Women Team - Sach Kahoon Hindi

फुटबॉल: आस्ट्रेलियाई महिलाओं ने जीता टूर्नामेंट आॅफ नेशंस
कैलिफोर्निया (एजेंसी)। आस्ट्रेलिया की महिला फुटबाल टीम ने रियो ओलंपिक क्वार्टरफाइनल में ब्राजील से मिली हार का बदला चुकता कर 6-1 की शानदार जीत के साथ कार्सन में टूर्नामेंट आॅफ नेशंस के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया है। लीसा डी वाना और कैटलिन फूर्ड ने टीम के लिए दो-दो गोल दागे और ब्राजील को उसकी दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त दे दी। इससे पहले वर्ष 1999 में ब्राजील को अमेरिका के हाथों 0-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

एशिया कप के बाद यह आस्ट्रेलिया महिला टीम का दूसरा बड़ा खिताब

आस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत से उबरते हुए मैच में वापसी की जब ब्राजील की कैमिला ने फ्री किक पर मैच के पहले ही मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन आस्ट्रेलियाई फारवर्ड डी वाना ने छह मिनट बाद बराबरी का गोल दाग दिया। मैच में आधे घंटे बाद एमिली वैन एगमंड ने गेंद को हवा में उछाला जो सैम कैर के पास पहुंच गयी और उसे सैम ने फूर्ड को पास किया जिन्होंने बाक्स में गेंद को पहुंचा एक और गोल कर दिया।

दो मिनट बाद ही डी वाना ने फिर से कैर की मदद से अपना दूसरा गोल किया। इसी के साथ आस्ट्रेलिया की 32 वर्षीय सीनियर खिलाड़ी ने अपने 42 गोल भी पूरे कर लिए। हॉफ टाइम तक आस्ट्रेलिया ने 4-1 की बढ़त कायम कर ली। फूर्ड ने ब्राजीली कीपर को फिर से छकाते हुए 68वें मिनट में टीम का पांचवां गोल दागा। कैर ने ब्राजीली टीम को और पस्त करते हुए दो डिफेंडरों को पास करते हुए बेहतरीन गोल किया। वर्ष 2010 में चीन में एशिया कप के बाद यह आस्ट्रेलिया महिला टीम का दूसरा बड़ा खिताब है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल: अमेरिका से हारी भारतीय टीम
अमेरिका ने पूल बी के दूसरे मैच में भारत को 4-1 से किया पराजित

जोहानिसबर्ग (एजेंसी)। अमेरिका ने अंतिम 20 मिनटों में जोरदार वापसी करते हुए एक के बाद एक तीन गोल करते करते हुए महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पूल बी के दूसरे मैच में भारत को 4-1 से पराजित कर दिया। पहले क्वार्टर में जबरदस्त संघर्ष के बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। भारत को 22वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रानी के बेहतरीन प्रयास के बावजूद मोनिका गेंद को पकड़ नहीं पाई और भारत ने गोल करने का मौका गंवा दिया।

अगले मैच में चिली से आज भिड़ेगा भारत

अमेरिका के लिए पहला गोल 24वें मिनट में जिल विटमेर ने किया। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन कामयाबी भारत को मिली जब 38वें मिनट में मोनिका के पास पर लिलिमा मिंज ने गोल दागा। स्कोर 1-1 से बराबर होने के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया था लेकिन अमेरिका ने अंतिम 20 मिनटों में अपने खेल में तेजी लाते हुए एक के बाद एक तीन गोल दाग दिए। अमेरिका के लिए दूसरा गोल 40वें मिनट में टेलर वेस्ट ने किया। विटमेर ने 43वें मिनट में अमेरिका के लिए तीसरा गोल दागा जबकि इसके छह मिनट बाद 49वें मिनट में मिशेल विटेसे ने गोल करके अमेरिका को 4-1 से जीत दिला दी। भारत अगले मैच में 12 जुलाई को चिली से भिड़ेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट: भारतीय महिलाओं का जीत का ‘चौका’
विश्वकप के 39 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम ने लगातार 4 मुकाबले जीते

डर्बी (एजेंसी)। दीप्ति शर्मा (78) और कप्तान मिताली राज (53) के शानदार अर्धशतकों और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को 16 रन से हराकर महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को सात विकेट पर 216 रन पर थाम लिया। भारत के इस जीत की बाद आठ अंक हो गए हैं और वह गत चैंपियन आॅस्ट्रेलिया की बराबरी पर पहुंच गया है जिसके भी चार जीत के बाद आठ अंक हैं।

मिताली के वनडे रनों की संख्या 5959

दीप्ति और मिताली ने तीसरे विकेट के लिए 26 ओवर में 118 रन की मजबूत साझेदारी की और भारत को दो विकेट पर 38 रन की नाजुक स्थिति से उबार लिया। हालांकि इस जबरदस्त साझेदारी के बाद भारत ने फिर 13 रन के अंतराल में दीप्ति, झूलन गोस्वामी और कप्तान मिताली के विकेट गंवा दिए और भारत का स्कोर एक झटके में दो विकेट पर 156 रन से पांच विकेट पर 169 रन हो गया। मिताली लगातार आठ अर्धशतकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद पिछले मैच में सस्ते में आउट हो गई थीं लेकिन इस मैच में उन्होंने फिर लय में लौटते हुए अपना 48वां अर्धशतक बना डाला। इसके साथ ही मिताली के वनडे रनों की संख्या 5959 पहुंच गई है।

19 साल की दीप्ति ने अपना छठा अर्धशतक बनाया। इससे पहले स्मृति मंधाना आठ और पूनम राउत 16 रन बनाकर आउट हुईं। झूलन गोस्वामी नौ रन ही बना सकी। दीप्ति का विकेट 156 के स्कोर पर गिरा जबकि झूलन और मिताली के विकेट 169 के स्कोर पर गिरे। हरमनप्रीत कौर (20) और वेदा कृष्णामूर्ति (29) ने छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े लेकिन इस साझेदारी के बाद भारत ने फिर 11 रन के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए। हरमनप्रीत और कृष्णमूर्ति के विकेट 49वें ओवर में लगातार गेंदों पर गिरे। सुषमा वर्मा 11 रन पर नाबाद रहीं। श्रीलंका की तरफ से श्रीपली वीराकोडी ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दावेदारी मजबूत करेगी मिताली एंड कंपनी
आईसीसी महिला विश्वकप: श्रीलंका के खिलाफ मैच कल, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

मंधाना और मिताली पर होंगी सभी निगाहें

डर्बी (एजेंसी)। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम अपनी स्टार बल्लेबाज मिताली राज की कप्तानी में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ भी इसी लय को कायम रखते हुए टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करने उतरेगी। भारतीय टीम ने विश्वकप में अब तक अपने पिछले तीनों मैच इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एकतरफा अंदाज में जीते हैं और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत की तरह छह अंक लेकर आस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। वहीं श्रीलंका पिछले तीनों मैच हारने के बाद छठे नंबर पर है और उसका खाता अब तक नहीं खुला है।

टीम मिताली अब सेमीफाइनल में जगह पक्की करने से कुछ ही दूर है और ऐसे में पस्त श्रीलंका के खिलाफ उसकी जीत इस दावेदारी को और मजबूत कर देगी। ऐसे में भारत के लिए जरुरी होगा कि वह अपनी लय को कायम रखे और अति आत्मविश्वास से बचते हुए जीत दर्ज करे। जबरदस्त फार्म में चल रही महिला क्रिकेट टीम ने पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 95 रन से हराकर काफी वाहवाही लूटी थी और इस जीत तथा समर्थन ने उसके मनोबल को और भी बढ़ाया है। भारतीय कप्तान मिताली ने मैच से पूर्व माना था कि टीम श्रीलंका के खिलाफ जल्दी विकेट गंवाए बिना लय बनाएगी और बढ़िया साझेदारी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पलड़ा भारी

उन्होंने साथ ही कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ विकेट के हिसाब से अपनी योजना बनाएंगी। टीम के पास बढ़िया स्पिनर और तेज गेंदबाज मौजूद हैं और फिलहाल भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पलड़ा भारी दिख रहा है। भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में निर्धारित 50 ओवर में 169 रन का आसान सा स्कोर बनाया था लेकिन उसकी गेंदबाजों ने इस छोटे स्कोर का भी बखूबी बचाव किया और पाकिस्तानी टीम को 74 रन पर ही ढेर कर दिया।

इस मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट ने 10 ओवर में 1.80 के इकोनोमी रेट से केवल 18 रन देकर पांच विकेट निकाले थे। बिष्ट के अलावा स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा भी कमाल की खिलाड़ी हैं जो निरंतर अपना योगदान दे रही हैं। दोनों खिलाड़ी पिछले तीन मैचों में छह-छह विकेट निकालकर सबसे सफल रही हैं।

कप्तान मिताली टीम की तीसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर

पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर ने अब तक तीन-तीन विकेट लेकर मुख्य गेंदबाजों की काफी मदद की है। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की उपस्थिति भी अह्म रही है। हालांकि वनडे इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकार्ड बनाने वाली झूलन ने अब तक केवल एक विकेट ही लिया है लेकिन वह अनुभव के लिहाज से गेंदबाजी क्रम में अह्म खिलाड़ी हैं।

वहीं बल्लेबाजी क्रम में स्मृति मंधाना अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में खेल रही हैं तो वहीं कप्तान मिताली टीम की तीसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। इसके अलावा पूनम राउत (133) दूसरे नंबर पर हैं। मंधाना पिछले तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक सहित 198 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर हैं और उनसे इसी लय की उम्मीद श्रीलंका के खिलाफ भी रहेगी जिसने अपने तीन मैचों में न्यूजीलैंड से नौ विकेट, आस्ट्रेलिया से आठ और इंग्लैंड से सात विकेट से मैच हारे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वर्ल्ड गेम्स के लिए टीम घोषित
भारतीय महिला और पुरुष टीम पहली बार ले रही हैं वर्ल्ड गेम्स में भाग

कमल को पुरुष जबकि कृष्ण इंदुजा सभालेंगी महिला टीम की कमान

नई दिल्ली (एजेंसी)। नेपाल के काठमांडु में 15 जून से शुरु होने वाले वर्ल्ड गेम्स के लिए भारतीय थ्रोबॉल पुरुष और महिला टीम का ऐलान बुधवार को कर दिया गया। पुरुष टीम की कमान कमल कुशवाहा को दी गई है जबकि महिला टीम की कप्तानी जी कृष्ण इंदुजा संभालेंगी। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम बुधवार को ही नेपाल के लिए रवाना हो जाएगी।

थ्रोबॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया ने टीम की घोषणा की। भारतीय महिला और पुरुष टीम पहली बार वर्ल्ड गेम्स में भाग ले रहे हैं। पुरुष टीम के मुख्य कोच जगन मोहन होंगे। इसके अलावा महिला टीम के मुख्य कोच दिलावर सिंह को बनाया गया है जबकि श्रीदेवी महिला टीम की सहायक कोच होंगी। इंटरनेशनल स्पोटर्््स काउंसिल (कनाडा) द्वारा आयोजित इन वर्ल्ड गेम्स में अलग-अलग देशों से 42 तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे जिसमें कुश्ती, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी आदि प्रमुख हैं। यह वर्ल्ड गेम्स 18 जून तक चलेंगे।

भारतीय थ्रोबॉल टीम इस प्रकार हैं

पुरुष टीम : कमल कुशवाहा कप्तान, चंद्रकांत हार्दे, पवन तिवारी, मिथुन वर्मा, सागर नंदकिशोर होग्डे, मरकुकु किरण कुमार, दोंथुला चरण कुमार, एम मनीकंदन, एस योगेश्वरन,राहुल एनआर, हार्दिक अरविंद सेलरका, पुट्टगंती रेवांथ, समाला शरथ कुमार रेड्डी, एन शमित गौड, तिथर्या जीवन, राम दातरी हामबैडे, बॉबी, मैथ्यू, जोशेफ शीन, विक्रममान अय्यापन, आर वसंतकुमार रमेश, वेंकादाथसन धर्मालिंगम, कुरिजिंगल पोल्से देवसी, तनमय कौशिक, कोटा साई तेजा।

महिला टीम : जी कृष्णा इंदुजा कप्तान, वी हर्षिता, एम ममता, के श्रीलेखा, एम ग्रीशमा रेडडी, एन महेशवरी शेटटी, एम दीपिका, उप्पू पूजिता, आकांशा अविनाश पंवार, अरुजा अतुल कांबले, सुचेताना अथमाकुर, कृशा अरुपुला, श्रेया, भूपति, वैष्णवी रवींद्र शिंदे, अस्थिथा मायनेनी, अपूर्वा कदम, शेरोन।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।