Drug Smuggler - Sach Kahoon Hindi

पटियाला पुलिस ने वांछित तस्कर को दबोचा, लाहोरी गेट से दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
ग्राहक को 1500 कैप्सूल बेचने के लिए कर रहा था इंतजार | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। Patiala News: पटियाला के त्रिपड़ी पुलिस स्टेशन में नशा तस्करी के केस में वांटेंड चल रहे एक युवक को अनाज मंडी पुलिस टीम ने नशीले कैप्सूल बेचते हुए अरेस्ट किया है। 27 साल का राजेश कुमार नामक यह आरोपी डीसीडब्लयू पुल के नीचे 1500 कैप्सूल लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। जहां पर सीआईए स्टाफ पटियाला के इंचार्ज शमिंदर सिंह की सुपरविजन में टीम ने रेड कर इसे अरेस्ट किया है।

हरी नगर फोकल पॉइंट के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ बची के खिलाफ 12 केस पहले से ही चल रहे थे। एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि 12 पुलिस केस दर्ज होने के बाद आरोपित मई 2024 में त्रिपड़ी में दर्ज नशा तस्करी के केस में वांटेंड चल रहा था। सीआईए स्टाफ के एसआई जस्टिन सादिक व उनकी टीम ने लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन इलाके से एक अन्य ड्रग स्मगलर पकड़ा है, जिसकी पहचान नवीन कुमार निवासी भीम नगर सफाबादी गेट के रूप में हुई है। 50 साल का यह आरोपी सातवीं पास है जो लेबर का काम करते हुए नशे की तस्करी करने लगा था।

लाहौरी गेट में केस दर्ज | Patiala News

इस आरोपी के खिलाफ जून 2024 में लाहौरी गेट में नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था लेकिन जमानत पर बाहर आते ही फिर से ड्रग स्मगलिंग करने लगा था। इस आरोपी को झाल साहिब गुरूद्वारा साहिब के नजदीक 610 नशीले कैप्सूल सहित अरेस्ट किया है। एसएसपी ने कहा कि इन दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान कैप्सूल मुहैया करवाने वाले के बारे में पता किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– जमीन अधिग्रहण मामला: पाडला के ग्रामीणों ने दुसरे दिन सचिवालय पहुँच किया प्रदर्शन , डीसी को सोंपा ज्ञापन

Panipat: नशा तस्करों को बचाने का खेला जा रहा बड़ा खेल, सीआइए इंचार्ज सहित 5 सस्पेंड
पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। एक तरफ पुलिस जहां नशा तस्करों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाकर नशे को रोकने का प्रयास कर रही है वहीं विभाग के ही कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की बदौलत नशा तस्करी का धंधा जारी है। ऐसा ही मामला पानीपत एसपी अजीत सिंह शेखावत के संज्ञान में आया। जिसके बाद उन्होंने सीआईए 2 के एक एसआई सहित पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। ये सभी पुलिसकर्मी सीआईए 2 में तैनात थे। Panipat News

पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस कर्मियों ने नशा तस्करी में फंसे एक आरोपी को छोड़ दिया जबकि दूसरे आरोपी से बरामद नशीले पदार्थों की मात्रा कम दिखाई। आरोप है कि उक्त पुलिस कर्मियों ने तस्करों पर दिखाई इस ‘रहम दिली’ की एवज में 30 लाख रुपये लेने तय किए। 22 लाख रुपये उन्होंने ले लिये जबकि आठ लाख रुपये अभी लेने थे।

सीआइए 2 की टीम पहले भी फंस चुकी है | Panipat News

सीआईए 2 की टीम ने बीती 9 मई को रोहतक के चिड़ी गांव निवासी सुमित उर्फ मोन्नू को 1.2 किलो अफीम के साथ पकड़ा था । आरोप है कि सीआइए 2 की टीम ने इस मामले में आरोपी से मोटी रकम वसूली। जांच में सामने आया कि सुमित उर्फ मोनू के साथ उसी के गांव का रविंद्र भी अफीम लेकर जा रहा था। उसके पास ढाई किलो अफीम थी। पुलिस ने उससे 30 लाख रुपए में सौदा कर लिया और रविंद्र को छोड़ दिया। जबकि, सुमित को गिरफ्तार कर उससे अफीम की बरामदगी कम दिखाई।

इस मामले की भनक जब पुलिस अधीक्षक को लगी तो उन्होंने मामले की जांच करवाई और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। पुलिस ने 10 दिनों के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी रविंद्र को दोबारा गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने सारे राज पुलिस के सामने उगल दिये। यहां वर्णनीय है कि नशा तस्करों को बचाने के चक्कर में सीआइए 2 की टीम पहले भी फंस चुकी है। बीते वर्ष समालखा खंड के गांव राक्सेड़ा में नशे की मोटी खेप पकड़ी गई थी, उस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए बड़ा खेल खेला।

पिछले वर्ष भी नशा तस्करों को बचाने का खेल खेला

विदित हो कि नशा तस्करों को बचाने के चक्कर में पहले भी सीआइए टीम फंस चुकी है। बीते साल समालखा खंड के राक्सेड़ा गांव में नशे की मोटी खेप पकड़ी गई थी। इसमें भी पुलिस ने तस्करों को बचाने के लिए बड़ा खेल खेला। एसपी ने उस समय भी सीआइए 2 पर कार्रवाई की थी।

इससे पहले बीती 4 मई को सीआईए-2 थाने का निरीक्षण करने जिला जज पहुंचे थे, लेकिन इस थाने का मुख्य गेट उनके लिए नहीं खोला गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सीआइए 2 प्रभारी सौरभ, सब इंस्पेक्टर जयवीर और मुंशी को निलंबित कर दिया था। जबकि, गेट पर तैनात एसपीओ को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद थाने में एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी संदीप को तैनात किया गया। Panipat News

Vande Metro Train Launched in MP : कुंभ मेले से पहले शुरू हो जाएंगी हाईस्पीड वंदे मेट्रो ट्रेनें

दो किलो हेरोइन, 12 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित तीन गिरफ्तार
जालंधर पुलिस ने किया ड्रग तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़

अमेरिका में बैठे लक्की से जुड़े ड्रग तस्करी के तार | Jalandhar News

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Drug Smuggler Arrested: कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलोग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और वाहन बरामद किए हैं। तस्करों के तार अमेरिका में बैठे लक्की से जुड़े हैं। लक्की पंजाब में इस ड्रग रैकेट को चला रहा था। Jalandhar News

पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम लाम गांव से जंडू सिंघा रोड के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति पर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम सतीश सुमन निवासी गन्ना गांव जालंधर बताया। जब तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में चला कि सुमन और बलकार सिंह निवासी गांव लखनपाल थाना सदर जालंधर और अब निवासी गुरु रविदास नगर नजदीक आकाश कॉलोनी होशियारपुर दोनों मिलकर नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस ने बलकार को गिरफ्तार कर 720 ग्राम हेरोइन, 12 लाख रुपये ड्रग मनी, एक आई-20 कार और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की।

तीसरा आरोपी भी हेरोईन सहित गिरफ्तार | Jalandhar News

कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी कुलवंत राम निवासी गांव किला बरुण राम कॉलोनी कैंप बजवाड़ा थाना सदर होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 280 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया, जिससे आई-20 कार और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई।

लक्की के इशारों पर चलता था सतीश

जांच में पता चला कि सतीश सुमन अपने गांव के रहने वाले लक्की, जो अमेरिका में रहता है, के संपर्क में आया। इसके बाद वह इस धंधे में शामिल हो गया और लक्की उसे खेप भेजता था जो साथियों के साथ मिलकर सप्लाई करता था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बलकार को पहले एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था जो तिहाड़ जेल में बंद था लेकिन पैरोल पर रिहा होने के बाद वह वापिस जेल नहीं गया। सीपी शर्मा ने बताया कि सतीश सुमन की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है जबकि बलकार और लक्की के खिलाफ चार-चार मामले जबकि कुलवंत के खिलाफ दो मामले लंबित हैं। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, चरस बरामद

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो डोडा बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।सोमवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी के धंधे में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश प्रकाश ने चेकिंग के दौरान गांव भूरा के जंगल में स्थित राजवाहे की पुलिया से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता फिरोज निवासी ग्राम गोगवान बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– दुराचार का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Warning to Drug Smugglers: एसपी गौरव यादव की मादक पदार्थ तस्करों को सीधी चेतावनी
तस्करी नहीं छोड़ोगे तो घर जरूर तोड़ेंगे!

जयपुर/श्रीगंगानगर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य में इनकी तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ निरंतर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत श्रीगंगानगर जिले में ​युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए स्थानीय स्तर पर ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ opareshan seema sankalp के अंतर्गत शुक्रवार को थाना जवाहर नगर इलाके में मौसम विभाग ओवरब्रिज से मीरा चौक रोड पर कुख्यात तस्कर छजगरिया परिवार के तीन और सदस्यों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला सरकारी सम्पति को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे इस आपरेशन के तहत इस बड़ी कार्रवाई से तस्करों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। Jaipur News

3 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

जिला एसपी गौरव यादव ने बताया कि महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन व जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ऑपरेशन सीमा संकल्प चलाया जाकर मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थों के खिलाफ अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मादक पदार्थों के तस्कर इस धंधे को नहीं छोड़ेंगे तब तक ऐसी कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एसपी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के बारे में आसूचना संकलन के दौरान जानकारी हासिल हुई कि जवाहर नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर बी मोहल्ले में आकाश उर्फ बिल्ला छजगरिया पुत्र किशन, सोमा छजगरिया पत्नी मंगल व सोमा के दामाद शेरा छजगरिया पुत्र सन्ता सिंह एवं शंटी छजगरिया पुत्र सुखा ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बना रखे हैं। जिसे वे अवैध गतिविधियों में काम में ले रहे हैं।

इस सम्बंध में पुलिस ने नगर परिषद से समन्वय स्थापित कर शुक्रवार को एएसपी सिटी बी.आदित्य आईपीएस के नेतृत्व में एसएचओ जवाहर नगर रोहिताश पूनिया अन्य पुलिस बल की सहायता से इनके द्वारा सरकारी भूमि पर तिक्रमण कर कराए गये निर्माण को ध्वस्त कर मुक्त कराया गया। आरोपी इस जगह को चिट्ठा विक्रय करने, छुपाने, नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिट्ठे का सेवन करवाने के लिए उपयोग किया करते थे।

22 अपराधिक मुकदमे है दर्ज

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त इन चारों के विरुद्ध जिले के जवाहर नगर, सदर, करणपुर, केसरीसिंहपुर एवं कोतवाली थाने में एनडीपीएस व आईपीसी की अन्य गंभीर धाराओं में कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

श्रीगंगानगर की शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई से पहले, जिले में 26 मई को थाना सादुलपुर इलाके में आरोपी नवीन कुमार निवासी राजपुरा पिपरेन की करीब 50 लाख रुपए की अचल संपत्ति को फ्रीज किया गया। अगले दिन 27 मई को जवाहर नगर इलाके में आकाश उर्फ बिल्ला छजगरिया द्वारा कब्जा किये गये करीब एक करोड़ रुपए कीमत के निर्माण को ध्वस्त कर कब्जे में लिया।

वहीं 29 मई को केसरीसिंहपुर में आरोपी हरीश कुमार द्वारा अपने गांव 6वी धनुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किये गए कब्जे को मुक्त कराया। इसी प्रकार 30 मई को थाना सादुलपुर इलाके में कृष्ण कुमार धुडिया द्वारा वार्ड नंबर 14 में घर से जुड़े अहाते में कब्जे शुदा 50 लाख के अतिक्रमण तथा विक्की छजगरिया एवं उसकी बहन पूजा छजगरिया द्वारा वार्ड नंबर 18 में कब्ज की गई एक करोड़ रुपए की कीमत के प्लाट को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

MNREGA Workers Protest: मनरेगा श्रमिकों का जिला परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन

Drug Smuggling: कंटेनर ट्रक से 2 क्विंटल 76 किलोग्राम पोस्त बरामद, चालक फरार
Drug Smuggling: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भादरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर ट्रक में भरा 2 क्विंटल 76 किलोग्राम पोस्त बरामद किया है। कंटेनर ट्रक का चालक पुलिस को चकमा दे भागने में कामयाब रहा। फरार हुए शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार भादरा पुलिस थाना के एसआई वीरचन्द के नेतृत्व में गठित टीम तडक़े गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मलसीसर से कुंजी रोड पर रोही मलसीसर में नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान कुंजी-साहवा की तरफ से आ रहे कंटेरनुमा ट्रक को रुकवाने के लिए इशारा किया तो चालक नाकाबंदी तोडक़र कंटेनरनुमा ट्रक को भादरा की तरफ भगा ले गया। Hanumangarh News

पुलिस ने पीछा किया तो चालक कंटेनर को मलसीसर अड्डा के पास गली में मोडकर वहां खड़ा कर नीचे उतरकर अंधेरे का फायदा उठा भाग गया। फरार हुए चालक की पहचान कुलदीप पुत्र रामस्वरूप जाट निवासी खचवाना के रूप में हुई। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें रखे 12 कट्टों में 2 क्विंटल 76 किलोग्राम डोडा-छिलका पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने पोस्त बरामद कर कंटेनर को जब्त कर लिया। फरार हुए चालक कुलदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। अनुसंधान भादरा पुलिस थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई कर रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई वीरचन्द, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल सुभाष, मदन व राजेन्द्र शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मदन और सुभाष की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

छह ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को छह ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने भादरा के ही एक व्यक्ति से चिट्टा खरीदकर लाने की जानकारी पुलिस को दी। इस आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार भादरा पुलिस थाना के एसआई वीरचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात्रि को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

गश्त के दौरान पुलिस टीम साहवा बाइपास रोड से रामतलाई की तरफ फटने वाले रास्ते पर पहुंचा तो सडक़ के पास खाला पुलिया पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को आते देखकर उक्त व्यक्ति रामतलाई की तरफ जाने वाले कच्चा रास्ता की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उक्त व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान तालीम (25) पुत्र सफी मोहम्मद निवासी वार्ड 22, भादरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान तालीम के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से तालीम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में तालीम ने बताया कि वह स्वयं चिट्टा का नशा करता है। वह स्वयं के इस्तेमाल के लिए अलग-अलग जगह से चिट्टा लाता है। कुछ चिट्टा वह स्वयं इस्तेमाल कर लेता है, कुछ चिट्टा बेच देता है। दो-तीन दिन पहले वह विनोद कुमार पुत्र रणजीत माली निवासी भादरा से आठ ग्राम चिट्टा 12 हजार रुपए में खरीद कर लाया था। इसमें से कुछ चिट्टा उसने स्वयं पी लिया। शेष बचा हुआ चिट्टा बेचने के लिए वह ग्राहकों की तलाश कर रहा था। प्रकरण की जांच थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई कर रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई वीरचन्द के अलावा कांस्टेबल रजत, देवीलाल, नीतीश शामिल थे। Hanumangarh News

Indian Railways: यह रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, हैल्पलाइन नंबर जारी

Rajasthan : 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
रोड़ांवाली के दो युवक पांच ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्त में

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना पुलिस ने बाइपास मार्ग स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई करते हुए पांच ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर गांव रोड़ांवाली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को रविवार देर रात गश्त के दौरान अंजाम दिया गया। जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि थाना की एसआई चुंका के नेतृत्व में गठित टीम रविवार देर रात्रि को गश्त कर रही थी।

गश्त करते हुए पुलिस टीम बाइपास मार्ग स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची तो पेट्रोल पम्प के पीछे खाली पड़ी जगह पर दो युवक संदिग्धावस्था में घूमते नजर आए। शक होने पर दोनों युवकों से उनका नाम-पता पूछा तो इनकी पहचान इमदाद खान (22) पुत्र श्योकत अली निवासी वार्ड 14, रोड़ांवाली व अनीष खान (24) पुत्र रसीद खान निवासी रोड़ांवाली के रूप में हुई। दोनों से रात्रि को यहां घूमने का कारण पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

तलाशी के दौरान इमदाद खान के पास दो ग्राम जबकि अनीष खान के पास तीन ग्राम चिट्टा मिला। दोनों के कब्जे से चिट्टा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थाना के एसआई गजेन्द्र शर्मा को सौंपा। थाना प्रभारी के अनुसार चिट्टा तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने कहां से और किससे चिट्टा खरीदा और किसे सप्लाई देनी थी।

चार ग्राम हेरोइन बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने रविवार रात्रि को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए चार ग्राम हेरोइन बरामद कर पंजाब निवासी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चिट्टा तस्कर से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार संगरिया पुलिस थाना के एसआई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम रविवार देर रात्रि को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

गश्त करते हुए पुलिस टीम संगरिया कस्बे में रेलवे फाटक से बसंत विहार कॉलोनी की तरफ जाने वाले कच्चा रास्ता पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से मिली प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में चार ग्राम हेरोइन (चिट्टा) भरी हुई थी। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से संदीप सिंह (34) पुत्र मंगल सिंह निवासी आकलिया जलाल पीएस दयालपुरा जिला बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह कर रहे हैं।

पोस्त समेत युवक गिरफ्तार, सदर पुलिस की कार्रवाई | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। सदर पुलिस थाना प्रभारी ने रविवार रात्रि को टीम के साथ गश्त के दौरान गांव सहजीपुरा के पास कार्रवाई करते हुए तीन किलोग्राम पोस्त सहित युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में दर्ज मुकदमे की जांच टाउन पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मादक व नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र के नेतृत्व में टीम रविवार देर रात्रि को गश्त कर रही थी।

गश्त करते हुए पुलिस टीम रोही सहजीपुरा में घग्घर नदी के पटड़ा पर पुलिया के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। सामने पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति घबरा गया और तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को रुकवा तलाशी ली तो उसके पास तीन किलोग्राम छिलका-चूरा पोस्त मिला। पुलिस ने पोस्त बरामद कर मौके से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहनसिंह उर्फ सोनू (35) पुत्र मलसिंह निवासी वार्ड 14, करणीसर के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान टाउन पुलिस थाना की एसआई रचना बिश्नोई के सुपुर्द किया। Hanumangarh News

विराट कोहली के करियर को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी टिप्पणी

नशीली दवाइयों की तस्करी के दोषी को तीन साल का कठोर कारावास
25 हजार रुपए जुर्माना लगाया | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने नशीले कैप्सूल तस्करी के मामले में शनिवार को फैसला सुनाते हुए दोषी युवक को तीन साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 16 अगस्त 2020 को तलवाड़ा झील पुलिस थाना के तत्कालीन प्रभारी ने टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने 3 केएसपी की तरफ जाने वाली सडक़ पर एक युवक को बाएं हाथ में काले रंग की प्लास्टिक थैली लेकर जाते देखा। Hanumangarh News

वर्ष 2020 में तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने बरामद किए थे 200 नशीले कैप्सूल

पुलिस को देखकर उक्त युवक खेतों की तरफ छुपने लगा। उसे रोक कर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी मेहरवाला बताया। उसके हाथ में ली हुई थैली को चैक किया तो उसमें पारवोरिन स्पास कैप्सूल के 20 पत्ते भरे हुए थे। इनमें कुल 200 कैप्सूल थे। इसके संबंध में राजेश कुमार के पास कोई लाइसेंस-परमिट इत्यादि नहीं होना पाया गया। सभी कैप्सूलों का वजन किया तो सभी का वजन 128 ग्राम हुआ। इस पर पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ बरामदगी की कार्रवाई की। राजेश को गिरफ्तार कर तलवाड़ा झील पुलिस थाना में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। Hanumangarh News

टिब्बी पुलिस थाना की ओर से इसमें अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में वीरूसिंह पुत्र ज्ञानसिंह निवासी वार्ड 6, पीरकामडिय़ा की ओर से राजेश कुमार को उक्त जब्तशुदा नशीले कैप्सूल बेचान करना पाया गया। पुलिस की ओर से राजेश कुमार के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं वीरूसिंह के खिलाफ जुर्म धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में अपराध प्रमाणित माना गया तथा आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया गया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12 गवाह पेश किए गए। विचारण के पश्चात और दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद शनिवार को न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश रूपचंद सुथार ने आरोपी राजेश कुमार को बिना लाइसेंस के अवैध नशीली दवाइयां अपने कब्जे में रखने पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दोषसिद्ध किया। वीरूसिंह को संदेह का लाभ देकर दोष मुक्त कर दिया।

सजा के बिंदु पर सुनवाई की गई। इस पर विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने न्यायालय से अभियोजन पक्ष की ओर से अपराध साबित करने एवं हनुमानगढ़ में आए दिन नशे के केस अत्यधिक होने और समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए दोषी को अधिकतम दंड से दंडित करने का निवेदन किया गया। दोनों पक्षों की सुनवाई के पश्चात न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने दोषी राजेश कुमार को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में 3 वर्ष के कठोर कारावास एवं 25 रुपए जुर्माना, जुर्माना अदा नहीं करने पर अदम अदायगी जुर्माना 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतने की सजा सुनाई। Hanumangarh News

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!

महिला के कब्जे से पोस्त बरामद
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना पुलिस ने रोही नवां में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 900 ग्राम छिलका पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी अनुसंधान में जुटी है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना की कार्यवाहक प्रभारी एसआई चुंका के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम दोपहर बाद संगरिया रोड स्थित नवां रेलवे फाटक से गांव नवां में जाने वाली सडक़ पर रोही नवां में बिजली पावर हाउस के पास पहुंची तो वहां एक महिला हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली लिए खड़ी दिखाई दी। Hanumangarh News

पुलिस टीम को आते देखकर उक्त महिला रेलवे लाइन की तरफ जाने लगी। शक होने पर पुलिस ने महिला को रुकवाकर पूछताछ की तो उसकी पहचान सुखजीत कौर (40) पत्नी नायबसिंह उर्फ नैबा जटसिख निवासी वार्ड 7, नवां के रूप में हुई। एसआई चुंका ने सुखजीत कौर के हाथ में पकड़ी प्लाटिक की थैली को कब्जे में लेकर चैक किया तो उसमें नौ सौ ग्राम छिलका पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने पोस्त बरामद कर मौके से सुखजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई गजेन्द्र शर्मा को सौंपी। पुलिस टीम में एसआई चुंका, कांस्टेबल जयपाल सिंह, बलदेव व कप्तान सिंह शामिल रहे। Hanumangarh News

Gold Price Today: सोना फिर उछला, इतनी बढ़ गई कीमतें!

Drug Smuggling: नशीले कैप्सूल तस्करी के दोषी को दस साल का कठोर कारावास
Drug Capsule Smuggling: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने नशीले कैप्सूल तस्करी के मामले में बुधवार को फैसला सुनाते हुए दोषी व्यक्ति को दस साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 9 फरवरी 2020 को टिब्बी पुलिस थाना के तत्कालीन प्रभारी ने टीम के साथ गश्त के दौरान रोही खाराखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति को रोककर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम रवीश पुत्र श्यामलाल निवासी वार्ड 5, खाराखेड़ा बताया। Hanumangarh News

एक लाख रुपए जुर्माना लगाया, वर्ष 2020 में टिब्बी थाना पुलिस ने की थी कार्रवाई

पुलिस ने उसके हाथ में ली हुई थैली को चैक किया तो उसमें पारवोरिन स्पास कैप्सूल के 60 पत्ते भरे हुए थे। इनमें कुल 600 कैप्सूल थे। इसके संबंध में रवीश के पास कोई लाइसेंस-परमिट इत्यादि नहीं होना पाया गया। पुलिस ने कैप्सूल बरामद कर मौके से रवीश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में टिब्बी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। तलवाड़ा झील पुलिस थाना की ओर से इस प्रकरण में अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में आरोपी रवीश के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अपराध प्रमाणित माना गया तथा आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया गया। Hanumangarh News

विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 9 गवाह पेश किए गए। विचारण के पश्चात और दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद बुधवार को न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश रूपचंद सुथार ने आरोपी रवीश को बिना लाइसेंस के अवैध नशीली दवाइयां अपने कब्जे में रखने पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दोषसिद्ध किया। सजा के बिंदु पर सुनवाई की गई। विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने न्यायालय से अभियोजन पक्ष की ओर से अपराध साबित करने एवं हनुमानगढ़ में आए दिन नशे के केस अत्यधिक होने और समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए दोषी को अधिकतम दंड से दंडित करने का निवेदन किया।

दोनों पक्षों की सुनवाई के पश्चात न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने नशीले कैप्सूल तस्करी के दोषी रवीश को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपए जुर्माना, जुर्माना अदा नहीं करने पर अदम अदायगी जुर्माना 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतने की सजा सुनाई। Hanumangarh News

नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत

9 करोड़ की स्मैक बरामदगी मामला: वांछित पूर्व सरपंच पकड़ा
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच (CID) की टीम ने रविवार को झालावाड़ (Jhalawar) जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से 9 करोड रुपए की स्मैक बरामदगी (Smack recovery case worth Rs 9 crore) में वांछित 10 हजार के ईनामी तस्कर भगवान सिंह नागर पुत्र धन्नालाल धाकड़ निवासी पाउखेड़ी थाना सुनेल जिला झालावाड़ को डिटेन कर बारां पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी ग्राम पंचायत चतलाव का पूर्व सरपंच था। Jaipur News

सीआईडी की झालावाड़ में एक और बड़ी कार्रवाई

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम द्वारा लगातार इनामी अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल महेश सोमरा को आरोपी भगवान सिंह नागर भूतपूर्व सरपंच के संबंध में सूचना मिली थी।

एडीजी एमएन ने बताया कि आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा व राजेश मलिक के सुपरविजन तथा इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश को इस सूचना को डवलप करने रवाना किया गया था। टीम ने सूचना विकसित कर पुख्ता की, इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी तस्कर भगवान सिंह नागर को डिटेन कर बाद में बारां पुलिस को सौंप दिया गया। Drug Smuggler

10 हजार रुपये का ईनामी है तस्कर | Jaipur News

उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई 2023 को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बारां जिले के थाना सदर इलाके में 9 करोड़ की स्मैक के साथ थाना भवानी मंडी निवासी आरोपी इकबाल खान और जिला मंदसौर मध्य प्रदेश निवासी भरत कुमार नागर को पकड़ा था। जिन्होंने पूछताछ में गांव पाउखेड़ी थाना सुनेल झालावाड़ निवासी भूतपूर्व सरपंच भगवान नागर के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ से स्मैक खरीद कर लाना बताया था। आरोपी पर एसपी बारां द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। पूर्व सरपंच होने की आड़ में काफी समय से यह झारखंड, बिहार, मणिपुर और एमपी से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर राज्य में सप्लाई करता रहा है। Jaipur News

एडीजी ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा व कांस्टेबल नरेश कुमार की अहम भूमिका रही, वहीं हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह व राकेश जाखड़ की तकनीकी भूमिका रही। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर द्वारा किया गया। स्थानीय पुलिस थाना सुनेल से एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, जयदीप सिंह, कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह व प्रमोद कुमार शामिल थे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– ”महिलाओं के प्रति बेतहाशा बढ़ते अपराध के खिलाफ राज्यपाल दखल दें”

कश्मीर में पंजाब के दो निवासी नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) पुलिस ने शुक्रवार को कुलगाम जिले में पंजाब के दो निवासियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक काजीगुंड थाने की टीम ने गश्त के दौरान दो लोगों को सामान का थैला लेकर संदिग्ध हालत में घूमते देखा और उन्हें रोका। दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनके सामान की जांच के दौरान, उनके पास से 19 किलोग्राम पोस्ता भूसे जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। दोनों की पहचान पंजाब के शैरीवाला लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह और वलीपोर खुराद लुधियाना, पंजाब के हरविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि काजीगुंड पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। Srinagar News

यह भी पढ़ें:– Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया