Hathinikund Barrage - Sach Kahoon Hindi

कैराना में चेतावनी बिंदु से नीचे आया यमुना का बहाव, राहत
कैराना। Hathinikund Barrage: हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में कमी आने पर कैराना क्षेत्र में यमुना का बहाव चेतावनी बिंदु से नीचे आ गया है। यमुना का जलस्तर लगातार घटने से तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत की सांस लेनी शुरू कर दी है। वही, आने वाले दिनों में यमुना के जलस्तर में और कमी आने की संभावना है।

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरन्तर हुई वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से कई दिनों तक यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था, जिससे क्षेत्र में यमुना के बहाव में एकाएक वृद्धि होने के साथ ही निचले इलाकों में पानी भर गया था। सहपत में यमुना तटबंध क्षतिग्रस्त होने के अलावा तटवर्ती क्षेत्र की हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई थी। हालांकि खादर क्षेत्र की फसलों में अभी भी पानी भरा हुआ है, लेकिन लगातार यमुना का घटता जलस्तर निकटवर्ती लोगो को राहत प्रदान कर रहा है। विगत कई दिनों तक तीव्र आवेग से खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली यमुना का जलस्तर कैराना क्षेत्र में चेतावनी बिंदु से नीचे आ गया है।

शनिवार शाम चार बजे कैराना क्षेत्र में यमुना का बहाव 230.20 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां से चेतावनी बिंदु 231.00 मीटर तथा खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल यमुना का बहाव चेतावनी बिंदु से नीचे है। शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से 43,168 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया। निकट दिनों में क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है।

बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, नाव पलटने वाली थी…देखें वीडियो

Hathinikund Barrage: हरियाणा सरकार का केजरीवाल को जवाब, हथिनीकुंड बैराज से पानी नियंत्रित नहीं हो सकता
चंडीगढ़। Hathinikund Barrage: हरियाणा सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) के उन आरोपों को बेबुनियाद, तथ्यों से परे और भ्रामक बताया है जिनमें उन्होंने हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सलाहकार (सिंचाई) और पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह ने केजरीवाल के आरोपों के बाद उन्हें लिखे पत्र में कहा कि ऐसा लगता है उनके अधिकारियों ने उन्हें सच्चाई और तथ्यों से अवगत नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के दावे को लेकर जो पत्र केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा है, वह न केवल सच्चाई और तथ्यों से परे बल्कि भ्रामक भी है।

क्या है मामला | Hathinikund Barrage

सिंह ने पत्र में आरोपों को लेकर स्पष्ट किया कि हथिनीकुंड एक बैराज है जो केवल पानी को डाइवर्ट / रेगुलेट करने के लिए है। यह बैराज, बांध नहीं है, जहां से पानी को सीमित मात्रा में संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के दिशा-निदेर्शों अनुसार जो पानी हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा के लिए यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है, वह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई अत्यधिक बारिश के कारण आया है। इस पानी के कारण हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में भूमि कटाव और जलभराव हुआ है, जिससे राज्य को भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि हथिनीकुंड बैराज यमुना नदी पर यमुनानगर जिले में स्थित है, जिसका निर्माण वर्ष 1998-2000 के दौरान पूर्व निर्मित ताजेवाला बैराज के विकल्प के रूप में किया गया था। हथिनीकुंड बैराज से भागीदार राज्यों को 1994 के समझौते के तहत पानी की आपूर्ति की जाती है। इस बैराज में पानी के संग्रहण का कोई उपाय नहीं है। इसमें एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने पर यह स्वत: ही यमुना नदी में चला जाता है। अगर बैराज में पानी को रोकने का प्रयास किया जाए तो यह इसके सभी गेट को क्षतिग्रस्त कर सकता है और यह बाढ़ में तब्दील होकर हरियाणा और दिल्ली में भारी तबाही मचा सकता है।