Punjab Flood News - Sach Kahoon Hindi

Health Camp: बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में पंजाब सरकार ने लगाये हेल्थ कैंप, पहले दिन 51 हज़ार लोग आये
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Health Camp News: पंजाब में बाढ़ के बाद हालात मुश्किल थे, लेकिन सरकार ने एक पल की भी देरी नहीं की। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित किया है कि असली नेतृत्व वही होता है, जो चुनौती को जिम्मेदारी समझकर मैदान में उतरता है और पंजाब की मिट्टी के साथ, हर गांव, हर गली और हर घर के साथ खड़ा होता है। Chandigarh News

15 सितंबर की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि मान सरकार सिर्फ राहत नहीं, भरोसे का उदाहरण पेश कर रही है। 2303 गांवों में शुरू किए गए विशेष स्वास्थ्य अभियान ने पूरे राज्य में एक नई उम्मीद जगा दी है। अब तक 2016 गांवों में हेल्थ कैंप लग चुके हैं, जहां 51,612 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मौके पर ही इलाज और दवाईयां दी गई। ये वो लोग हैं जो बाढ़ के बाद असहाय थे, लेकिन आज राहत के साथ यह भी महसूस कर रहे हैं कि सरकार उनके लिए है, और उनके पास है।

इस पूरे अभियान में सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार खुद चलकर लोगों तक पहुंच रही है। 1,929 गांवों में घर-घर जाकर आशा वर्कर्स ने अब तक 1,32,322 परिवारों की सेहत की जांच की है और ज़रूरतमंदों को दवाइयां व मेडिकल किट दी गई हैं। इनमें ORS, पैरासिटामोल, डेटॉल, बैंड-एड, क्रीम और जरूरी दवाइयां शामिल हैं। लोग खुद कह रहे हैं कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार बिना बुलाए खुद दरवाज़े पर दस्तक दे रही है। Chandigarh News

सेहत के साथ-साथ साफ-सफाई और बीमारी रोकने के लिए जो तेज़ी से काम हुआ है, वह भी पंजाब की प्रशासनिक कार्यशैली का नया चेहरा बन गया है। अब तक 1,861 गांवों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच हुई है, जिसमें 1,08,770 घरों की स्क्रीनिंग की गई, और 2,163 घरों में लार्वा मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 23,630 घरों में लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया। इसके अलावा 878 गांवों में फॉगिंग की गई, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसे खतरों को जड़ से खत्म किया जा सके। फॉगिंग की रफ्तार ऐसी है कि एक ही दिन में कई गांव कवर हो रहे हैं। कोई कोना, कोई गली, कोई घर सरकार की नजर से छूटा नहीं है। यह सब सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, यह उस सोच का परिणाम है, जो जनता को अपने परिवार की तरह देखती है। जब सरकार का हर मंत्री, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी मैदान में हो, जब टीमों के पास आधुनिक संसाधन, मेडिकल उपकरण और तकनीकी ताकत हो, और जब काम करने की मंशा साफ हो, तब बदलाव सिर्फ एक सपना नहीं, एक हकीकत बन जाता है।

आज पंजाब के गांवों में सिर्फ दवाइयां नहीं पहुंच रहीं, वहां एक संदेश पहुंच रहा है, कि सरकार जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती, वह आगे बढ़कर अपना फर्ज निभाती है। मान सरकार का ये हेल्थ मिशन अब सिर्फ सरकारी पहल नहीं, जनता के भरोसे का प्रतीक बन गया है। और यही वजह है कि आज पंजाब की आवाज़ साफ सुनाई दे रही है, ए सरकार नहीं, साडी सेवा है… ते आम आदमी पार्टी दी सरकार तां सच्चे अर्थां विच साडी सरकार है! Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– पूर्वोत्तर में मोदी, शांति एवं विकास की नई सुबह की आहट

सीएम सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना
बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता: सीएम

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को हरियाणा प्रदेश की तरफ से तुरंत 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस पंजाब व हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और दोनों प्रदेशों में हुए नुकसान के लिए 3100 करोड़ रुपए की मदद की भी घोषणा की, जिसमें पंजाब को 1600 करोड़ रुपये और हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए शामिल हैं। Chandigarh

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र के पिपली अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिला से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इन ट्रकों को अलग-अलग जिलों के लिए भेजा गया है। ट्रकों में दाल, चावल, पानी, रस, आचार, मेडिकल किट, मच्छरदानी, तिरपाल, पशुओं के लिए हरा चारा, चौकर सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में हरियाणा के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, समितियों के सहयोग से राहत सामग्री भेजी जा रही है।

नागरिकों व किसानों को मुआवजा दे रही सरकार | Chandigarh

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जो भी क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हैं, ऐसे क्षेत्रों के नागरिकों व किसानों को सरकार मुआवजा देने का काम कर रही है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है, प्रभावित नागरिक इस पोर्टल पर अपना आवेदन करें। उन्होंने बताया कि अब तक जलभराव से प्रभावित 5786 गांवों के 3 लाख 24 हजार 583 किसानों ने 19 लाख 22 हजार 617 एकड़ के खराबे का पंजीकरण करवाया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण मृत्यु होने पर उस परिवार को तुरंत 4 लाख रुपए की राशि सहायता के तौर पर दी जा रही है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की हानि होने पर मुआवजा निर्धारित किया गया है। पिछले साढ़े 10 सालों में किसानों को फसलों के खराबे का 15500 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी इच्छा अनुसार हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करें। Chandigarh

विपदा या आपदा में राहुल गांधी चले जाते हैं विदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इतिहास गवाह है जब भी देश में कोई विपदा या आपदा आई है तब राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले जाते हैं। इस समय भी ऐसी ही स्थिति है। देश के पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बाढ़ आई हुई है और राहुल गांधी विदेश में बैठे हैं, उन्होंने कहा कि मेरा भी विदेश का दौरा था, लेकिन इस स्थिति को देखते हुए विदेश के दौरे को रद्द कर दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा आज पंजाब के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पंजाब में पैसे की कमी नहीं है, हमें किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं। पंजाब हरियाणा का पड़ोसी राज्य है, हमारा दायित्व और कर्तव्य बनता है कि इस विपदा के समय में हम पंजाब के लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7 लाख 47 हजार परिवारों को मकान बनाने के लिए 2,314 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। इसी तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर नवीनीकरण योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए 76,985 परिवारों की कच्ची छत को पक्का करने के लिए 416 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 80,000 रुपए दिए गए हैं। Chandigarh

यह भी पढ़ें:– विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राशन किटें

विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राशन किटें
टीम सदस्यों ने ने गांवों में की वितरित

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अरुणा चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला के तहत बुधवार को गांव बालापिंडी, चक्कराजा, ताजपुर और मद्देपुर में बड़ी संख्या में राशन किटें भेजी। विधायिका अरुणा चौधरी ने इन राशन किटों को अलग-अलग गांवों के लिए अपने घर से रवाना किया, जिन्हें आगे उनकी टीम द्वारा प्रभावित गांवों में पहुंचा कर जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया। चौधरी ने कहा कि इस मुश्किल समय में अपने लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य है।

प्राकृतिक आपदा आने के बाद से ही वह अपनी टीम के साथ पीड़ितों के पास जाकर उनकी वर्तमान स्थिति और प्रभावित गांवों का जायजा लेती आ रही हैं। कई गांवों में दूसरी बार भी राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। उन्होंने भरोसा दिया कि आगे भी मदद जारी रखी जाएगी। जानकारी अनुसार, अरुणा चौधरी के आदेश पर ब्लॉक समिति दिनानगर के पूर्व चेयरमैन हरविंदर सिंह भट्टी की देखरेख में जोन इंचार्ज वरिन्द्र सिंह नौशहिरा और अन्य टीम सदस्यों ने गांव चक्कराजा और ताजपुर में राशन किटें वितरित कीं। वहीं, बालापिंडी व मद्देपुर में बाकी टीम ने जिम्मेदारी निभाई।

भट्टी ने कहा कि यह अरुणा चौधरी की दरियादिली है कि वह पिछले कई दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री भेज रही हैं और खुद वहां जाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रही हैं। इस दौरान गांवों की महिलाओं ने विधायक अरुणा चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी का धन्यवाद किया। इस मौके पर एनआरआई मौंटी घूमण, जगरूप रंधावा, पंकज कुमार, हरपाल सिंह, दीदार सिंह , विक्रमजीत, अंग्रेज सिंह, दलबीर सिंह, अमरजीत, सरपंच कमलेश कुमारी बालापिंडी, गौरव गोरू, सुरेश कुमार बालापिंडी, विजय शर्मा और राम स्वरूप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– खजाने के कागजों में 12 हजार करोड़, केंद्र से आई ‘नकदी’ कहां गई, कोई बताने को तैयार नहीं

Punjab Flood News: बाढ़ से तबाही, गरीबों के आशियाने उजड़े, सरकार से मदद की गुहार
Punjab Flood News: गोबिंदगढ़ जेजियां सच कहूँ/भीम सैन इन्सां । पिछले दस दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने न केवल किसानों की फसलों को डुबोकर भारी नुकसान पहुंचाया है, बल्कि विभिन्न गांवों में सैकड़ों परिवारों के घरों की छतें गिरने से भी भारी तबाही मचाई है। हालांकि इस दौरान जानमाल का नुकसान होने से बचाव हो गया, लेकिन प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मंगलवार को सच कहूँ की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां पीड़ित परिवारों के आंसुओं को पोंछने वाला कोई नजर नहीं आया। इन परिवारों ने भारी मन से बताया कि ऐसी लगातार बारिश उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखी है। उन्होंने कहा कि 1988 में भी ऐसी स्थिति नहीं थी, जैसी आज देखने को मिल रही है।

घर बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाए सरकार | Punjab Flood News

अमरजीत कौर, स्वर्गवासी जैला सिंह की पत्नी, के घर की छत गिरने से उनका परिवार संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके पांच बेटियां हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से आंसुओं भरे मन से गुहार लगाई कि उन्हें दो कमरों का घर बनाने के लिए जगह दी जाए, ताकि उनकी जिंदगी के दिन आसानी से कट सकें।

दूसरों के घरों में कर रहे गुजारा: गुरदीप कौर

गुरदीप कौर, स्वर्गवासी गुरमेल सिंह की पत्नी, ने रोष जताते हुए कहा कि उनकी मुसीबत की घड़ी में किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। घर में सोने की जगह न होने के कारण उनका परिवार दूसरों के घरों में गुजारा कर रहा है। गग्गी खां पुत्र जोरा खां, सरीफ खां पुत्र स्वर्गवासी मिट्ठू खां छाजली के घरों की छतों से लगातार पानी रिसने के कारण छतें कभी भी गिर सकती हैं। इससे परिवार चिंता में डूबा हुआ है। पीड़ित परिवारों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके गिरे हुए घरों का मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने लिए फिर से रैन-बसेरा बना सकें और अपनी जिंदगी को आसान कर सकें।

खतरे में रह रहा पूरा परिवार: सरबजीत कौर

सरबजीत कौर, सतनाम सिंह की पत्नी, के घर में दरारें आने से उनका घर कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है। इस स्थिति में उनके परिवार को जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। बलजीत कौर, स्वर्गवासी गुरजंट सिंह की पत्नी, के घर की छतों से लगातार पानी रिसने के कारण घर की हालत खस्ता हो चुकी है। उन्होंने पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अमर राम पुत्र मीर राम गांव खडियाल कोठे के घर के गिरने से उनका परिवार सदमे में है। उनके परिवार में पांच बेटियां और बीमार बुजुर्ग माता-पिता हैं। परिवार का गुजारा दिहाड़ी मजदूरी से चलता है। परमजीत सिंह पुत्र सूरता राम छाजला और पाला सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी रोजा पत्ती छाजली के घरों की छतें भी खस्ता हालत में हैं। इनके घर गिरने से परिवार परेशानी में जीवन जीने को मजबूर हैं। पड़ोसियों ने आधी रात को सामान बाहर निकालकर इनके परिवार की जान बचाई, लेकिन सामान को भारी नुकसान हुआ।

Punjab School Holiday: पंजाब के स्कूलों में फिर हुआ छुट्टियों का ऐलान, अगले आदेशों तक रहेंगे बंद
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab School Holiday: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 48 और गाँव, 2691 आबादी और 2131 हैक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। अब तक, 22 जिलों के 1996 गाँव प्रभावित हुए हैं, जिससे कुल 3,87,013 आबादी प्रभावित हुई है। पिछले 24 घंटों में 925 और लोगों को निकाला गया, जिससे अब तक बचाए गए लोगों की कुल संख्या 22,854 हो गई है।

अब तक सबसे ज्यादा लोगों को गुरदासपुर (5581), फाजिल्का (4202), फिरोजपुर (3888), अमृतसर (3260), होशियारपुर (1616), पठानकोट (1139) और कपूरथला (1428 ) से निकाला गया है। राज्य में इस समय 139 राहत शिविर कार्यरत हैं, जिनमें 6121 प्रभावित लोग रह रहे हैं, जबकि बाढ़ शुरू होने के बाद से विभिन्न जिलों में कुल 219 शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें फाजिल्का में 14 शिविरों में 2588 लोग, बरनाला में 49 शिविरों में 527 लोग, होशियारपुर में चार शिविरों में 921 लोग, रूपनगर में पांच शिविरों में 250 लोग, मोगा में तीन शिविरों में 155 लोग और मानसा में दो शिविरों में 89 लोग रह रहे हैं। Punjab School Holiday

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में अभी छुट्टियां जारी रहेगी

वहीं बात करें तो सरकार ने 9 सितंबर को सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है लेकिन बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में अभी छुट्टियां जारी रहेगी। इसी क्रम में फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने जानकारी दी कि जिले के 36 बाढ़ प्रभावित स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। वहीं, बाकी सभी सरकारी, निजी और एडेड स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए 8 सितंबर से और विद्यार्थियों के लिए 9 सितंबर से सामान्य रूप से खुल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के 36 बाढ़ प्रभावित स्कूल सरकारी प्राइमरी स्कूल टेंडी वाला, कालू वाला, गट्टी रहीम के, निहाला लवेरा, धीरा घरा, कामलवाला, मुठियां वाला, निहाले वाला, चांदी वाला, राजो के उसपार, खुंदर गट्टी, आले वाला, अराजी सबरा, दुल्ले के, नाथू वाला, गट्टी अजायब सिंह, नौ बेहराम शेर सिंह, ढाणी गुरमुख सिंह, राणा पंज गराई, नवां राणा पंज गराई, शेर सिंह वाला, मौजी बहादुर के, काले के हिठाड़, कुतबदीन वाला, बंडाला, बस्ती राम लाल, भखड़ा, सुल्तान वाला, फत्ते वाला, बग्गे वाला, सरकारी मिडिल स्कूल आले वाला, कामलवाला मुठियां वाला, निहाले वाला, महालम, सरकारी हाई स्कूल खुंदर गट्टी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धीरा घरा, गट्टी राजो के और नौ बेहराम शेर सिंह हैं जो अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे। Punjab School Holiday

यह भी पढ़ें:– Bihar Anganwadi Workers Salary Hike: सरकार की आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात

प्रदेश में भीषण बाढ़ से पीड़ितों की मदद का सिलसिला लगातार जारी
प्रशासन की टीमें मुस्तैद, डीसी ले रहे अपने अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 130 राशन किटों का वितरण

सुल्तानपुर लोधी (सच कहूँ/सच कहूँ न्यूज)। Punjab Flood News: पंजाब में कपूरथला के जिला उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने रविवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की सहायता के लिए प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री के साथ-साथ राशन किटों का वितरण लगातार जारी है। इन राशन किटों में आटा, चावल, दाल, तेल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज सुल्तानपुर लोधी में एसडीएम अलका कालिया के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित लोगों को 130 राशन किटें उपलब्ध कराई गर्इं। Punjab Flood News

पंचाल ने कहा कि पशुओं के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे सेवाएं दे रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा और फीड का निरंतर वितरण किया जा रहा है, साथ ही पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं इस बीच, अधिकारियों ने रविवार को बताया कि लगातार बारिश के बाद पोंग (ब्यास) बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण होशियारपुर के कई हिस्से कई दिनों से जलमग्न हैं। टांडा और मुकेरियां उपमंडलों के निचले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहाँ धान, गन्ना और मक्के की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

टांडा के गंधोवाल, रारा मंड, तल्ही, सलेमपुर, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला जैसे गाँव, साथ ही मुकेरियां के मोतला, हलेर जनार्दन, सनियाल, कोलियान, नौशहरा और मेहताबपुर गाँव अभी भी जलमग्न हैं। रविवार शाम पौंग बांध का जलस्तर 1,392.20 फुट था, जो एक दिन पहले 1,394.19 फुट था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 47,162 क्यूसेक से घटकर 36,968 क्यूसेक रह गया, जबकि शाह नहर बैराज में लगभग 90,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

24 घंटों में 925 और लोगों को सुरक्षित निकाला | Punjab Flood News

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 48 और गाँव, 2691 आबादी और 2131 हैक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। अब तक, 22 जिलों के 1996 गाँव प्रभावित हुए हैं, जिससे कुल 3,87,013 आबादी प्रभावित हुई है। पिछले 24 घंटों में 925 और लोगों को निकाला गया, जिससे अब तक बचाए गए लोगों की कुल संख्या 22,854 हो गई है। अब तक सबसे ज्यादा लोगों को गुरदासपुर (5581), फाजिÞल्का (4202), फिरोजपुर (3888), अमृतसर (3260), होशियारपुर (1616), पठानकोट (1139) और कपूरथला (1428)

से निकाला गया है। राज्य में इस समय 139 राहत शिविर कार्यरत हैं, जिनमें 6121 प्रभावित लोग रह रहे हैं, जबकि बाढ़ शुरू होने के बाद से विभिन्न जिलों में कुल 219 शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें फाजिल्का में 14 शिविरों में 2588 लोग, बरनाला में 49 शिविरों में 527 लोग, होशियारपुर में चार शिविरों में 921 लोग, रूपनगर में पांच शिविरों में 250 लोग, मोगा में तीन शिविरों में 155 लोग और मानसा में दो शिविरों में 89 लोग रह रहे हैं।

कुल 23 एनडीआरएफ टीमें बचाव कार्यों में जुटी

कुल 23 एनडीआरएफ टीमें अमृतसर, फाजिल्का, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, होशियारपुर, पटियाला, लुधियाना, पठानकोट और रूपनगर में राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, जबकि कपूरथला में दो एसडीआरएफ टीमें सक्रिय हैं। भारतीय सेना की 27 टुकड़ियां और 7 इंजीनियर टास्क फोर्स बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात हैं। भारतीय वायु सेना और सेना के नौ हेलीकॉप्टर राहत कार्यों में लगाए गए हैं। बीएसएफ फिरोजपुर सैक्टर में सहायता प्रदान कर रही है। इसके अलावा, 158 नावें और एक सरकारी हेलीकॉप्टर भी राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण रूप से खड़ी है प्रदेशवासियों के साथ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

लुधियाना में ससराली बांध पर संकट गहराया, प्रशासन अलर्ट, सेना व एनडीआरएफ की टीमें तैनात
सतलुज नदी के तेज बहाव से बांध पर भारी दबाव, 14 गांवों में बाढ़ का खतरा

राज्य में 22 जिलों के 1902 गांव प्रभावित, 43 मौतें और 1.71 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

लुधियाना (जसवीर गहल/साहिल अग्रवाल)। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना जिले में सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण ससराली बांध पर भारी दबाव उत्पन्न हो गया है। मिट्टी खिसकने और दरार की आशंका के चलते बांध के समीप सेना और एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा और जिला उपायुक्त हिमांशु जैन स्वयं मौके पर मौजूद हैं। यदि ससराली तटबंध टूटता है, तो ससराली, बूंट, रावत, हवास, सीरा, बूथगढ़, मंगली टांडा, ढेरी, ख्वाजके, खासी खुर्द, मंगली कादर, मत्तेवाड़ा, मंगत और मेहरबान जैसे गांवों में बाढ़ आ सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, ऊपरी मंजिलों पर जाने और एक मंजिला घरों में रहने वालों को सुरक्षित आश्रयों में जाने की सलाह दी है। Ludhiana News

बांध से 500 मीटर की दूरी पर 10 फुट ऊंचा रिंग बांध बनाया जा रहा है ताकि पानी के तेज बहाव को रोका जा सके। यदि यह प्रयास विफल होता है, तो राहों रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, नूरवाला रोड, समराला चौक और साहनेवाल के धनांसू क्षेत्र तक पानी पहुंच सकता है। अनुमान है कि 50,000 से अधिक लोगों को खतरा हो सकता है।

सतलुज नदी में भाखड़ा बांध से छोड़ा गया पानी बह रहा है। जलस्तर 1678.74 फुट पर है, जो खतरे के निशान 1680 से थोड़ा कम है। चारों गेट 10-10 फुट तक खोले गए हैं। इस समय पानी की आमद 76,318 क्यूसेक और निकासी 80,792 क्यूसेक है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। भीषण बाढ़ से पंजाब के 22 जिलों के 1902 गांव प्रभावित हुए हैं। 15 जिलों की 3.84 लाख से अधिक आबादी संकट में है। राज्य सरकार ने 196 राहत शिविर स्थापित किए हैं। अब तक 20,972 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सबसे अधिक मौतें होशियारपुर में | Ludhiana News

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के अनुसार राज्य में अब तक 43 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें होशियारपुर में 7, पठानकोट में 6, बरनाला और अमृतसर में 5-5, लुधियाना और बठिंडा में 4-4, मानसा में 3, गुरदासपुर और एस.ए.एस. नगर में 2-2, तथा पटियाला, रूपनगर, संगरूर, फाजिल्का और फिरोजपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। पठानकोट के तीन लोग अभी भी लापता हैं।

गुरदासपुर जिले में सबसे अधिक फसलों का नुक्सान

राज्य के 18 जिलों में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। गुरदासपुर में 40,169 हेक्टेयर, अमृतसर में 26,701, फाजिल्का में 17,786, फिरोजपुर में 17,221, कपूरथला में 17,807, तरनतारन में 12,828, मानसा में 11,042, संगरूर में 6560, होशियारपुर में 8322, जालंधर में 4800, एस.ए.एस. नगर में 2000, पठानकोट में 2442, मोगा में 2240, पटियाला में 600, बठिंडा में 587, एस.बी.एस. नगर में 362, रूपनगर में 300 और लुधियाना में 32 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो चुकी हैं। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बाढ़ के मद्देनज़र आपातकालीन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार अलॉट
राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए पूर्णतः वचनबद्ध: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: प्रदेश भर में आई भीषण बाढ़ के मद्देनज़र चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों के लिए प्रति पेट्रोल पंप के आधार पर कुल 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया है। इसके अतिरिक्त प्रति गैस एजेंसी के आधार पर 1,320 गैस सिलेंडर भी अलॉट किए गए हैं। Chandigarh News

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि अमृतसर ज़िले के लिए प्रति पेट्रोल पंप 4,000 लीटर पेट्रोल और 4,000 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया गया है तथा प्रति एजेंसी के आधार पर 50 गैस सिलेंडर दिए गए हैं। इसी प्रकार बरनाला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,500 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, बठिंडा को 1,500 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा फरीदकोट के पेट्रोल पंपों को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

फिरोज़पुर और फ़ाज़िल्का (प्रत्येक) के लिए 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं। फतेहगढ़ साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, गुरदासपुर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, होशियारपुर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, जालंधर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, कपूरथला को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, लुधियाना को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, मालेरकोटला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा मानसा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

इसी प्रकार मोगा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, पटियाला को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 65 गैस सिलेंडर, पठानकोट को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, रूपनगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, एस.ए.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 80 गैस सिलेंडर, एस.बी.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, श्री मुक्तसर साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर, संगरूर को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर तथा तरनतारन को 3,000 लीटर पेट्रोल, 4,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर का भंडार अलॉट किया गया है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– “गुरु ही असली पथप्रदर्शक – शिक्षक दिवस पर उमड़ा सम्मान और कृतज्ञता का सैलाब”

घग्गर में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, मूनक में बाढ़ की आशंका
लगातार बारिश से नदी में उफान, दो दर्जन गांवों में दहशत का माहौल

स्थायी समाधान की कमी पर उठे सवाल, प्रशासनिक लापरवाही से नाराज ग्रामीण

मूनक (सच कहूँ/मोहन सिंह)। Punjab Floods News: मूनक सब-डिवीजन के खनौरी मापदंड के अनुसार बुधवार दोपहर 2 बजे घग्गर नदी का जलस्तर 748.6 फुट दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 748 फुट है। यानी नदी का पानी अब खतरे के स्तर से ऊपर जा चुका है, जिससे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। लगातार हो रही बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश का पानी दो से तीन दिन में घग्गर नदी तक पहुँचता है, लेकिन नदी से निकलने में कई दिन और लग जाते हैं। इस कारण बरसात का पूरा मौसम बाढ़ के डर के साये में गुजरता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह संकट वे गवर्नर राज से लेकर आज तक झेलते आ रहे हैं और कई बार जान-माल का नुकसान भी सहना पड़ा है।

बरिन्द्र गोयल के प्रयासों से मिली आंशिक राहत | Moonak News

साल 2023 में हलका विधायक और मौजूदा कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल के प्रयासों से मकौरड़ से मूनक तक नदी के दोनों किनारों को 15-16 फुट चौड़ा किया गया, जिससे मशीनरी की आवाजाही संभव हो सकी। पहले कोई रास्ता नहीं था, जिससे राहत कार्यों में बाधा आती थी। इस कार्य से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी अधूरा है। Moonak News

ग्रामीण बोले, योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग समय पर नदी के किनारों को मजबूत नहीं करवाते और सफाई की व्यवस्था भी नहीं होती। अधिकतर योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रहती हैं। बांधों पर मशीनरी के प्रयोग की बजाय मनरेगा मजदूरों से मिट्टी के थैले भरवाए जाते हैं, जो आपदा के समय अपर्याप्त साबित होते हैं। जब पानी का स्तर बढ़ जाता है, तो प्रशासनिक अधिकारी औपचारिक दौरे करते हैं और खानापूर्ति के लिए जेसीबी मशीनें खड़ी कर दी जाती हैं।

टांगरी का जलस्तर बढ़ने से पटियाला में अलर्ट

इधर, अंबाला और काला अंब क्षेत्र में भारी बारिश के कारण टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से पटियाला जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने संभावना जताई है कि देवीगढ़ क्षेत्र में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसके प्रभावित गांवों में महिमूदपुर रुड़की, देवीनगर, हरिगढ़, रोहड़ जगीर, लेहलां जगीर, दु?धनगुजरां, अदालतिवाला, मघ्घर साहिब, मोहलगढ़, खांसा, रत्ताखेड़ा, औजां, खतौली, गणेशपुर, खराबगढ़, बीबीपुर, जोधपुर, बुधमोर और सादिकपुर बीड़ां शामिल हैं।

स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि सतर्क रहें, नदी किनारे न जाएं और प्रशासनिक निदेर्शों का पालन करें। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कैंप बनाए हैं और सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी आपात सूचना के लिए पटियाला जिला कंट्रोल रूम नंबर 0175-2350550, 2358550 पर संपर्क किया जा सकता है।

सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बनी गंभीर स्थिति

चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक का जलस्तर खतरनाक स्तर 1163 फुट से ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन को मजबूरन सुखना लेक के दो फ्लड गेट खोलने पड़े। इसके कारण आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गयी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। Moonak News

घग्गर नदी सामान्य स्तर से काफी ऊपर बह रही है और तेज धारा के कारण आसपास के गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच, सुखना लेक का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बारिश का पानी बड़ी मात्रा में लेक में जमा हो रहा है और घग्गर नदी का पानी भी सुखना लेक में आ रहा है, जिसकी वजह से सुखना लेक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से निचले इलाकों की ओर न जायें। हालात पर कड़ी नजर रखने के लिए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:– तेज बारिश से गिरी छत, मानवता की मिसाल बनीं डीएसपी मनदीप कौर ने दिया एक माह का वेतन

Punjab Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में से लगभग 20,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Punjab Flood News: चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पंजाब हाल के दशकों की सबसे बड़ी बाढ़ों में से एक का सामना कर रहा है, जिसमें 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में आने से 30 लोगों की जान गई हैं और 3.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय पर राहत पहुँचाने, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों से 19,597 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें गुरदासपुर से (5581 व्यक्ति), फिरोज़पुर (3432), अमृतसर (2734), फाज़िल्का (2422), होशियारपुर (1615), कपूरथला (1428) और पठानकोट (1139) शामिल हैं। इसके अलावा बरनाला (369), जालंधर (474), रूपनगर (65), मानसा (163), मोगा (115) और तरन तारन से (60) लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रभावित परिवारों को आश्रय और आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए पंजाब भर में 174 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें बरनाला में 29 शिविर, पटियाला में 26, गुरदासपुर में 25, होशियारपुर में 20, अमृतसर में 16, पठानकोट में 14, फाज़िल्का में 10, मोगा में 9, फिरोज़पुर और जालंधर में 8-8, कपूरथला में 4, रूपनगर में 3 और मानसा व संगरूर में 1-1 शिविर शामिल हैं। इस समय इन शिविरों में 5167 लोग रह रहे हैं, जिनमें से सबसे अधिक होशियारपुर (1041 व्यक्ति), फाज़िल्का (1304), फिरोज़पुर (706), गुरदासपुर (424), अमृतसर (371), बरनाला (369) और जालंधर (474) के हैं। इसके अलावा मानसा के 163, मोगा के 115, संगरूर के 60, कपूरथला के 57, पठानकोट के 48 और रूपनगर के 35 लोग शामिल हैं।

गाँवों के नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए स. मुंडियां ने बताया कि कुल 1400 गाँव बाढ़ की चपेट में आए हैं। इनमें सबसे अधिक प्रभावित गुरदासपुर जिले के (324 गाँव), अमृतसर (135), होशियारपुर (119), कपूरथला (115), मानसा (108), फिरोज़पुर (93), पठानकोट (82), फाज़िल्का (72), जालंधर (62) और तरन तारन (66) गाँव हैं। इसके अलावा मोगा के 48 गाँव, रूपनगर के 44, बरनाला के 34, लुधियाना के 26, श्री मुक्तसर साहिब के 23, पटियाला के 16, फरीदकोट के 15, संगरूर के 13 और मलेरकोटला के 5 गाँव प्रभावित हुए हैं।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि बाढ़ के कारण पंजाब के 13 जिलों में कुल 3,54,626 की आबादी प्रभावित हुई है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में गुरदासपुर में 1,45,000 लोग, अमृतसर में 1,17,534, फिरोज़पुर में 38,112 और फाज़िल्का में 21,562 लोग प्रभावित हुए हैं। अन्य जिलों में पठानकोट में 15,053, कपूरथला में 5748, एस.ए.एस. नगर में 7000, होशियारपुर में 1960 और जालंधर में 991 लोग प्रभावित हुए हैं। कम प्रभावित जिलों में बरनाला (403), मोगा (800), रूपनगर (300) और मानसा (163) लोग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,48,590 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल को नुकसान पहुँचा है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में गुरदासपुर (40,193 हेक्टेयर), मानसा (27,291), अमृतसर (23,000), कपूरथला (14,934), फिरोज़पुर (14,665) और तरन तारन (11,883 हेक्टेयर) शामिल हैं। इसके अलावा होशियारपुर (5971), जालंधर (3000) और पठानकोट (2442) हेक्टेयर भी प्रभावित हुए। इसी तरह एस.ए.एस. नगर (2000), पटियाला (1450), मोगा (949), रूपनगर (300), फरीदकोट (141), लुधियाना (108), बठिंडा (97), श्री मुक्तसर साहिब (84), फाज़िल्का (64), एसबीएस नगर (7), मलेरकोटला (5), संगरूर (3), बरनाला (2) और फतेहगढ़ साहिब में (1) हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुँचा है।

राहत कार्यों में सुरक्षा बलों की तैनाती के बारे में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रभावित जिलों में 23 एन.डी.आर.एफ. टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही हैं, जिनमें पठानकोट में (1) टीम, गुरदासपुर (6), अमृतसर (6), फिरोज़पुर (3), फाज़िल्का (3), बठिंडा (1), जालंधर (2) और रूपनगर में (1) टीम शामिल है। सेना, वायुसेना और नौसेना ने बचाव और राहत कार्यों के लिए 12 टुकड़ियाँ तैनात की हैं और 8 टुकड़ियों को तैयार रखा गया है। इसके साथ ही 2 इंजीनियर टीमें और लगभग 35 हेलीकॉप्टर राहत कार्यों में लगे हुए हैं। बीएसएफ सीमा जिलों में ज़मीनी स्तर पर सहायता प्रदान कर रही है। इसके अलावा राहत सामग्री पहुँचाने और लोगों को बाहर निकालने के लिए 114 नावें और राज्य का एक हेलीकॉप्टर भी काम में लगाया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक 12 जिलों में कुल 30 लोगों की जान गई है, जिनमें से सबसे अधिक 6 मौतें पठानकोट में हुई हैं और पठानकोट के 3 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद पशुओं और बुनियादी ढाँचे के नुकसान का आकलन किया जाएगा, लेकिन शुरुआती रिपोर्टें भारी नुकसान की ओर इशारा करती हैं।

Punjab News: पंजाब में सेवा और समर्पण की मिसाल, मान सरकार का बाढ़ राहत अभियान बना जनता की ताक़त
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab News: प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने सेवा और समर्पण की एक ऐतिहासिक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रहा बाढ़ राहत अभियान यह साबित करता है कि जब जनता पर संकट आता है, तो सच्चा नेतृत्व जनता के बीच जाकर उनके साथ खड़ा होता है। Punjab News

सरकार की तेज़ और संवेदनशील कार्रवाई से अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है और 7,144 लोगों को राहत शिविरों में आश्रय मिला है। 2.56 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए और 1,044 गांवों में आपदा का असर देखा गया, लेकिन सरकार ने तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू कर लोगों के जीवन को संभालने का काम किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं गुरदासपुर, सुल्तानपुर लोधी और पठानकोट जैसे प्रभावित इलाकों का ज़मीनी स्तर पर जाकर जायज़ा ले चुके हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि किसी को भी असहाय नहीं छोड़ा जाएगा, हर नुकसान की भरपाई होगी और हालात जल्द सामान्य किए जाएंगे।

सबसे उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि मुख्यमंत्री मान ने केवल औपचारिक हवाई सर्वेक्षण तक सीमित रहने की बजाय पैदल गांवों में जाकर जनता से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान की व्यवस्था की। यह उनकी “जनता फर्स्ट” नीति का सशक्त प्रमाण है, जिसने प्रभावित परिवारों में आत्मविश्वास और भरोसा जगाया।

मंत्रियों के दौरों ने इस राहत अभियान को और भी मानवीय और प्रभावशाली बनाया। फ़ूड और सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक बाइक से भारत के पाकिस्तान सीमा के सबसे आखिरी गांवों तक पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद किया, राजस्व मंत्री हरदीप मुंडियां ने सुल्तानपुर लोधी में घर-घर जाकर समस्याएं सुनीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राहत ट्रकों को खुद रवाना किया, जबकि शिक्षा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में ग्रामीणों संग नंगे पांव फावड़ा लेकर राहत कार्यों में जुटे, और भूस्खलन से बने गहरे गड्ढे को भरने में मदद की। फाजिल्का में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नूरशाह गांव में जाकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और राहत सामग्री बांटी। पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सौंद और कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने भी अलग-अलग ज़िलों में जाकर व्यक्तिगत रूप से सामग्री वितरित की।

इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों ने अपनी एक महीने की पूरी सैलरी राहत कोष में दान कर दी। मुख्यमंत्री से लेकर हर मंत्री ने अपनी व्यक्तिगत आय को जनता की सेवा के लिए समर्पित कर यह दिखाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल भाषण नहीं देती, बल्कि अपने कामों से प्रतिबद्धता साबित करती है।

राहत अभियान के दौरान सरकार ने केवल भौतिक मदद ही नहीं पहुंचाई, बल्कि लोगों का मनोबल भी मज़बूत किया। 3200 से अधिक राशन किट, 17,000 फूड पैकेट और 45,000 पानी की बोतलें प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गईं। पशुओं के लिए 700 क्विंटल सूखा चारा और 1450 फीड बैग की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन, राहत सामग्री की डिजिटल ट्रैकिंग, सामुदायिक रसोई, पशुओं के लिए चिकित्सा कैंप और बच्चों के लिए काउंसलिंग जैसी इनोवेटिव पहलों ने यह साबित किया कि यह सरकार हर पहलू पर संवेदनशीलता और गंभीरता से काम कर रही है। Punjab News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संदेश में कहा कि पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और भलाई है। राजनीति से ऊपर उठकर केवल मानवता की सेवा की गई है। सभी प्रभावित परिवारों को 15 दिन के भीतर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए मुआवज़ा दिया जाएगा और इसके लिए तत्काल गिरदावरी करवाकर सर्वे शुरू हो चुका है।

पंजाब की जनता आज गर्व से कह सकती है कि उन्हें ऐसी सरकार मिली है जो केवल वादे नहीं करती, बल्कि संकट की घड़ी में हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहती है। मान सरकार का यह राहत अभियान सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की राजनीति का सच्चा उदाहरण बनकर सामने आया है और इसने पंजाब को एक मज़बूत राज्य के रूप में नई पहचान दी है।

यह भी पढ़ें:– Lado Laxmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं ने सीएम सैनी के लिए कह दी ये बड़ी बात

Flood News: मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में बाढ़ का कहर, 105 लोगों को सेना ने बचाया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Flood News: प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिक प्रशासन की सहायता की प्रतिबद्धता पर अडिग सेना मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत अभियान में जुटी है। सेना ने शनिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में बाढ से उत्पन्न स्थिति सामान्य होने के बाद गुना और शिवपुरी जिलों में तैनात सैन्य टुकड़ियों को आज वापस बुला लिया गया। Flood News

इस बीच, अशोकनगर-ग्वालियर से संचालित एक बाढ़ राहत टुकड़ी राहत और सहायता की संभावित आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए ईसागढ़ और सिहोरा क्षेत्रों का सक्रिय रूप से सर्वेक्षण कर रही है। राजस्थान के धौलपुर में सेना की एक टुकड़ी स्थिति बिगड़ने पर सहायता के लिए तैयार है। साथ ही श्रीगंगानगर के उपायुक्त से प्राप्त अनुरोध पर शीघ्र कदम उठाते हुए सेना ने एक टीम तैनात की है। इस टीम को बाढ़ जैसी स्थिति के कारण जलभराव की समस्या के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने का काम सौंपा गया है। Flood News

नागरिक प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए पाँच पंपिंग सेट और दो किलोमीटर लंबे पाइन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। सेना के सहायता और राहत कार्यक्रमों में अब तक 105 नागरिकों को बचाया गया और 300 से ज्यादा लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। सेना बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और किसी भी आपात स्थिति का तुरंत संवेदनशीलता और पेशेवर तरीके से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें:– रामगढ़ दौलताबाद के पूर्व प्रधान संजय की गोली मारकर हत्या