Schools Closed News Updates - Sach Kahoon Hindi

Schools Closed News: हो रही है बारिश भारी, स्कूल बंद के आदेश जारी
इन राज्य की सरकारों ने आदेश किए जारी | school holiday

Schools Closed News Updates: पूरा उत्तर भारत लगातार बारिश का दंश झेल रहा है, जिसके कारण राज्य सरकारों को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। कुदरती आफत से मचने वाली तबाही के मंजर को देखते हुए विभिन्न राज्यों की सरकारों ने स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय यह है कि दिल्ली में 41 साल में पहली बार कल ही एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड टूटा था। हिमाचल में भी भारी बारिश के कारण नदियां उफन रही हैं और वहां से लगातार तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार कई राज्यों में जलभराव से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए विभिन्न राज्यों और जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। भारत की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं देश के अन्य राज्यों में स्कूल बंद के आदेश जारी किए गए हैं। जानें ताजा अपडेट:- Schools Closed News Updates

दिल्ली में एमसीडी से मान्यता प्राप्त अथवा सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 जुलाई को छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिय बताया कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं उन क्षेत्रों में अनिश्चित काल के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

हरियाणा के अंबाला, यमुनागर और पंचकूला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसके चलते स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की छुट्टियां बढ़ा दी हंै। अलग अलग जिला उपायुक्तों ने 15 जुलाई तक छुट्टियों के आदेश जारी किये हैं। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पत्न हो गए हैं जिसके बाद विभाग की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं वहीं स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है ताकि स्कूलों में आने वाले बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। Schools Closed News Updates

हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद रखने के आदेश मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जारी किए हैं। उन्होंने लिखा कि, राज्य में भारी बारिश के चलते राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 10-17 जुलाई तक प्रशासन ने छुट्टियां रखने के आदेश जारी किए हैं। यहां पर होने वाले कांवड़ मेले के दृष्टिगत यह फैसला किया गया है। इस दौरान कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा देहरादून में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में 15 जुलाई तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के चलते 8-16 जुलाई तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

Diet Tips For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने पर तुरंत खाना छोड़ दें ये चीजें