Punjab Flood - Sach Kahoon Hindi

Punjab flood latest Update: पंजाब में बाढ़ के बाद के हालात हुए अपडेट, देखें पंजाब सीमा पर बाढ़ का असर
Punjab flood latest Update: गुरदासपुर। पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। पानी घटने के साथ ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान क्षतिग्रस्त चौकियों को दोबारा व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। बाढ़ ने बीएसएफ की कई बॉर्डर आउटपोस्ट को गम्भीर क्षति पहुँचाई थी। Punjab flood News

जानकारी के अनुसार, बाढ़ के दौरान अनेक स्थानों पर जलभराव इतना अधिक हो गया कि सुरक्षा कारणों से दर्जनों चौकियों को खाली करना पड़ा। इस आपदा में बीएसएफ जवानों ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई बल्कि लगभग 550 नागरिकों को भी सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। बाढ़ की मार से करतारपुर कॉरिडोर का ढांचा भी प्रभावित हुआ है।

सबसे पहले बाढ़ का असर सीमा चौकियों पर हुआ

गुरदासपुर सेक्टर के बीएसएफ उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जे.के. बर्डी ने बताया कि सबसे पहले बाढ़ का असर सीमा चौकियों पर हुआ। तेज बहाव के चलते कई पोस्ट जलमग्न हो गईं, बावजूद इसके सीमांत इलाकों में जवानों की तैनाती जारी रही। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सेना और बीएसएफ के संयुक्त प्रयासों से लगभग 1,200 जवानों और सैकड़ों ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया। Punjab flood News

डीआईजी बर्डी ने यह भी स्पष्ट किया कि पानी भरे होने के बाद भी हर चौकी पर 15 से 20 जवान तैनात रहे, ताकि सीमा पर किसी भी गतिविधि पर सतर्क निगाह रखी जा सके और स्थानीय लोग सुरक्षित रह सकें। अब बाढ़ का पानी उतरने के बाद क्षतिग्रस्त चौकियों की मरम्मत की जा रही है और प्रभावित गाँवों में मेडिकल कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि बीमारियों का प्रसार न हो।

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भी जलप्रलय से नुकसान पहुँचा है। श्रद्धालुओं के आवागमन का मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे शीघ्र दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही दर्शन के लिए मार्ग फिर से खोला जाएगा। Punjab flood News

Weather Alert Kolkata IMD: कोलकाता में भारी बारिश ने थामी मेट्रो, इंडिगो की रफ़्तार, एडवाइजरी जारी

Punjab: राज्यपाल ने 50 फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाई
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब के राज्यपाल और पंजाब रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को यहां राज्य के आठ बाढ़ प्रभावित जिलों में भेजने के लिए 50 फॉगिंग मशीनों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाई। बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद, कई गांवों में पानी जमा है, जिससे वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। Chandigarh News

किसी भी महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए, पंजाब रेड क्रॉस ने प्रभावित क्षेत्रों में उपयोग के लिए दान के माध्यम से नौ लाख रुपये की लागत वाली 50 फॉगिंग मशीनें खरीदी हैं। इन मशीनों का उपयोग संवेदनशील क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से व्यापक फॉगिंग अभियान चलाने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर, राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह पहल बाढ़ प्रभावित गांवों में समय पर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी और उन्होंने राहत एवं पुनर्वास उपायों में समन्वित कार्रवाई के महत्व पर बल दिया। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Bihar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले बिहार सीएम नीतीश

Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों के साथ चट्टान की तरह खड़ी पंजाब सरकार! रोजगार के लिए खोला मदद का खजाना, परिवारों को मिली आर्थिक सहायता!
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh: पंजाब में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। ऐसे संकटपूर्ण हालात में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के हर दुःख और परेशानी में उनके साथ खड़ी है।कैंबिनेट मंत्री और राज्य प्रशासन मिलकर राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने से लेकर उनके घर और रोजगार फिर से शुरू कराने तक, पंजाब सरकार हर कदम पर लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने हल्का भोआ के गांव कोहलियाँ अड्डा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहयोग दिया। विशेष रूप से, मोची का काम करने वाले दो परिवारों को वित्तीय और सामान की सहायता प्रदान की गई, ताकि वे अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें।

रावी नदी के कहर ने कोहलियाँ अड्डा समेत कई गांवों को बुरी तरह तबाह कर दिया था। मोची का काम करने वाले इन दो परिवारों का सारा सामान बाढ़ के पानी में बह गया था। मंत्री कटारूचक्क ने एक परिवार को रोजगार के लिए जरूरी सामान और नए जोड़े उपलब्ध कराए, जबकि दूसरे परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। इससे न केवल ये परिवार अपना रोजगार फिर से शुरू कर पाएंगे, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। Chandigarh

पंजाब सरकार केवल तत्काल राहत नहीं, बल्कि लंबी अवधि की जरूरतों को भी ध्यान में रखकर मदद कर रही है। अब तक हल्के के विभिन्न गांवों में 400 से अधिक बिस्तर, गद्दे, मच्छरदानी, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की जा चुकी है। मंत्री कटारूचक्क ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने देगी और जहां भी जरूरत होगी, सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

यह सहायता केवल पैसा नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास है, जिससे परिवार अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकेंगे। यह स्पष्ट करता है कि पंजाब सरकार सिर्फ राहत ही नहीं दे रही है, बल्कि लोगों की जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

AAP सरकार ने वादा किया है कि बाढ़ पीड़ितों की आवास, रोजगार और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। यह केवल राहत नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ साझेदारी का जीवंत उदाहरण है। पंजाब सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि लोगों के दुःख-सुख में संवेदनशील साथी के रूप में हमेशा उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें:– बठिंडा में धान की सरकारी खरीद कल से

केंद्रीय राज्य मंत्री व परनीत कौर ने बाढ़ प्रभावित पटियाला का किया दौरा
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं व हर संभव सहायता का दिया भरोसा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के साथ पटियाला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विशेष रूप से घनौर हलके के गांवों जिनमें जंड मंगोली, ऊंटसर, कामी खुर्द और चमारू में घग्गर नदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने गांववासियों की परेशानियां सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। खड़से ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने और लोगों की समस्याएं समझने के निर्देश दिए हैं, ताकि पंजाब को अधिकतम सहायता प्रदान की जा सके। Patiala News

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घरों को नुक्सान हुआ है, वे जिला प्रशासन के पास अपने विवरण जमा कराएं ताकि उचित मुआवजे की व्यवस्था की जा सके। राज्य मंत्री ने उप-मंडल मजिस्ट्रेट को सटीक और व्यापक सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि मुआवजा सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुँच सके। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार इस कठिन समय में पंजाब के साथ है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री हर समय पंजाब के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केन्द्र सरकार नुकसान का विस्तृत डाटा एकत्रित कर रही है और प्रभावित परिवारों व किसानों को हर संभव मुआवजा दिया जाएगा।

राहत व पुनर्वास कार्य पूरी तेजी से चल रहा: परनीत कौर

परनीत कौर ने बताया कि बाढ़ के कारण पटियाला जिले के 140 से अधिक गांव और लगभग 43,700 एकड़ उपजाऊ खेतीबाड़ी जमीन प्रभावित हुई है। उन्होंने रोजी-रोटी बहाल करने और लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए पुनर्वास प्रयासों की मांग की। दोनों नेताओं ने भरोसा दिया कि राहत एवं पुनर्वास कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में केन्द्र सरकार और भाजपा पंजाब पूरी तरह से लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता करेगी।

यह भी पढ़ें:– नाइजीरियन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, कोकीन व एमडीएमए बरामद

Punjab News: मान सरकार ने शुरू किया तेज़ और पारदर्शी गिरदावरी अभियान, गांव-गांव पहुंचेगी विशेष गिरदावरी टीम, 2167 पटवारी तैनात
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab News: पंजाब में आए भयानक बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए सूबे भर में आज से विशेष गिरदावरी शुरू हो गई है। इस मद्देनज़र पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज सारे संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि वे इस प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और परिणाममुखी ढंग से संपूर्ण करें ताकि कोई भी प्रभावित परिवार बनता मुआवज़ा प्राप्त करने से वंचित न रहे।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार यह मुहिम जंगी स्तर पर शुरू की गई है, जिन्होंने भरोसा दिया है कि पंजाब के हर बाढ़ पीड़ित को 45 दिनों के अंदर मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ संपूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मुआवज़ा कोई अहसान नहीं है, बल्कि प्रभावित लोगों का बनता हक है। Punjab News

राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही या जान-बूझ कर की गई देरी की सूरत में सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिया कि विशेष गिरदावरी की निष्पक्ष और कुशल प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए सूबा सरकार द्वारा रोजाना आधार पर पूरी प्रक्रिया की निजी तौर पर निगरानी की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने ग़ैर-प्रभावित क्षेत्रों के माल अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांवों में तैनात करने की भी हिदायत दी ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया समय पर मुकम्मल की जा सके।

स. मुंडियां ने बताया कि सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाई जाने के लिए कुल 2167 पटवारियों को तैनात किया गया है। ज़िला स्तरीय तैनातियों मुताबिक अमृतसर में 196 पटवारी, बर्नाला में 115, बठिंडा में 21, फरीदकोट में 15, फाजिल्का में 110, फिरोजपुर में 113, गुरदासपुर में 343, होशियारपुर में 291, जालंधर में 84, कपूरथला में 149, लुधियाना में 60, मालेरकोटला में 7, मानसा में 95, मोगा में 29, पठानकोट में 88, पटियाला में 141, रूपनगर में 92, संगरूर में 107, एस.ए.एस. नगर में 15, श्री मुक्तसर साहिब में 25 और ज़िला तरनतारन में 71 पटवारी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विशेष गिरदावरी के लिए तैनात टीमें गांव-गांव जाएंगी, खेतों का निरीक्षण करेंगी और फसलों व घरों के नुकसान व पशुओं की मौत के बारे में रिपोर्ट तैयार करेंगी। Punjab News

पंजाब सरकार की तरफ से सूबे के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा मुआवज़ा राशि देने के मुख्यमंत्री के ऐलान को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस संबंधी किसानों और वसीनीकों को एक हफ्ते के अंदर- अंदर इतराज, यदि कोई है, उठाने का मौका दिया जाएगा ताकि सुधार के लिए बिना किसी देरी के कदम उठाए जा सकें। उन्होंने बताया कि किसानों को फसलों के नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपये, जिन परिवारों के घर ढह गए हैं उन्हें 1,20,000 रुपये और आंशिक रूप से नुकसान पहुंचे घरों को 40,000 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह पशुओं के नुकसान का भी प्रावधिक नियमों अनुसार मुआवजा दिया जाएगा, जिसमें गाएं या भैंसों के लिए 37,500 रुपये और बकरियों के लिए 4,000 रुपये शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ संबंधी ताजा रिपोर्ट अनुसार पंजाब भर में लगभग 1,98,525 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें गुरदासपुर का (40,169 हेक्टेयर), पटियाला (17,690 हेक्टेयर), तरन तारन (12,828 हेक्टेयर), फाजिल्का (25,182 हेक्टेयर), फिरोजपुर (17,257 हेक्टेयर), कपूरथला (17,574 हेक्टेयर), संगरूर (6,560 हेक्टेयर), होशियारपुर (8,322 हेक्टेयर), अमृतसर (27,154 हेक्टेयर), जालंधर (4,800 हेक्टेयर), रूपनगर (1,135 हेक्टेयर), लुधियाना (189 हेक्टेयर), बठिंडा (586.79 हेक्टेयर), एस.ए.एस. नगर (2,000 हेक्टेयर), एस.बी.एस. नगर (188 हेक्टेयर), पठानकोट (2442 हेक्टेयर), मानसा (12,207.38 हेक्टेयर) और मोगा (2240 हेक्टेयर) क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर मोगा जिले में एक और मौत होने से सूबे भर में अब तक कुल 56 लोगों की मौत हो चुकी है। Punjab News

राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि मान सरकार 45 दिनों के अंदर प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि के चेक सौंपने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में पूरी फसल तबाह हो गई है, वहां तत्काल राहत प्रदान करने के लिए यह प्रक्रिया मात्र एक महीने में पूरी की जाएगी। इसके साथ ही घरों और पशुओं के नुकसान का मुआवजा 15 सितंबर से देना शुरू कर दिया जाएगा ताकि इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather: हरियाणा व पंजाब मेें फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Satluj Bandh: दो दिन की कड़ी मशक्कत से डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने सतलुज बांध में दरार को भरा
धर्मकोट के विधायक ने बांध पर पहुंचकर लिया राहत कार्यों का जायजा, डेरा सेवादारों का जताया आभार

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार/चरणजीत सिंह)। Moga News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादार मुश्किल में फंसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी क्रम में सेवादारों ने जिला मोगा के धर्मकोट के निकट सतलुज नदी के बांध में आई दरार को दो दिन की कड़ी मशक्कत से भर दिया। गांव कमालके के पास सतलुज नदी के बांध के टूटने के बाद बड़े नुकसान की आशंका के चलते आसपास के गांवों की पंचायतों ने डेरा श्रद्धालुओं से मदद की अपील की थी। इस मांग पर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी तुरंत एक्शन में आई और पानी प्रभावित गांवों को बचाने के लिए बांध पर जाकर मदद करना शुरू कर दिया। Moga News

वहीं शनिवार को विधायक दविन्द्र सिंह लाड़ी ढोंस भी बांध पर किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। धर्मकोट के विधायक ढोंस ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों तथा डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम इन सेवादारों के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने बड़ी संख्या में आकर इस सतलुज नदी के मोर्चे पर बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किया है। क्षेत्र के गणमान्यजनों ने भी डेरा सच्चा सौदा की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सेवादारों के प्रयासों के कारण ही गांव पानी की चपेट में आने से बचे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोगा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार उपस्थित थे।

वर्णनीय है कि शुक्रवार देर शाम को सतलुज नदी के बांध में दरार आ गई थी। जिसके बारे में सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। सेवादारों ने मिट्टी के गट्टे भरकर दरार को पूरी मजबूती से बंद करना शुरू किया। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार गुरजीत सिंह इन्सां, राम इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, सुखजिन्द्रपाल इन्सां, रणविन्द्र सिंह इन्सां ने कहा कि सतलुज नदी के पास जब तक सेवा कार्यों की आवश्यकता होगी, हम सेवा कार्य करते रहेंगे। Moga News

इस मौके पर अमरजीत सिंह बिट्टू, चेयरमैन मार्केटिंग सोसायटी धर्मकोट ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। सरपंच दविन्द्र सिंह व उनके साथ पूरी पंचायत ने भी डेरा सच्चा सौदा का तहेदिल से धन्यवाद किया।

चढ़कर सेवा कार्य किया है। क्षेत्र के गणमान्यजनों ने भी डेरा सच्चा सौदा की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सेवादारों के प्रयासों के कारण ही गांव पानी की चपेट में आने से बचे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोगा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार उपस्थित थे। वर्णनीय है कि शुक्रवार देर शाम को सतलुज नदी के बांध में दरार आ गई थी। जिसके बारे में सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। सेवादारों ने मिट्टी के गट्टे भरकर दरार को पूरी मजबूती से बंद करना शुरू किया। Moga News

इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार गुरजीत सिंह इन्सां, राम इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, सुखजिन्द्रपाल इन्सां, रणविन्द्र सिंह इन्सां ने कहा कि सतलुज नदी के पास जब तक सेवा कार्यों की आवश्यकता होगी, हम सेवा कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर अमरजीत सिंह बिट्टू, चेयरमैन मार्केटिंग सोसायटी धर्मकोट ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। सरपंच दविन्द्र सिंह व उनके साथ पूरी पंचायत ने भी डेरा सच्चा सौदा का तहेदिल से धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें:– Share Market News: अगले हफ्ते कैसा नज़र आने वाला है बाजार, कौन से Events से पड़ेगा असर?

Punjab Flood: बाढ़ में मान सरकार बनी गर्वभती महिलाओं की ढाल, हर माँ और बच्चा सुरक्षित
Punjab Flood: चंडीगढ़। दशकों के बाद, पंजाब एक बार फिर से बाढ़ जैसी भयानक त्रासदी से जूझ रहा है जिसने पंजाब के लोगों का जीवन तहस नहस कर दिया है। इस मुश्किल घड़ी में, जहाँ मान सरकार अपने लोगों के साथ एक परिवार की तरह कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनको ज़रूरत की हर चीज़ उपलब्ध करा रही है, वहीं महिलाओं की बुनियादी ज़रूरतों को भी पूरा करने में मान सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और गर्भवती महिलाओं का भी ख़ास ख्याल रखा है। मान सरकार ने इन महिलाओं की देखभाल के लिए कई ज़रूरी निर्देश भी दिए हैं। आप पार्टी की युवा और महिला विंग ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों – नाभा, पठानकोट, गुरदासपुर और कई अन्य ज़िलों में राहत कार्य तेज़ कर दिए है। कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर राहत सामग्री, राशन पहुँचाया और ख़ास तौर पर महिलाओं और बच्चों की ज़रूरतों का ध्यान रखा। इसके अलावा, फ़िरोज़पुर और फाज़िल्का के राहत शिविरों में महिलाओं को सैनिटरी पैड और मच्छरदानियाँ भी बाँटी गईं। बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात 11,103 से अधिक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवाइयाँ उपलब्ध करा रही हैं और जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ा रही हैं। वे गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग और देखभाल को भी प्राथमिकता दे रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि नियमित टीकाकरण मे कोई रुकावट ना आए |

मान सरकार ने बाढ़ प्रभावित गाँवों के लोगों और गर्भवती महिलाओं की सहायता के लिए लगभग 458 रैपिड रिस्पांस टीमें, 360 मोबाइल मेडिकल यूनिट और 424 एम्बुलेंस तैनात कीं और बोट एम्बुलेंस के ज़रिए प्रसव सुविधाएँ प्रदान कीं। इतना ही नहीं, सवास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कई चिकित्सा शिविर भी लगाए और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई । इन शिविरों में प्रसव पूर्व जाँच और दवाइयाँ भी उपलब्ध करावाई गई | गुरदासपुर में, अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं सहित गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आपातकालीन स्थिति में निकालने के लिए विशेष रूप से बोट एम्बुलेंस और एक हेलीकॉप्टर तैनात किया है। इन प्रयासों से आठ गर्भवती महिलाओं को बचाया गया है, जिनमें से एक महिला ने बोट पर ही चिकित्सकीय देखरेख में सुरक्षित डिलीवरी की और स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया |

एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को बचाव कार्यों के लिए सक्रिय किया गया। सतलुज नदी के पास भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गाँवों के निवासियों के लिए स्वास्थ्य विभाग आशा की किरण बनकर उभरा है। सिविल सर्जन डॉ. राजविंदर कौर ने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने विभाग को बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने, खासकर संकटग्रस्त गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकालने और डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों का पालन करते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने टेंडी वाला से मंजीत कौर और कालू वाला से मनप्रीत कौर को सफलतापूर्वक बचाया और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उन्होंने सुरक्षित रूप से अपने बच्चों को जन्म दिया। गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई|

इस चुनौतीपूर्ण समय में, स्वास्थ्य विभाग के विशेष चिकित्सा शिविरों ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की हैं और प्रभावित परिवारों को हौंसला दिया है | अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक, स्वास्थ्य विभाग इस संकट में समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है और उनका साथ दिया है। इसलिए, आप सरकार की ये पहल स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि उन्होंने महिलाओं की बुनियादी ज़रूरतों पर ध्यान दिया है और सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पहलुओं – जैसे सैनिटरी नैपकिन, प्रसूति देखभाल – पर भी काम किया है, जो इस कठिन समय में महिलाओं के लिए बेहद ज़रूरी हैं। सतलुज नदी के पास के गाँवों में चिन्हित 45 गर्भवती महिलाओं में से, पिछले सप्ताह चार डिलिवरियां हुई —तीन सरकारी अस्पतालों में और एक निजी पैनल में।

मान सरकार ने दिखा दिया है कि संकट के समय में मानवता की सेवा को राजनीति से ज़्यादा प्राथमिकता दी जाती है। आप टीम ने कहा – “कोई भी रसोईघर बिना भोजन के नहीं रहेगा, किसी भी महिला को व्यक्तिगत स्वच्छता उत्पादों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा…”

संगरूर जिले में बाढ़ से भारी तबाही, कच्चे मकानों से ज्यादा पक्के मकान ढहे, एक की मौत
6560 हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र प्रभावित

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Punjab Flood News: इस बार पूरे पंजाब में भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। संगरूर जिला भले ही बाढ़ की चपेट से बच गया हो, लेकिन भारी बारिश के कारण जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। आमतौर पर जिले में घग्गर नदी बाढ़ के लिए जिम्मेदार होती है, लेकिन इस बार नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, फिर भी अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घग्गर नदी के आसपास के इलाकों में शांति का माहौल है और लोग हजारों की संख्या में कमजोर बंधों की निगरानी में जुटे हैं।

आपदा विभाग की रिपोर्ट | Sangrur News

पंजाब में भारी बारिश के थमने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने विभिन्न जिलों में हुए नुकसान के आंकड़े जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के पैतृक जिले संगरूर में भी भारी बारिश ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। विभाग की रिपोर्ट में एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है कि इस बार कच्चे मकानों की तुलना में पक्के मकान अधिक संख्या में ढहे हैं।

24 कच्चे व 97 पक्के मकानों को भारी नुकसान

आपदा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संगरूर जिले में भारी बारिश के कारण लगभग 24 कच्चे मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि पक्के मकानों की संख्या इससे कहीं अधिक है। करीब 97 पक्के मकान बारिश की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा, 18 कच्चे मकानों का आधा हिस्सा ढहा, जबकि 143 कच्चे मकानों का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। पक्के मकानों में 87 का आधा हिस्सा और 84 का कुछ हिस्सा ढहा है। Sangrur News

बारिश का आंकड़ा और प्रभाव

1 अगस्त 2025 से अब तक संगरूर जिले में 452.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से कहीं अधिक है। इस भारी बारिश के कारण जिले के 107 गांव प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण 83 लोग प्रभावित हुए, एक व्यक्ति की मौत हो गई, और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

पशुधन और संपत्ति को नुकसान

रिपोर्ट के अनुसार, संगरूर जिले में पशुओं के लिए बनाए गए 29 पशुशालाएं (कैटल शेड) पूरी तरह ढह गईं। इसके अलावा, तीन पशुओं की मौत की भी सूचना है।

कृषि क्षेत्र पर भारी मार

संगरूर जिला पंजाब में अनाज उत्पादन के मामले में अग्रणी है। लेकिन इस बार भारी बारिश ने जिले के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 6,560 हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में खड़ी धान की फसल भी बारिश के कारण नष्ट हो गई। Sangrur News

राहत और मुआवजा

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और मुआवजा वितरित किया जाएगा। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जा सके।

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने बेलगढ़ में अवैध खनन में शामिल तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन को काबू किया

प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक किया रवाना
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली (Mohan Lal Badoli) ने पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरा एक ट्रक रवाना किया। यह ट्रक पंजाब के गुरदासपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजा गया है। सोनीपत जिले से पंजाब के लिए रवाना किया गया तीसरा राहत ट्रक है।

उन्होंने कहा कि आज भेजे जा रहे ट्रक में राहत सामग्री में जिनमें आटा, दाल, चावल, चीनी, हल्दी और अन्य आवश्यक राशन सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त 500 मेडिकल किट और 500 तिरपाल भी प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए भेजे गए हैं। कहा कि केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और भाजपा संगठन बाढ़ पीडि़तों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, हरियाणा सरकार पड़ोसी धर्म निभाते हुए बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद कर रही है। हरियाणा में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की गई है और अब तक बड़ी संख्या में फसल नुकसान का पंजीकरण हो चुका है। Kharkhoda

सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आएं और राहत कार्यों में अपना योगदान दें। हमारा लक्ष्य है कि प्रभावित लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, आजाद नेहरा, नीरज ठरू, तरुण देवी दास, नवीन मंगला,बबीता दहिया, विकास कौशिक मंडल अध्यक्ष मुरथल, राजेश शांडिल्य कार्यालय प्रभारी, सुमित आंतिल जिला कार्यालय सह प्रभारी, नवीन मंगला, सुनीता लोहचब, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Kharkhoda

यह भी पढ़ें:– ब्राजील में लहराया तिरंगा, प्रताप स्कूल की अपर्णा ने जीता सिल्वर मेडल

Punjab Flood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस कठिन समय में हम पंजाब के साथ खड़े हैं – अनंत अंबानी

• रिलायंस फ़ाउंडेशन, वनतारा, रिलायंस रिटेल और जियो सभी राहत कार्य में जुटे हैं।

• 10,000 से ज़्यादा परिवारों तक मानवीय सहायता पहुँचाई जा रही है

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: रिलायंस, पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वंयसेवी संगठनों के साथ पिछले कई दिनों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। खासतौर से अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज़्यादा प्रभावित गाँवों में तत्काल राहत पहुँचाई जा रही है। कंपनी पोषण, शेल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चला रही है।

जमीनी स्तर पर रिलायंस कई तरह से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में पोषण को बनाए रखने कि लिए 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए राशन किट दी जा रही हैं। जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं ऐसे 1 हजार परिवारों को 5 हजार रु मूल्य के वाउचर दिए जा रहे हैं। सामुदायिक रसोई के लिए राशन और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सियाँ और बिस्तर जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है। Chandigarh News

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा “इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पजांब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है। हम राहत की दस-सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं और इस कठिन समय में हर कदम पंजाब के साथ हैं।“

बाढ़ के वक्त व बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमीरियां न फैलें इसका भी ध्यान रिलायंस द्वारा रखा जा रहा है। जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने के उपाय किए जा रहे हैं। हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता संबंधी आवश्यक वस्तुओं से युक्त एक स्वच्छता किट दी जा रही है। गांव में जिन पशुओं को तत्काल देखभाल की जरूरत है उन्हें त्वरित सहायता दी जा रही है। रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर दवाएँ और टीके लगाने के लिए पशुधन शिविर स्थापित कर रहे हैं। लगभग 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 सिलेज बंडल वितरित किए जा रहे हैं।

वनतारा की 50 से अधिक सदस्यों वाली विशेषज्ञ टीम, आधुनिक बचाव उपकरणों और विशेषज्ञों के साथ, बचाए गए पशुओं के उपचार, मृत पशुओं के सम्मानजनक वैज्ञानिक दाह संस्कार सुनिश्चित करने और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में संभावित बीमारियों के प्रकोप को रोकने के प्रयासों में सहयोग कर रही है। रिलायंस की टीमें जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और स्थानीय पंचायतों के साथ मिलकर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

जियो की पंजाब-टीम ने एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क बहाल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100% कनेक्टिविटी सुनिशिचित करने में जी-जान से लगी हैं। रिलायंस रिटेल भी 21 आवश्यक वस्तुओं का सूखा राशन किट और स्वच्छता किट भेज रही है। कंपनी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में, हम पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– खुले पड़े नाले दे रहे बड़े हादसे को न्यौता

बाढ़ से तबाही: गरीबों के आशियाने उजड़े, सरकार से मदद की गुहार
बाढ़ से तबाही और पीड़ितों का दर्द: पीड़ित बोले-1988 में भी ऐसी स्थिति नहीं थी

फसलों को भी पहुंचा भारी नुकसान, बोले- अब सरकार से है आस

गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पिछले दस दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने न केवल किसानों की फसलों को डुबोकर भारी नुकसान पहुंचाया है, बल्कि विभिन्न गांवों में सैकड़ों परिवारों के घरों की छतें गिरने से भी भारी तबाही मचाई है। हालांकि इस दौरान जानमाल का नुकसान होने से बचाव हो गया, लेकिन प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Sunam News

मंगलवार को सच कहूँ की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां पीड़ित परिवारों के आंसुओं को पोंछने वाला कोई नजर नहीं आया। इन परिवारों ने भारी मन से बताया कि ऐसी लगातार बारिश उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखी है। उन्होंने कहा कि 1988 में भी ऐसी स्थिति नहीं थी, जैसी आज देखने को मिल रही है।

घर बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाए सरकार | Sunam News

अमरजीत कौर, स्वर्गवासी जैला सिंह की पत्नी, के घर की छत गिरने से उनका परिवार संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके पांच बेटियां हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से आंसुओं भरे मन से गुहार लगाई कि उन्हें दो कमरों का घर बनाने के लिए जगह दी जाए, ताकि उनकी जिंदगी के दिन आसानी से कट सकें।

दूसरों के घरों में कर रहे गुजारा: गुरदीप कौर

गुरदीप कौर, स्वर्गवासी गुरमेल सिंह की पत्नी, ने रोष जताते हुए कहा कि उनकी मुसीबत की घड़ी में किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। घर में सोने की जगह न होने के कारण उनका परिवार दूसरों के घरों में गुजारा कर रहा है। गग्गी खां पुत्र जोरा खां, सरीफ खां पुत्र स्वर्गवासी मिट्ठू खां छाजली के घरों की छतों से लगातार पानी रिसने के कारण छतें कभी भी गिर सकती हैं। इससे परिवार चिंता में डूबा हुआ है। पीड़ित परिवारों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके गिरे हुए घरों का मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने लिए फिर से रैन-बसेरा बना सकें और अपनी जिंदगी को आसान कर सकें। Sunam News

खतरे में रह रहा पूरा परिवार: सरबजीत कौर

सरबजीत कौर, सतनाम सिंह की पत्नी, के घर में दरारें आने से उनका घर कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है। इस स्थिति में उनके परिवार को जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। बलजीत कौर, स्वर्गवासी गुरजंट सिंह की पत्नी, के घर की छतों से लगातार पानी रिसने के कारण घर की हालत खस्ता हो चुकी है। उन्होंने पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अमर राम पुत्र मीर राम गांव खडियाल कोठे के घर के गिरने से उनका परिवार सदमे में है।

उनके परिवार में पांच बेटियां और बीमार बुजुर्ग माता-पिता हैं। परिवार का गुजारा दिहाड़ी मजदूरी से चलता है। परमजीत सिंह पुत्र सूरता राम छाजला और पाला सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी रोजा पत्ती छाजली के घरों की छतें भी खस्ता हालत में हैं। इनके घर गिरने से परिवार परेशानी में जीवन जीने को मजबूर हैं। पड़ोसियों ने आधी रात को सामान बाहर निकालकर इनके परिवार की जान बचाई, लेकिन सामान को भारी नुकसान हुआ। Sunam News

यह भी पढ़ें:– छात्र की तलाश में तीसरे दिन भी चला सर्च अभियान, नतीजा सिफर

Punjab Flood: पंजाब में सब कुछ डूबा, टापू बने गांवों में जानवरों का कैसे सुरक्षित रख रहे, मान सरकार के इस प्रयास से जगी उम्मीदें
Punjab Flood: चंडीगढ़। पंजाब में आई इस आपदा ने किसी पर रहम नहीं किया, ना इंसानों पर न उनके सपनों पर और ना बेज़ुबानों पर, सबको बहा लेने का इरादा किया था इस बाढ़ ने उन मासूमों को भी जिनके पास बोल कर मदद मांगने के लिए आवाज़ न थी। लेकिन इस अभूतपूर्व बाढ़ में, जिसने 1,400 से अधिक गांवों को डुबोया और 3.5 लाख लोगों को प्रभावित किया, दया और करुणा का एक असाधारण अध्याय सामने आया, जहां मान सरकार और अनगिनत जाबाज़ लोगों ने बेज़ुबानों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और बने अंधेरे में उम्मीद की किरण।

अगस्त 2025 के अंत में, जब सतलुज और ब्यास नदियों ने पंजाब भर में अपना कहर बढ़ाया, तो 15 लाख से अधिक जानवर बढ़ते पानी में फंस गए थे। उनकी बेबस आवाजें डूबे हुए गांवों में गूंज रही थी। पशुपालन, डेयरी विकासमंत्री एस. गुरमीत सिंह खुडियां ने बताया कि इस संकट के दौरान 481 पशु चिकित्सा टीमें मैदान में उतारी गई, जिनमें से हर टीम में 4 सदस्य शामिल है – एक पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा निरीक्षक/फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।

पठानकोट ज़िले के गांव पम्मा के डेयरी किसान गुरबचन सिंह बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपनी 12 भैंसों को कीचड़ भरे पानी में खड़े देखा था। वे कहते हैं, “मैने सोचा था कि मैने सब कुछ खो दिया है, लेकिन फिर मैने नावों को आते देखा न केवल हम इंसानों के लिए, बल्कि मेरे जानवरों के लिए भी।” ऐसी ही हजारों कहानियां है जिनमें से लगभग 22,534 जानवरों का इलाज किया गया और उनकी जान बचाई गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने, संकट के दौरान अपनी खुद की स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद इतनी शिद्दत से सब संभाला, और स्पष्ट निर्देश दिए “किसी भी जीव इंसान हो या जानवर उसे पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।” इस निर्देश ने बाढ़ की प्रतिक्रिया को एक व्यापक जीवन रक्षा मिशन में बदल दिया। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने यह सुनिश्चित किया कि पशु कल्याण के लिए पशु चिकित्सा टीमें गांवों में जाएं। केवल फाज़िल्का में ही, उनके मंत्रालय ने इंसानी राशन के साथ-साथ 5,000 बैग पशु आहार के भी वितरित किए।

कलगीधर ट्रस्ट जैसे संगठनों ने 125 गांवों में 5,000 से अधिक लोगों तक पहुँच कर उनके जानवरों के लिए चारा वितरित किया। कैबिनेट मंत्री खुडियां ने बताया कि विभाग ने प्रभावित जिलों में 12,170 क्विंटल फीड और 5,090.35 क्विंटल हरा चारा, सूखा चारा वितरित किया है।पशुओं की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास किया गया।

बात करें आंकड़ों की तो 5,16,000 से अधिक जानवर बचाए गए। मान सरकार और आम आदमी पार्टी के हर वर्कर ने आधुनिक तकनीक और हर संभव प्रयास किया ताकि बाढ़ में फंसे बेज़ुबानों की भी ज़रूरतें पूरी हो। ड्रोन ने छतों पर फंसे जानवरों का पता लगाया, नावों ने संकीर्ण गांव की गलियों से हर गोशाले तक पहुंच बनाई और बहुत सारे जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

फाज़िल्का में 38 मेडिकल टीमों में से आम आदमी पार्टी की नेता डॉ. अमरजीत कौर बताती हैं: “हमे एक गाय मिली जो तीन दिन फंसे रहने के बाद भी अपने नवजात बछड़े की रक्षा कर रही थी। जब हमने उन दोनों को अपनी नाव में उठाया, तो मैने हमारे टीम के लोगों की आंखों में आंसू देखे तब मुझे लगा कि हम सब बहुत बढ़िया काम कर रहे है।”

बात करें इस आपदा की तो इससे नुकसान तो बहुत हुआ। मंत्री खुडियां ने बताया कि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, बरनाला, भटिंडा, होशियारपुर, तरन तारन, पटियाला, जालंधर, रूपनगर और मोगा सहित 14 जिलों में 504 मवेशी/भैंसें, 73 भेड़ और बकरियां और 160 सुअर मारे गए। इसके अतिरिक्त, पोल्ट्री शेड के गिरने के कारण गुरदासपुर, रूपनगर और फाज़िल्का में 18,304 मुर्गी पालन पक्षी मर गए। लगभग 2.52 लाख जानवर और 5,88,685 पोल्ट्री पक्षी बाढ़ से प्रभावित हुए।

मगर सरकार ने किसी का साथ नहीं छोड़ा और उनका कहना है कि आगे भी नहीं छोड़ेंगे। और इस स्थिति में तो बहुत से काम किए गए जैसे विशेष जल निकासी प्रणालियों ने 1,000 एकड़ से अधिक जलभराव वाली भूमि को सुखाने में मदद की, जिससे बचाए गए जानवरों के लिए सुरक्षित स्थान बनाए गए। मुख्य सचिव पशुपालन श्री राहुल भंडारी ने बताया कि विभाग ने बाढ़ से प्रभावित पशुओं के इलाज के लिए कुल 31.50 लाख रुपए जारी किए है। उन्होंने अधिकारियों को संकट कॉल का तुरंत जवाब सुनिश्चित करने, प्रभावित पशुओं को समय पर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने, और प्रभावी राहत कार्य के लिए ज़िला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया।

ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद द्वारा राहत कार्य के तीसरे चरण में मानव राशन के साथ पशु आहार का वितरण सरकार की उस दर्शन को दर्शाता है जो सभी प्राणियों को परिवार मानती है। प्रभावित ज़िलों में तैनात 28 पशु चिकित्सा टीमें केवल जानवरों की बीमारियों का इलाज नहीं कर रही थी बल्कि उन किसानों के दिलों को भी ठीक कर रही थी जिन्होंने अपनी जीवन भर की मेहनत को बहते देखा था। राज्य मुख्यालय (संपर्क नंबर 0172-5086064) और ज़िला स्तरीय कार्यालयों दोनों में 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है।

2025 की पंजाब बाढ़ को केवल एक प्राकृतिक आपदा के रूप में ही याद नहीं किया जाएगा, बल्कि एक निर्णायक क्षण के रूप में जब भगवंत मान सरकार और पंजाब के लोगों ने साबित किया कि सच्चे नेतृत्व का मतलब है हर धड़कन की रक्षा करना चाहे वह इंसान की हो या जानवर की। हमारे सबसे मुश्किल दिनों में, पंजाब ने दिखाया कि हमारे प्रेम की क्षमता की कोई सीमा नहीं है। और जब हम अपनी करुणा के दायरे को सभी जीवित प्राणियों तक बढ़ाते है, तो हम केवल जानवरों को नहीं बचाते हम अपनी स्वयं की इंसानियत को बचाते है।