Rajasthan BJP State President - Sach Kahoon Hindi

दुष्कर्म और महिला अपराध की घटनाओं से प्रदेश कलंकित हो रहा है : सीपी जोशी
कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का झूठा वादा क्यों किया | CP Joshi

भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : सीपी जोशी | CP Joshi

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज/गुरजंट सिंह धारीवाल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज श्रीगंगानगर दौरे पर रहे। वहां जिला संगठन की समन्वय और जिला कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। सीपी जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें अपने संगठन, मोर्चों, विभागों के द्वारा केंद्र की लोकप्रिय मोदी सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियां को आम जन तक लेकर जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं तथा इनके राज में जो भ्रष्टाचार, महिला अपराध, दलित अपराध हुआ है उसके लिए जनता को बताएं।

बैठक के बाद दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता विजयपाल गोयल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को सांत्वना दी।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में जहां महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है, आज यहां एंबुलेंस में, खेत पर, पति के सामने दुष्कर्म की घटनाएं और आज जो भीलवाड़ा में जिंदा जलाने की घटना घटी है, यह तब होता है, जब अपराधियों में भय खत्म हो जाता है, कानून व्यवस्था लचर होती है और सरकार की अपराधियों के साथ सांठगांठ होती है।

जब प्रदेश का मुख्यमंत्री यह कहे कि 65 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले फर्जी हैं, यह अपराधियों को बल देने का काम है। दुष्कर्म की घटनाओं से राजस्थान कलंकित हो रहा है। यह सरकार अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और पेपर लीक करने वालों के साथ मिली हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन वादों को करके वे सत्ता में आए उन्हें ही भूल गए। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कर्ज माफी के नाम पर इन्होंने किसान भाइयों को धोखा दिया है।

इनके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा किया था, कांग्रेस के पास रोडमैप नहीं था, कोई काम करना ही नहीं था, तो किसानों से कर्ज माफ़ी का झूठा वादा क्यों किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ न्याय नहीं किया और नारी की सुरक्षा भी नहीं कर पाए। महंगाई को रोक पाने में तथा लोगों की सुरक्षा के मामले में भी यह सरकार विफल रही है।

यह भी पढ़ें:– Nuh Clash: हरियाणा: नूंह हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Rajasthan BJP: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का रोडमैप तैयार
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Rajasthan BJP: भाजपा प्रदेश कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, जितेन्द्र गोठवाल, संतोष अहलावत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मोतीलाल मीणा और दामोदर अग्रवाल ने मोर्चा, प्रकोष्ठ और अन्य भाजपा पदाधिकारियों से आगामी तीन माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा और रोडमैप पर सुझाव लिए और चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यशाला में कहा कि पार्टी में जिन कार्यकर्ताओं को जो काम दिया जाए उसे समय सीमा के भीतर पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाए। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर तैयार रहें और सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। दायित्व मिलने के बाद उसी दिन से उस पर काम करना शुरू करें और उसकी मॉनिटरिंग जरूर करें। आप सभी के सामने ह्यह्यनहीं सहेगा राजस्थान अभियानह्णह्ण एक उदाहरण है। बेहतर मॉनिटरिंग के चलते ही यह अभियान सफल हो पाया। जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता यह ना सोचे कि उसके काम को कोई देख नहीं रहा। संगठन में काम को जांचने वाली और परखने वाली हजारों आंखे होती हैं। लाभार्थियों के पास जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा करें। टोली बनाकर सामंजस्य से काम करें और विजय संकल्प के साथ जुट जाएं।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल और विधानसभा स्तर तक के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई है। जिसमें अगस्त, सितंबर और अक्टूबर तीन माह में होने वाले तमाम आयोजनों की बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और जिला स्तर तक के अभियान और कार्यक्रम शामिल हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश में लाखों नवमतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा की टीम नव मतदाता अभियान के तहत सेल्फी कार्यक्रम भी चला रही है। इस कार्यक्रम के दौरान नवमतदाताओं से कॉलेज, छात्रावास और अन्य स्थानों पर व्यक्तिगत मिलकर राष्ट्र प्रथम के संकल्प से भी जोडा जाएगा।

यह भी पढ़ें:– गहलोत सरकार महिलाओं की सुरक्षा में फेल : संतोष अहलावत

सचिवालय घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित दिग्गज नेताओं ने दी गिरफ्तारी | Jaipur News

ट्रेक्टर रैली के साथ पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी | Jaipur News

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय के सामने जनसभा के बाद पार्टी के दिग्गज नेता ट्रक व ट्रेक्टर पर सवार होकर शासन सचिवालय का घेराव करने निकले जिन्हें स्टेच्यू सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग फांदकर सचिवालय की ओर जाना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और माहौल गर्माया रहा। Jaipur News

भाजपा कार्यकर्ताओं को सचिवालय कूच करने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न स्तर पर बैरिकेडिंग लगाकर पहले से ही तैयारी कर रखी थी। हालांकि जब बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे तब उनका पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस से आमना-सामना होने के बीच स्थितियां तक एकाएक बेकाबू हो गई जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस लाठीचार्ज कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल हुए हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इसी बीच उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया की पुलिस से झड़प हो गई। Jaipur News

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी, सांसद सुमेधानंद सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

सचिवालय घेराव से पहले प्रदेश बीजेपी कार्यालय के बाहर सभा आयोजित की गई। यहां नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा- आज के प्रदर्शन में आया एक-एक कार्यकर्ता गहलोत सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। वहीं, राजस्थान की जनता सीएम अशोक गहलोत के दोनों पैरों में बंधी पट्टियां खोलने का काम करेगी। इस आंदोलन के जरिए बीजेपी के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान का समापन हो गया।

हर तरफ दिखा वाहनों का रैला

भाजपा के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए टिकट के दावेदारों में भीड़ जुटाने की होड़ से लग गई। राजधानी के हर क्षेत्र से वाहनों में सवार होकर हजारों लोग सी स्कीम स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लगभग अधिकतर मार्गों पर वाहनों का जाम लग गया। अजमेर रोड, सीकर रोड, आगरा रोड, टोंक रोड सहित शहर में आने वाले सभी मुख्य मार्गों पर वाहनों का रैला नजर आया। घंटों जाम की वजह से जहां आमजन परेशान दिखा, वहीं, भाजपा नेताओं के चेहरे खिले नजर आए।

किसान मोर्चा की ट्रेक्टर रैली रही आकर्षण का केंद्र

भाजपा के प्रदर्शन में जहां प्रदेश के हर वर्ग की भागेदारी रही वहीं, इसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी वैशालीनगर की पुरानी चुंगी से स्वयं ट्रेक्टर चलाकर दर्जनों ट्रेक्टर्स के साथ सभा स्थल पर पहुंचे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मोर्चा के सैकड़ों किसानों ने भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में न केवल जनसभा में हिस्सा लिया, बल्कि सचिवालय के घेराव में शामिल होकर सत्तापक्ष के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। इसी बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने भी ट्रेक्टर पर सवार होकर रैली की हौसला अफजाई बढाई।

इन मुद्दों को लेकर घेराव | Jaipur News

‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत प्रदेश भाजपा ने सचिवालय घेराव में गहलोत सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और कार्यशैली का विरोध जताया। खासतौर से बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, पेपर लीक से युवाओं के भविष्य पर संकट, बेरोज़गारी, किसान कर्जमाफी, दलित अत्याचार सहित अन्य मुद्दों को एक बार फिर पुरज़ोर तरीके से उठाया गया।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित : सीपी जोशी

राजस्थान में अपराधिओं में भय समाप्त: सीपी जोशी
”कांग्रेस पूर्व मंत्री का बयान गलत तो नार्को टैस्ट से क्या परेशानी” | CP Joshi

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (BJP Leader CP Joshi) आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा आरोप लगा रहे है कि इस सरकार मे मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री दुष्कर्म में शामिल है, और मांग कर रहे है सभी का नार्को टैस्ट हो। पूर्व मंत्री के आरोप पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना उनकी बात को सही साबित करता है। मुख्यमंत्री को सभी का नार्को टैस्ट करवाना चाहिए, अगर नहीं करवाते है तो आरोप सही है, क्योकि धूआं वही से उठता है जहां आग होती है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा महिला अपराध पर गहलोत सरकार का दौहरा रवैया है। विधानसभा में महिला अपराध और बलात्कार की घटनाओं पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले एक मंत्री को रातों रात मंत्री पद से हटा दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ बलात्कार की घटनाओं पर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहने वाले मंत्री पर कोई एक्शन नहीं लेते।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा गहलोत सरकार ने पिछले साढे चार सालों में प्रदेश को कलंकित करने का ही काम किया है। हर जगह महिलाओं बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हे मारने, जलाने और कुएं में फेंकने जैसी हृदय विदारक घटनाएं हो रही है। महिलाएं और बच्चियां घर, बाहर, आॅफिस, अस्पताल, एंबुलेंस, आईसीयू, स्कूल कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री जी दुष्कर्म की 65 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताते है।

राणथम्भौर में मूक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया, सरकार ने उस घटना करार दिया क्योंकी उस समय प्रियंका गांधी वहां पर अपना जन्मदिन मना रही थी, अलवर में बाईक पर जा रहे पति पत्नी को रोककर पति के सामने पत्नी का सामुहिक बलात्कर होता है, लेकिन सरकार ने लोकसभा चुनाव के कारण मामला दबाए रखा। मुख्यमंत्री और इनके मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों से लगता है जैसे महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनहीन है और अपराधियों में भय समाप्त हो गया। प्रदेश की जनता असुरक्षित और डरी हुई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि मोदी जी ने नौ सालो में जनता का विश्वास जीता है, विपक्ष को तकलीफ है क्योंकी गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना, कश्मीर से धारा 370 हटाई गई इससे तकलीफ है, प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में श्रीराम मंदिर की नींव रखी गई इससे तकलीफ है, गरीब कल्याण के लिए 60 सालों में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह मोदी जी ने नौ सालो में कर दिखाया इससे तकलीफ है। सीपी जोशी ने कहा जनता सब जान चुकी है, कि सारे दल एक साथ क्यों इकट्ठे हुए है, भारत तेरे टुकडे होंगे कहने वालो के साथ कौन खड़ा हुआ है, ये वही लोग है जिन्होंने महाराणा प्रताप को भगोडा और अकबर को महान बताया था।

यह भी पढ़ें:–PM Modi to visit Rajasthan: पीएम मोदी सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित