Diabetes Control Tips - Sach Kahoon Hindi

Diabetes: नींद की कमी से बढ़ रही है डायबिटीज की समस्या
Diabetes: भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, और यह समस्या अब हर आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रही है। जहां खानपान और खराब जीवनशैली मुख्य कारण माने जाते हैं, वहीं एक और गंभीर कारण जो डायबिटीज की समस्या को बढ़ा रहा है, वह है नींद की कमी। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अच्छी नींद लेता है तो उसका ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।

वर्तमान समय में डायबिटीज को लेकर चिंता बढ़ रही है, क्योंकि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा, अंधापन, पैर का विच्छेदन और स्ट्रोक का कारण बन सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 500 मिलियन लोग डायबिटीज के शिकार हैं, और भारत में यह संख्या 77 मिलियन तक पहुँच चुकी है। भारत इस समय दुनिया का दूसरा सबसे अधिक डायबिटीज रोगी देश बन चुका है। अनुमान है कि 2045 तक भारत में 134 मिलियन लोग डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। Diabetes

भारत में डायबिटीज को लेकर सबसे बड़ी चुनौती जागरूकता की कमी है। एक सर्वे में यह सामने आया कि 48 प्रतिशत डायबिटीज मरीजों को यह भी नहीं पता कि उन्हें डायबिटीज के लक्षण हैं। इसके अलावा, कई लोग अब भी मिथकों में विश्वास करते हैं और सही जानकारी से दूर रहते हैं। इसके परिणामस्वरूप डायबिटीज का खतरा बढ़ता जा रहा है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करता है। Diabetes

डायबिटीज के बारे में जानकारी रखने से इलाज में मदद मिलती है। ऌुअ1उ परीक्षण से यह निर्धारित किया जा सकता है कि किसी व्यक्ति को डायबिटीज है या नहीं। यदि ऌुअ1उ का मान 5.7 प्रतिशत से कम है, तो यह सामान्य स्थिति है। 5.7 और 6.4 प्रतिशत के बीच होने पर व्यक्ति प्रीडायबिटिक हो सकता है, जबकि 6.5 प्रतिशत से अधिक मान का मतलब है कि व्यक्ति को डायबिटीज है। यदि ऌुअ1उ 7 प्रतिशत से कम है, तो यह दर्शाता है कि डायबिटीज नियंत्रण में है, लेकिन अगर यह 9 प्रतिशत से ऊपर है, तो इसका मतलब है कि डायबिटीज ठीक से नियंत्रित नहीं है।

भारत में डायबिटीज का बढ़ता प्रकोप अब एक गंभीर समस्या बन चुका है। हर पांच में से दो भारतीय डायबिटीज का शिकार हैं। इसके कारण त्वचा की सूजन, लाल धब्बे, खुजली, चकत्ते जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। यह बीमारी अब एक “साइलेंट किलर” से “मेन किलर” बन चुकी है। अस्पतालों और जाँच केंद्रों पर डायबिटीज के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत में डायबिटीज महामारी का रूप ले चुकी है।

भारत को “डायबिटीज की खान” कहा जाता है। यह बीमारी अब वैश्विक और गैर-संचारी महामारी के रूप में फैल रही है। भारत में, व्यस्त जीवनशैली, खराब खानपान, तनाव, मोटापा, शीतल पेय का सेवन, धूम्रपान और जंक फूड के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। खासकर बच्चों में खेलकूद की कमी और मोबाइल पर समय बिताने की आदत, उन्हें भी इस रोग का शिकार बना रही है। Diabetes

हालाँकि, डायबिटीज को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। इसके लिए योग और प्राकृतिक उपचार सर्वोत्तम उपाय माने जाते हैं। रोजाना प्राणायाम, व्यायाम और आसन करने से डायबिटीज पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यह एक प्रभावी तरीका है, जिससे इस बीमारी को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

–बाल मुकुन्द ओझा। (यह लेखक के अपने विचार हैं)

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के इस गांव की हो गई बल्ले-बल्ले, होगे ये कार्य, एस्टीमेट बनकर तैयार

Diabetes Control Tips : शुगर पर लगाम लगाने के लिए उठाएं ये जरूरी कदम!
Diabetes Control Tips: नयी दिल्ली। चालीस वर्ष से कम उम्र के 26 फीसदी लोगों में ”फास्टिंग ब्लड शुगर” का स्तर ”बॉर्डरलाइन” पर पाया गया जिसका कारण जरूरत से ज्यादा तनाव, खान-पान की गलत आदतें, व्यायाम नहीं करना और सोने का कोई निश्चित समय नहीं होना तथा असामान्य नींद है। हाल में किये गये एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) असामान्य है और जो मोटापे के शिकार हैं उनमें से 35 फीसदी व्यक्तियों में ”फास्टिंग” में असामान्य ”ब्लड शुगर लेवल” देखा गया। महिलाओं में ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करने और ”टाइप टू डायबिटीज” होने के खतरे को तय करने वाले महत्वपूर्ण कारक के रूप में रजोनिवृत्ति है। सर्वेक्षण में 25 हजार लोगों को शामिल किया गया और यह अप्रैल 2021 से मार्च 2023 के बीच गया।

मधुमेह के रोगियों को बेहतर देखभाल तक पहुंच दिलाना | Diabetes Control Tips

इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस की मुख्य विषय वस्तु ”मधुमेह के रोगियों को बेहतर देखभाल तक पहुंच दिलाना” है। इसका लक्ष्य सामूहिक स्तर पर मधुमेह पर लगाम और रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए जरूरी कदम उठाना है। भारत को मधुमेह का वैश्विक केंद्र माना जाता है। Diabetes Control Tips

सर्वेक्षण में कहा गया है कि मधुमेह की जल्दी जांच कराने और इसका जल्द से जल्द इलाज शुरू करने पर खास जोर दिया जाना चाहिए। निष्क्रिय जीवन शैली मधुमेह के खतरे को और बढ़ाती है। जो व्यक्ति मधुमेह के रोग से जूझ रहे हैं, वह प्रतिरोधात्मक कदम, जैसे स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर, खान-पान और जीवनशैली में बदलाव कर इस स्थिति को उलट सकते हैं। जिन लोगों में मधुमेह का ज्यादा खतरा है, उनमें वह व्यक्ति शामिल हैं, जिनके शरीर का वजन ज्यादा है, जिनके परिवार में लोगों को मधुमेह होने का इतिहास रहा है या जो सुस्त जीवन बिता रहे हैं। उन्हें नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल की जांच कराना चाहिए। गलत जीवनशैली के कारण होने वाले मधुमेह को रोकने के लिए बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। Diabetes Control Tips

यह भी पढ़ें:– Hardik Pandya: कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट: हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी अपडेट!

Diabetes Control Tips: डायबिटीज व हाई बीपी को छूमंतर कर देती है ये अदभुत हल्दी
Sugar Control Tips: हल्दी एक ऐसी चीज है जो हर किसी के घर में होती है, चाहे वो गरीब हो या अमीर हल्दी हर किसी के घर की रसोई में रहती है। हल्दी एक तरह का जरूरी मसाला है जो खाना बनाने बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी का नाम लेते ही हमारे ध्यान में रसोई में रखी पीले रंग की हल्दी याद आती है। इसके बारे में बच्चे बच्चे को जानकारी है, लेकिन अगर हम आपको कहें कि काली हल्दी (black turmeric) भी होती है तो शायद आप बहुत ज्यादा कंफ्यूज हो जाओगे, लेकिन ये सच है कि काली हल्दी भी होती है। वैसे काली हल्दी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। Diabetes Control Tips

दरअसल हल्दी एक भारतीय वनस्पति है। हल्दी को आयुर्वेद में प्राचीनकाल से ही चमत्कारी जड़ी बूटी के रूप में मान्यता प्राप्त है। आयुर्वेद में हल्दी को एक महत्वपूर्ण औषधि कहा जाता है। भारतीय रसोई में हल्दी का महत्वपूर्ण स्थान है और धार्मिक रूप से इसे बहुत ही शुभ समझा जाता है। लेकिन आपने आमतौर पर सिर्फ पीले रंग की ही हल्दी देखी है लेकिन आज हम आपको काली हल्दी के बारे में बताएंगे। कहा जाता है की हल्दियों की प्रजातियों में काली हल्दी बहुत ही दुर्लभ पाई जाती है। यह हल्दी आम हल्दी की तुलना में काफी अलग दिखती है। इस हल्दी के पौधे में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं।काली हल्दी का उपयोग कैंसर जैसी बीमारी की दवाई बनाने के साथ साथ अन्य बीमारी की दवाई में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

बता दें कि काली हल्दी में पीली हल्दी से भी ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं, या यूं कहें कि ये स्वास्थ्य का एक खजाना है। इस हल्दी का रंग अंदर से बैंगनी होता है। इससे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। तो आइए आपको बताते हैं काली हल्दी के फायदे के बारे में…

Get Long Hair: Shampoo में मिला लों ये चीजें बाल इतने लंबे और घने हो जाएंगे कि आप संभाल नहीं पाएंगे

काली हल्दी के ये हैं फायदे

माइग्रेन में फायदेमंद: माइग्रेन की परेशानी अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती है, लेकिन यह बीमारी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इसमें सर के पीछे की ओर एक भाग में असहनीय दर्द होता है। माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति तेज आवाज और रोशनी से संवेदनशील है जाता है। वहीं काली हल्दी इससे राहत दिलाने का काम करती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप काली ताजा हल्दी को पीसकर माथे पर इसका लेप कर लें। Diabetes Control Tips

डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए काली हल्दी किसी दवाई से कम नहीं है, दरअसल इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें करक्यूमिन भी होता है। ये सभी गुण इंसुलिन में सुधार करने की क्षमता रखते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल का स्तर सामान्य रहता है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज काली हल्दी का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें भरपूर फायदा मिलेगा।

फेफड़ों की बीमारी: सांस संबंधी बीमारियों को दूर करने में काली हल्दी बहुत ही फायदेमंद साबित हुई है। इसमें एंटी इफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है, जो सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसका उपयोग आप पीली हल्दी की तरह ही कर सकते हैं।

हाई बीपी की समस्या होगी दूर: हाई बीपी की समस्या में काली हल्दी आपको काफी फायदा पहुंचा सकतीं हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन में एंटीआॅक्सीडेंट और एंटी इफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड फ्लो को दूर करते हैं और आॅक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

Health News: खड़े-खड़े पीते हैं पानी तो याद आएगी एक दिन नानी, जानें क्या हैं नुकसान

महिलाओं के दर्द में फायदेमंद: कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है जिसे वे सहन नहीं कर पाती। ऐसे में काली हल्दी का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी इनफ्लेमेट्री गुण इस दर्द को राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आप गर्म दूध में काली हल्दी के पाउडर को मिला कर पी सकती हैं।

पाचन संबंधी बीमारी होगी दूर: काली हल्दी गैस्ट्रिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करती है। गैस,सूजन, हिचकी, अपच, अल्सर गैस्ट्रिक इशू है। कई बार असंतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसे छुटकारा पाने के लिए काली हल्दी का सेवन कर सकते हैं, दरअसल इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकती है।

चोट या घाव: काली हल्दी किसी भी तरह की चोट या घाव को भरने में मदद करती है। अगर आपको किसी तरह की चोट मोच या घाव हो जाए तो आप काली हल्दी का लेप बनाकर उसे अपने घाव पर लगा सकते हैं, इससे आपकी चोट जल्दी ठीक हो जाएगी।

सावधान: आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है ये तेल, जानें खाना पकाने में किस तेल का करे इस्तेमाल अगर आप आॅफिस में नौकरी करते हैं और अपने घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से ही हर शाम आॅफिस के बाहर खड़े होकर पकौड़े वाले से पकौड़े खाना या फिर समोसा खाना पसंद होगा। लेकिन क्या आपने इन सभी चीजों में एक बात को गौर किया है कि जिस कढ़ाई में इन्हें बनाया जाता है उसमें उबलता तेल ही आपके पेट मे पहुंचता है। नोट: इस लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Diabetes Symptoms: ये 5 दिक्कतें होने पर समझ जाएं कि खतरनाक लेवल पर है ब्लड शुगर
Diabetes Symptoms: डायबिटीज आजकल दुनिया में एक आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज आज के समय में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली क्रोनिक बीमारी बन चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले के समय की तुलना में आजकल लोगों का युवाओं का लाइफस्टाइल ज्यादा ख़राब होता जा रहा है और इस कारण से डायबीटिज के साथ लोगों को कभी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। Diabetes Symptoms

दरअसल बहुत ही कम लोग जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों का जब ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ जाता है, तो शरीर के कुछ अंगों को सीधा नुकसान पहुंचाने लग जाता है और ऐसी स्थिति में ब्लड शुगर को जल्द से जल्द कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठा लेना चाहिए। Diabetes Symptoms

डायबिटीज शुगर बढ़ने या घटने के लक्षणों को पहचानना भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण शुरुआत में नहीं आते लेकिन एक स्थिति के बाद इसके लक्षण भी आते हैं, और वे काफी गंभीर होते हैं ऐसे में आपको इसके लक्षणों के बारे में यानी डाइट डायबिटीज के लक्षणों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप इसको समय पर पहचान कर इसका इलाज करा सके। Diabetes Symptoms

हालांकि, हमारे शरीर के कुछ अंग संकेत दे देते हैं कि आपको डायबिटीज होने का ज्यादा खतरा रहता है। तो चलिए जानतें हैं कौन से अंग डायबिटीज विकसित होने के खतरे का संकेत देते हैं और डायबिटीज होने के क्या लक्षण है।

किन अंगों पर करता है डायबिटीज सिधा अटैक? | Diabetes Symptoms

किडनी:डायबिटीज के मरीजों को किडनी से जुड़े रोग होने की काफी संभावना होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ब्लड में शुगर लेवल बाढ़ जाता है तो किडनी के आसपास की रक्त वाहिकाएं संकुचित होने लगती है और किडनी को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में धीरे-धीरे किडनी कमजोर पड़ने लगती है।

अग्न्याशय: बताया जाता है की डायबिटीज से ग्रस्त लोगों में स्वास्थ्य की तुलना में अग्नाशय से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पेन्क्रीटाइटिस के लक्षण काफी ज्यादा देखे जाते हैं।

Black Pepper Side Effects: काली मिर्च का अत्याधिक सेवन, खराब कर सकता है आपका जीवन!

नस: दरअसल डायबिटीज शरीर के किसी भी हिस्से में मौजूद नसों को प्रभावित कर सकता है, जब ब्लड शुगर जाता है, तो इसके कारण ब्लड वेसल्स संकुचित होने लगती है और नसों से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो जाती है। हाई ब्लड शुगर के दौरान यह रक्त वही काय प्रभावित हो जाती है, जो कुछ नसों को ऑक्सीजन ब्लड पहुंचाती है और इस कारण नसों में डैमेज होने की संभावना हो जाती है। Diabetes Symptoms

ह्रदय: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं बल्कि हाई ब्लड शुगर भी आपके दिल का दुश्मन है। हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर की धमनियां भी प्रभावित हो सकती हैं, जो हार्ट को ब्लड पहुंचाती हैं। ऐसी स्थिति में हार्ट को पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं मिल पाता है और हार्ट को नुकसान होने लगता है।

आंख: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर आंखों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। डायबिटीज मैं रेटिना के पीछे की ब्लड वेसल डैमेज हो जाती है, जिससे धुंधला दिखना और यहां तक कि कुछ मामलों में अंधापन भी हो सकता है। इस स्थिति को डायबिटीज रेटिनोपैथी भी कहा जाता है।

डायबिटीज के लक्षण | Diabetes Symptoms

ज्यादा भूख लगना: डायबिटीज के मरीजों को बार-बार भूख लगती है और वे भूख मिटाने के लिए बार-बार कुछ ना कुछ खाते रहते हैं, अगर आप भी ऐसी स्थिति से परेशान हैं या आपके भी सामने ऐसी परेशानी आ रही है तो आप देना करते हुए तुरंत अपना हेल्थ चेकअप कराएं।

प्यास न बुझना/बार बार प्यास लगना: अगर आपका गला बार-बार बहुत सूखता है और पानी पीने के बावजूद भी आप की प्यास नहीं बुझती, ऐसी स्थिति में आपको शुगर की जांच करानी चाहिए।

बार बार पेशाब आना: रात के वक्त अगर आप 4 से 5 वार पेशाब करने उठते हैं तो यह निश्चित ही शुगर की शुरुआत है। अगर आपके सामने ऐसी समस्या आती है तो आप तुरंत शुगर चेक करा ले क्योंकि ये डायबिटीज का बड़ा लक्षण है।

अचानक वजन कम होना या बढ़ना: अगर आपका वजन अचानक तेजी से बढ़ रहा है या घट रहा है तो यह डायबिटीज का लक्षण है। मतलब वजन का बढ़ना और घटना दोनों ही डायबिटीज के लक्षण है अगर ऐसा होता है तो आपको वक्त रहते सतर्क रहने की जरूरत है। Diabetes Symptoms

ज्यादा थकान होना: अगर आप पहले बिना थके 10 से 12 घंटे तक काम कर लेते थे और आपको कोई थकावट भी महसूस नहीं होती थी, लेकिन अब अगर आप 8 घंटे काम करते हैं और आपको काफी थकावट महसूस होने लगती है, तो आपको डायबिटीज की जांच करा लेनी चाहिए।