Krishan Pal Gurjar - Sach Kahoon Hindi

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: कृष्ण पाल गुर्जर
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जागरूकता कैंप में दी सब्सिडी की जानकारी

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज सेक्टर- 28 स्थित कार्यालय में एक विशेष जागरूकता अभियान एवं कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण का संकल्प लिया है और उसी सोच के तहत यह योजना शुरू की गई है। Faridabad News

सरकार ने इस योजना के तहत देशभर में 1 करोड़ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से लगभग 72 लाख लोग पहले ही इसका लाभ ले चुके हैं, जबकि शेष लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा के लगभग एक लाख गरीब परिवारों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगभग 1.10 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवाट पर लगभग 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर लगभग 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट तक पर लगभग 78 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। शेष राशि के लिए उपभोक्ताओं को आसान किस्तों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कम आय वाले परिवार भी बिना आर्थिक बोझ के सोलर सिस्टम लगवा सकें। कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू की जा रही है, इसलिए पात्र उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।

एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन विजय सिंह, जिला परिषद पलवल के चेयरमैन नरेंद्र, बिजली विभाग के एसई जितेंद्र ढुल, फरीदाबाद के विभिन्न डिवीजनों के एक्सईएन पंकज पवार, संजय मंगला, देवेंद्र अत्रि, ओम प्रकाश रक्षवाल उपस्थित रहे। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– 8 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर श्मशान में छिपा था आरोपी

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वास्थ्य सुविधाओं से लेस दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
हॉस्पिटल ऑन व्हील्स जरूरतमंद लोगों के द्वार पर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगे’

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने अपने कार्यालय से नए साल पर लोगों को तोहफा देते हुए ऑन व्हील्स दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक और पार्षदगण तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल वाहन स्वास्थ्य संबंधित तमाम सुविधाओं से लेस है और इनमें एसी, जनरेटर, एक्स-रे मशीन और लैब भी उपलब्ध है जिसमें हर तरह के खून के टेस्ट हो सकते हैं और यह मेडिकल वाहन एक अस्पताल के रूप में गरीब और मजदूर के घर तक तमाम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता की हेल्थ को लेकर दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम शुरू की थी और इस स्कीम के तहत देश के लगभग 70 करोड़ लोग सालाना 5 लाख के इलाज का फायदा आयुष्मान योजना के तहत उठा रहे हैं। उन्होंने बताया यह मेडिकल वाहन उन गरीब और जरूरतमंद मजदूर लोगों तक पहुंचेगा जो दिन भर मजदूरी करते हैं और उनके पास हॉस्पिटल जाने का समय नहीं होता, अब यह चलता फिरता हॉस्पिटल उनके द्वारा तक पहुंचेगी और उन्हें तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– हाथों में माइक, दिल में संकल्प: नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ड्राइवरों को बांटी पोर्टेबल वाटर प्यूरी टंकिया
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। केन्द्रीय भारी उद्योग और ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने कहा कि चन्द्रयान-3 के चाँद पर स्थापित होने पर विश्व में भारत की तरक्की की सराहना हो रही है। जब भारत आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा तो निश्चित तौर पर विश्व की तीन शक्तिशाली ताकतों में शामिल होगा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) शुक्रवार को स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर में गल्फ आयल इण्डिया और बिग एफएम की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में ट्रक ड्राइवरों को पोर्टेबल वाटर प्यूरी टंकिया बांटी। उन्होंने कहा कि यह टंकियां ड्राइवरों को गाड़ियां चलाते समय ठण्डा और स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाएंगी। उन्होंने कहा कि उद्योगिक नगरी फरीदाबाद को विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अब अलग पहचान मिल रही है। सरकार फरीदाबाद की रेलवे, सड़क और मेट्रो की कनेक्टिविटी के साथ-साथ बेहतर विकास कार्यों का क्रियान्वयन कर रही है।

यह भी पढ़ें:– MICE Tourism: एमआईसीई टूरिज्म की राजस्थान में अपार संभावनाएं

प्राकृतिक आपदा में सरकार व प्रशासन किसानों के साथ: कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित किसानों व ग्रामीणों से की मुलाकात

फरीदाबाद और पलवल जिला उपायुक्तों से नुक्सान की रिपोर्ट मांगी | Krishan Pal Gurjar

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने कहा कि इस वर्ष ज्यादा बारिश होने की वजह से यमुना में ज्यादा पानी आया है। यह एक प्राकृतिक आपदा है और इससे किसानों की फसलों व संपत्तियों को बड़ा नुकसान हुआ है। आपदा की इस घड़ी में प्रशासन व सरकार पूरी तरह से लोगों के साथ है। केंद्रीय राज्यमंत्री सोमवार को फरीदाबाद जिले के गांव मोहना व पलवल जिला के गांव बागपुर में ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस बार यमुना में उम्मीद से ज्यादा पानी आया है और इस पानी का रूख काफी मात्रा में खेतों व गांवों की तरफ भी हुआ। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से प्रत्येक गांव की रिपोर्ट लेते हुए निर्देश दिए कि किसी भी गांव में पीने के पानी व खाने की कोई दिक्कत न हो। गांवों के रास्तों को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी किसी भी परेशानी में हम उनके साथ खड़े हैं।

इस दौरान उन्होंने फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह व पलवल की उपायुक्त नेहा सिंह को निर्देश दिए कि वह जो भी नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान आपदा के मुआवजा नियमों में आता है वह किसानों को दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो बोरवैल ठप हुए हैं उनकी रिपोर्ट भी तैयार कर सरकार को भेजें ताकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसके लिए भी अनुरोध किया जा सके।

सड़कों को रिपेयर करने के आदेश | Haryana Flood

केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन सभी सड़कों की स्पेशल रिपेयर करने के निर्देश दिए, जो यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि यमुना पार के 12 से ज्यादा गांव ऐसे हैं, जो पूरी तरह से प्रभावित हैं। इनमें मोहना, मोठुका, बागपुर, सोडला, भोडला, राजूपुर, दोस्तपुर, माला सिंह के फार्म, स्वर्ण सिंह ढाणी, मोहबलीपुर, इंद्रा नगर व कई अन्य गांव हैं। उन्होंने मोहना गांव के राहत कैंप में रह रहे लोगों से भी मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को रहने व खाने की कोई दिक्कत न हो।

इस अवसर पर उनके साथ पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन से विधायक प्रवीण डागर, फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह, पलवल की उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम पलवल शशि वसुंधरा, डीडीपीओ फरीदाबाद राकेश मोर, डीडीपीओ पलवल उपमा अरोड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– Sirsa News: घग्घर ने किए खतरे के सारे निशान पार, पर घग्घर के मंसूबों को रोकने के लिए मुस्तैदी से तैय…