school closed - Sach Kahoon Hindi

Cyclone Dana Updates: आईएमडी ने दिए ‘दाना’ से तबाही के संकेत! स्कूल बंद, ट्रेनें रद्द, उड़ानें निलंबित!
Cyclone Dana Updates: पिछले काफी दिनों से चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा भारत के कई हिस्सों पर मंडरा रहा है, जोकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरा दबाव के कारण से है। अब ‘दाना’ ओडिशा-बंगाल तट की तरफ तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में आईएमडी की ताजा अपडेट जारी की गई है जिसमें तूफान के कल यानी 25 अक्तूबर, शुक्रवार को भितरकनिका पार्क और धामरा बंदरगाह पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

कोलकाता, भुवनेश्वर ट्रेनें रद्द, उड़ानें निलंबित

‘दाना’ के खतरे को देखते हुए आईएमडी ने कई राज्यों के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ‘दाना’ से आने वाली तबाही को देखते हुए चक्रवात से प्रभावित तटीय क्षेत्रों से लगभग 10 लाख लोगों को राहत शिविरों में पनाह दी जा रही है। मौसम विभाग द्वारा ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल सरकार, तटरक्षक बल, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल-बल को अलर्ट किया गया है। दाना के प्रकोप को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और राज्यों ने तटीय जिलों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो चक्रवात के कारण सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। School Holiday

सबसे अधिक संवेदनशील जिले | Cyclone Dana Updates

दाना के प्रभाव को देखते हुए आईएमडी ने ओडिशा के 14 जिलों को संवेदनशील घोषित किया है, जिनमें मुख्य रूप से अंगुल, पुरी, नयागढ़, खोरधा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, क्योंझर, ढेंकनाल, गंजम और मयूरभंज। पश्चिम बंगाल में, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूरबा मेदिनीपुर, तटीय क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों जैसे पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, झारग्राम और हुगली शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में इस प्राकृतिक आपदा से तबाही का अनुमान लगाया जा रहा है।

MY Bharat Portal: करोड़ों युवाओं के पास सुनहरा मौका! ऑनलाइन पोर्टल पर स्किल से जॉब तक मिलेंगे ढेरों फ…

School Closed: राजस्थान के इस जिले में सभी स्कूल दो दिन रहेंगे बंद, आदेश जारी
School Closed: अजमेर (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान के अजमेर में अत्यधिक बरसात को देखते हुए जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने जिले के विद्यार्थियों को दो दिन का अवकाश प्रदान किया है। डा. दीक्षित ने बताया कि अजमेर में बरसात के प्रकोप को देखते हुए 5 तथा 6 अगस्त को स्कूल विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है। स्कूलों में स्टाफ एवं अध्यापकों को विद्यालय में आना होगा। उल्लेखनीय है कि उक्त अवकाश तब घोषित किया गया, जब अल सुबह से ही तेज बरसात जारी है और सुबह स्कूलों के खुलने का समय हो गया। स्कूलों की बसे बच्चों को लेकर स्कूल आ गई तथा व्यक्तिश: आने वाले अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूलों में छोड़ना शुरू कर दिया। इससे सभी को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

अजमेर संभाग में पिछले दो दिनों से निरंतर बरसात का दौर बना हुआ है। संभाग के ब्यावर एवं केकड़ी में भी बीते कल ही अवकाश घोषित कर दिया गया था। प्रसंगवश, अजमेर की आनासागर झील से पानी निकालने का काम जारी है। पुष्कर सरोवर में भी बरसात से पानी की अच्छी आवक हुई है। यहां का जलस्तर भी 3 फीट से ज्यादा बढा है । बीसलपुर बांध से भी अच्छे पानी के आने के समाचार हैं। यहां बांध का जलस्तर 316 के पार पहुंच चुका है।

School Closed: दो दिन स्कूल बंद, सरकार का निर्देश, बच्चों की हुई मौज
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। School Closed: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते गंभीर वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी और कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) तक बंद रहेंगे। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 02 दिनों तक बंद रहेंगे।’School Closed

फतेहाबाद के खेत में संदिग्ध गुब्बारे से सनसनी: गुब्बारे पर थी पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो, पुलिस ने जब्त किया

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि एमसीडी के स्कूल भी दो दिनों (03 और 04 नवंबर) के लिए बंद रहेंगे और छात्रों के लिए कक्षाएं आॅनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। बयान के अनुसार, आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है कि सभी एमसीडी और एमसीडी सहायता प्राप्त स्कूलों में 03 और 04 नवंबर को आॅनलाइन मोड के माध्यम से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि, स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खुले रहेंगे। School Closed

खबर कोर्ट से: चुनावी बांड पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक दलों के चंदे से संबंधित चुनावी बांड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने तीन दिनों तक चली सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखने का निर्णय करने से पहले चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह 30 सितंबर 2023 तक राजनीतिक दलों को मिले चंदे का आंकड़ा अदालत के समक्ष उपलब्ध कराये। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग को 30 सितंबर 2023 को समाप्त होने वाली अवधि तक अप्रैल 2019 में शीर्ष अदालत द्वारा पारित आदेश के अनुसार आंकड़ा पेश करना है। पीठ ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि केंद्र कुछ ऐसी प्रणाली तैयार कर सकता है, जिसमें वर्तमान प्रणाली की खामियां न हों।

शीर्ष अदालत ने कहा कि जनवरी 2018 में शुरू की गई चुनावी बांड योजना ने चुनावी प्रक्रिया में नकदी को कम कर दिया, अधिकृत बैंकिंग माध्यमों के उपयोग को प्रोत्साहित किया, लेकिन पारदर्शिता की आवश्यकता थी। शीर्ष अदालत ने कहा, ‘12 अप्रैल 2019 को इस अदालत द्वारा चुनाव आयोग को एक अंतरिम निर्देश जारी किया गया था। ईसीआई ने अप्रैल 2019 के अंतरिम आदेश के अनुसार एक सीलबंद पैकेट में आंकड़ा पेश किया था। इस अदालत का आदेश उस तारीख तक सीमित नहीं था, जिस दिन इसे सुनाया गया था। यदि कोई अस्पष्टता थी तो ईसीआई के लिए इस अदालत से स्पष्टीकरण मांगना आवश्यक था। किसी भी स्थिति में अब हम ईसीआई को 30 सितंबर 2023 तक अद्यतन आंकड़ा तैयार करने का निर्देश देते हैं…यह अभ्यास दो सप्ताह की अवधि के भीतर किया जाना चाहिए।”

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘सीलबंद पैकेट में आंकड़ा इस अदालत के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को सौंपा जाना चाहिए।’ सुनवाई के दौरान पीठ ने चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील अमित शर्मा से पूछा कि आदेश के बावजूद 2019 के बाद कोई आंकड़ा जमा क्यों नहीं किया गया और आयोग को आंकड़ा एकत्र करना जारी रखना होगा। पीठ ने कहा, ह्लआपको आंकड़ा एकत्र करना जारी रखना था। आपको हमसे पूछना चाहिए था।” श्री शर्मा ने पीठ से कहा था कि मार्च 2021 में इस अदालत द्वारा पारित आदेश के कारण आंकड़ा एकत्र करना संभव नहीं था।

Schools Closed News: हो रही है बारिश भारी, स्कूल बंद के आदेश जारी
इन राज्य की सरकारों ने आदेश किए जारी | school holiday

Schools Closed News Updates: पूरा उत्तर भारत लगातार बारिश का दंश झेल रहा है, जिसके कारण राज्य सरकारों को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। कुदरती आफत से मचने वाली तबाही के मंजर को देखते हुए विभिन्न राज्यों की सरकारों ने स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय यह है कि दिल्ली में 41 साल में पहली बार कल ही एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड टूटा था। हिमाचल में भी भारी बारिश के कारण नदियां उफन रही हैं और वहां से लगातार तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार कई राज्यों में जलभराव से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए विभिन्न राज्यों और जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। भारत की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं देश के अन्य राज्यों में स्कूल बंद के आदेश जारी किए गए हैं। जानें ताजा अपडेट:- Schools Closed News Updates

दिल्ली में एमसीडी से मान्यता प्राप्त अथवा सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 जुलाई को छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिय बताया कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं उन क्षेत्रों में अनिश्चित काल के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

हरियाणा के अंबाला, यमुनागर और पंचकूला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसके चलते स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की छुट्टियां बढ़ा दी हंै। अलग अलग जिला उपायुक्तों ने 15 जुलाई तक छुट्टियों के आदेश जारी किये हैं। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पत्न हो गए हैं जिसके बाद विभाग की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं वहीं स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है ताकि स्कूलों में आने वाले बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। Schools Closed News Updates

हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद रखने के आदेश मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जारी किए हैं। उन्होंने लिखा कि, राज्य में भारी बारिश के चलते राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 10-17 जुलाई तक प्रशासन ने छुट्टियां रखने के आदेश जारी किए हैं। यहां पर होने वाले कांवड़ मेले के दृष्टिगत यह फैसला किया गया है। इस दौरान कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा देहरादून में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में 15 जुलाई तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के चलते 8-16 जुलाई तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

Diet Tips For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने पर तुरंत खाना छोड़ दें ये चीजें