kota - Sach Kahoon Hindi

“मेहनत का सम्मान करें, अगर खरीदने का इरादा नहीं है, तो किसी का समय बर्बाद न करें”
आज के तेज़ रफ्तार जीवन में समय सबसे कीमती चीज़ों में से एक बन चुका है। फिर भी, हैरानी की बात है कि कई लोग दूसरों के समय और मेहनत की कद्र नहीं करते—खासकर दुकानों और शोरूम में। एक आम लेकिन अनदेखी आदत यह है कि लोग दुकानों में जाते हैं, स्टाफ से कई सामान निकलवाते हैं, सब कुछ बिखेर देते हैं और फिर बिना कुछ खरीदे चले जाते हैं। पहली नज़र में यह सामान्य लग सकता है। आखिरकार, चीज़ें देखना भी खरीदारी का एक हिस्सा है। लेकिन असली और बेवजह की गतिविधि के बीच एक बारीक अंतर होता है। जब ग्राहक बिना खरीदने की मंशा के दुकानदार से ढेर सारे कपड़े निकलवाते हैं, ज्वेलरी दिखवाते हैं या कई प्रोडक्ट्स दिखाने को कहते हैं, तो यह उनके प्रति असम्मान को दर्शाता है।

हर एक सामान के पीछे मेहनत छिपी होती है। दुकानदार और उनका स्टाफ घंटों लगाकर सामान को व्यवस्थित रखते हैं, ताकि ग्राहकों को एक अच्छा अनुभव मिल सके। जब बिना वजह सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया जाता है, तो इससे उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं—जो वे किसी वास्तविक ग्राहक की मदद में लगा सकते थे।

इसके अलावा, यह व्यवहार शारीरिक और मानसिक रूप से भी थका देने वाला होता है। बार-बार कपड़े तह करना, शेल्फ़ ठीक करना और पूरे दिन बिखराव संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर छोटे व्यापारियों के लिए, हर मिनट और हर संभावित ग्राहक बहुत महत्वपूर्ण होता है। एक जिम्मेदार और समझदार ग्राहक बनना बहुत आसान है। अगर आप सच में कुछ खरीदना चाहते हैं, तो बेझिझक देखें, सवाल पूछें और समय लें। लेकिन अगर आपका खरीदने का कोई इरादा नहीं है, तो बेहतर है कि आप स्टाफ को बेवजह परेशान न करें। उनकी मेहनत का सम्मान करें, उनके समय की कद्र करें और उनके काम की गरिमा बनाए रखें। अच्छे संस्कार केवल शब्दों में नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार में दिखते हैं। एक छोटी सी समझदारी किसी के दिन को बेहतर बना सकती है। अंत में, सम्मान दो-तरफा होता है। जब हम दूसरों के समय और मेहनत की कद्र करते हैं, तो हम एक अधिक संवेदनशील, सभ्य और जिम्मेदार समाज की ओर कदम बढ़ाते हैं।

“एक छोटा सा कदम—दूसरों के समय और मेहनत का सम्मान—पूरी दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है।

आज से शुरुआत करें, क्योंकि बदलाव हमेशा हमसे ही शुरू होता है।”

डॉ. माधवी बोरसे सिंह इन्सां

अंतराष्ट्रीय शिक्षाविद

कोटा, राजस्थान।

Kota: मोटर साइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
कोटा। राजस्थान में बारां जिले के छीपाबड़ोद क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के लिए कोटा लाते समय दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बारां जिले के छीपाबड़ोद क्षेत्र के गुंदलोई गांव निवासी व्यक्ति भगत सिंह (32)जब अपने घर से पैदल खेत की ओर जा रहा था,तभी रास्ते में कि सड़क पर किसी मोटर साइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल भगत सिंह को उसके परिवार दिन पहले बारां के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिंताजनक हालत देखते हुए उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक भगत सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

कूनो में मौत के बावजूद राजस्थान नहीं भेजे जा रहे चीते: सिंह
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर ने मध्य प्रदेश में गुना जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की लगातार हो रही मौतों के बावजूद इन चीतों में से कुछ को राजस्थान में स्थानांतरित नहीं करने पर केन्द्र सरकार की आलोचना की है।

कोटा में सागांद विधायक सिंह ने कहा कि अफ्रीकी देशों से कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों की लगातार हो रही मौतों में अब तो उच्चतम न्यायालय ने इस मसले पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं कि जब मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लगातार चीतों की मौत हो रही है तो उनमें से कुछ को राजस्थान में क्यों नहीं स्थानांतरित कर दिया जाता। इसके लिए उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से जवाब भी तलब किया है।

सिंह ने कहा कि अफ्रीकी देशों से आए चीता विशेषज्ञों की टोली ने देश भर के विभिन्न अभयारण्यों में दौरा करने के बाद जिन अभयारण्य को चीते बसाने की दृष्टि से सर्वाधिक उपर्युक्त उपर्युक्त पाया था, उसमें मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व का दरा अभयारण्य क्षेत्र का 82 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा भी शामिल था लेकिन राजनीतिक भेदभाव के चलते प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने भाजपा शासित मध्यप्रदेश में चीते बसाना उपर्युक्त समझा।

सिंह ने कहा कि अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों में से 40 प्रतिशत की मौत हो गई है जबकि अभी वहां से चीजों को लाए गए एक साल का वक्त भी नहीं गुजरा है। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में केंद्र सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिस पर अगले महीने की पहली तारीख को सुनवाई होना है। उल्लेखनीय है कि अफ्रीका से 20 चीते लाए गए थे और लाए जाने के बाद चार शावकों का जन्म कूनो में हुआ था जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है जबकि कुछ अन्य चीते भी काल के गाल में समा चुके हैं।

Kota News: कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। Kota News: राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्रों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं के बीच एक और कोचिंग छात्र ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जालौर निवासी कोचिंग छात्र पुष्पेंद्र (17) नीट में प्रवेश की तैयारी के सिलसिले में करीब एक सप्ताह पहले ही पिछले ही कोटा आया था। वह यहां राजीव गांधी नगर के एक हॉस्टल में अपने ममेरे भाई के साथ संयुक्त रूप से एक ही कमरे में रह रहा था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी | Kota News

बताया जाता है कि सोमवार को पुष्पेंद्र बिल्कुल ठीक-ठाक था और दिन भर अपनी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त था लेकिन शाम को उसने अपने ममेरे भाई को नाश्ता लेने के बहाने जिद कर जबरन बाजार भेजा। जब ममेरा भाई वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और बार-बार खटखटाने के बावजूद पुष्पेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने हॉस्टल के प्रबंधक को बुलाया।प्रबंधक ने जब कमरे की खिड़की को खोल कर देखा तो पुष्पेंद्र पंखे से लटका हुआ नजर आया।

सूचना देने पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा जैसे-तैसे खोलकर भीतर प्रवेश किया और पुष्पेंद्र को शव को कोटा के अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस के सूचना दिए जाने के बाद मृतक छात्र पुष्पेंद्र के परिवारजन सोमवार सुबह जालौर से कोटा पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल था। Kota News

परिवारजनों का कहना है कि पुष्पेंद्र के बड़े भाई ने भी कोटा से ही कोचिंग की थी जिसके कारण उसने भी अपने माता-पिता से कोटा में ही कोचिंग के लिए आने की जिद की थी और वह अपनी मर्जी से करीब एक सप्ताह पहले कोटा आया था। यहां सब कुछ ठीक है। उसका रविवार सुबह भी उसने अपनी मम्मी से बात की थी, लेकिन उसके बाद अचानक क्या हुआ कि उसने फांसी का लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को मृतक छात्र पुष्पेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवारजनों को सौंप दिया जो शव को लेकर जालौर के लिए रवाना हो गए।

Bhopal Delhi Vande Bharat Express Fire: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में आग

कोटा से मिली जयपुर में बैठी मां और दादी को राहत
Kota(राजेन्द्र)। राजस्थान में कोटा दक्षिण के स्थाई महंगाई राहत शिविर में पंजीकरण कराकर जयपुर के चौमू के रहने वाले करण ने अपनी मां एवं दादी के लिए योजनाओं का लाभ दिला दिया। करण ने बताया कि उन्होंने कोटा के स्थाई महंगाई राहत शिविर में पंजीकरण कराया जिसके बाद उनकी मां को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 100 यूनिट घरेलू मुफ्त बिजली, अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है। वहीं करण की दादी को पेंशन, 100 यूनिट घरेलू मुफ्त बिजली, अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।

है मामला

करण कहते हैं उनको उम्मीद नहीं थी कि कोटा में रहकर चोमू में बैठी मां और दादी को इन योजनाओ का लाभ इतनी आसानी से मिल जाएगा। उन्होंने राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए कहा राज्य में किसी भी जिले के किसी भी कैम्प में पंजीकरण कराने की सुविधा, सरल, स्वच्छ, और सुशासन की मिसाल है। हर वो युवा जो अपने जिले से, घर से, गांव से बाहर जाकर राजस्थान के अन्य जिले में नौकरी या पढ़ाई कर रहा है उसके लिए योजनाओं का लाभ पाना आसान है और इससे उसके समय की भी बचत हो रही है।

दो सांपों की लड़ाई लड़कियों के बाथरूम तक पहुंची ! ऐसे किये गये रेस्क्यू
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के कोटा के नयापुरा में दो सांप लड़ते-लड़ते (Snake Fight) वहां स्थित बैडमिंटन हॉल के बाथरूम में पहुंच गए जिससे बैडमिंटन हॉल में हड़कंप मच गया। उसी दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलवा रेस्क्यू कराया। इसी दौरान सांपों की ये लड़ाई वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में लू की No Entry चक्रवात ‘मोचा’ करेगा Entry

प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा में बैडमिंटन हॉल केगार्डन में धामिन प्रजाति के दो सांप घुस गये थे। यह दोनों सांप आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते यह बैडमिंटन हॉल के अंदर बने बाथरूम में चले गए। इन सांपों की लंबाई 7-8 फीट थी। दो सांपों को देखकर बैडमिंटन हॉल में हड़कंप मच गया। ऐसे में तुरंत सांप पकड़ने वाले युवक गोविंद शर्मा को बुलाया गया, जिसने मौके पर उन्हें रेस्क्यू कर लिया।

दोनों पानी वाले सांप थे, जो नुकसान नहीं पहुंचाते | Snake Fight

उसने बताया कि यह दोनों नर सांप थे, जो आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया और वे उन्हें लाडपुरा के जंगलों में छोड़ आए। उन्होंने बताया कि यह पानी के सांप होते हैं और जहरीले नहीं होते। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी कोई सांप दिखे तो उसे मारें नहीं, बल्कि उन्हें फोन कर सूचित करें। वो तुरंत ही वहां पहुंच कर सांप का रेस्क्यू कर लेंगे। गोविंद शर्मा का कहना है कि जब तक किसी भी जानवर से छेड़खानी न की जाए, तब तक वो हमला नहीं करता। सांप भी किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

कोटा में स्थापना माह की खुशी में पावन भंडारा कल, सभी तैयारियां मुकम्मल
कोटा (सच कहूँ/राजेंद्र हांडा)। राजस्थान की साध-संगत 23 अप्रैल, दिन रविवार (Kota) को महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम, नयापुरा, कोटा में डेरा सच्चा सौदा के रुहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक पावन भंडारे का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर समस्त साध-संगत सुबह 11 बजे से 1 बजे तक एक विशाल नामचर्चा का भी आयोजन कर रही है।

गौरतलब है कि पावन भंडारे को लेकर राजस्थान की समस्त साध-संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिम्मेवार सेवादारों ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। (Kota) बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की नींव रखी थी। इसी के उपलक्ष्य में साध-संगत पूरे अप्रैल माह को मानवता भलाई के कार्य?करते हुए खुशियों के रूप में मनाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोटा के कोचिंग छात्र के आत्महत्या के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग छात्र के आत्महत्या के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेकर जिला प्रशासन से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी के व्यास ने कोटा में कोचिंग के एक छात्र के आत्महत्या के प्रकाशित समाचार पर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए प्रत्येक कोचिंग सेन्टर में छात्रों की संख्या, कोचिंग सेन्टरों में नियमित रूप से पढ़ाई के लिए किसी प्रकार के भेदभाव, छात्रों की रहने की व्यवस्था, कोचिंग सेन्टरों में ली जाने वाली फीस, फीस संबंधी परिपत्र के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक अच्छा माहौला होना जरूरी

व्यास ने कहा कि कोटा शहर में कई कोचिंग सेन्टर है जहां प्रदेश और प्रदेश के बाहर के छात्र नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तैयारी करते हैं, कई होनहार छात्र आत्महत्या कर लेते हैं जो एक विचारणीय प्रश्न है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक अच्छा माहौला होना जरूरी है लेकिन पिछले कई वर्षों से यह देखा जा रहा है कि परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जो छात्र कोचिंग सेन्टरों में जाते हैं,वे कुन्ठित हो जाते हैं जबकि शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुन्ठित होना समझ से परे है। कोचिंग सेन्टरों में छात्रों की सुरक्षा तथा उनके साथ होने वाले व्यवहार पर अंकुश लगाना आवश्यक है, क्योंकि यह सीधे रूप से मानव अधिकारों से जुड़े है।

क्या है मामला

कोटा में पिछले सालों में लगातार यहां आकर कोचिंग करने वाले छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाएं होते रहने और पिछले साल 13 दिसम्बर को तो एक ही दिन में एक ही कोचिंग संस्थान के दो छात्रों सहित तीन के आत्महत्या करने की घटना के बाद तीन दिन पहले कोटा के महावीर नगर के एक हॉस्टल में रहकर जेईई की कोचिंग कर रहे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी एक कोचिंग छात्र अली राजा के आत्महत्या करने की घटना के बाद यह लग रहा है कि जिला प्रशासन की कोशिशों के बावजूद कोटा के कोचिंग संस्थान अपने कोचिंग छात्रों के प्रति पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। क्योंकि जिस जेईई की कोचिंग कर रहे छात्र अली राजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, वह पिछले करीब छह माह से कोटा के एक निजी कोचिंग संस्थान में कोचिंग कर रहा था।

महावीर नगर के एक हॉस्टल में किराए के कमरे में अकेला रह रहा था लेकिन यह छात्र पिछले एक महीने से कोचिंग के लिए संस्थान नहीं जा रहा था। इस दौरान कोचिंग संस्थान ने एक बार भी इस छात्र से संपर्क नहीं किया और न ही छात्र के परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी दी। कोचिंग छात्र के अली राजा के आत्महत्या कर लेने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर उसे कोटा मेडिकल कॉलेज मेडिकल के न्यू हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया था।

पोस्टमार्टम के लिए उसके परिवारजनों के आने की प्रतीक्षा की जा रही थी। छात्र के चाचा सईक सलमानी बुलंद शहर से कोटा पहुंचे, तब जाकर उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और उनके सुपुर्द किया गया लेकिन कोटा से रवाना होने से पहले सईक सलमानी ने अफसोस जताया कि उनकी जानकारी में यह बात लाई गई है कि अली राजा पिछले एक माह से कोचिंग के लिए नहीं जा रहा था तो इस बारे में कोचिंग संचालक या हॉस्टल मालिक-मैनेजर ने उसके माता-पिता को सूचना देना तक भी गवारा नहीं समझा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

130 बिछड़े बच्चों को उनके परिवार से मिलाया
सौंपकर उत्तरदायित्व निभाया

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने अपने घर से भागे या अपने परिवारजनों से बिछड़े 130 बच्चों को उनके परिवारजनों या अधिकृत सरकारी एजेंसी के हवाले कर अपने दायित्व का निर्वहन किया। पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेल सुरक्षा बल कर्मियों ने अपनी ड्यूटी पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ निभाते हुए ‘आॅपरेशन नन्हे फरिश्ते’ अभियान के तहत घर से भागे हुए,अपहृत हुए या बिछुड़े हुए बालक एवं बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों अथवा चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया है।

क्या है मामला

सूत्रों ने बताया कि इन्ही जिम्मेदारियों का कुशलपूर्वक निर्वहन करते हुए इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अब तक रेल सुरक्षा बल द्वारा ‘आॅपरेशन नन्हें फरिश्ते’ के तहत घर से भागे हुये,अपहृत हुये, बिछड़े हुये 80 बालक एवं 50 बालिकाओं सहित कुल 130 बालक. बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों.चाइल्ड लाईन को सुपुर्द किया गया। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्र और उसके नागरिकों की सेवा में कोटा मंडल के रेल सुरक्षा बल ने समपर्ण भावना के साथ कार्य करते हुये जरूरतमंद यात्रियों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान भी रखते हैं।

सूत्रों का दावा है कि मंडल के आरपीएफ जवान सतर्कता, सुरक्षा और सेवा के तिहरे उद्देश्य के साथ पूरे देश में चौबीस घंटे लगन से काम करते हैं, रेल सुरक्षा बल द्वारा शुरू किए गए। इन कार्यों को जनता से बहुत सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी मिलती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोटा में कोचिंग छात्रा ने फांसी से लटक कर की आत्महत्या
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कोटा के शक्ति नगर इलाके में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा काम्या यादव (19) शक्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी। मूल रूप से वह अलवर जिले की रहने वाली है, लेकिन उसके पिता विवेक यादव कोटा में सुपर थर्मल पावर स्टेशन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों ने बताया कि आज तड़के तीन से चार बजे के बीच किसी समय कोचिंग छात्रा काम्या यादव ने अपने कमरे में फांसी से लटक कर अपनी जान दी है।

क्या है मामला

सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी एवं परिवारजनों के दरवाजा खटखटाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो शक होने पर जैसे-तैसे करके परिवारजनों ने जब दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया तो छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिवारजन उसे तुरंत नीचे उतारकर नजदीकी एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कोटा के एमबीएस अस्पताल में रखवाया है। सूत्रों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले छात्रा सौम्या यादव ने उसके कोचिंग संस्थान में आयोजित एक टेस्ट दिया था जिसमें उसके अंक कम आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोटा: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कोटा जिले के बूढादीत कस्बे में आज सुबह एक बेकाबू डंपर से कुचलकर एक किसान की मौत के बाद बवाल खड़ा हो गया और लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा, सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन शुरू दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बूढादीत निवासी धनराज मीणा (57) आज सुबह जब डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे थे तो सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल सवार धनराज मीणा को टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और डंपर चालक मौके पर से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:– सरसा के 31 स्कूलों में सेटेलाइट के जरिए होगी पढ़ाई

क्या है मामला:

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि निमार्णाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान डम्परों के कारण सड़क हादसे होते रहते है। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा रोष प्रकट करते हुए मृतक के परिवारजनों को मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपए देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसी दौरान थाने से हैड़ कांस्टेबल गणेश गुंजल मौके पर पहुंचे और जब उसने शव ले जाने की कोशिश की तो ग्रामीणों के रोकने पर हेड कांस्टेबल ने ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन बाद में ग्रामीणों के विरोध के कारण उसे रोकना पड़ा। ग्रामीणों की मांग है कि किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले हेड कांस्टेबल को भी निलम्बित किया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

साध-संगत का संकल्प, पहले से भी तेज गति से करेंगे मानवता भलाई कार्य
कोटा आश्रम में नामचर्चा आयोजित

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम का 74वां स्थापना माह एवं 15वां रूहानी जाम-ए-इन्सां माह रविवार को बूंदी रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम कोटा पर धूमधाम के साथ मनाया गया। सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के 74वें स्थापना माह के अवसर पर भलाई कार्यों के तहत 74 परिण्डें तैयार कर भीशण गर्मी के चलते पक्षियों को ठण्डा पानी मिले इसी सोच के साथ साध-संगत को सौंपे गये। साध संगत ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पक्षियों के लिए अपने-अपने घरों पर छाया वाले स्थलों एवं पेड़ों पर प्रतिदिन ठण्डे पानी की व्यवस्था करने के साथ-साथ दाने का प्रबंध भी करेंगे। इस मौके पर स्थानीय आश्रम पर आसपास के ब्लॉकों यथा कोटा, बूंदी, केशोराय पाटन, बारां, पनवाड़, भवानीमण्डी, रावतभाटा आदि से बडी तादाद में श्रद्धालुगण बसों एवं अन्य साधनों से पहुंचे। इस अवसर पर राम नाम की चर्चा का आयोजन प्रात: 11 बजे से ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ नारा लगाकर किया गया।

नामचर्चा के दौरान जिम्मेवार केवल सिंह इन्सां, नीलेश इन्सां, प्रभूदयाल इन्सां, जोरावर सिंह, राजेन्द्र सिंह हाड़ा, बलभद्र इन्सां आदि ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई के 138 कार्यों को बढ़-चढ़कर लगातार करते रहने की बात कही। सभी ब्लॉकों से आये सेवादारों ने विश्वास व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि मानवता भलाई के कार्य पहले से भी तेज गति से करेंगे। इस अवसर पर आश्रम को सेवादारों ने खूबसूरत तरीके से सजाया और साध-संगत के बडी तादाद में पहुंचने को लेकर बडे स्तर पर इन्तजाम किये परन्तु श्रद्धालुओं के विष्वास के चलते सभी व्यवस्थाएं छोटी नजर आई। आश्रम के पाण्डाल सहित चारों तरफ साध-संगत नजर आ रही थी। इस मौके पर शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग, कविराज, पाण्डाल समिति, डेकोरेशन समिति, लंगर समिति, पानी समिति, विद्युत समिति, यातायात समिति, आईटी विंग सहित सभी समितियों ने अपनी-अपनी सेवाओं को बेहतर तरीके से संभाला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।