Isro PSLV-C56 launch on Sunday - Sach Kahoon Hindi

PSLV-C56: पीएसएलवी-सी56/डीएस-एसएआर मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू
चेन्नई (एजेंसी)। Isro PSLV-C56 launch on Sunday: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्टेशन से रविवार को पीएसएलवी-सी56 से छह सह-यात्रियों के साथ सिंगापुर के डीएस-एसएआर विशेष वाणिज्यिक उपग्रह को प्रक्षेपित किये जाने की शनिवार से उल्टी गिनती शुरू हुयी। 44.4 मीटर लंबा चार चरण वाला वाहन पीएसएलवी-सी56, 228 टन भार के साथ रविवार सुबह 06.30 बजे शार रेंज से प्रथम लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।

इसरो ने कहा कि उल्टी गिनती शनिवार सुबह पांच बजे शुरू हो गई। इसरो ने ट्वीट किया, ‘30 जुलाई, 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उलटी गिनती के दौरान, चार चरणों वाले वाहन में प्रणोदक भरने का कार्य किया जाएगा।

दिन हो या रात, यह देगा हमेशा साथ | PSLV-C56

डीएस-एसएआर इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) द्वारा विकसित सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) पेलोड रखता है। यह डीएस-एसएआर को हर मौसम में दिन और रात की कवरेज प्रदान करने की अनुमति देता है। विभाग के मुताबिक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने डीएसटीए और एसटी इंजीनियरिंग, सिंगापुर से 360 किलोग्राम के डीएस-एसएआर उपग्रह को तैनात करने के लिए पीएसएलवी-सी 56 खरीदा है। इसरो ने बताया कि यह सी-55 के समान ही है।

पीएसएलवी-सी 56 अपने साथ 360 किलोग्राम भारी डीएस-एसएआर सैटेलाइट को 5 डिग्री सेल्यिसस झुकाव एवं 535 किमी. की ऊंचाई पर निकट भूमध्यरेखीय कक्षा में लॉन्च करेगा। इससे पहले चंद्रयान-3 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद के लिए रवाना किया है। पृथ्वी की कक्षा में अपनी परिक्रमा पूरी करने के बाद वो अगले महीने चांद की धरती पर उतरेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने 14 जुलाई एलवीएम3-एम4 रॉकेट द्वारा अपने तीसरे चंद्रयान-3 की सफल लॉचिंग की थी। चंद्रयान-3 अपनी 41 दिनों की यात्रा में चांद के दक्षिणी धु्रव क्षेत्र पर एक बार फिर साफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। अभी तक लैंडिंग पर नजर डालें तो दक्षिणी धु्रव पर अभी तक किसी देश ने सॉफ्ट लैंडिंग नहीं की है। चांद की सतह पर अब तक अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन जैसे देश सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं।

मगर उनकी सॉफ्ट लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं हो सकती है। दूसरी तरफ इंडियन स्पेस रिसर्च आॅर्गेनाइजेशन (इसरो) का 600 करोड़ रुपये का चंद्रयान-3 मिशन 4 साल में अंतरिक्ष एजेंसी के दूसरे प्रयास में लैंडर को उतारने में कामयाब हो जाता है तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में कामयाबी हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा।