Himachal Flood - Sach Kahoon Hindi

Weather Update: हिमाचल में फ्लैश फ्लड की चेतावनी! अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश!
Weather Update : शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में तबाही मचा रहा मानसून अभी और तल्ख तेवर दिखाएगा। राज्य भर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ‘आॅरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही सात जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर और शिमला जिलों के लिए दी गई।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घण्टे यानी सात अगस्त को ‘आॅरेंज’, आठ व नौ अगस्त को ‘येलो’, 10 अगस्त को ‘आॅरेंज’ और 11 व 12 अगस्त को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘आॅरेंज अलर्ट’ के दौरान ‘येलो अलर्ट’ से भी ज्यादा वर्षा होने से भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की आशंका रहती है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की और न जाने की अपील की गई है। साथ ही नदी-नालों से भी दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है।

भूस्खलन के चलते दो नेशनल हाइवे सहित 85 सड़कें बंद | Weather Update

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बादलों के बरसने से हुए भूस्खलन के कारण दो नेशनल हाइवे समेत 85 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 116 बिजली ट्रांसफार्मर और 65 पेयजल स्कीमें भी ठप हैं। मंडी में 35, कुल्लू में 20, शिमला में आठ, लाहौल-स्पीति में छह, कांगड़ा व सिरमौर में पांच-पांच, किन्नौर में चार व चम्बा में दो सड़कें बंद हैं। किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 और लाहौल-स्पीति में नेशनल हाइवे 505 अवरुद्ध है। मंडी में 103 ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली गुल है।

समेज में लापता लोगों की तलाश जारी

वहीं कुल्लू जिला में 53 पानी की स्कीमें ठप हैं। सोमवार की रात भरवीं में 66, घाघस में 56, जोगिन्दर नगर में 53, सलापड में 52, गोहर में 46, ऊना में 40 और बिलासपुर में 35 मिलीमीटर वर्षा हुई। शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के समेज में बादल फटने के बाद लापता लोगों की छठे दिन भी तलाश जारी है। Weather Update

Farmer found a precious Diamond : किसान की खुली किस्मत, मिली ये बेशकीमती धातु!

Himachal Pradesh Flood : हिमाचल में बाढ़, बेटी को बचा, खुद बाढ़ में बहा पिता
Himachal Pradesh Flood : शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून बेशक रूठा हुआ है, लेकिन कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे ही सिरमौर जिले के पावंटा साहिब में गिरिपार इलाके में भारी बारिश हुई है। यहां पर भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गया और बेटी को बचाते-बचाते पिता की मौत हो गई। बाद में फ्लैश फ्लड में पिता बह गया और उसकी लाश 10 किमी. दूर टौंस नदी में मिली। फिलहाल, पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। बाढ़ के पानी में लाश के चेहरे का कुछ हिस्सा गायब हो गया है। सिरमौर पुलिस ने लाश मिलने की पुष्टि की है। Himachal Flood

अचानक बाढ़ आई और 48 साल का शख्स बह गया | Himachal Flood

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में गिरिपार की डांडा पंचायत का यह मामला है। दरअसल, भारी बारिश से रेतुआ गाँव में अचानक बाढ़ आई और 48 साल का शख्स बह गया। घटना के दौरान शख्स की बेटी साथ थी और किसी तरह पिता ने बेटी को बचा लिया। पिता की पहचान अमन सिंह निवासी डांडा, कालाअंब के रूप में हुई है। पिता यह देखने के लिए घर से निकला था कि कहीं बारिश की वजह से घर और गौशाला को खतरा तो नहीं है। फिलहाल, अमन सिंह का शव 10 किमी. दूर टौंस नदी से बरामद किया गया। पुरुवाला थाने के एसएचओ ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया है। उन्होंने ब ताया की भारी बारिश के बाद इलाके में अचानक बाढ़ आया था। Himachal Flood

Indian Railways : दुनिया के सबसे ऊंचे एवं खतरनाक रेलवे पुल चिनाब पर इस दिन दौड़ेगी उद्घाटन ट्रेन!

हिमाचल के तीन जिलों में बाढ़ का अलर्ट
शिमला (सच कहूँ ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर और चंबा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से उच्च बाढ़ (Flood) के खतरे को देखते हुए इन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) हाइड्रो मेट डिवीजन द्वारा जारी एक विशेष बुलेटिन में कहा गया है दक्षिण पश्चिम मानसूस के कारण अगले 24 घंटों में अपेक्षित लगातार बारिश के कारण कुछ पूरी तरह से संतृप्त जलक्षेत्रों और निचले इलाकों में सतही अपवाह या बाढ़ आ सकती है। Himachal Flood

यह अलर्ट शनिवार को दोपहर 1200 बजे जारी किया गया। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के लिए मौसम पूवार्नुमान में कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और सोलन समेत छह जिलों को आॅरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जबकि किन्नौर को छोड़कर बाकी जिले येलो अलर्ट पर हैं। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलो में भारी बारिश एवं येलो अलर्ट में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। Himachal Flood

यह भी पढ़ें:– Apple tea benefits: एक एप्पल TEA, रोजाना पी, सुखी जीवन की मिल जाएगी Key !

पूज्य गुरु जी ने साध-संगत से किया आह्वान, जल्दी देखें
भगवान से की प्राकृतिक आपदा रोकने की प्रार्थना | Baba Ram Rahim

‘बाढ़ पीड़ितों की मदद करे साध-संगत’

‘बाढ़ पीड़ितों की मदद करे साध-संगत’

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद वीरवार सायं शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश पधारे। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर साध-संगत के बीच पहुंची तो करोड़ों डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं के चेहरों पर अद्भुत मुस्कान खिल उठी और एक-दूसरे को मोबाइल फोनों पर बधाइयां दी। शाह सतनाम जी आश्रम में पावन चरण टिकाते ही पूूज्य गुरु जी ने अपने यूट्यूब चैनल सैंट डॉ. एमएसजी पर वचन फरमाए कि हे! परमपिता परमात्मा हमारे देश और पूरे संसार में जो बरसात, बाढ़ और कहीं गर्मी के रूप में कहर टूट रहा है, मौसम में जबरदस्त बदलाव आ रहा है।

हे मेरे मालिक, हे मेरे राम, जिससे भी कोई पाप-गुनाह हुए हैं, धरती पर तेरी प्रकृति को जो भी नुक्सान पहुँचा है, उन सबको माफ करते हुए अपने इस कहर को रोक दे। बच्चों की रक्षा कर, तू रक्षक है, तू दया का सागर है, कृपा कर। आपजी ने साध-संगत से आह्वान किया कि जैसा भी आपको प्रशासन कहे, सरकारें कहें उनके अनुसार बाढ़ पीड़ितों का साथ दें और सेवा करें। पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि हम आपकी सेवा में आ गए हैं, लेकिन जैसे पहले भी आपको कहा था कि आप सब लोग अपने घरों में रहेंगे, जैसे आपको जिम्मेवार कहेंगे उन बातों को अमल करना है, अपने घरों में रहना है और सेवा करनी है। तो भगवान आपको बहुत-बहुत खुशियां दे, जरूर बढ़कर सेवा करना। बहुत-बहुत आशीर्वाद सबको, भगवान सबको खुशियां दे, आशीर्वाद-आशीर्वाद।

यह भी पढ़ें:– घग्गर उफान पर, सरसा और फतेहाबाद में हालात खराब

Himachal Flood: हिमाचल में दो स्थानों में फटा बादल, गाड़ियां बहीं, एक की मौत
शिमला (सच कहूँ न्यूज)। Himachal Flood:  हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। कई इलाकों से भारी बारिश का अलर्ट है, तो कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच कुल्लू में दो स्थानों पर बादल फटा है। इसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं। कई गाड़ियां बह गई हैं। कुल्लू थाने में सुबह सूचना प्राप्त हुई कि काइस गांव के कोटा नाला में बादल फटा है। इस दौरान गाडियां बह गई हैं। Himachal Flood

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर में सोये हुए चार लोग चपेट में आए हैं। इसमें एक व्यक्ति बादल शर्मा (28) पुत्र गणेश शर्मा गांव चंसारी जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति खेम चंद (53) पुत्र नानक, चांद गाव बडोगी कुल्लू, साल और सुरेश शर्मा (38 ) पुत्र लैस राम गांव चंसारी कुल्लू घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गाड़ी चालक सुरक्षित बच गया है। इसके अलावा अन्य छह गाड़ियों और तीन दोपहिये वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) राजेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के काइस गांव में बादल फटा है। इसमें एक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं। इसके अलावा नौ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

खराहल में आधी रात को बादल फटा है, नाले में बाढ़ से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक गाड़ी भी चपेट में आई है। हिमाचल प्रदेश में आज के लिए ह्यआॅरेंज अलर्टह्ण जारी किया गया है। मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ रहेगा।

वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 17 जुलाई के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है। किन्नौर जिला के अलावा चंबा जिला के पांगी और भरमौर में भी अवकाश रहेगा। इनके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूल अपने स्तर पर निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें:– जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट: जन जागरण अभियान के रूप में बढ रहा आगे

Himachal Pradesh Flood 2023: हिमाचल प्रदेश में फिर बादल फटने से मची भारी तबाही
शिमला (सच कहूँ न्यूज) Himachal Pradesh Flood 2023: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर अभी भी जारी है। शनिवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुयी। कुल्लू में बादल फटने से दो घर और पांच गोशालाएं बह गईं। लगघाटी की मानगढ़ पंचायत के गोरूडुग समेत चार गांवों में शनिवार सुबह खूब तबाही मची। सरवरी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कई दुकानों व बस अड्डे को खाली करवाना पड़ा।

मंडी जिले में तेज बारिश से राहत कार्य रोकने पड़े। शहर में शनिवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। नाचन में सड़क धंसने से घरेलू गैस की गाड़ी खाई में गिर गई। चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया। कांगड़ा जिले में नौ कच्चे मकानों और 10 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। उधर, सोलन जिले के अर्की-भराड़ी मार्ग के बीच बखालग में मकान के साथ सटी विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ पहुंची। इससे साथ लगता एक मकान पूरी तरह तहस-नहस हो गया और एक मकान व दो दुकानों को भी नुकसान हुआ है। सिरमौर के राजगढ़ में मूसलाधार बारिश से दुकानों में पानी और मलबा घुस गया। दुकानदारों ने शुक्रवार रात जागकर काटी। मंडी से पंडोह के बीच आठ जुलाई से बंद एनएच शनिवार को बहाल हुआ। Himachal Pradesh Flood 2023

इसी प्रकार मनाली-लेह मार्ग भी खुल गया है। बाहंग से वशिष्ठ चौक तक सड़क एकतरफा खुली है। फंसे हुए ट्रक मनाली से वामतट मार्ग होते हुए अरछंडी होकर भेजे जा रहे हैं। कुल्लू की पार्वती घाटी से 3,825 भारतीय और 146 विदेशी पर्यटक रेस्क्यू कर लिए गए हैं। उधर, मनाली से औट के लिए वाया नग्गर और कुल्लू होकर एचआरटीसी और निजी बसों का संचालन शुरू हो गया है।

बंजार, सैंज, पार्वती घाटी में दूरसंचार सेवाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन कई सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई। वहीं, बिजली, पानी का भी अभी संकट है। ब्यास व पार्वती में आई बाढ़ के कारण कई लोगों के लापता होने की सूचना है। राजस्थान से कुल्लू-मनाली घूमने आए सात युवक भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस को ब्यास व अन्य जगहों पर जो शव मिले हैं उनमें से कई की शिनाख्त नहीं हुई है।