cm mnohar lal - Sach Kahoon Hindi

Haryana News: सीएम मनोहर का महिलाओं के लिए मनमोहक ऐलान
हो गई पुरानी अब परेशानी की बातें, महिलाओं को दी तीन बड़ी सौगातें

Haryana Update: पानीपत में महिलाओं में उत्साह और उमंग हरियाली तीज के संग देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जब मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने त्यौहार के उपलक्ष्य में उनके लिए तीन बड़े तोहफे देकर उनके लिए खुशियों का आगाज किया। हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित, राज्य स्तरीय उत्सव में 50,000 से अधिक महिलाओं ने शामिल होकर एक रिकॉर्ड स्थापित किया।

इस मौके पर खट्टर ने कहा कि तीज का त्यौहार हरियाणवी संस्कृति का प्रतीक है और इसे हर वर्ष प्रत्येक व्यक्ति को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पहली सौगात के रूप में प्रत्येक जिला केंद्र पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए 50 से 100 पोटा केबिन स्थापित करने की घोषणा की, जहां साप्ताहिक आम बाजार या हॉट आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर और जरूरत पड़ी तो इसे ब्लॉक व अन्य स्तर तक ले जाया जायेगा।

वहीं दूसरी सौगात के तौर पर सीएम मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत न्यूनतम 31,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 41,000 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिकतम राशि 71,000 रुपये है। न्यूनतम और अधिकतम राशि के बीच बड़ा अंतर है। 10,000, अंतर कम हो जाएगा।

इसी के मद्देनजर सीएम मनोहर लाल ने तीसरी घोषणा महिला शिक्षा पर की। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं को दो-दो परिवारों की देखभाल करनी होती है, इसलिए अधिक अवसर देने होंगे।’’ अगर राज्य के सरकारी या निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के पास बुनियादी ढांचा या भवन है, और अगर वो चाहते हैं तो वहां महिलाओं के लिए डिग्री कॉलेज स्वीकृत किए जाएंगे।

Hathinikund Barrage: हरियाणा सरकार का केजरीवाल को जवाब, हथिनीकुंड बैराज से पानी नियंत्रित नहीं हो सकता
चंडीगढ़। Hathinikund Barrage: हरियाणा सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) के उन आरोपों को बेबुनियाद, तथ्यों से परे और भ्रामक बताया है जिनमें उन्होंने हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सलाहकार (सिंचाई) और पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह ने केजरीवाल के आरोपों के बाद उन्हें लिखे पत्र में कहा कि ऐसा लगता है उनके अधिकारियों ने उन्हें सच्चाई और तथ्यों से अवगत नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के दावे को लेकर जो पत्र केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा है, वह न केवल सच्चाई और तथ्यों से परे बल्कि भ्रामक भी है।

क्या है मामला | Hathinikund Barrage

सिंह ने पत्र में आरोपों को लेकर स्पष्ट किया कि हथिनीकुंड एक बैराज है जो केवल पानी को डाइवर्ट / रेगुलेट करने के लिए है। यह बैराज, बांध नहीं है, जहां से पानी को सीमित मात्रा में संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के दिशा-निदेर्शों अनुसार जो पानी हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा के लिए यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है, वह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई अत्यधिक बारिश के कारण आया है। इस पानी के कारण हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में भूमि कटाव और जलभराव हुआ है, जिससे राज्य को भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि हथिनीकुंड बैराज यमुना नदी पर यमुनानगर जिले में स्थित है, जिसका निर्माण वर्ष 1998-2000 के दौरान पूर्व निर्मित ताजेवाला बैराज के विकल्प के रूप में किया गया था। हथिनीकुंड बैराज से भागीदार राज्यों को 1994 के समझौते के तहत पानी की आपूर्ति की जाती है। इस बैराज में पानी के संग्रहण का कोई उपाय नहीं है। इसमें एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने पर यह स्वत: ही यमुना नदी में चला जाता है। अगर बैराज में पानी को रोकने का प्रयास किया जाए तो यह इसके सभी गेट को क्षतिग्रस्त कर सकता है और यह बाढ़ में तब्दील होकर हरियाणा और दिल्ली में भारी तबाही मचा सकता है।

Haryana News: क्या हरियाणा की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है?
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (cm mnohar lal) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव की वर्तमान स्थिति तथा राज्य में केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ हरियाणा में कुछ बडी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया। बाद में मनोहर लाल ने हरियाणा भवन में मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री को प्रदेश में जलभराव तथा बाढ़ जैसी स्थिति से अवगत करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान हरियाणा में बारिश अच्छी हुई है और हिमाचल प्रदेश में भी ज्यादा बारिश होने के कारण भारी मात्रा में पानी हमारे यहां आया है। ज्यादा जलभराव वाले निचले स्थानों से लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित करना पडा है। Haryana News

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ तथा मानसून से ऐसा संयोग बना जिससे भारी वर्षा हुई। ऐसा संयोग कई वर्षो पहले भी बना था लेकिन अब यह पश्चिमी विक्षोभ आज दोपहर बाद आगे बढ़ गया है जिससे हमारे यहां बरसात का दबाव कम हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब अगले कुछ दिनों में यहां बरसात कम होगी।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला क्षेत्र में जलभराव इसलिए ज्यादा हुआ क्योंकि वहां पर दोनों तरफ से पानी की मार पड़ी। एक तरफ से एसवाईएल नहर में पानी आ गया तथा दूसरी तरफ से घग्गर व टांगरी नदियों में उफान से वहां जलभराव हुआ। इससे क्षेत्र के 12-13 गांवों पर प्रभाव पड़ा और उन गांवों के लगभग 25 से 30 हजार लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, बैंकेट हॉल आदि में रखा गया है और प्रशासन, एनडीआरएफ तथा सेना सभी मिलकर राहत व बचाव कार्यो में लगे हैं। इन लोगों के लिए भोजन, पानी तथा जरूरी वस्तुएं पहुंचाई जा रही है। Haryana News

मुख्यमंत्री ने बताया कि पानीपत में भी एक स्थान पर नहर में कटाव हुआ था, जिसे काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकुला में कुछ पुल टूटे है और मोरनी क्षेत्र में भू-स्खलन हुआ है। अब वर्षा रूकने के बाद सभी विभाग अपने-अपने तौर पर व्यवस्थाओं को ठीक करेगें और आने वाले 24 से 48 घण्टों में स्थिति सामान्य होने की आशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात से इन्फ्रास्टक्चर जैसे सड़कों, पुलों आदि को नुकसान पहुंचा है, जिसका आंकलन किया जा रहा है। अभी सरकार का ध्यान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की तरफ ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया है कि किसी का भी कोई भी नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। Haryana News

प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पूरी ही चुकी केन्द्रीय योजनाओं की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें विशेषकर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, जिसे हरियाणा में लाल डोरा मुक्त योजना के तौर पर शुरू करवाया गया था और बाद में केन्द्र सरकार ने इसे अपनाकर पूरे देश में लागू किया है शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को पूरा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। प्रदेश के सभी 6500 गांवों में इस योजना को लागू कर पूरा किया गया है। Haryana News

Black Turmeric: औषधीय गुणों से भरपूर है काली हल्दी, जानें अनोखे और चमत्कारी लाभ

इसी प्रकार ग्राम सूचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से भारत नैट परियोजना के अंर्तगत गांवों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की परियोजना को भी हमने पूरा कर लिया है। इसके तहत सभी सार्वजनिक सेवाओं की जगहों, चाहे ग्राम सचिवालय हो या आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल, पीएचसी, सीएचसी आदि सभी संस्थाओं को इंटरनेट से जोड़कर हमने हरियाणा में आईटी क्षेत्र में बड़ा काम पूरा कर लिया है। Haryana News

मुख्यमंत्री ने कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का भी प्रधानमंत्री को न्यौता दिया है। इन परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि गुरूग्राम तथा नूंह जिलों में अरावली सफारी पार्क विकसित करने व रेवाड़ी में एम्स स्थापित करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। इनका शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया है। इसी प्रकार अंबाला-कोटपुतली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-152डी, जो कि ग्रीन फील्ड मार्ग है, को हालांकि वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है लेकिन इसका विधिवत जनता को समर्पित करने के लिए भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है।

Diet Tips For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने पर तुरंत खाना छोड़ दें ये चीजें