Sirsa Flood - Sach Kahoon Hindi

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने रंगा का टूटता बांध बचाया
बाढ़ की मार: घग्गर का जलस्तर कम हुआ, कई गांवों पर मंडरा रहा संकट

एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे, सेवादारों के सेवाभाव को सराहा | Sirsa Flood

सरसा/ओढां (सच कहूँ/राजू)। पंजाब के साथ लगते हरियाणा के गांव रंगा में घग्गर नदी (Ghaggar River) के तटबंधों से रह-रहकर मिट्टी के तोंदे गिरने के चलते गांव पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि नदी का जलस्तर कुछ घटा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। शनिवार रात्रि व रविवार सुबह तटबंध के एक हिस्से में करीब 15 फुट का कटाव आ गया। जिसके बाद लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। प्रशासन ने लोगों की सहायता से तटबंध के साथ एक बांध और बनाना शुरू करवाया। Sirsa Flood

इस कार्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और बांध बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया। वहीं सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार मौके पर पहुंच गए और मिट्टी के थैले भर-भरकर तटबंध में हुए कटाव को रोकने का कार्य शुरू किया। इस दौरान पानी का बहाव तीव्र होने के चलते सेवादारों को परेशानी आई, लेकिन उन्होंने किसी तरह की परवाह किए बगैर बांस गाड़कर मिट्टी के काफी थैलों को जाल में बांधकर लगाते हुए तटबंध का कटाव भर दिया। इस कार्य में सेवादार कमर मेंं रस्से बांधकर गहरे पानी में उतरे और कटाव को आगे बढ़ने से रोकते हुए लकड़ी की जालियां व मिट्टी से भरे बैग लगाए। Sirsa Flood

कटाव से पूर्व बांध काफी मजबूत था, लेकिन पानी के तीव्र बहाव के आगे मिट्टी खिसकने से करीब 60 फुट के क्षेत्र में तटबंध कमजोर हो गया। ऐसे में इस कटाव को रोकने के अलावा ग्रामीणों व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सहायता से एक और बांध तैयार किया गया है, ताकि अगर उक्त जगह से तटबंध टूटा तो दूसरा बांध पानी को रोक सके। सूचना के बाद एसडीएम सुरेश रविश व डीएसपी गुरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद डेरा सच्चा सौदा से 85 मैंबर राकेश बजाज इन्सां व ब्लॉक रोड़ी के प्रेमी सेवक पवन इन्सां से जानकारी लेते हुए डेरा के सेवादारों के सेवा के जज्बे की सराहना की।

स्वयं की जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने में जुटे सेवादार | Sirsa Flood

तटबंध मजबूत करते समय अचानक मिट्टी खिसकने से सेवादार बाल-बाल बच गए। जिसके बाद सेवादारों ने इलाही नारे के साथ नए सिरे से मिट्टी से भरे थैलों को प्लास्टिक के जाल में डालकर कटाव में लगाना शुरू किया। पानी गहरा व बहाव तीव्र होने के बावजूद भी सेवादार स्वयं की जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य में जुटे रहे। सेवादारों के इस जज्बे को देखकर वहां पर मौजूद विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व पंचायतों ने सराहना करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जो भी काम करते हैं वो पूरी लगन व नि:स्वार्थ सेवा भाव से करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर ये सेवादार न होते तो पानी गांव में घुस जाता और बड़ा नुकसान हो सकता था। 85 मेंबर राकेश बजाज इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार पिछले 6 दिनों से बचाव एवं राहत कार्य में जी-जान से जुटे हुए हैं। सेवादार तटबंधों को मजबूत करने के अलावा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए खाने-पीने व मेडिकल सुविधा सहित अन्य सेवाएं दे रहे हैं। Sirsa Flood

यह भी पढ़ें:– RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को

आपदा की घड़ी में लगातार सक्रिय हैं कप्तान मीनू बैनीवाल, घग्गर नदी के तटबंधों पर पूरी टीम के साथ रहे मौजूद
ऐलनाबाद (सच कहूँ/भगत सिंह)। ओटू हैड से लेकर तलवाड़ा साइफन तक आपदा की इस घड़ी में समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ग्रामीणों के साथ लगातार सक्रिय हैं। कप्तान मीनू बैनीवाल लगातार ग्रामीणों के साथ तटबंधों पर पहुंच रहे हैं और जरुरत का सामान मुहैया करवा रहे हैं। Sirsa News

कप्तान मीनू बैनीवाल लगातार दूसरे दिन भी घग्घर नदी के जलभराव प्रभावित इलाकों में सक्रिय रहे। इस दौरान जिन जगहों पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था वहां पर जेसीबी मशीनें मुहैया करवाई गई। कप्तान मीनू बैनीवाल ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा भी जताया। कप्तान मीनू बैनीवाल की तरफ से घग्घर नदी के पास लगते गांवों में ग्रामीणों के बीच जाकर बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और नाली में सफाई को लेकर अवगत करवाया। इस दौरान मीनू बैनीवाल ने ग्रामीणों को जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। Ellenabad News

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अब पानी के स्तर में कुछ सुधार हुआ है। पानी का लेवल थोड़ा नीचे गया है। लेकिन अभी तक खतरा टला नहीं है। किसानों ने कप्तान मीनू बैनीवाल की तरफ से किये जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद किया।आपको बता दें कि घग्घर नदी के जलभराव प्रभावित ऐलनाबाद हलके के गांवों में कप्तान मीनू बैनीवाल की तरफ से जेसीबी मशीनें, मिट्टी की ट्रालियां, खाली कट्टे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं वहीं कप्तान टीम की तरफ से लंगर सेवा शुरु की गई है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– भाखड़ा डैम के दौरे के बाद मुख्यमंत्री की लोगों से अपील, घबराने की जरुरत नहीं, हालात नियंत्रण में

टूटा बांध फिर बांधा डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने, दर्जनों गांवों से खतरा टला
रंगा, मत्तड़, मलेवाला व टूटे रंगोई नाले को पाटने में किया ग्रामीणों का सहयोग

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हाथ में कस्सी, सिर पर तसला (बट्ठल) और अपने गुरु मुर्शिद के दिखाए मार्ग पर हर रोज एक कारवां अनजान जगह और जरूरतमंद लोगों का दु:ख दर्द बांटने निकल पड़ता है। ना उन्हें अपने कारोबार की चिंता है और ना ही परिवार की। चिंता है तो सिर्फ बाढ़ ग्रस्त इलाकों के पीड़ितों की। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के उन सेवादारों की जो फौलादी इरादों के साथ सप्ताहभर से विभिन्न जिलों में घग्गर के पानी के आगे चट्टान की भांति डटे हुए हैं और पानी को आबादी वाले क्षेत्र में आने से रोक रहे हैं। Flood

सेवादार हमेशा की तरह बाढ़ पीड़ितों का ना केवल दु:ख दर्द बांट रहें हैं। बल्कि हर पल उनके साथ खड़े होकर उनका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने शनिवार को भी घग्गर के पानी को आबादी वाले क्षेत्रों में घुसने से रोकने के लिए सरसा में अलग-अलग स्थानों पर घग्गर के टूट रहे तटबंधों को बांधने और उनको मजबूत करने के लिए मोर्चा संभाला। Sirsa Flood

आज सेवादारों ने पंजाब क्षेत्र से सटे गांव रंगा व मत्तड़ में घग्गर के तटबंधों पर ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मिट्टी से भरे थैलों की भारी बड़ी भरत डालकर उनको मजबूत किया। साथ ही शनिवार सुबह गांव मल्लेवाला में घग्गर के मुख्य तटबंधों में आई दरार से गांव मलेवाला के समीप ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे अस्थाई बांध को बनवाने में ग्रामीणों का सहयोग किया। साथ ही बाजेकां में गांव फूलकां की ओर टूटे रंगोई नाले को बांधने में जुटे किसानों व ग्रामीणों की मदद की।

जरूरतमंदों को दिया जा रहा लंगर-भोजन | Sirsa Flood

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार टूटे बांधों को बनाने के अलावा प्रशासन के आह्वान पर रोजाना बाढ़ पीड़ितों व रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटे लोगों के लिए लंगर-भोजन भी बनाकर भेज रहे है। 85 मैंबर जीत बजाज इन्सां ने बताया कि शाह मस्ताना जी धाम में सुबह-शाम बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर-भोजन बनाया जा रहा है।

जिसमें शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की सैंकड़ों सेवादार बहनें शिफ्ट बनाकर सेवा कर रही है। इसके अलावा 200 से अधिक लोगों के लिए पंचायत भवन में पैकेट भोजन हर रोज सुबह शाम दिया जा रहा है। जहां-जहां भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लंगर-भोजन, दवाइयों की जरूररत होती है, वहां सेवादारों की टीमें पहुंचकर उपरोक्त सामान दे रही है। जबकि बाढ़ राहत कार्य में जुटे ग्रामीणों व सेवादारों को भी लंगर-भोजन, पानी छकाया जा रहा है। लंगर-भोजन के लिए सेवादारों की एक अलग टीम बनाई हुई है। जिसमें दो दर्जन से अधिक सेवादार सेवा कर रहे है।

सेवादारों के बुलंद हौसले के आगे पस्त हुआ घग्गर का तेज बहाव | Sirsa Flood

चामल में रत्ताखेड़ा साइफन पर बनाया गया अस्थाई बांध जो शुक्रवार रात्रि को पानी बढ़ने से टूट गया था, उसको दोबारा बांधने के लिए मोर्चा संभाला। हालांकि इस दौरान सेवादारों को अत्याधिक गहराई के चलते इसे पाटने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन सेवादारों ने हौसला नहीं हारा और कड़ी मशक्त के बाद शनिवार शाम को करीब 5 बजे बांध को बांधकर ही दम लिया।

इस बांध के बनने से ओवरफ्लो चल रही रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल में पानी कम हो गया है और दर्जनों गांवों से बाढ़ का खतरा एक बार टल गया है। बांध को बांधने के लिए सेवादारों ने एनडीआरएफ के दिशा-निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया और बांध को बांधने में विजयश्री हासिल की। बांध को बांधने के पश्चात सेवादारों ने वहां तिरंगा लहराते हुए धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही व पवित्र नारा लगाकर अपने सतगुरु का धन्यवाद किया। Haryan Flood

यह भी पढ़ें:– यूपीएससी की कोचिंग देने के लिए 8 अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी सरकार : सीएम मान

बाढ़ पीड़ितों को राशन व हरा चारा बांटने गए युवक की मौत
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सिरसा (Sirsa) जिले के बाढ़ पीड़ितों में राशन व हरा चारा बांटने गए गांव बकायन वाला के 20 वर्षीय युवक बूटा सिंह की ट्राली से गिरने से मौत हो गई हैं। यह खबर गांव पहुंचते ही बूटा सिंह के घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बूटा सिंह के चाचा जसबीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा बूटा सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह शुक्रवार सुबह 4 बजे हरा चारा और राशन बांटने के लिए गांव के अन्य युवकों के साथ सिरसा के गांवों में गया था। Abohar News

सिरसा के एक गांव में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते वक्त बूटा सिंह हरा चारा बांटते समय ट्राली से गिरकर घायल हो गया था। तब उसके साथी उसे सिरसा के अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। जसबीर सिंह ने बताया कि बूटा सिंह के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं और बूटा सिंह विदेश जाने के लिए आईलैट्स की तैयारी कर रहा था। Abohar News

यह भी पढ़ें:– ICD : नवीनीकृत आईसीडी का भीलवाड़ा में पुनर्संचालन

अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार न आते तो चामल बांध न बंधता: रणजीत सिंह
सरसा (सच कहूँ न्यूज/सुनील वर्मा/राजू)। हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने और राहत एवं बचाव कार्य में बेहतरीन योगदान के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले फिरोजाबाद और अब चामल में डेरा सच्चा सौदा के 1000 से अधिक सेवादारों ने मिलकर घग्गर में आई लंबी दरार को भरकर लोगों को बड़ी राहत दी। बिजली मंत्री ने कहा कि अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नहीं आते तो चामल में घग्गर नदी पर बांध नहीं बंध सकता था। Sirsa Flood News

उन्होंने कहा कि सेवादारों ने गहरे पानी में उतरकर रस्सा पकड़कर, जालियां लगाकर और हाथों में थैले उठाकर कड़ी मेहनत से बांध को बांधा। उनका काम रिमार्केब्ल (उत्कृष्ट) हैं। मैं इसके लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को बधाई देता हूँ। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादारों ने हरियाणा के सरसा, फतेहाबाद, करनाल, पंचकूला और पंजाब के संगरूर, पटियाला सहित अन्य कई जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। ये सेवादार जहां लोगों को घर-घर भोजन, पेयजल, बच्चों के लिए दूध और पशुओं के लिए हरा और सूखा चारा तक उपलब्ध करवा रहे हैं। Chaudhary Ranjit Singh

घग्गर और रंगोई के मोर्चों पर डटे सेवादार | Sirsa Flood News

सरसा/ओढ़ां। लिख रहे हैं बुलंद इरादों से इंसानियत की अनोखी दास्तान, पहुंचा रहे हैं हर मदद, कर रहे हैं तन मन धन से हर इंतजाम, यही है वीरता, यही है सेवा का सर्वोत्तम भाव, इन वीर डेरा सच्चा सौदा सेवादारों का, शुक्राना हजारों बार…। जी हां इन दिनों हर शख्स की जुबां पर सिर्फ डेरा सच्चा सौदा का ही नाम है और हो भी क्यों ना। क्योंकि इन दिनों डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने जिले में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए अपने आराम की परवाह किए बिना दिन-रात एक की हुई है।

इंसानियत के सजग प्रहरी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने शुक्रवार को पंजाब से सटे गांव मत्तड़ व रंगा में घग्गर के तटबंधों में हुए कटाव को भरने के लिए मोर्चा संभाला। सेवादारों ने यहां कटाव भरने के अलावा मत्तड़ में एक नया बांध बनाने में प्रशासन का सहयोग किया। इसके अलावा फिरोजाबाद व बणी में घग्गर तटबंधों की सेवादारों की ओर से 24 घंटे शिफ्ट बनाकर निगरानी की जा रही है। जबकि पुरानी चामल में सेवादारों साइफन पर बनाए गए बांध को मजबूत करने के लिए मोर्चा संभाला। Sirsa Flood News

यह भी पढ़ें:– नहरी विभाग ने मलूकपुरा माईनर में पानी छोड़ा

घग्गर का कहर! कमजोर बांधों पर डटे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार
खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। विश्व में जब भी किसी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा आई तो डेरा सच्चा सौदा सिरसा (Sirsa) के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार हमेशा ही निस्वार्थ सेवा भाव से इंसानियत की सेवा में खुद को समर्पित कर देते हैं। इसी के तहत ब्लॉक रामपुर थेड़ी-चक्कां से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के करीब 500 सेवादार ओटू हेड से लेकर राजस्थान सीमा पर बह रही इंदिरा गांधी नहर के साइफन तक विभिन्न जगहों पर डेरा लगाए बैठे हैं। Sirsa Flood

सेवादारों के ऐसे जज्बे को देखकर नजदीक लगते गांव ओटू, फि रोजाबाद, थेड़ मोहर सिंह, नगराणा, नकौड़ा, रामपुरथेड़ी, संतावाली, हिम्मतपुरा, धर्मपुरा व बणी सहित अनेकों गावों के सरपंचों व मौजिज लोगों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा मदद के लिए पूज्य गुरू जी तथा उनके अनुयायियों के समर्पण भाव की बहुत सराहना की। वहीं डेरा श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें इंसानियत की सेवा के लिए पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां समय-समय पर प्रेरित करते रहते हैं तथा विपदा की हर घड़ी में उनका मार्गदर्शन भी करते हैं। विपदा के ऐसे समय में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार दिन रात घग्गर के बढते जल स्तर की व कमजोर बांधों पर नजर गडाए बैठे है। Kharian Flood

ब्लॉक ऐलनाबाद के सेवादारों ने दूसरे दिन भी मौजूखेड़ा के पास संभाला मोर्चा

ऐलनाबाद, सुभाष। घग्गर में पीछे से पानी का बहाव और ज्यादा होने के कारण सिरसा में बाढ़ का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। जिला प्रशासन के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सैकड़ों सेवादार पहले से ही अलग-अलग जगह पर घग्गर के तटबंध पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ब्लॉक ऐलनाबाद से दूसरे दिन भी सेवादारों ने गांव मौजूखेड़ा के पास घग्गर नदी के तटबंध पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर मिट्टी के बैग भरकर तटबंधों को मजबूत करने के लिए लगाए। Sirsa Flood

इस दौरान महिलाओं ने काफी संख्या में अपना अहम योगदान अदा किया। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने ग्रामीणों व प्रशासन को हर संभव सहायता देने का विश्वास दिलाया। मौजूखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिद्धू ने मदद के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:– चार तटबंधों पर डटी डेरा सच्चा सौदा की ‘फौज’

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार कर रहे लोगों की मदद
रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। ब्लॉक रानियां चामल की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार पिछले कई दिनों से ओटू तटबंध (Ottu Head) पर निगरानी रखने वाले ग्रामीणों के लिए चाय, बिस्कुट व पानी लेकर पहुंच रहे हैं। ब्लॉक के इन सेवादारों द्वारा रात के समय ओटू हैड के साथ लगते तटबंध के ऊपर की जा रही सेवा को प्रशासन व ग्रामीण खूब सराह रहे है। जिसके चलते जिला प्रशासन व ग्रामीण इन सेवादारों व पूज्य गुरुजी तथा सेवादारों की सेवा को सलाम करते है। Sirsa Flood

यह भी पढ़ें:– चार तटबंधों पर डटी डेरा सच्चा सौदा की ‘फौज’

साढ़े पांच फुट पानी, जान को खतरा, फिर भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों में सेवा का जज्बा
Haryana Flood: दूर-दूर तक चार-पांच किलोमीटर तक समुंद्र बने खेत घग्गर नदी में आई बाढ़ के कारण मची तबाही को बयान कर रहे हैं। यह डरावना दृश्य बना हुआ है जिला सरसा (Sirsa) के गांव फरवार्इं, झंडा खुर्द, रंगा, पनिहारी और मुसाहबवाला का। पानी को देख कमजोर व्यक्ति का दिल हिल जाता है परंतु डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की हिम्मत देखकर सिर उनकी शान में झुक जाता है। गांव मुसाहबवाला का आंखों देखा हाल यह है कि एक नाव में डेरा सच्चा सौदा के 5-7 सेवादार सवार हो जाते हैं और 2-3 सेवादार नाव को रस्सी से खींचकर पानी में फेंकते हैं। जैसे-जैसे यह नाव आगे बढ़ती है तो नाव के साथ चल रहे सेवादारों के कमर-कमर तक पानी पहुंच जाता है। Haryana Flood

नाव और आगे आधा किलोमीटर तक पहुंचती है तो पानी सेवादारों की छाती तक पहुंच जाता है। नाव का आगे बढ़ना जारी रहता है और सेवादारों के सिर्फ सिर ही नजर आने लगते हैं और अंत में यह नाव एक मकान के आगे जाकर रुकती है। सेवादार बिजली जैसी फूर्ती और भारी उत्साह के साथ मकान में दाखिल होते हैं और मकान में पड़े बैड, चारपाई, टेजीविजन, मेज, संदूक और कुर्सियों सहित घर का सारा सामान नाव पर लादकर फिर किनारे की तरफ वापसी चल देते हैं। पूरे का पूरा घर पानी में तैरता नजर आता है। इस दरमयान खबरें भी आती है कि नदी में पानी एक फुट और बढ़ गया। Sirsa Flood

पल-पल जान को खतरा, पर सेवादारों के चेहरों पर चिंता का निशान तक नहीं बल्कि चेहरों पर सेवा का जज्बा, त्याग की झलक और दिल को तसल्ली कि हम किसी के काम आएं, किसी का बड़ी मेहनत से बनाया घर का सामान बचा लिया गया। जब उनसे पूछा गया कि इस जज्बा, समर्पण और निडरता का राज क्या है, तो एक ही जवाब मिला अपने गुरु की शिक्षा का सब कमाल है और अपने गुरु के वचनों पर चल कर हम धन्य हो गए, हमारा जीना सफल हो गया। इस जज्बे को देखकर महसूस हुआ कि घग्गर की विशालता से अधिक इन सेवादारों के दिल में ठाठें मारते इंसानियत के जज्बे का अथाह समुंद्र है, जिसे नापा नहीं जा सकता। Haryana Flood

संपादक

यह भी पढ़ें:– केन्या में भुखमरी से मरने वालों की संख्या 403 हुयी

डेरा सच्चा सौदा ने ट्वीट कर दी बड़ी जानकारी
सरसा। डेरा सच्चा सौदा ने ट्वीट कर साध-संगत को बड़ी जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा, ‘पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इस संकट की घड़ी में प्रभु से ये प्रार्थना की है वो सभी को सुरक्षित रखें और बाढ़ पीड़ितों को संदेश दिया है कि डेरा सच्चा सौदा व शाह सतनाम जी ग्रीन S वेलफेयर फ़ोर्स विंग इस आपदा के समय में हर संभव सहायता के लिए हर समय हर जगह तैयार है।

पूज्य गुरु जी की इस प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा सभी बाढ़ प्रभावित ज़िला प्रशासन व पंच-सरपंचों से आग्रह करता है की अगर कहीं पर भी बाढ़ की वजह से किसी भी तरह के राहत व बचाव कार्य की ज़रूरत है तो आप डेरा सच्चा सौदा में इस email पर संपर्क कर सकते हैं- chairman@derasachasauda.org

पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इस संकट की घड़ी में प्रभु से ये प्रार्थना की है वो सभी को सुरक्षित रखें और बाढ़ पीड़ितों को संदेश दिया है कि डेरा सच्चा सौदा व शाह सतनाम जी ग्रीन S वेलफेयर फ़ोर्स विंग इस आपदा के समय में हर संभव सहायता के लिए हर समय हर जगह तैयार…

— Dera Sacha Sauda (@DSSNewsUpdates) July 16, 2023