Rajendra Gudha - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Politics: क्या है लाल किताब में राज, राजस्थान सरकार ने क्यों किया अपना मंत्री बर्खास्त?
कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी लाल किताब | Rajasthan Politics

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार से हाल ही में बर्खास्त हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) की लाल किताब को लेकर सियासत गर्माई हुई है। इस मुद्दे पर पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगातार होटलों पर राज कर खरीद-फरोख्त की और अपनी सरकार बचाने के लिए धन-बल का प्रयोग किया, यह लाल किताब इस बात का सबूत है। इस लाल किताब में राज्य सरकार के काले कारनामों का हिसाब-किताब है। जिस दिन लाल किताब बाजार में आएगी उस दिन यह कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

यह बात उन्होंने बुधवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में कही। पीलीबंगा विधायक मोची ने कहा कि जिले में पैदा हुए बाढ़ के हालातों के बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई मदद नहीं की गई। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण अपने स्तर पर बचाव कार्य कर रहे हैं। लोग तेल के लिए भटक रहे हैं। इसका जवाब हनुमानगढ़ की जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को देगी। जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। इससे पहले प्रेस वार्ता में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। आज सरकार की विफलता के कारण जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है।

हालात ‘अब नहीं सहेगा राजस्थान’ के हो गए हैं। इसी थीम पर भाजपा लगातार आंदोलन कर जनता की आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं। गरीब के कल्याण की बात करते हैं लेकिन राजस्थान की सरकार ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में अगर कुछ किया है तो वह राजस्थान को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, दुष्कर्म, दलितों पर अत्याचार, साइबर क्राइम के मामलों में नम्बर एक पर लाने का काम किया है। पांच साल में दस लाख अपराध इस सरकार के कार्यकाल में हो चुके हैं जो अपने आप में इस सरकार के लिए शर्मनाक आंकड़ा है। 7500 निर्दाेष नागरिकों की हत्या कर दी गई। पांच साल में 1 लाख 90 हजार अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए हैं। राजस्थान में साम्प्रदायिक दंगे 10 गुणा बढ़ गए हैं।

राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में इसलिए पहले नम्बर पर आया है क्योंकि सरकार के योजना भवन में करोड़ों रुपए और सोना बरामद हुआ। आज अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार से भाजपा प्रदेश भर में इस बात का जवाब मांग रही है कि जनता के साथ वे अन्याय कर रहे हैं। गद्दी खाली करो कि जनता आती है, के आह्वान के साथ एक अगस्त को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। उसमें बड़ी तादाद में जिले से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए एक अगस्त को जयपुर चलो का आह्वान किया जा रहा है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार को घेरने के लिए जयपुर पहुंचेगा और सरकार से जवाब मांगेगा। Hanumangarh News

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के प्रेस वार्ता में न पहुंचने के सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष पारीक ने बताया कि पूर्व मंत्री अपने निजी कारणों से शहर से बाहर गए हुए हैं। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं की श्रेणी तय की जाती है। अपेक्षित कार्यकर्ता ही बैठकों में पहुंचते हैं। हर मीटिंग में पूर्व मंत्री नहीं आएंगे। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप जिले ही नहीं पूरे प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं। प्रेस वार्ता में संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, जयपुर चलो अभियान के जिला संयोजक विकास गुप्ता, जिला महामंत्री महावीर महला, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल सिहाग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– BJP Mahila Morcha : यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन