटा सकेंगे। इसकी सबसे बड़ी वजह है एजुकेशन इनफ्लेशन। अच्छा होगा कि आप अपने बच्चे के जन्म के ठीक बाद उसके लिए फंड जुटाना शुरू कर दें।

Business Ideas: ऐसे व्यवसाय जो 10 से 15 हजार रूपये से कर सकते हैं शुरू
Low Investment Business Ideas

बिजनेस एक ऐसा पेशा है जिसका क्रेज लोगों के बीच हर जमाने में बना रहा है। बीते कुछ सालों से भारत में भी युवाओं के बीच नौकरी को छोड़कर स्टार्ट अप या अपना खुद का बिजनेस (Business Ideas) शुरू करने की प्रवृत्ति काफी देखी गई है। आखिर हो भी क्यों न, दूसरों के अंडर काम करने की बजाय अगर खुद अपनी कंपनी का बॉस बनने का मौका मिले तो कौन ऐसे मौकों को छोड़ेगा। लेकिन बिजनेस में जितनी आजादी और जितना कमाई होती है उससे कहीं ज्यादा उसमें मेहनत की भी जरूरत पड़ती है। और फिर बिजनेस सफल होगा या नहीं, इस बात की भी तो कोई गारंटी नहीं होती। इसीलिए अक्सर कहा जाता है कि किसी भी बिजनेस में सीधे पैसा लगाने की बजाय छोटे बिजनेस से शुरूआत करनी चाहिए। आइए हम आपको कुछ ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताते हैं जिन्हें काफी कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है।

1. ट्रैवल एजेंसी:-

जब से भारत में एक नए मध्यम वर्ग का उदय हुआ है, ट्रैवल एजेंसी बिजनेस में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसमें बहुत अधिक इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है। अगर आप किसी शहर या कस्बे में रहते हैं तो इसे आप घर से ही चला सकते हैं।

2. मोबाइल रीचार्ज शॉप:-

आज भले ही आॅनलाइन और वॉलेट के जरिए रीचार्ज करने का आॅप्शन आ गया है, लेकिन भारत में अधिकतर लोग अभी भी रिचार्ज दुकानों से ही फोन रिचार्ज करवाना पसंद करते हैं। अधिकतर लोगों को कंपनियों के रिचार्ज के अपडेट्स की जानकारी नहीं होती, तो जो भी इस बिजनेस में इच्छुक हैं वो कहीं भी एक छोटी सी दुकान लेकर इसकी शुरूआत कर सकते हैं। इसके साथ-साथ कई और आॅनलाइन सर्विस को भी अपनी दुकान से शुरू कर सकते हैं। इसमें आप अन्य फोटोस्टेट या लेमीनेशन, अन्य सामान रखकर बेच सकते हैं।

3. नाश्ते की दुकान:-

ये तो सदाबहार बिजनेस है। इसे कहीं भी किसी भी शहर के कोने में शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आपको ग्राहक भी नहीं तलाशने पड़ेंगे। एक बार आपकी दुकान के बारे में लोगों को पता चला तो वे आपके यहां दौड़े चले आएंगे। हां, यह जरूरी है कि आप इस बिजनेस को फिर ही शुरू कर सकते हैं यदि आपके पास रेस्पी बनाने की भरपूर कला है। आपका भोजन स्वादिष्ट होना चाहिए। इसमें भी ज्यादा पैसों की बजाए कला की ज्यादा जरूरत रहती है।

4. ट्यूशन/कोचिंग सेंटर:-

अगर आप पढ़े लिखे हैं और आपको पैसे कमाने हैं, तो ट्यूशन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप चाहें तो अपने दोस्तों का एक ग्रुप बनाकर इसे संगठित तरीके से शुरू कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे शुरू करने में आपको न के बराबर पैसों की जरूरत पड़ेगी। शहरी इलाकों में अक्सर आसपास के घरों व गलियों में छोटे-छोटे बच्चे होते हैं, जिनके माता-पिता से आप संपर्क कर उन्हें अपने घर में ही पढ़ा सकते हैं। इस काम में आपकी स्ट्डी स्किल्स व नॉलेज पूरी होना जरूरी है। आपकी एजूकेशन इसमें ज्यादा मायने रखती है।

5. जूस शॉप:-

आज तो हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है और जूस को सीधे तौर पर स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। स्वास्थ्य जागरूकता के चलते लोग पेय पदार्थों को लेना आजकल ज्यादा पसंद कर रहे हैं, इसीलिए आप बनाना शेक, गन्ने का जूस, जल जीरा स्टॉल, संतरे इत्यादि का काम शुरू कर सकते हैं। इसे शुरू करने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ एक मशीन और थोड़े से फल के सहारे आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

6. टेलरिंग:-

हर शहर में अच्छे टेलर्स की डिमांड हमेशा रहती है। अब तो डिजाइनर्स कपड़ों के प्रचलन में आ जाने के बाद खुद से सिलाए कपड़ों की मांग अधिक हो गई है और इससे मार्केट में अच्छे टेलर की जरूरत महसूस की जाती है। इसमें हालांकि थोड़े इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ेगी, लेकिन ये भी एक फायदे का बिजनेस है। आप किसी भी एक्सपर्ट से टेलर का काम सीखकर इसे शुरू कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

8. यूट्यूब:-

आज से दस साल पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि इंटरनेट के जरिए करोड़पति बना जा सकता है। लेकिन आज ये संभव हो गया है। यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अच्छे-खासे पैसे कमाए जा सकते हैं। यूट्यूब पर हजारों चैनलों के ऐसे उदाहरण हैं जो लाखों रुपये कमा रहे हैं। इसमें आपको बस आपके भीतर क्रिएटिवीटी का कीड़ा जगाना होगा। आपका कंटेंट इंटरस्टिंग व अच्छा होना चाहिए।

Investment : निवेश में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, जाने कुछ जरूरी बातें
Investment: बेहतर भविष्य के लिए धन का निवेश अति आवश्यक है। व्यक्ति निश्चित रहता है कि उसने आज जो धन लगाया है उसका अधिकतम रिटर्न उसे मिलेगा और वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिससे आपको फायदे की बजाए नुक्सान झेलना पड़ता है। ऐसे परिस्थितियों में आपको यह ध्यान रखना जरूरी होता है कि पैसा कहां और किस प्रकार से निवेश किया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Tips) के बारे में बताएंगे कि आप कहां गलती कर बैठते हैं।

स्पष्ट निवेश लक्ष्य न होना | Investment

एक कथन है, ‘यदि आप नहीं जानते कि आप कहां जा रहे हैं, तो संभवत: आप जाएंगे कहीं और अंत कहीं और होगा’। यह निवेश के मामले में भी सच है। बहुत से निवेशक बिना लक्ष्य निर्धारित किए और लघु अवधि के लिए या अधिकतम रिटर्न प्राप्त करने के लिए निवेश करके नुकसान में पड़ जाते हैं। निवेशक को एक ऐसा निवेश पोर्टफोलियो तैयार करना चाहिए जिसमें उसके दीर्घकालिक निवेश उद्देश्यों को प्राप्त करने की उच्च संभावना हो।

विविधता लाने में असफल होना: Diversity

पोर्टफोलियो बनाने का एकमात्र तरीका है पर्याप्त विविधीकरण। यदि आप अपने सभी प्रयास और संसाधन एक उत्पाद या एक ही सेक्टर में लगाते हैं, तो यह संभव है कि आप सब कुछ खो दें और उसके बाद कोई विकल्प न बचे। इसलिए आपको विविधीकरण के उद्देश्य से विभिन्न उत्पादों में निवेश करना चाहिए। Investment

निवेश की समीक्षा नहीं करना: Analysis

यदि आपने एक विविध पोर्टफोलियो में निवेश किया है, तो यह बहुत अच्छा कदम है। ऐसे पोर्टफोलियो में आपके कुछ निवेश अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कुछ अच्छा नहीं करेंगे। अंत में आपको एक अच्छा और आपके लक्ष्य के मुताबिक रिटर्न मिले, इसके लिए नियमित रूप से (वर्ष में कम से कम एक बार) यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निवेश अभी भी आपके लक्ष्यों के लिए उपयुक्त है और आपके पोर्टफोलियो को फिर से संतुलित किए जाने की आवश्यकता तो नहीं है। निवेशक आमतौर पर अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा नहीं करते और लक्ष्य के मुताबिक कम रिटर्न हासिल करते हैं।

महंगाई की दर को अनदेखा करना | Inflation

अधिकांश निवेशक वास्तविक रिटर्न के बजाय सांकेतिक रिटर्न पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसका मतलब है निवेशक ब्याज की दर या रिटर्न के प्रतिशत को तो देखते हैं लेकिन मुद्रास्फीति की दर को अनदेखा करते हैं। ध्यान रखें कि आप मौजूदा धन से जो आज खरीद सकते हैं वह भविष्य में नहीं खरीद पाएंगे। आपकी धनराशि का मूल्य मुद्रास्फीति की दर से कम होता रहेगा, यदि आपका निवेश किया हुआ धन पर्याप्त रिटर्न हासिल नहीं करता है।

भावनाओं को रास्ते में आने देना: Sentiments

निवेशक जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वह है भावनाओं में आकर निवेश करना। निवेशक योजना बनाते वक्त अपने जीवनसाथी को योजना बनाने में शामिल नहीं करते और पर्याप्त योजना नहीं बना पाते। भावनाओं में आकर निवेशों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं देते और किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को मुश्किल में डालते हैं। निवेश की योजना यदि नहीं बना पा रहे हैं तो एक पेशेवर वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं। Investment

अधिक या कम जोखिम उठाना

कई निवेशक अपनी जोखिम क्षमता जाने बिना निवेश करते हैं। कभी-कभी वे बहुत अधिक जोखिम उठाकर पैसे गंवा देते हैं या फिर बहुत कम रिटर्न प्राप्त करते हैं। यदि निवेशक अपनी जोखिम क्षमता का आकलन करने योग्य नहीं हैं तो वे अपनी इसके लिए किसी पेशेवर की मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– Mung Dal Ladoo Recipe: कभी खाएं हैं ऐसे लड्डू! खाओगे तो दीवाने हो जाओगे! जानें रेसिपी

निजी निवेश में गिरावट, घाटे में वृद्धि
Investment:- भारतीय अर्थव्यवस्था एक रोचक दौर से गुजर रही है। अर्थव्यवस्था की वृृद्धि दर पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अर्थव्यवस्था में 7.8 प्रतिशत की वृृद्धि से कुछ आशाएं बढ़ी हैं हालांकि यह 2022-23 की पहली तिमाही की 13.1 प्रतिशत वद्धि दर से कम है। वर्ष 2024 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की वृृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है तथा निजी निवेश में गिरावट आई है। मुद्रा स्फीति बढ़ रही है तथा वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं मंदी के दौर से गुजर रही है। बढ़ता वित्तीय घाटा भी चिंता का विषय है। वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 17.9 लाख करोड़ रूपए के बजट के आवंटन से छह लाख करोड़ रूपए से अधिक खर्च किए गए हैं। नियंत्रक महालेखा परीक्षक के अनुसार यह 33.9 प्रतिशत अधिक है। किंतु कोयला, प्राकृतिक गैस, तेल शोधन उत्पादों, इस्पात, सीमेंट, बिजली आदि कोर सेक्टरों में 8 प्रतिशत की वृृद्धि से कुछ आशाएं जगी हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बाइडेन यूक्रेन, चीन, रक्षा सहयोग तथा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। विश्व के मामलों में भारत के महत्व को अब लोग देखने लगे हैं और समय के साथ इसे एक नया मोड आ रहा है। बाइडेन विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के सुपर बॉस हैं और वे चार दिन तक भारत में रहे जो स्वयं में एक संदेश देता है कि अमरीका के लिए भारत महत्वपूर्ण है। जी-20 शिखर सम्मेलन जिसमें विश्व के 30 बडेÞ नेता शामिल हुए, इसके साथ-साथ इस दौरान अनेक मुद््दों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा निजी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अडानी ने उचित किया या नहीं किया किंतु वे वैश्विक ट्रेडिंग के एक बडेÞ खिलाड़ी हैं क्योंकि एक भारतीय कंपनी अनेक पश्चिमी बड़ी कंपनियों के के विरुद्ध खेल खेल रही है। Investment

भारत का यह कॉरपोरेट अब एक ग्लोबल कारपोरेट वार का हिस्सा बन गया है क्योंकि आगेर्नाइज्ड क्राइम एंड करप्शेन रिपोर्टिग प्रोजेक्ट में दावा किया गया है कि गौतम अडानी के परिवार ने मॉरीशस के पैसे के माध्यम से अपनी ही कंपनियों में करोडों डालर का निवेश किया है। दुबई स्थित कंपनियों ने चीनी कंपनियों के साथ सौदा करवाया है। विदेशों से लगाए गए पैसे से 13 प्रतिशत उनके परिवार के एक सदस्य ने लगाया है। आगेर्नाइज्ड क्राइंड एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के नए दावों के विषय में कंपनी ने कहा है कि यह जार्ज सोरेस द्वारा वित पोषित लोगों तथा विदेशी मीडिया के एक वर्ग द्वारा पुन: प्रयास है कि वह निरर्थक हिंडनबर्ग रिपोर्ट को उछाले। Investment

इस खबर के बाद अडानी गु्रप में अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मार के शेयरों में 1 से 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह निवेश वातावरण को किस तरह प्रभावित करेगा इस बारे में तो बाद में पता चलेगा किंतु आशा की जाती है कि भारत में 2400 करोड रूपए और निवेश किया जाएगा। दिसंबर 2022 में भारत का निवेश सकल घरेलू उत्पाद का 28.4 प्रतिशत था जबकि इससे पूर्व पिछले वर्ष में यह 32.1 प्रतिशत था। परिदृृश्य इतना सरल नहीं है। बाइडेन द्वारा उठाए जाने वाले कदम आगामी वर्षों के लिए आशा की किरण लेकर आ सकते हैं। भारत में परमाणु उर्जा क्षेत्र का विस्तार हो सकता है और इससे यूरेनियम चेन से जुड़ने में एक वर्ष का समय लग सकता है।

परमाणु उर्जा की लागत को कोयला आधारित संयंत्रों से कम है। किंतु इसमें अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या है। इससे भारत, अमरीका और रूस के संबंध भी पुनर्परिभाषित होंगे। सेवा क्षेत्र में पहली तिमाही में वृृद्धि दर 10.3 प्रतिशत रही है। सबसे कम वृृद्धि दर कृृषि क्षेत्र में 3.5 प्रतिशत और उद्योग क्षेत्र में 5.5 प्रतिशत रही है। इससे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की ये आशाएं धूमिल हो गई हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ रही है और मुद्रास्फीति दर सामान्य है। सेवा क्षेत्र में तेजी से वृृद्धि हो रही है। जून 2022 और 2023 के बीच इसमें 72 प्रतिशत की वृृद्धि हुई है। यह बताता है कि जिन क्षेत्रों में तेजी से वृृद्धि हो रही है उनमें रोजगार का हिस्सा कम है। Investment

भारत के प्रौद्योगिकी उद्योगों में कार्य कर रहे लोगों ने अपना रोजगार खोया है। वर्ष 2022 के पहले छह महीनों की तुलना में वर्ष 2023 में इस क्षेत्र में अधिक लोगों ने अपना रोजगार खोया है। पहले छह माह में आधिकारिक रूप से 10774 कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को निकाला है। भारतीय रिजर्व बैंक की कंज्यूमर कांफिडेंस सर्वे भी उत्साहवर्धक नहीं रहा है और इसमें कहा गया है कि आर्थिक वृृद्धि और विकास का लाभ सभी कामगारों को नहीं मिला है। निर्यात में कमी से आने वाले कुछ क्षेत्रों में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 8 प्रतिशत की नोमिनल जीडीपी जिसमें मुद्रा स्फीति को शामिल नहीं किया गया है और 7.8 प्रतिशत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद जून तिमाही के लिए अब तक सबसे कम है।

सकल घरेलू उत्पाद की नोमिनल वृृद्धि कम रहना चिंता का विषय है क्योंकि इससे कर संग्रह का आधार मिलता है। वर्ष 2023-24 के बजट आकलन के अनुसार नोमिनल जीडीपी की वृृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने की संभावना है जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के आकलन के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद की वास्तविक वृृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। इन दोनों में 4 प्रतिशत का अंतर है और इससे मुद्रा स्फीति बढने की संभावना है जिससे चुनाव के दौरान महंगाई पर अंकुश लगाना कठिन होगा।

पिछले कुछ समय से भारत में निजी निवेश कम हो रहा है। हालाके राष्ट्रीय आंकड़ों और उद्योग क्षेत्र के परिणामों से पता चलता है कि मुद्रा स्फीति के कारण कम निवेश हो रहा है तथा विदेशी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं। निजी निवेश आर्थिक वृृद्धि के लिए एक स्तंभ है और इसमें काफी लंबे समय से गिरावट आ रही है। वर्ष 2021 में सकल घरेलू उत्पाद में इसकी हिस्सेदारी 31 प्रतिशत थी जबकि 2022 में यह गिरकर 22 प्रतिशत रह गई।

बैंक आॅफ बडौदा के बडौदा रिसर्च के जुलाई 2019 के आंकड़ों से पता चलता है कि औद्योगिक निवेश्श प्रस्ताव जहां 2021 में 612 थे, 2022 में उनकी संख्या कम होकर 118 रह गई है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अनेक मौद्रिक उपायों के बावजूद मुद्रा स्फीति बढ रही है। मुद्रा स्फीति की दर उंची रहने से भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों में वृृद्धि कर सकता है जिससे होम लोन और आॅटो लोन पर ब्याज दरें अधिक हो जाएंगी। जब वस्तुओं और सेवाओं की मांग कम हो तो नई क्षमता निर्माण के लिए विनिमार्ताओं के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं बच जाता है।

सरकार की गलत प्राथमिकताएं भी हैं। पिछले दस वर्ष तक कार चलाने की अनुमति के नियम के चलते कार की बिक्री में वृृद्धि नहीं हो रही है। डीजल को एक अछूत समझने के चलते कारों की बिक्री में वृृद्धि नहीं हो रही है जबकि यूरोप में विकृत वाहनों के साथ साथ वहां पर डीजल वाहन अधिक चल रहे हैं क्योंकि यह सस्ता ईंधन है। डीजल इंजन गैसोलिन ंइंजन से कम प्रदूषण पैदा करता है और गैसोलिन इंजन के लिए प्रीमियम गैस की आवश्यकता होती है। यूरोपीय लोग डीजल

ईंधन वाली गाडियां चलाते हैं क्योंकि वे अधिक स्वच्छ और कार्य कुशल है तथा गैसोलिन इंजन की तुलना में उनका जीवन काल भी लंबा है। भारत को इस संबंध में व्यावहारिक कदम उठाने चाहिए। आंकड़े सब कुछ स्पष्ट कर देते हैं किुंत केवल सकल घरेलू उत्पाद की उंची वृृद्धि दर से काम नहीं चलेगा। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि निजी व्यवसाई भारत को आर्थिक प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए पुन: निवेश करना शुरू करें।

(यह लेखक के अपने विचार हैं)  शिवाजी सरकार, वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार

यह भी पढ़ें:– Faridkot News: कोटकपुरा नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत

पहले समझें और फिर लगाएं ओवरनाइट फंड्स में पैसा
लिक्विड फंड से भी अधिक लिक्विडिटी के लिए आप ओवरनाइट फंड में पैसे लगा सकते हैं। यदि आप किसी कम रिस्क वाले और कम वोलेटाइल डेट म्यूचुअल फंड में पैसे लगाना चाहते हैं जिसमें एक-दो दिन में ही निकासी कर सकें तो इसके लिए ओवरनाइट फंड का विकल्प अपना सकते हैं। यह एक प्रकार का डेट म्यूचुअल फंड है जिसमें निवेशकों का पैसा ऐसी जगह लगाया जाता है जहां मेच्योरिटी सिर्फ एक दिन की ही होती है। यह एक ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड स्कीम है जिसमें निवेशक अपने पैसे को जरूरत के मुताबिक निकाल सकते हैं।

कैसे काम करता है यह फंड

इसमें म्यूचुअल फंड हाउस किसी कारोबारी दिन की शुरूआत में निवेशकों से पैसे लेता है और फिर इसे बैंक या बड़ी कंपनियों को कर्ज पर देता है या उसमें निवेश करता है। बैंक या कंपनी महज एक दिन में ही पैसे को ब्याज सहित वापिस करने का वादा करती है।

क्यों लगाने चाहिए पैसे

ओवरनाइट फंड बहुत अधिक लिक्विड होता है और अपनी जरूरत के मुताबिक पैसे निकाल सकते हैं। इसमें निवेशक पर रिस्क बहुत कम होता है क्योंकि लेंडिंग पीरियड कम होने के चलते क्रेडिट या डिफॉल्ट से जुड़ा रिस्क नहीं होता है। इसमें निवेश बहुत कम वोलेटाइल होता है।

क्यों नहीं लगाना चाहिए पैसा?

ओवरनाइट फंड में रिटर्न बहुत अधिक नहीं मिलता है तो यदि आप रिस्क उठा सकते हैं और बेहतर रिटर्न की उम्मीद में निवेश के विकल्प देख रहे हैं तो ओवरनाइट फंड में पैसे नहीं लगाना चाहिए।

टैक्सेशन: ओवरनाइट फंड डेट फंड्स की कैटेगरी में आता है तो इस पर टैक्सेशन भी डेट फंड के हिसाब से लगेगा। इसका मतलब हुआ कि अगर निवेश 36 महीने से कम तक होल्ड करते हैं तो जो मुनाफा होगा, उसे शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन माना जाएगा और इस पर टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। वहीं अगर 36 महीने से अधिक समय तक निवेश होल्ड करते हैं तो मुनाफा लांग टर्म कैपिटल गेन्स होगा और इस पर इंडेक्सेशन बेनेफिट के साथ 20 फीसदी की दर से टैक्स चुकाना होगा। बिना इंडेक्सेशन बेनेफिट्स के एलटीसीजी पर 10 फीसदी टैक्स चुकाना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

महिलाओं के लिए निवेश के विकल्प
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वित्तीय नियोजन चुनौतियों का एक अलग तरीके से सामना करना पड़ता है क्योंकि वे पुरुषों के मुकाबले लंबे समय तक जीवित रहती हैं, कम कमाती हैं, और ज्यादातर महिलाएं घरेलू कार्य करती हैं। विधवा या तलाकशुदा होने पर भी महिलाओं को अधिक कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए, भारी बहुमत ने अपनी मासिक आय का 10% से कम बचत की ओर लगाया। हालांकि, 29% महिलाओं का दावा है कि वे अपनी मासिक आय का 10% से अधिक पुरुषों की तुलना में 21% से अधिक बचाती हैं।

एक सर्वे के मुताबिक अच्छी खबर यह है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बचत करती हैं। पैसे बचने के लिए महिलाएं किराने की खरीदारी पर कटौती करती हैं, गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण करती हैं, बाहर खाने पर खर्चा न करके घर पर ही खाना पसंद करती है और परिवार को भी बाहर के खर्चे बचने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसे छोटे छोटे उपाए करके बचत करने में जो मेहनत करनी पड़ती है, उससे भी ज्यादा मेहनत यह सोचने में लगती है की इस बचत का निवेश कहाँ किया जाये। आज के इस लेख में हम आपको बचत को निवेश करने के कुछ उपाय बताएंगे जिससे न सिर्फ आपका पैसा बढ़े बल्कि सुरक्षित भी रहे :-

बैंक में बचत खता खोलें:

सबसे पहले आप किसी भी अच्छे बैंक में अपना एक बचत खाता खोलें और अपनी बचत को उसमें जमा करें। जब भी आप पैसा बचायें, उसको घर में रखने के बजाये बैंक खाता में जमा करें। बचत खाता खोलने से पहले न्यूनतम शेषराशि आवश्यकता की जांच करें ताकि बिना मतलब के बैंक खर्चों से बचा जा सके। पैसा निकलने के लिए एटीएम कार्ड भी जारी करवाएं।

म्यूच्यूअल फण्ड में एसआईपी लगवाएं:

म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने का सबसे सुविधाजनक तरीका एक व्यवस्थित निवेश योजना या एसआईपी है। एक एसआईपी के माध्यम से, आप नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि का निवेश करके समय के साथ अपने निवेश को कम या ज्यादा कर सकते हैं। एसआईपी ओपन-एंडेड हैं, जिसका अर्थ है कि आप किसी भी समय एसआईपी शुरू या समाप्त कर सकते हैं। खाता खोलने के बाद अपनी बचत के हिसाब से किसी भी अच्छे म्यूच्यूअल फण्ड में एसआईपी के जरिये निवेश करें। एक खास तारीख तय करें जिस दिन आपकी एसआईपी का पैसा आपके खाते से काटना चाहिए। म्यूच्यूअल फण्ड का चुनाव करने के लिए आप अपने बैंकर की मदद ले सकती हैं या आप किसी भी अच्छी वित्तीय पत्रिका की मदद ले सकती हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता खोलें:

पब्लिक प्रोविडेंट फंड या पीपीएफ भारत में सबसे लोकप्रिय बचत उत्पादों में से एक है। आप एक वित्तीय वर्ष में डेढ़ लाख रुपये तक की राशि का निवेश कर सकते हैं। आपकी कर योग्य आय से 1,50,000 कटौती योग्य है, आपके द्वारा अर्जित ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता और 15 वर्षों के बाद आपको मिलने वाली परिपक्वता राशि भी कर मुक्त है। पांच साल के बाद आप इस कहते में से आंशिक पैसा निकल भी सकते हैं। महिलाएं हर महीने या अपनी बचत के हिसाब से पीपीएफ में पैसा निवेश कर सकती हैं। पीपीएफ खाता किसी भी निर्धारित बैंक या पोस्ट आॅफिस में खोला जा सकता है।

गोल्ड फंड में नियमित निवेश करें:

गोल्ड फंड एक ओपन-एंडेड फंड है जो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की इकाइयों में निवेश करता है। फंड का मूल उद्देश्य निवेश पर अच्छी आये कामना है। सोने के स्टॉक आम तौर पर विकास निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक होते हैं। सोने के शेयरों में आम तौर पर सोने की कीमत के साथ वृद्धि और गिरावट होती है, लेकिन अच्छी तरह से प्रबंधित खनन कंपनियां हैं जो सोने की कीमत कम होने पर भी लाभदायक होती हैं। सोने की कीमत में वृद्धि अक्सर सोने के स्टॉक की कीमतों में बढ़ जाती है। एक साधारण एसआईपी की तरह आप गोल्ड फण्ड में निवेश कर सकती हैं जिसमें आपको बेहतर वापसी और पैसे की बढ़त मिल सकती है।

कोरोना के दौरान मिले हुए मुआवजा की रकम को कैसे जमा करें:

जैसा के हमने बताया की सबसे पहले आप किसी भी एक अच्छे बैंक में अपना बचत खाता खोलें और मिला हुआ मुआवजा या बिमा की रकम को इस खाते में जमा करें। इस रकम को आपको इस तरीके से जमा करना है की आपका मूलधन सुरक्षित रहे और आपको इस पैसे से एक नियमित आय मिलती रहे। इसके लिए हम आपको इस पैसे को बैंक फिक्स्ड डिपाजिट में जमा करने का सुझाव देंगे। फिक्स्ड डिपाजिट को मासिक आय विकल्प में खोलें और ब्याज की रकम को अपने खाते में प्रापत करें। आपको इस मासिक आय से ना सिर्फ अपने खर्च चलने में मदद मिलेगी बल्कि आपका मूलधन भी सुरक्षित रहेगा।

-डॉ संजय मित्तल, सीनियर बैंकर एंड डॉक्टर आॅफ मैनेजमेंट

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रोजाना करें 333 रु. का निवेश, पोस्ट ऑफिस देगा 16 लाख
यदि आप कम रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसीलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है। पोस्ट आॅफिस की छोटी बचत योजनाएं न केवल बेहतर होती हैं बल्कि इसमें कम लागत के साथ निवेश करने पर मोटी कमाई हो जाती है। पोस्ट आॅफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए सबसे अच्छा आॅप्शन हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉटिज अकाउंट स्कीम को चुन सकते हैं।

छोटे अमाउंट से शुरू करें निवेश

पोस्ट ऑफिस आईडी डिपॉजिट अकाउंट केवल 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं। आरडी एक साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक खोली जा सकती है। इसमें जमा पैसों पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है।

ऐसे समझें कैसे मिलेंगे 16 लाख रु.

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है, यह नई दर एक अप्रैल 2020 से लागू है। केंद्र सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है। यदि आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 10 हजार रुपए यानी रोजाना 333 रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे। यानी यदि आप हर महीने 10000 रुपये डालते हैं और इस पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलने पर 10 साल की मैच्योरिटी पर 16,28,963 रुपये मिलेंगे।

ऑनलाइन खोलें पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट:

सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।

मेनू पर उपलब्ध ‘जनरल सर्विस’ टैब पर क्लिक करें और फिर ‘सर्वस रिक्वेस्ट’ टैब पर क्लिक करें।

यहां ‘न्यू रिक्वेस्ट’ टैब पर क्लिक करें।

विकल्पों में से ‘आरडी खाते-आरडी खाता खोलें’ पर क्लिक करें।

फिर इस नए पेज में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

‘सबमिट’ पर क्लिक करें और अगले पृष्ठ में जानकारी देखें।

यहां अपना ‘ट्रांजेक्शन पासवर्ड’ दर्ज करें।

प्रक्रिया सफल हो जाने के बाद, आप आरडी खाते की जानकारी उसकी परिपक्वता तारीख और समय-समय पर जमा की जाने वाली राशि के साथ देख सकते हैं।

500 रुपए में खोलें खाता

डाकघर में बचत खाता खोलने के लिए, कम से कम 500 रुपये जमा करना अनिवार्य है। अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन रकम 10 के गुणांक में होनी चाहिए। आपके खाते में हमेशा कम से कम 500 रुपए का बैलेंस मौजूद रहना चाहिए। किसी साल में औसत बैलेंस 500 रुपए से कम होने पर 100 रुपए पेनाल्टी के रूप में काटे जाएंगे। बैलेंस शून्य (0) हो जाने पर खाता अपने आप बंद हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 3000 हेक्टेयर जमीन की पहचान
नई दिल्ली ।  उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। एविएशन मिनिस्ट्री की ऑपरेशनल कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। दिल्ली के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यह दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसे इसका पहला फेज 5 से 6 साल में पूरा होने की उम्मीद है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 10 हजार करोड़ है। नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू ने जानकारी दी है कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 3 हजार हेक्टेयर भूमि की पहचान की गई है। पहले चरण में 1000 हेक्टेयर जमीन को विकसित किया जाएगा।

पिछली सरकारों की वजह से हुई देरी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, “2003 से ही जेवर एयरपोर्ट मामला चल रहा है, लेकिन पिछली सरकारों की उदासीनता के चलते ये मामला ठंडा रहा। दिल्ली एयरपोर्ट पर सालाना 6 करोड़ पैसेंजर्स का बोझ था। केंद्र, राज्य सरकार से कह रहा था कि इसे जल्द से जल्द पूरा करे, लेकिन राज्य सरकार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। अब यूपी में बीजेपी की सरकार आने पर हमने इस संबंध में बात की, जिससे काम में तेजी आई।”

धीरेंद्र सिंह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आने वाले 05 वर्षों में 70 लाख नये रोजगारों का सृजन होना है। इसी क्रम में अगर जेवर के नजदीक एयरपोर्ट की स्थापना हो जाती है तो अनेकों मल्टीनेशनल कंपनियां एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द अपने औद्योगिक इकाईयों की स्थापना करेंगी जिससे पूरे उत्तर भारत में नौजवानों को नए-नए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जापान के साथ भागीदारी और मजबूत होगी: वसुन्धरा राजे
1700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

प्रदेश को मिलेगा प्रगाढ़ रिश्तों का फायदा

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि भारत एवं जापान के प्रगाढ़ रिश्तों का फायदा राजस्थान को मिला है। जापान एवं राजस्थान पिछले एक दशक से मिलकर काम कर रहे हैं और यह पार्टनरशिप आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगी। इसमें जापान एक्सटर्नल ट्रेड आॅर्गेनाइजेशन (जेट्रो) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। श्रीमती राजे बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जेट्रो के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि हमारे पिछले कार्यकाल में नीमराणा (अलवर) में स्थापित जापानी इन्वेस्टमेंट जोन आज एक रोल मॉडल है जिसका अनुसरण अन्य राज्य भी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफल जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जेट्रो द्वारा आयोजित सेमीनार एवं इन्वेस्टर्स मीट के फलस्वरूप राजस्थान में 1700 करोड़ से अधिक का निवेश हाल ही आया है।

सौर ऊर्जा में निवेश के लिए उपयुक्त राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा में निवेश के लिए देश में सर्वाधिक उपयुक्त राज्य बन चुका है। उन्होंने जापानी कम्पनियों को इस क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। श्रीमती राजे ने कहा कि जेट्रो के प्रतिनिधिमंडल के साथ पिछली बैठक के दौरान ध्यान में लाये गए मुद्दों में से ज्यादातर का समाधान राज्य सरकार ने कर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार, जेट्रो एवं अन्य जापानी निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। जेट्रो के चीफ डायरेक्टर जनरल काजूया नाकाजो ने राजस्थान में निवेश के प्रति अनुकूल माहौल तैयार करने एवं ईज आॅफ डूइंग बिजनेस की दिशा में उठाए गए कदमों के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की प्रशंसा की।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जेट्रो के डिप्टी डायरेक्टर जनरल तकाशी सुचिया, सीनियर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर हिरोशी डायकोकु, निप्पोन स्टील के एमडी एवं नीमराणा इन्वेस्टमेंट जोन के चेयरमैन तेत्सुया मागातानी, नीमराणा इन्वेस्टमेंट जोन के वाईस चेयरमैन ताकायोशी तोकीमुने, नीमराणा इन्वेस्टमेंट जोन के चीफ सेक्रेट्री तुमीहिरो मुराकामी, एसीएस उद्योग राजीव स्वरूप एवं रीको की एमडी श्रीमती मुग्धा सिन्हा भी उपस्थित थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।