Rajasthan Rain - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Weather Update:मूसलाधार बारिश से 8 फीट पानी में डूबा रेलवे अंडरपास
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में भीषण गर्मी के बीच बीती रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज बारिश ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खोल दी। देर रात करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पूरी रात रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जो अलसुबह तक हल्की बूंदाबांदी के रूप में चलता रहा। Rajasthan Weather News

बारिश के चलते सीकर शहर सहित बड़े कस्बों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मानसून से पहले हुई इस बारिश ने बारिश के पानी की निकासी को लेकर किए गए प्रशासनिक दावों की वास्तविकता उजागर कर दी।

शहर की नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड, पुराना लोहारू बस स्टैंड, बजाज रोड, सिल्वर जुबली रोड, फतेहपुर रोड, दो नंबर डिस्पेंसरी क्षेत्र और रोडवेज बस डिपो सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इन मार्गों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। Rajasthan Weather News

सबसे गंभीर स्थिति राधाकिशनपुरा रेलवे अंडरपास में देखने को मिली, जहां करीब 8 फीट तक पानी भर गया, जिससे शहर और राधाकिशनपुरा के बीच सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया। इस दौरान, रोडवेज प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई, जब सीकर रोडवेज बस डिपो परिसर में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। इससे बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के अन्य निचले इलाकों में भी कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिसके चलते 2 से 3 फीट तक जलभराव बना रहा और आमजन परेशान होते नजर आए। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत अवश्य मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 14 जून से 16 जून तक जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के सामने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और संभावित स्थिति से निपटने की चुनौती बनी हुई है। Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदला मौसम! सबसे ज्यादा इस जिले में हुई बारिश
Rajasthan Weather Today: जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने करवट ली। पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बादलों की गर्जना के साथ हल्की फुहारें दर्ज की गईं। सबसे अधिक वर्षा जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में 22.0 मिलीमीटर दर्ज की गई, जिसने स्थानीय स्तर पर मौसम को सुहावना बना दिया। Rajasthan Weather Today

राज्य में न्यूनतम तापमान अलवर तथा सीकर जिले के फतेहपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की सर्दी का एहसास रहा। दूसरी ओर, अधिकतम तापमान बाड़मेर और फलौदी में 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव बना रहा।

मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आगामी दिनों में भी कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। बदलते मौसम को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। Rajasthan Weather Today

Rajasthan Rain: रुक-रुक कर बरसते रहे बदरा, बर्फीली हवाओं से ठिठुरा राजस्थान!
हल्की बारिश से ठंड में इजाफा

हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सुबह से हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया जो दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रहा। हनुमानगढ़, संगरिया, नोहर, पीलीबंगा सहित अन्य तहसील क्षेत्रों में सुबह बादल छाने के चलते सुबह अंधेरा छाया रहा। इसके बाद तेज हवा और गडग़ड़ाहट के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। Rajasthan Rain

घने बादलों की वजह से सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। हल्की बारिश जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। बारिश के बीच चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन वाली सर्दी का एहसास करवाया। सडक़ों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। अत्यावश्यक होने पर घर से निकल रहे लोग सर्दी का पूरे इंतजाम के साथ बाहर आए। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से सर्दी का असर बढ़ गया और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम का मिजाज | Rajasthan Rain

ठंड का असर बढऩे की वजह से लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। अलाव तापकर लोग सर्दी से बचने की जुगत में दिखे। मौसम एक्सपट्र्स के अनुसार प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते बारिश की गतिविधियां शुरू हुई हैं। बारिश होने के बाद अब अगले कुछ दिन ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है, क्योंकि इससे गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों के पकने में मदद मिलेगी। धरतीपुत्रों के चेहरों पर इस बारिश ने मुस्कान ला दी है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने शनिवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के 15 जिलों में बादल छाने, बारिश होने और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं चूरू, सीकर, अलवर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में ओले गिरने की संभावना जताई। 12 और 13 जनवरी को घने कोहरे का भी अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में मकर संक्रांति के बाद यानी 15 जनवरी को एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है। इस सिस्टम का असर उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में रहेगा। यहां 14 जनवरी की देर शाम आसमान में बादल छा सकते हैं और 15 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Rajasthan Rain

Sirsa Rains: सरसा में लगातार बरसते रहे बादल! बढ़ी सर्दी, बदले हालात!

Heavy Rain Alerts: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी! 60 स्थानों पर झमाझम बारिश
Rajasthan Heavy Rain Alerts: जयपुर (ब्यूरो)। राजस्थान (Rajasthan Rain) में पिछले 24 घंटों में 60 से भी अधिक स्थानों पर भारी बरसात हुई, जिनमें सर्वाधिक 237 मिलीमीटर बरसात धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार सुबह तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक राजाखेड़ा में अतिभारी बरसात के अलावा धौलपुर में 186, उर्मिलासागर में 143, बसेड़ी में 135, मनिया में 127, सेपाऊ में 113, बाडी एवं तालाबसाही में 112-112, आंगई में 107, सरमथुरा में 80, मिलीमीटर बारिश हुई। Heavy Rain Alerts

इसी तरह सवाईमाधोपुर में 159, मानसरोवर में 104, भादोती में 90, खंडार में 78, देवपुरा में 74, झालावाड़ जिले में अकलेरा में 130, मनोहरथाना में 101, परवन डेम पर 66, करौली जिले के श्रीमहावरीजी में 81, कालीसील में 70, पांचना डेम 67, सुरोठ में 67, करणपुर में 66 एवं करौली में 66 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसी प्रकार कोटा में 86, खातोली में 77, धरियावद में 65, भरतपुर में 97, भरतपुर जिले के रुपवास में 92, नदबई में 88, हिंगोटा में 86, वैर में 77, बरेठा में 75, हलेना में 72, बयाना एवं भुसावर में 67-67, डीग जिले के कुम्हेर में 78, डीग में 76, नगर में 74, दौसा जिले के रामगढ़ पचवाड़ा में 97, मंडावर में 85, लालसोट में 75, मोरेल डेम में 73 एवं बृजुपुरा में 70, बारां जिले के शाहबाद में 108, अटरु एवं बारां में 66 मिलीमीटर बरसात हुई। Heavy Rain Alerts

धौलपुर में बाढ़ के हालात | Heavy Rain Alerts

भरतपुर (एजेंसी)। राजस्थान के धौलपुर जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं तथा इस दौरान जगह-जगह पानी में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए पुलिस के बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि बीती रात से वीरवार सुबह तक पुलिस ने एक महिला सहित बाढ़ के पानी मे फंसे 20 से अधिक लोगों को बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह थाना दिहौली के गुनपुर टीकतपुर इलाके में बारिश के पानी में एक महिला सहित पांच व्यक्तियों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी थाना दिहौली एवं परमजीत सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सकुशल बचा कर सुरक्षित उनके घर पर पहुंचाया।

बताया गया कि बुधवार देर रात भी बीछिया गाँव के पशु चराने गए 13 लोगों के डाबरी खार गाँव के पास तेज पानी में फंसने की सूचना मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी प्रवेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने भारी मशक्कत के बाद उन्हें सकुशल बचा कर उनके गाँव पहुंचाया। जिले में भारी बारिश एवं जलभराव के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे जलभराव के स्थानों पर न जाएं तथा नदी, नालों की रपटों पर अगर पानी ऊपर से बह रहा है, तो उन्हें पार न करें। Heavy Rain Alerts

Holiday: स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान! ये है बड़ी वजह!

Rain News : बारिश का कहर! मंडरा रहा मकानों के गिरने का खतरा
Rajasthan Weather Update : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज/हरदीप सिंह)। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मक्कासर निवासी मजदूर वर्ग के सन्तराम, सरजीत, करतार व महावीर के मकान में पानी घुस गया। इससे मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। मकान धंस गए। इन ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करवाया था। लेकिन कुदरत की मार से मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। Rain News

खुले में सोने की मजबूरी | Rain News

सूचना मिलने पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान की रिपोर्ट ली। शनिवार को ग्राम पंचायत सरपंच बलदेव सिंह ने उक्त परिवारों के घर पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीडि़त ग्रामीणों ने बताया कि उनका पूरा मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। कमरों में लगा फर्श धंस गया। मकान में रखा घरेलू सामान भी खराब हो गया। मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। Rajasthan Weather

रात्रि को सिर ढकने के लिए छत नहीं बची है। खुले आसमान में सोने को मजबूर हैं। घरेलू सामान भी खुले में पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी जोहड़ में की गई है लेकिन भारी बारिश होने के कारण खाली जगह पर एकत्रित पानी पीछे से मकान में प्रवेश कर गया। इससे मकानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि आर्थिक रूप से कमजोर, भूमिहीन व खेतीहर मजदूरों को सहायता उपलब्ध करवाई जाए। Rain News

Holiday: आज बैंक अवकाश है? जानें पूरी डिटेल्स

Rajasthan Weather: झमाझम बारिश, भाखड़ा क्षेत्र की फसलों को जीवनदान
तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से मिली राहत, फसलों को फायदा

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Weather: मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से मंगलवार को सुबह करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। इससे सड़कें पानी से लबालब हो गर्इं। शहर में दुकानों के आगे पानी भरने से दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों के किनारे पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई। कई जगह सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी भर गया। Rajasthan Weather

कई इलाकों में सड़कों पर पानी इस तरह बहता नजर आया जैसे नदियां बह रही हों। शहर में जगह-जगह बने अण्डरपास में भी कई फीट तक पानी भर गया। सुबह के समय आॅफिस के लिए निकले लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से परेशान नागरिकों को राहत मिली।

मंगलवार को संगरिया इलाके का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, नोहर इलाके का न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से बाजारों में अधिक चहल-पहल रही। बारिश से फसलों को भी फायदा हुआ है। भाखड़ा क्षेत्र के किसानों की ओर से सिंचाई पानी की मांग की जा रही थी। मानसून की बारिश गर्मी से झुलस रही भाखड़ा क्षेत्र की फसलों के लिए जीवनदान साबित होगी। Rajasthan Rain

इससे पहले सोमवार को इलाके नागरिक उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह बादल गरजने लगे और इसके साथ ही सुबह करीब दस बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार से मौसम में परिवर्तन होने का पूर्वानुमान लगाया गया था। मानसून ट्रफ लाइन के नॉर्मल स्थिति में आने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 3 से 4 दिन तक प्रदेश में मानसून मेहरबान रहेगा। प्रदेशभर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 28 जुलाई से मानसून में थोड़ी गिरावट आएगी। जबकि 29 जुलाई तक बारिश का दौर कुछ वक्त के लिए थमने की संभावना है।

29 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां | Rajasthan Weather

मौसम विभाग की ओर से 29 जुलाई तक हनुमानगढ़ जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है। संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई ने मौसम अपडेट जारी करते हुए बताया कि हनुमानगढ़ जिले में 29 जुलाई तक बिखरे तौर पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। Rajasthan Rain

मानसूनी हवाओं के प्रभाव से मुख्य रूप से 25, 26 व 27 जुलाई को कहीं-कहीं मेघगर्जन हल्की से मध्यम और तेज बारिश या एक दो जगहों पर भारी बारिश के दौर भी संभव है। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 34.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 35-61 प्रतिशत हो सकती है। इस दौरान 28-29 जुलाई को हवा की गति परिवर्तनशील हो सकती है।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Flood: सरकारी गाड़ी फंसी तो एसडीएम ने ट्रैक्टर पर किया निरीक्षण