limestone E-auction - Sach Kahoon Hindi

लाईमस्टोन, आयरन की सफल नीलामी से विभाग उत्साहित : वीनू गुप्ता
जयपुर। limestone E-auction: उदयपुर के हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन ब्लॉक माइनिंग लीज की प्रीमियम दर पर सफल नीलामी से विभाग उत्साहित है तो सीकर के न्योराना-धांधेला आयरन ओर ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस पर नीलामी भी प्रीमियम दर पर होने के साथ ही वित्तीय वर्ष में दो ब्लॉकों की सफल नीलामी हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्रीमती वीनू गुप्ता ने बताया कि हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन ब्लॉक माइनिंग लीज की ई-नीलामी 134.95 प्रतिशत प्रीमियम पर होने के साथ ही प्रदेश को 50 सालों में साढ़े पांच हजार करोड़ रु. से अधिक की राशि राजस्व के रुप में प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में प्रदेश में सर्वाधिक 8 मेजर मिनरल माइंस की एमएल और सीएल की सफल नीलामी हुई थी। limestone E-auction

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस वं पेट्रोलियम श्रीमती गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में खनिज खोज और खनन कार्य को गति देने के निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा एक्सप्लोरेशन और ब्लॉक्स बनाकर पारदर्शी व्यवस्था से नीलामी पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस साल मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी का नया रेकार्ड बनाने का रोडमैप बनाकर चरणवद्ध तरीके से भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म पर नीलामी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस समय भी आधा दर्जन से अधिक मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई नीलामी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली ही नीलामी अच्छे प्रीमियम दर पर होने से विभाग उत्साहित है। नागौर के 7 लाईमस्टोन ब्लॉक व 1 आयरन ओर ब्लॉक की ई-नीलामी प्रक्रिया भारत सरकार के ई-पोर्टल पर जारी है।

निदेशक माइंस एवं पेट्रोलियम श्री संदेश नायक ने बताया कि उदयपुर के हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन के 94.62 हैक्टेयर क्षेत्रफल ब्लॉक में 74.21 मिलियन टन डिपोजिट का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ई-पोर्टल पर नीलामी के अंतिम चरण में श्री सीमेंट, बिरला कारपोरेशन, वंडर सीमेंट, उदयपुर सीमेंट और अंबुजा सीमेंट ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि उदयपुर सीमेंट ने रिजर्व प्राईस पर 134.95 प्रतिशत प्रीमियम बोली लगाकर माइनिंग लीज प्राप्त की है।

श्री संदेश नायक ने बताया कि हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन एमएल से राज्य सरकार को 50 साल में 5585.44 करोड़ रु. प्रीमियम, रायल्टी, डीएमएफटी, एनएमईटी आदि के रुप में प्राप्त होगी वहीं इसी वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रु. से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।

डीएमजी श्री नायक ने बताया कि इसी के साथ सीकर के न्योराना-धांधेला आयरन ओर ब्लॉक की कंपोजिट लाइसेंस की भी सफल नीलामी रही है। उन्होंने बताया कि इसमें भी अंतिम चरण में पांच प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें से पैसफिक इंण्डस्ट्रीज सफल रही है। न्योराना-धांधेला आयरन ओर ब्लॉक 16.7750 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 3.3 मिलियन टन आयरन ओर मिनरल अनुमानित है। माइंस विभाग द्वारा माइनर मिनरल ब्लॉक्स की भी नीलामी प्रक्रिया चरणवद्ध तरीके से जारी है।

यह भी पढ़ें:– Sirsa Ghaggar River: सिरसा में बाढ़ का खतरा, खेतों में पहुंचा घग्गर नदी का पानी

limestone E-auction: लाईमस्टोन की ई-नीलामी को 21 ब्लॉक तैयार : भाया
नागौर व डेह तहसील के 14.71 वर्ग किमी क्षेत्र में भण्डार | limestone E-auction

पहले चरण में 7 ब्लॉकों की ई-नीलामी | limestone E-auction

जयपुर। खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने नागौर जिले की नागौर व डेह तहसील के 14.71 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लाईमस्टोन के नए भण्डार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चरणबद्ध तरीके से इनकी ई-नीलामी पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा व अधिक से अधिक भागीदारी के लिए कुल 21 ब्लॉक तैयार किए गए हैं जिसमें से 18 ब्लॉक 4.8 हैक्टेयर क्षेत्रफल के हैं, वहीं तीन ब्लॉक लगभग 500-500 हैक्टेयर क्षेत्रफल के तैयार किए गए हैं। पहले चरण में 7 ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सीकर के नीम का थाना में आयरन ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस के लिए ऑक्शन किया जा रहा है।

एसीएस माइंस वीनू गुप्ता ने अधिकारियों के साथ नीलामी तैयारी की समीक्षा के बाद बताया कि प्रदेश में विपुल खनिज संपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा खनिज खोज और नीलामी पर जोर दिया जाता रहा है। विभाग द्वारा बेहतर समन्वय व मिनरल एक्सप्लोरेशन को गति देने से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर मिनरल्स के ब्लॉक तैयार कर भारत सरकार के ई पोर्टल के माध्यम से ई ऑक्शन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

गुप्ता ने बताया कि आरएसएमईटी की अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार नागौर जिले के नागौर और डेह में जी 2 स्तर के एक्सप्लोरेशन और उसके परिणाम के अनुसार नागौर और डेह तहसील के हरीमा, खेतोलाव, सरासनी, सोमणा व पीथासिया में लाईमस्टोन के मिले भण्डार की माइनिंग लीज के लिए ई प्लेट फॉर्म पर ऑक्शन किया जा रहा है।

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि नागौर और डेह में जी 2 स्तर के पूर्वेक्षण के बाद 481.7 मिलियन टन लाईमस्टोन के भण्डार का आकलन किया गया है। आरएसएमईटी द्वारा इस क्षेत्र में 3 बड़े और 18 छोटे ब्लॉकों सहित 21 माइनिंग ब्लॉक ऑक्शन के लिए तैयार किए गए हैं।

नीम का थाना के टोड़ा में आयरन ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई ऑक्शन की कार्यवाही शुरू कर दी हैं, वहीं नागौर के 21 ब्लॉकों में से पहले चरण में लाईमस्टोन के 7 ब्लॉकों की माइनिंग लीज के लिए ई-ऑक्शन की कार्यवाही आरंभ करते हुए 10 जुलाई को निविदा सूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के एमएसटीसी ई पोर्टल पर टेंडर डॉक्यूमेंट सेल करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है, 14 अगस्त को इन ब्लॉकों की ई नीलामी में बोली लगाई जा सकेगी।

संदेश नायक ने बताया कि पहले चरण के 307.1141 हैक्टेयर क्षेत्रफल के सात ब्लॉकों में सरासनी के पीएसबी 11,12,13,14, खेतोलाव के पीएसबी 17 व 18 और खेतोलाव, सरासनी, सोमणा का एचपीबी ब्लॉक के एमएल की पहले चरण में ई-नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि इन्हीं तारीखें को नीम का थाना टोड़ा के आयरन ब्लॉक की सीएल के लिए ई नीलामी होगी। विस्तृत जानकारी माइंस विभाग की वेबसाइट व भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल पर देखी जा सकती है।

आरएसएमईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडीजी एनपी सिंह ने बताया कि नागौर जिले की नागौर तहसील के हरीमा सरासनी, पीथासिया व खेतोलाव में 86.4 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 4.8 हैक्टेयर प्रति ब्लॉक के 18 ब्लॉक बनाए गये हैं। इसी तरह से नागौर और डेह तहसील में हरीमा, खेतोलाव, पीथासिया, सरासनी, सोमणा में, हरीमा, सरासनी सोमणा में और खेतोलाव, सरासनी, सोमणा में ब्लॉक बनाए गये हैं।

यह भी पढ़ें:– Haryana, Punjab Flood: देखें तबाही का भयावह मंजर!