Tibbi News - Sach Kahoon Hindi

विश्व आदिवासी दिवस पर टिब्बी में विधिक जागरूकता की अलख, छात्राओं और बिहारी बस्ती में अधिकारों व कानून की दी जानकारी
टिब्बी (सच कहूं/अंकित वधवा)। Tibbi News: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेट एक्शन प्लान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के निर्देश पर रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के अध्यक्ष एवं एसीजेएम तुषार बिश्नोई के निर्देश पर टिब्बी कस्बे में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित शिविर में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। वहीं घग्घर नदी किनारे स्थित नौ बुर्जी बिहारी बस्ती में ताल्लुका विधिक सेवा समिति एवं पुलिस थाना टिब्बी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित कर शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, नशे से दूर रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पीएलवी प्रभु राम ने छात्राओं को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समुदायों के अधिकारों, संस्कृति एवं परंपराओं तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के साथ नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिला उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी प्रावधान, बालश्रम, गुड टच-बैड टच और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार, नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या शोषण की स्थिति में चुप नहीं रहने और उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में सुनीता छिंपा सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

नौ बुर्जी बिहारी बस्ती में आयोजित शिविर में 50 से अधिक लोगों और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पीएलवी प्रभु राम ने राष्ट्रीय लोक अदालत, निशुल्क विधिक सहायता एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। पुलिस थाना टिब्बी के हैड कांस्टेबल विनोद लेघा ने बच्चों की बाल कटिंग करवाई तथा बिस्किट के पैकेट वितरित किए। लोगों को शिक्षा से जुड़ने और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशामुक्ति का संदेश देते हुए कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर  सुरेवाला ग्राम पंचायत प्रशासक सुरजाराम पंवार भी मौजूद रहे।विश्व आदिवासी दिवस पर चाहूवाली में विधिक जागरूकता शिविर

वहीं चाहूवाली ग्राम पंचायत में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पीएलवी जगदीश डूडी ने श्रमिकों को मानवाधिकार, महिला अधिकार, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, श्रमिक अधिकार और नालसा योजनाओं की जानकारी दी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर की जानकारी भी दी गई। शिविर में 60 लोग लाभान्वित हुए।

टिब्बी की बेटी कल्पना महला ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, जीता रजत पदक
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: क्षेत्र के बेहरवाला गांव की बेटी कल्पना महला ने मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित नेशनल एक्रोबेटिक ओपन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर टिब्बी क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कल्पना वर्तमान में नागौर जिले के मूण्डवा स्थित वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान, तेजास्थली में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 23 सदस्यीय छात्रा वर्ग दल ने हिस्सा लिया। तेजास्थली की तीन जिम्नास्टिक खिलाड़ियों—देविका, पूजा और कल्पना—ने उत्कृष्ट तालमेल और शानदार प्रदर्शन के दम पर रजत पदक हासिल किया। इनमें बेहरवाला की कल्पना महला ने अपनी बेहतरीन कलाबाजी और निरंतर अभ्यास से विशेष पहचान बनाई।

कल्पना के पिता हरपाल महला किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कल्पना ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर जिम्नास्टिक के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल की है। वह इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।

कल्पना की इस सफलता में तेजास्थली संस्थान की निदेशक एवं जिम्नास्टिक्स कोच डॉ. शीला दत्ता का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। संस्थान की ओर से बताया गया कि छात्राओं ने कठिन परिस्थितियों में भी नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ तैयारी की और राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कल्पना के राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने की खबर से बेहरवाला सहित पूरे टिब्बी क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने कल्पना तथा उसके परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कल्पना की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के सामने संसाधनों की कमी बाधा नहीं बन सकती। किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली कल्पना क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।

टिब्बी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का जिला स्तरीय आयोजन, छात्राओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी  प्रीति ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त जीवन इसके लिए आवश्यक है।

इस दौरान योग गतिविधियां, कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

अंत में जिला युवा अधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से जिलेभर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस मौके पर नशा मुक्त अभियान के तहत छात्राएं हस्ताक्षर अभियान का भी हिस्सा बनी। प्रधानाध्यापिका पूनम  पूनिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

वार्ता में बनी सहमति, डबली कलां में पेयजल समस्या को लेकर चल रहा धरना खत्म
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: क्षेत्र के डबली कलां गांव में पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का धरना अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। जलदाय विभाग द्वारा जल्द फिल्टर की सफाई करवाने और नई मोटर लगाने का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया।

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के एक निजी कार्मिक को वाटरवर्क्स के कमरे में बंद कर दिया और परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। फिल्टर की सफाई और नई मोटर लगाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। पूर्व में दिए गए आश्वासन भी पूरे नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी थी।

घटना की सूचना मिलने पर तलवाड़ा थानाधिकारी राजपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जलदाय विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता कुलवंत सुथार ने ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने शीघ्र फिल्टर की सफाई कराने तथा नई मोटर लगाने का भरोसा दिया, जिस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई और काम भी शुरू करवा दिया गया।

सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर वाटरवर्क्स का गेट खोल दिया और कमरे में बंद निजी कार्मिक को मुक्त कर दिया। मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस अवसर पर चंदू राम सहारण, सुनील पटीर, पूर्ण राम जिंगल, मुंशी वर्मा, पृथ्वी बुरड़क, रामनिवास छींपा, अनिल छींपा, कालू वर्मा, राजेंद्र पिलानिया, पाला राम सहारण, साहब राम सहारण, महेंद्र सीगड़, देवी लाल सहारण, जीतू सहारण, राजू बारूपाल, भीम सैन कूकना सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

विद्यालयों में उत्साहपूर्वक मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक एवं अन्य विद्यालयों में शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा से नई पीढ़ी को अवगत कराया। विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, देशभक्ति गीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉक स्तर से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार थोरी तथा जिला स्तर से अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय भार्गव ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यक्रमों की सराहना की।

कारगिल विजय दिवस के सफल आयोजन में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, टिब्बी के प्रधानाचार्य श्री जगदीश कुमार, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टिब्बी के श्री विजयपाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलेमगढ़ के श्री शिव कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 4-के.एस.पी. की श्रीमती कृष्णा चौधरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाईवाला के श्री अवनीश कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुड़िया के श्री राजन सिंह, चौधरी रामचंद्र गोदारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, 4-आरपी की सुश्री नीलम लाखेरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पन्नीवाली के श्री महेंद्र मदान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,

पीरकामदिया के श्री विनोद पुनिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 6-जीआर की सुश्री मीनाक्षी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबली खुर्द के श्री जितेंद्र कुमार, राजकीय संस्कृत विद्यालय, साबुआना की सुश्री रेणु बाला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिलवाला खुर्द के श्री मुनिराम लेघा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबली कला के श्री प्रेम घोटिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बशीर के श्री अमन सिहाग तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलडखेड़ा के श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सभी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

आमरन अनशन का असर: दो घंटे में जागा बिजली विभाग, 10 दिन में कृषि कनेक्शन का लिखित आश्वासन
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी कस्बे में छह माह से लंबित कृषि बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर किसान विजय किलानिया बुधवार को विद्युत निगम कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन शुरू होने के करीब दो घंटे बाद ही बिजली विभाग हरकत में आया और अधिकारियों ने किसान से वार्ता कर दस दिन के भीतर कृषि कनेक्शन जारी करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद विजय किलानिया ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, टिब्बी के 11 जीजीआर रोही निवासी किसान विजय किलानिया का कृषि बिजली कनेक्शन पिछले छह माह से लंबित था। कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया।

अनशन पर बैठते ही विद्युत निगम के सहायक अभियंता दिनेश कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता इरफान खान मौके पर पहुंचे और विजय किलानिया से वार्ता की। वार्ता के दौरान विभाग की ओर से दस दिन के भीतर कृषि कनेक्शन जारी करने का लिखित आश्वासन दिया गया, जिसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।

अनशन समाप्त होने के बाद विजय किलानिया ने कहा कि यदि विभाग ने तय समय सीमा के भीतर कृषि कनेक्शन जारी नहीं किया तो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान कुलवंत सुथार, नरसी बौद्ध, अटल बिहारी, शंकरलाल नायक, डॉ. सुखराज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

सपनों की उड़ान के लिए नशे से दूरी जरूरी: एसीजेएम तुषार बिश्नोई
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार  "ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडेज" अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुरेवाला में कानूनी साक्षरता एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य इंद्रकुमार पन्नू ने मुख्य अतिथि ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) तुषार बिश्नोई का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

"नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में एसीजेएम तुषार बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिज्ञासा, गलत संगत, साथियों का दबाव, तनाव और सोशल मीडिया के प्रभाव से कई युवा नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जबकि नशा जीवन और भविष्य दोनों को बर्बाद कर देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, सेवन, तस्करी और भंडारण कानूनन अपराध है तथा इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है। उन्होंने किसी भी प्रकार के नशे का प्रस्ताव मिलने पर स्पष्ट रूप से "ना" कहने और ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

कार्यक्रम में नशे की पहचान, बचाव, गलत संगत से दूरी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और नशे की लत से ग्रस्त लोगों के पुनर्वास पर भी जानकारी दी गई। एसीजेएम ने विद्यालय में "कोर्ट वाली दीदी" सुझाव पेटिका स्थापित करने का सुझाव देते हुए बताया कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग न्यायालय की ओर से की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। साथ ही उन्होंने निःशुल्क कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रधानाचार्य इंद्रकुमार पन्नू ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात् एसीजेएम ने विद्यालय प्रबंधन के साथ स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अधिकार मित्र प्रभु राम,मुंसफ अली,न्यायालय लिपिक मुकेश कुमार, सुरेवाला चौकी से विनोद लेघा, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राठीखेड़ा के चक दो आरके में आगजनी प्रकरण: पीड़ित
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: कस्बे के समीप ग्राम पंचायत राठीखेड़ा के चक 2 आरके की ढाणी में 13 मई को हुई आगजनी की घटना को लेकर नागरिकों और पीड़ित परिजनों ने न्याय एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर 20 जुलाई को टिब्बी थाने के घेराव का ऐलान किया है। शुक्रवार को टिब्बी कस्बे के श्री गुरुद्वारा साहिब में युवा नेता महंगा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई।  आरोप है कि एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले की जांच के दौरान मुख्य आरोपितों को बचाने का प्रयास किया गया है।

युवा नेता महंगा सिंह ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान प्रशासन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया था। उनका आरोप है कि अब जांच में मुख्य नामजद आरोपितों के नाम हटाकर मजदूरों के नाम जोड़ दिए गए हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो 20 जुलाई से टिब्बी थाने के समक्ष बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं मामले की जांच कर रहे संगरिया वृताधिकारी  रमेशचंद्र माचरा ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन मौके पर पराली जलाने वाले मजदूरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर चालान किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर जांच में पाया गया कि एफआईआर में नामजद लोगों की घटना के समय मौके पर मौजूदगी नहीं थी, जबकि एक नामजद व्यक्ति पुलिस के पहुंचने के बाद वहां आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच की है तथा किसी भी आरोपी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता।

गौरतलब है कि 13 मई को चक 2 आरके की ढाणी में आग लगने से तीन महिलाएं झुलस गई थीं और कई मवेशी भी आग की चपेट में आ गए थे। इस दौरान महंगा सिंह, प्यारा सिंह, बलराम सहारण, मदन टांडी, विरेंद्र बैनिवाल, मखन सिंह, गुरदीप सिंह चट्ठा, रामचंद्र सोलडा, महेंद्र सामरिया, पवन कुमार, पप्पू मेघवाल, सुखदेव सिंह, मोहर सिंह, देवीलाल मेघवाल, भूप सिंह मेघवाल, बोहड़ सिंह, अमनदीप कौर, निम्मा चट्ठा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह था मामला

राठीखेड़ा ग्राम पंचायत के चक 2 आरके की ढाणी निवासी गायत्री देवी पत्नी प्रेम कुमार मेघवाल ने 14 मई 2026 को टिब्बी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 13 मई की शाम करीब 6 बजे पड़ोसी खेत में ठेके पर खेती कर रहे हरविंद्र सिंह और हरबंस सिंह गेहूं की कटाई के बाद खेत में पड़े सूखे कचरे में आग लगाने पहुंचे। प्रार्थियों ने मौसम खराब होने और तेज हवा चलने की आशंका जताते हुए आग नहीं लगाने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद कथित रूप से खेत में आग लगा दी, जो तेज आंधी के कारण फैलकर पीड़ित परिवार की ढाणियों तक पहुंच गई।

आग की चपेट में आने से पुष्पा और बिमला गंभीर रूप से झुलस गईं, कई मवेशी जल गए तथा मकान और घरेलू सामान भी आग में राख हो गए। सूचना पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर टिब्बी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच संगरिया वृताधिकारी  रमेशचंद्र माचरा को सौंपी थी।

डबली कलां में पानी की टंकी पर चढ़े तीन ग्रामीण, प्रशासन से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त, मांगों पर बनी सहमति
टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: क्षेत्र के ग्राम पंचायत डबली कलां में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृत करने, जल जीवन मिशन के तहत रुके निर्माण कार्य शुरू करवाने , स्थानीय समस्याओं के निस्तारण करने तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार सुबह तीन ग्रामीण गांव की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण टंकी के नीचे धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से लगातार वार्ता का दौर शुरू हुआ।

सबसे पहले जलदाय विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, कनिष्ठ अभियंता कुलवंत सुथार तथा तलवाड़ा झील थाना पुलिस के एएसआई अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जलदाय विभाग से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद अपराह्न करीब चार बजे एसडीएम सत्यनारायण सुथार, विकास अधिकारी राधाकृष्ण, तलवाड़ा झील थानाधिकारी राजपाल सिंह तथा जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र झाम्ब भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा कर उनकी मांगों पर सहमति बनाई। तीन कर्मियों को हटाने का आश्वासन दिया गया है

वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत 12 डीबीएल और डीबीएल जल योजनाओं के बंद पड़े कार्य तुरंत शुरू करवाने, लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत, जलाशय की सफाई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र परिवारों को लाभ दिलाने की मांग रखी। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि 12डीबीएल योजना के आरयूएफ का कार्य 10 दिन में, भंडारण टैंक की सफाई 15 दिन में तथा 13डीबीएल जल योजना के पंप हाउस का कार्य तीन दिन में पूरा कर पंपिंग मशीनरी स्थापित कर योजना चालू कर दी जाएगी। साथ ही लीकेज पाइपलाइन का सर्वे कर मरम्मत कार्य भी तत्काल शुरू कराया जाएगा।

प्रशासन के लिखित आश्वासन और सहमति बनने के बाद टंकी पर चढ़े ग्रामीण राजू बारूपाल, नानकराम और पालाराम सुरक्षित नीचे उतर आए तथा धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, पूर्ण राम,सोनू वर्मा ,मुंशी राम,चंदू राम सहारण, जसवंत बुरड़क, बलराम बुरड़क, साहब राम सहारण,रमेश कुमार, राम सिंह, कालू राम,जीतू सहारण, भगवाना राम, विनोद सहारण,कालू वर्मा, जोतराम सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tibbi News: टंकी पर चढ़े तीन ग्रामीण नीचे उतरते हुए तथा समझाइश करते हुए अधिकारी।

टिब्बी धान क्षेत्र में कृषि विद्युत आपूर्ति 8 घंटे करने की मांग, भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: भारतीय किसान संघ, तहसील शाखा टिब्बी द्वारा सोमवार को टिब्बी धान क्षेत्र में कृषि विद्युत आपूर्ति 6 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी टिब्बी को पुनः ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि टिब्बी क्षेत्र धान उत्पादक क्षेत्र होने के कारण यहां किसानों को धान की रोपाई के लिए अतिरिक्त बिजली की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में कृषि कनेक्शनों पर मात्र 6 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जो धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं है। साथ ही बार-बार विद्युत कटौती होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि वर्षा के अभाव और धान रोपाई के कार्य को समय पर पूरा करने के लिए टिब्बी धान क्षेत्र में कृषि विद्युत आपूर्ति तत्काल 2 घंटे बढ़ाकर प्रतिदिन 8 घंटे की जाए। संघ ने कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को राहत मिलेगी और धान की फसल प्रभावित होने से बच सकेगी।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ तहसील शाखा टिब्बी के अध्यक्ष मनोहर लाल धारणिया सहित संघ के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य लखविंदर सिंह के तबादले के विरोध में फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के नाईवाला गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लखविंदर सिंह के तबादले के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि प्रधानाचार्य लखविंदर सिंह के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और शैक्षणिक माहौल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ऐसे में उनका तबादला विद्यार्थियों और विद्यालय के हितों के विपरीत तथा जनभावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तबादला आदेश निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

सूचना मिलने पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक सीबीईओ रघुवीर खिचड़, सीबीईओ शैलेन्द्र कुमार, एसीबीईओ रोहिताश चुघ, तहसीलदार हरीश टाक तथा भाजपा नेता पवन बागोरिया सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया।

वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य लखविंदर सिंह का तबादला निरस्त करने, पीटीआई बिशन सिंह और अध्यापिका राजवती को एपीओ करने तथा तबादला आदेश निरस्त होने तक नव नियुक्त प्रधानाचार्य को कार्यभार ग्रहण नहीं करवाने की मांग रखी। अधिकारियों ने सभी मांगों को नियमानुसार उच्च स्तर पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने और जनभावनाओं को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया और फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और तबादला आदेश वापस लेने की मांग दोहराई।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व लक्ष्मण बैनीवाल ने किया। इस दौरान संतोष शर्मा, जगदीश, रामचंद्र, वार्ड पंच प्रभु राम, कृष्ण कुमार, दारा सिंह, मुकेश, भीमसैन, रामेश्वर लाल, ओंकार सिंह, आला राम, चरण सिंह, चिमन लाल, रामस्वरूप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हनुमानगढ़ स्थापना दिवस पर 'पंच गौरव-भटनेर उत्सव' का आगाज, 32 किमी तिरंगा नशा मुक्ति साइकिल रैली निकली
टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News: हनुमानगढ़ जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तीन दिवसीय 'पंच गौरव-भटनेर उत्सव' का शुभारंभ 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा नशा मुक्ति साइकिल रैली के साथ हुआ। हनुमानगढ़ टाउन स्थित सेंट्रल पार्क से जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली मसानी गांव के पास घग्घर नदी पुल, नहर की पटरी और 24 आरडी होते हुए टिब्बी क्षेत्र स्थित घग्घर नदी की जीरो आरडी तथा इंदिरा गांधी नहर की आरडी-629 तक पहुंची। रैली की विशेष बात यह रही कि जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव अपनी पत्नी के साथ स्वयं साइकिल चलाते हुए जीरो आरडी तक पहुंचे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने भी सेंट्रल पार्क से जीरो आरडी तक पूरी 32 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की।

रैली में जिला साइकिलिंग क्लब के सदस्य, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तिरंगे के सम्मान की भावना को मजबूत करना और जिले के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर बेहतर भविष्य के निर्माण का संदेश देना है।

उन्होंने बताया कि उत्सव के तहत जिलेभर के राजकीय विद्यालयों में 'हनुमानगढ़ गॉट टैलेंट', प्रश्नोत्तरी, लाइव पेंटिंग, संगीत और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ब्लॉक और पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति अभियान, खेल प्रतियोगिताएं और मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

तीन दिवसीय उत्सव का समापन 12 जुलाई को 'रन फॉर हनुमानगढ़', भव्य शोभायात्रा तथा राजीव गांधी स्टेडियम में प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति के साथ होगा।

इस अवसर पर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक तीर्थ शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत, राजीविका अधिकारी वैभव अरोड़ा, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, एसीबीईओ रोहताश चुघ, नगर पालिका ईओ बृजेश सोनी, पटवारी राम सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।