Manipur Police - Sach Kahoon Hindi

Manipur Militant Recruitment: मणिपुर में चल रही थी उग्रवादियों की भर्ती, पुलिस ने नाकाम कर दो महिला नेता पकड़ी
Manipur Militant Recruitment: इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए युवाओं की भर्ती की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस अभियान में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेपाक (प्रेपाक) से जुड़ी दो महिला पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। Manipur News

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार रात मणिपुर घाटी के थौबल जिले के खंगाबोक गांव में संयुक्त सुरक्षा दल ने छापेमारी कर दोनों महिला नेताओं को पकड़ा। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान खुंड्राकपम निंगथौजम रोशिदिया (24) और लिशम बिद्या (30) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी काकचिंग जिले के काकचिंग खुनौ न्गाइखोंग लेइकाई क्षेत्र से तीन नाबालिगों के अपहरण की जांच के दौरान हुई।

पुलिस ने बताया कि उग्रवादी संगठन में जबरन भर्ती के उद्देश्य से अगवा किए गए तीनों बच्चों को इम्फाल पश्चिम जिले के उचिवा अवांग लेइकाई इलाके से सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अपहरण में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति-800 कार भी बरामद कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रेपाक संगठन को म्यांमार की कचीन इंडिपेंडेंट आर्मी से हथियार और प्रशिक्षण प्राप्त हुआ था, जिसके बदले नकद लेन-देन किया गया। पूर्व की रिपोर्टों में संगठन के बांग्लादेश में प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के आरोप भी सामने आ चुके हैं। Manipur News

इसी क्रम में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सेनापति जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित नेपाली खुटी क्षेत्र से 44 वर्षीय नंतु देब को गिरफ्तार किया है। असम के श्रीभूमि जिले के महिषाशान गांव का निवासी नंतु देब अपने पास से 11.3 किलोग्राम अफीम, एक बोलेरो वाहन और दो मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्र और राज्य सुरक्षा बल उग्रवादी और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीमावर्ती, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तलाशी तथा क्षेत्र नियंत्रण अभियान चलाए जा रहे हैं। मणिपुर के घाटी और पहाड़ी जिलों में कुल 113 नाके और चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं, ताकि संदिग्ध तत्वों और अवैध वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। साथ ही, इम्फाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहनों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। Manipur News

Manipur Violence: कैसे रची गई मणिपुर में साजिश, हुआ बड़ा खुलासा
इंफाल (एजेंसी)। Manipur Violence: मणिपुर पुलिस ने चार मई को बी फीनोम गांव में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को  घुमाने में कथित संलिप्तता को लेकर अब तक एक किशोर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक बयान के अनुसार राज्य पुलिस कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करके शेष अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस बीच, यहां स्थित टी.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने शनिवार को सरकार से इंफाल के रहने वाले दो स्कूली छात्रों (एक छात्रा और एक छात्र) का पता लगाने का आग्रह किया है। टी.जी. उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एक सहपाठी को आखिरी बार छह जुलाई को देखा गया था। उन्होंने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन चुराचांदपुर जिले के लमदान में एक व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया गया था। Manipur Violence

Benefits Of Quitting Tea: यह जानकारी पाकर आप खुद ही चाय को बाय कर देंगे!

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इससे पहले कहा था कि तीन मई को चुराचांदपुर में एक रैली के बाद शुरू हुए मणिपुर संकट के बाद अब तक बड़ी संख्या में हत्याएं, लापता मामले और उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। अब तक लगभग 145 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों में सोमोरेंद्र नाम का एक पूर्व पत्रकार भी शामिल है। Manipur Violence

इस बीच राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने संवेदनशील तथा सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इंफाल के कुछ हिस्सों में स्थिति अब भी तनावपूर्ण है। पुलिस ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न प्रकार के कानूनों के उल्लंघन के सिलसिले में 396 लोगों को हिरासत में लिया गया है। चूंकि कांगपोकपी में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है, इसलिए आवश्यक वस्तुओं के साथ एनएच-37 पर लगभग 839 वाहनों और एनएच-2 पर 215 वाहनों को मणिपुर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Alien On Earth: एक डरावनी खबर-धरती पर आ रहे हैं एलियंस! इंसान बनेंगे गुलाम?